Shuru
Apke Nagar Ki App…
2026 ka Ganesh puja Danapur Sadar Bajar Venom Gaya Puja paath Kiya
Mr X
2026 ka Ganesh puja Danapur Sadar Bajar Venom Gaya Puja paath Kiya
More news from बिहार and nearby areas
- जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ABVP और AISA का प्रदर्शन, छात्रों ने की तालाबंदी जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर ABVP और AISA का प्रदर्शन, छात्रों ने की तालाबंदी परीक्षा पत्र में गलतियों और छात्र हित के मुद्दों को लेकर कुलपति के खिलाफ जताया आक्रोश, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में परीक्षा पत्र में लगातार सामने आ रही कथित त्रुटियों और छात्र हित से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान AISA छात्र संगठन के कुणाल ने आरोप लगाया कि 2 सितंबर से ही परीक्षा पत्र में गलतियों और छात्र हित से जुड़े मामलों को लेकर वे लगातार कुलपति से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि कुलपति की ओर से बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कुणाल ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता के कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पत्र में हुई गलतियों को सुधारने और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, ABVP कार्यकर्ताओं ने भी कुलपति पर छात्र हित में आवश्यक कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि परीक्षा पत्र की त्रुटियों और अन्य छात्र समस्याओं को लेकर पत्रों के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन से संवाद करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मांगों पर अपेक्षित संज्ञान नहीं लिया गया। छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र हित में ठोस कार्रवाई नहीं होती और परीक्षा पत्र की गलतियों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में अनशन करने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन के कारण विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर गतिविधियां प्रभावित हुईं। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हित में तत्काल पहल करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। #ᴛʀᴀɴᴅɪɴɢ #reelschallenge #follower #unfollowers #bbnmedialive1
- UPI रोल बैक मोदी जी नहीं तो आम जनता आपको रोल बैक करने में जायदा समय नहीं लोगा। जय राहुल गांधी1
- राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार राघोपुर में बाढ़ पीड़ित महिला ने बताई सरकार की सच्चाई बाढ़ से चारों तरफ हाहाकार1
- 🙏 गाजे-बाजे और जयघोष के बीच बप्पा को विदाई 📍 आरा | 16 सितंबर आरा के रमना मैदान से गणपति विसर्जन यात्रा निकली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोईलवर के सोन नदी पहुंची। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा शहर “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष से गूंज उठा। शिवसेना (यूबीटी) भोजपुर इकाई द्वारा आयोजित 25वें गणेश महोत्सव के समापन पर शिवसैनिकों और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। प्रदेश प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 25 वर्षों की यह परंपरा आस्था और प्रेम का प्रतीक है। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! #गणपति_बप्पा_मोरया #गणपति_विसर्जन #आरा #भोजपुर #गणेश_महोत्सव1
- विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा मोदी और BJP की चारों तरफ से लंका लगी है। कुछ भी करो, अब गलत ही होता दिख रहा है। भारतीय राजनीति हर दिन, हर घंटे बदलती रहती है। लेकिन इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का हाल देखकर ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने कसम खा ली हो कि जितना संभव हो, उतना खुद को ही राजनीतिक नुकसान पहुँचाना है। एक के बाद एक ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो न सिर्फ राजनीतिक रूप से, बल्कि सामाजिक रूप से भी उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। कैसे? इन तथ्यों को समझिए। पहला झटका — सवर्ण वोट यह माना जाता रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सवर्णों और व्यापारियों के बीच मजबूत आधार रखती है। यही उसका एक महत्वपूर्ण समर्थन आधार रहा है। लेकिन UGC के एक नए नियम को लेकर जिस तरह नाराजगी सामने आई, उसने इसी आधार पर सवाल खड़े कर दिए। उस नियम के विरोध में उठी आवाजों की गूंज अभी पूरी तरह शांत नहीं हुई है। “आरक्षण हटाओ आंदोलन” भी उसी नाराजगी की एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में BJP सरकारों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए और बाद में कोर्ट के हस्तक्षेप से उन पर रोक लगी। इस पूरे घटनाक्रम में जिन सामाजिक समूहों को BJP के साथ माना जाता था, उनके बीच भी असंतोष दिखाई दिया। OBC का एक वर्ग भी इससे प्रभावित हुआ और मूल समर्थक वर्ग में भी नाराजगी की चर्चा शुरू हुई। दूसरा झटका — युवा और नए वोटर युवा वोटर के बीच मुद्दे और रोजगार, शिक्षा तथा भविष्य जैसे सवाल महत्वपूर्ण होते हैं। इसके बाद छात्र आंदोलन ने भी सरकार के सामने चुनौती खड़ी की। एक नई पीढ़ी, जो राजनीति में सक्रिय होने वाली थी और नए मतदाता के रूप में सामने आ रही थी, उसके बीच भी सवाल उठे। आंदोलनकारी छात्रों के साथ पुलिस की कार्रवाई और सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर जिस तरह बहस हुई, उससे युवाओं के एक हिस्से में नाराजगी देखने को मिली। बाद में मांगों पर सहमति बनी, लेकिन तब तक विवाद काफी आगे बढ़ चुका था। पढ़ाई और शिक्षा का मुद्दा ही वह मुद्दा है, जो अलग-अलग वर्गों को एक साथ ला सकता है। तीसरा झटका — व्यापारी वर्ग GST को लेकर पहले भी व्यापारियों के बीच कई तरह की नाराजगी और समस्याएं सामने आती रही हैं। अब UPI और उससे जुड़े नए बदलावों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यानी एक तरफ सवर्ण वर्ग में नाराजगी की चर्चा, दूसरी तरफ युवाओं के बीच शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे और अब व्यापारी वर्ग से जुड़े सवाल। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह स्थिति राजनीतिक रूप से गंभीर चुनौती बन सकती है। क्या यह राजनीतिक आत्मघाती रणनीति है या बदलते समय के साथ नीतिगत फैसलों का असर—इस पर बहस हो सकती है। आने वाले चुनावों में इसका क्या असर होगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।1
- अगर, यह सब भी देख कर आप दीया जला रहे हैं, तो अपनी इंसानियत का बत्ती बना कर जला दीजिएगा। अगर, यह सब भी देख कर आप दीया जला रहे हैं, तो अपनी इंसानियत का बत्ती बना कर जला दीजिएगा।1
- विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी विश्वकर्मा पूजा पर आयशर ट्रैक्टर्स ने किसानों को दिया उपहार, 21 ट्रैक्टरों की हुई डिलीवरी पटना। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयशर ट्रैक्टर्स की ओर से किसानों के लिए विशेष उपहार योजना ‘आयशर संग त्योहार मनाओ, विश्वकर्मा पूजा पे निश्चित उपहार घर ले जाओ’ के तहत फतुहा मौजीपुर कृपाल टोला स्थित अधिकृत डीलरशिप गौरव इंटरप्राइजेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 से 60 हॉर्सपावर तक के करीब 21 ट्रैक्टरों की डिलीवरी किसानों को की गई। कार्यक्रम में कंपनी के बिहार-झारखंड प्रमुख महेश कुमार गिरी एवं नेशनल हेड अश्विनी गुप्ता मौजूद रहे। लकी ड्रॉ के माध्यम से किसानों को निश्चित उपहार प्रदान किए गए। मौके पर शोरूम प्रोपराइटर मिथलेश कुमार एवं गौरव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश कुमार गिरी ने कहा कि गौरव इंटरप्राइजेज में ट्रैक्टर बिक्री के साथ-साथ वर्कशॉप और सर्विस की बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे किसानों को ट्रैक्टर के रखरखाव और सर्विस के लिए परेशानी नहीं हो। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के साथ आगामी नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व की किसानों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों के दौरान भी किसानों के हित में नए और आकर्षक ऑफर जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर बीरमनी कुमार, सर्विस हेड बिहार-झारखंड एवं रवि रंजन कुमार, टीएम समेत कंपनी और डीलरशिप से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।1
- सीधी बात । ई. आनंद पुष्कर जेडीयू प्रत्याशी एनडीए प्रत्याशी ? सीधी बात । ई. आनंद पुष्कर जेडीयू प्रत्याशी एनडीए प्रत्याशी ? #ᴛʀᴀɴᴅɪɴɢ #reelschallenge #follower #unfollowers #bbnmedialive1
- 🚨 चरपोखरी के इस्लामगंज में जफर हत्याकांड का अपडेट! 📍 भोजपुर | चरपोखरी चरपोखरी थाना क्षेत्र के इस्लामगंज में मो. जफर हत्याकांड के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। 🎙️ सुनिए SDPO, पीरो का पूरा बयान... #चरपोखरी #इस्लामगंज #जफरहत्याकांड #आत्मसमर्पण #भोजपुर #आरा #पीरो #BhojpurPolice #AraNews #जनताकीआवाजआराज्यूज़1