Shuru
Apke Nagar Ki App…
इरफान खान पहुंचे पल्ला नूंह कालेज।। कहा शिक्षा का मंदिर कभी बंद नहीं होगा ! मेवात इंजिनियरिंग कॉलेज को बना रखा है कबाड़ इरफान खान पहुंचे पल्ला नूंह कालेज।। कहा शिक्षा का मंदिर कभी बंद नहीं होगा ! मेवात इंजिनियरिंग कॉलेज को बना रखा है कबाड़
जफरूदीन गूमल
इरफान खान पहुंचे पल्ला नूंह कालेज।। कहा शिक्षा का मंदिर कभी बंद नहीं होगा ! मेवात इंजिनियरिंग कॉलेज को बना रखा है कबाड़ इरफान खान पहुंचे पल्ला नूंह कालेज।। कहा शिक्षा का मंदिर कभी बंद नहीं होगा ! मेवात इंजिनियरिंग कॉलेज को बना रखा है कबाड़
More news from हरियाणा and nearby areas
- इरफान खान पहुंचे पल्ला नूंह कालेज।। कहा शिक्षा का मंदिर कभी बंद नहीं होगा ! मेवात इंजिनियरिंग कॉलेज को बना रखा है कबाड़ इरफान खान पहुंचे पल्ला नूंह कालेज।। कहा शिक्षा का मंदिर कभी बंद नहीं होगा ! मेवात इंजिनियरिंग कॉलेज को बना रखा है कबाड़1
- माजरी भांडा में सुमन चौधरी के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़1
- *संस्था ने महाराजा भर्तृहरि के सामाजिक सहिष्णुता के संदेश को किया चरितार्थ* *संस्था ने महाराजा भर्तृहरि के सामाजिक सहिष्णुता के संदेश को किया चरितार्थ* खैरथल हीरालाल भूरानी पारसी शैली आधारित एकमात्र संस्था श्री राजर्षि अभय समाज अलवर द्वारा महाराजा भर्तृहरि के जीवन पर आधारित नाटक महाराजा भरतरी हरी का इस वर्ष का मंचन पूर्ण हुआ। संसद द्वारा 69 वर्षों से लगातार मारेला भरतरी नाटक का मेंटेन किया जा रहा है जिसमें संस्था अब तक 1485 बार नाटक का प्रदर्शन कर चुकी है। संस्था के लिए ही नहीं बल्कि अलवर के साथ साथ पूरे राज्य और संपूर्ण देश के लिए यह गौरव का विषय हैं कि एक ही संस्था द्वारा एक ही स्थान पर हर वर्ष 15-16 दिनों तक प्रतिदिन एक ही नाटक को मंचित किया जाता हैं। संस्था के लिए यह एक कीर्तिमान हैं। महाराजा भारती हरि के सामाजिक सौहार्द के संदेश को कार्य रूप में पारित करते हुए इस वर्ष के नाटक के समापन के शुभ अवसर पर संस्था ने सामाजिकता का परिचय देते हुए कुछ चुनिंदा महानुभावों का जिन्होंने अपने कार्यों द्वारा समाज में एक अमित छाप छोड़ी है। जिनमें शिव भक्त जोगी, पद्मश्री से सम्मानित, अलवर गौरव, प्रसिद्ध भपंग वादक पद्मश्री गफ़रूदीन मेवाती जोगी, वहीं संगीत जगत में अपने द्वारा बनाए गए 10 रागों को संगीत के सबसे बड़े ग्रन्थ थाठ महाकोष में स्वीकृत होने पर श्री चिन्मय पाराशर, चित्रकला के जन्मजात गुण, जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सम्मिलित एवं बालकों को प्रशिक्षण देने के लिए सुश्री मानवी शर्मा का भावभीना स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी, संरक्षक, सदस्य, कलाकार एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। नाटक के समापन पर संस्था के महामंत्री राजेंद्र शर्मा एवं महानिदेशक मनोज कुमार गोयल ने संस्था परिवार सहित उपस्थित सभी दर्शकगणों के उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ पंच दिवसीय दीप महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।1
- धनतेरस से लेकर दीपावली तक मुंडावर में दिखा जबरदस्त उत्साह, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी धनतेरस से लेकर दीपावली तक मुंडावर में दिखा जबरदस्त उत्साह, बाजारों में जमकर हुई खरीदारी1
- साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार फर्जी सिम और मोबाइल का इस्तेमाल कर लोगों से करते थे साइबर ठगी, एक आरोपी रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों को बनाता था निशाना साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार फर्जी सिम और मोबाइल का इस्तेमाल कर लोगों से करते थे साइबर ठगी, एक आरोपी रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर लोगों को बनाता था निशाना नूंह। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नूंह पुलिस की साइबर थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपनी असली पहचान छिपाते हुए अलग-अलग तरीकों से आमजन के साथ साइबर धोखाधड़ी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में 6 नवंबर पुलिस टीम नूंह-सोहना रोड स्थित घासेड़ा बाईपास के नजदीक गश्त और अपराध जांच पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साजिद पुत्र सुब खान और आकिल पुत्र शरीफ निवासी महूं फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर मोबाइल फोन के माध्यम से साइबर ठगी करते हैं, जो सलंबा बाईपास के नजदीक बोलेरो गाड़ी में फर्जी सिम व मोबाइल लेकर किसी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आकिल और साजिद के कब्जे से दो मोबाइल मिले। इन मोबाइल फोन में अलग-अलग नामों से व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन मिले। इसके अलावा मोबाइल के कवर से दो- दो सिम कार्ड भी बरामद किए गए आरोपी फर्जी सिम के माध्यम से अपनी असली पहचान छिपाकर व्हाट्सएप चलाते थे और सस्ते दामों पर लैपटॉप बेचने का झांसा देकर डिलीवरी के नाम पर लोगों से रुपये ठगते थे। पुलिस ने दोनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड को अलग-अलग लिफाफों में सील कर कब्जे में लिया तथा आरोपियों के कब्जे से बोलेरो गाड़ी भी बरामद की। इस संबंध में साइबर थाना नूंह में मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में हरियाणा पुलिस के मानचित्र पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान एक मोबाइल नम्बर साइबर अपराध से जुड़ा पाया। इस मोबाइल नंबर के खिलाफ आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम थाने में 4 नवंबर को 3,000 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज थी। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम नूंह-होडल रोड पर गांव हुसैनपुर के नजदीक पहुंची, जहां एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान अनवर पुत्र यूनुस निवासी गांव जलालपुर, थाना नगीना, जिला नूंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें संबंधित सिम लगी हुई थी। मोबाइल की जांच करने पर नंबर से रजिस्टर व्हाट्सएप अकाउंट मिला, जिसकी प्रोफाइल का नाम रिजर्वेशन था। पुलिस को मोबाइल में आंध्र प्रदेश स्थित रामबगीचा रेस्ट हाउस, तिरुमला की बुकिंग के नाम पर लोगों के साथ की गई संदिग्ध चैटिंग और कॉलिंग के साक्ष्य मिले। मोबाइल की गैलरी में रेस्ट हाउस के फोटो और क्यूआर कोड की तस्वीरें भी बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेस्ट हाउस में बुकिंग कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करता था। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित जियो सिम मध्य प्रदेश के गुना निवासी एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने मोबाइल फोन और सिम कार्ड को सील कर कब्जे में लेते हुए इस मामले में भी केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराध के खिलाफ साइबर मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर थाना पुलिस लगातार साइबर ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील की कि ऑनलाइन खरीदारी, होटल या रेस्ट हाउस की बुकिंग करते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अग्रिम भुगतान न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।1
- नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार,एक ने पुराने नोट-सिक्के बेचने के नाम पर किया फ्रॉड, दूसरे पर फर्जी सिम बेचने और फ्रॉड का पैसा निकालने का आरोप नूंह साइबर क्राइम पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर फर्जी सिम, फेक व्हाट्सएप अकाउंट और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर आम लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन, फर्जी एक्टिवेटिड सिम और तकनीकी डाटा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहली कार्रवाई में सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने बडकली चौक के पास से सोयब पुत्र समसु निवासी दोरखी को काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोयब अपनी असल पहचान छिपाकर फर्जी एक्टिवेटिड सिम और फ्रॉड मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पुराने करेंसी नोट और पुराने सिक्के बेचने-खरीदने के नाम पर लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करता है। सूचना पर बडकली चौक से नूंह की तरफ यूरिया पंप के सामने रोड पर रेड की। तलाशी में आरोपी के पास से एक नीले रंग का फोन मिला, जिसमें लगी सिम व फोन में राज ग्यानी और विक्रम राठौड़ नाम से 4 अलग-अलग व्हाट्सएप /व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट लॉगिन मिले। इसके अलावा एक आई फ़ोन भी मिला, जिसमें सोएब हरियाणवी नाम से व्हाट्सएप, गूगल पे व फम अप्प वॉलेट लॉगिन मिला। फोन की गैलरी और व्हाट्सएप में पुराने नोट-सिक्के बेचने-खरीदने के नाम पर संदिग्ध चैटिंग और फोटो के स्क्रीनशॉट मिले। पूछताछ में आरोपी दोनों सिमों को फर्जी बताने के अलावा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जांच में सिम राजस्थान के जालौर के प्रवीन के नाम और सिम सकूनत निवासी दोरखी के नाम रजिस्टर्ड मिली। दूसरी कार्रवाई में सीएस पीओ स्टाफ पुन्हाना की टीम ने सलमान पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी बीसरू को होडल-पुन्हाना रोड से दल्लाबास को जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सलमान साइबर ठगों को फर्जी सिम बेचने और अपने खाते में साइबर फ्रॉड का पैसा डलवाकर कमीशन पर निकालने का काम करता है। तलाशी में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें दो सिमें लगी थीं। मोबाइल कवर से एक फर्जी एक्टिवेटिड सिम कार्ड भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके कोटक महिंद्रा बैंक खाता नंबर में साइबर फ्रॉड का पैसा डलवाकर कमीशन पर निकालता था। साइबर पुलिस पोर्टल पर चेक करने पर इस खाते के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के 8 साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिलीं। फर्जी सिम को सील कर कब्जे में लिया।2
- सोयब निवासी दोरखी सलमान निवासी बीसरू साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार.. नूंह पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार; फर्जी सिम और व्हाट्सएप अकाउंट से करते थे ठगी पुराने नोट-सिक्के बेचने के नाम पर साइबर फ्रॉड, फर्जी सिम बेचने और ठगी की रकम खपाने वाले दो आरोपी दबोचे हरियाणा समेत चार राज्यों में 8 साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ा बैंक खाता मिला, नूंह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को पकड़ा सोयब निवासी दोरखी सलमान निवासी बीसरू साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार..1
- माजरी भांडा में गूंजा सुमन चौधरी का नाम, चुनावी कार्यालय के भव्य उद्घाटन पर उमड़ी जनसैलाब की भीड़ माजरी भांडा में गूंजा सुमन चौधरी का नाम, चुनावी कार्यालय के भव्य उद्घाटन पर उमड़ी जनसैलाब की भीड़1