Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेतिया राज की जमीन पर बुलडोज़र: विकास बनाम विस्थापन की बहस
Talk On Chair
बेतिया राज की जमीन पर बुलडोज़र: विकास बनाम विस्थापन की बहस
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Talk On Chair1
- Post by नीतीश उजाला1
- पूर्वी चंपारण के चकिया में बिहार दिवस के अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ “छोटी दीपावली” का आयोजन किया। इस मौके पर पूरे कर्पूरी सभागार को दीपों से सजाकर एकता और विकास का संदेश दिया गया। चकिया के मैन चौक स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड अध्यक्ष की मौजूदगी में बिहार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलित कर उत्सव की शुरुआत की गई, जिसे कार्यकर्ताओं ने “छोटी दीपावली” के रूप में मनाया। मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कतारबद्ध होकर हाथों में मोमबत्तियां जलाकर सभागार को रोशनी से सराबोर कर दिया। भवन को दीपों से इस तरह सजाया गया कि पूरा परिसर आकर्षण का केंद्र बन गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रवक्ताओं और नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों को गिनाया। “नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम छू रहा है, आज का यह आयोजन उसी का प्रतीक है।” बिहार दिवस के इस खास मौके पर चकिया में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया यह आयोजन न केवल उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि विकास और एकजुटता का संदेश भी दे गया।1
- शहीदों के बलिदान दिवस के अवसर पर सिरहा स्थित शहीद भगत सिंह के मूर्ति पर रवि कुमार भार्गव के साथ अन्य लोगों ने किया माल्यार्पण। *--हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पूर्वी चंपारण के निदेशक श्रीमति प्रियंका भार्गव सहित अन्य महिलाओं ने किया माल्यार्पण।* सिरहाकोठी 23 मार्च 2026 सिरहाकोठी:-शहीदों के बलिदान दिवस के अवसर पर सिरहा में स्थित सहित भगत सिंह की मूर्ति पर भगत सिंह जनलोक कल्याण-बिहार के महासचिव सह नेदेशक एवं दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार के संपादक श्री रवि कुमार भार्गव ने माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में श्री राजदेव शाह श्री भगवान साह, श्री राम अयोध्या साह, सुंदर पट्टी पंचायत निवासी श्री वासुदेव शाह, कटास निवासी श्री जयलाल सहनी, एवं महिला वर्ग में हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पूर्वी चंपारण के निदेशक श्रीमति प्रियंका भार्गव, ग्रामीण श्रीमती इंदु देवी, मोनिका कुमारी, पार्वती कुमारी, सुप्रिया कुमारी उर्फ रजनी कुमारी, शैलेंद्र कुमार भार्गव हार्षित कुमार भार्गव, लक्ष्मण साह की पत्नी, आदि लोगों ने श्रद्धा भाव से शहीद भगत सिंह के गले में माल्यार्पण किया। शहीदों के बलिदान से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक श्री रवि कुमार भार्गव ने उपस्थित जनों को दिया। श्री रवि कुमार भार्गव ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि जिस पंचायत की नाम को हम स्वर्ण अक्षरों में रौशन करने की ओर लगे हुए हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसी बिंदुएं पंचायत के अंदर चल रही है जिसको लेकर शर्मिंदगी उठाना पड़ रहा है। श्री भार्गव ने बताया कि आज से 10 रोज पहले जब मैं किसी बच्चों की अगुवई करने गया था, तो वहां पर जो शब्द कान में सुनने में आया उसे हम अपने आप को बहुत ही शर्मिंदगी महसूस किया। अगला व्यक्ति ने मुझे संबोधित करते हुए कहा कि क्या भार्गव जी अरे अच्छी-अच्छी बच्चियों को आप लोग अपने घर में ही रख ले रहे हैं, उसके बाद की बच्चियों को शादी ब्याह करने के लिए दूसरे गांव में आकर अगुअई करके उनके माथा पर थोपना चाहते हैं। श्री भार्गव ने पंचायत के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि इस विषय पर गंभीरता पूर्वक ध्यान दिया जाए जिससे हमारे पंचायत में पूर्वजों से चली आ रही परंपराओं को जो धूमिल करने की दिशा में कुछ नई जनरेशन के युवा वर्ग द्वारा अपनायी जा रही है वह बंद हो सके और हमारे पंचायत का मान सम्मान बचा रहे। जिन लोगों के द्वारा इस तरह की हरकतें अपनाई जा रही है वह पंचायत का कुछ बिगाड़ नहीं रहे हैं किंतु वह अपना आने वाला पीढ़ी को दागदार बनाने के साथ-साथ पंचायत के मान्य मर्यादा को खत्म करने की शुरुआत कर रहे हैं। यदि समय रहते हमारे पंचायत के जनप्रतिनिधि गण हमारे पंचायत के जिम्मेदार गणमान्य लोगों के द्वारा यदि ठोस कदम नहीं उठाई जाती है तो आने वाला समय में पंचायत की मान सम्मान को बचाने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। हमारा पंचायत आज जिस मोड़ पर खड़ा है आज उसी का परिणाम का दंस सुनने को मिल रहा है। आखिर इसका जिम्मेवार कौन है? आज के दौर में यदि हम राजनीति के दृष्टिकोण से देखते हैं तो जनप्रतिनिधियों के अंदर यह भाई बनी होती है कि यदि हम विरोध करेंगे तो हमारा वोट कट जाएगा हमारा सता चला जाएगा। ऐसी भावना को अपने अंदर से त्यागने की जरूरत है तभी जाकर हम स्वच्छ रूप से अपने पंचायत की मान सम्मान को धूमिल होने से बचाने की ओर कदम उठा सकते हैं।1
- सुगौली में राष्ट्रीय उच्च पथ में शटर तोड़ कर दो दुकानों में हुई चोरी।पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की धर-पकड़ में जुटी।1
- मेरे काम को सफल बनाएं और मेरे आगे अंसार सही से काम करें1
- मझौलिया, पश्चिम चंपारण। भाकपा माले का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन की तैयारी तथा अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के विरोध में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत मझौलिया ( धोकरहा) में एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन को भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम चम्पारण में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी जिला सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता के मुद्दों को उठाएं और पार्टी की नीतियों को व्यापक रूप से प्रचारित करें। उन्होंने अमेरिका–इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध को साम्राज्यवादी आक्रामकता करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे विश्व सहित भारत पर भी पड़ेगा। ऐसे में देश के अंदर शांति और युद्ध-विरोधी जनमत तैयार करना समय की जरूरत है। कन्वेंशन में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा बिहार में कानून-व्यवस्था के सवालों को भी प्रमुखता से उठाया। साथ ही, जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमिटियों के गठन और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इनके अलावा भाकपा माले मझौलिया अंचल सचिव जवाहर प्रसाद, भाकपा माले का वरिष्ठ नेता रिखी साह, अफाक अहमद, रविकान्त पासवान आदि नेताओं ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।2
- Post by Talk On Chair1