Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: स्कूल जाने की राह में गंदगी का ‘इम्तिहान’! जिम्मेदारों की अनदेखी से परेशान बच्चे !
BS News Network
Seoni News: स्कूल जाने की राह में गंदगी का ‘इम्तिहान’! जिम्मेदारों की अनदेखी से परेशान बच्चे !
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: स्कूल जाने की राह में गंदगी का ‘इम्तिहान’! जिम्मेदारों की अनदेखी से परेशान बच्चे !1
- महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा.......? महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी सिवनी पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, न्यायलय में किया पेश 25 हजार की सुपारी लेकर हुआ था हमला सिवनी। दैनिक महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर 3 सितंबर को हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 हजार रुपये की कथित सुपारी लेकर हमला किया गया था। मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कृष्णा उर्फ बिट्टू बैरागी और एक 16 वर्षीय विधि-विवादित किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। जांच में सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को अहम सुराग मिले। अब पुलिस कथित सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों का खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।3
- ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।1
- अवैध शराब के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सिवनी जिले में भी ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलारबाकी में 4 गांव के ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव को लिखित आवेदन सौंपकर कान्हीवाड़ा और बंडोल थाना क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- *ग्राम पंचायत जनसुनवाई में समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीण* *ग्रामीण बोले अब नहीं जाना पड़ेगा शिकायत लेकर जिला मुख्यालय समय एवं पैसों की होगी बचत* ग्राम पंचायत बादलपार में मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया शिविर के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याएं को लेकर पहुंचे शिविर में ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा समझाइए देकर आवेदन ले रहे थे लोगों ने कहा कि हमें शिकायत लेकर जिला मुख्यालय 30 किलोमीटर सिवनी जाना पड़ता था जो हमें अपने पंचायत में ही निराकरण करने का अवसर मिल रहा है अब समय एवं पैसों की बचत हो रही है।1
- सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट की धमकी देने का आरोप, महिलाओं सहित ग्रामीण पहुंचे थाना सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरी के ग्राम सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की स्थिति निर्मित होने पर उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने लखनवाड़ा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसी मामले में ग्राम की एक महिला ने भी गाली-गलौज, अपशब्दों के साथ मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष लखनवाड़ा थाना पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। मंदिर से लगी भूमि पर मांस बिक्री का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर से लगी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मांस की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मंदिर परिसर एवं उससे लगी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। हल्का पटवारी की लापरवाही भी सामने आई मामले में उप पुलिस अधीक्षक सी.के. सिरामे ने बताया कि इस मामले में हल्का पटवारी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि कल तहसीलदार सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर परिसर को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की उम्मीद जताई है।1
- शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, जीवन की दिशा भी देते हैं | चौरई में शिक्षक सम्मान समारोह चौरई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगरपालिका चौरई एवं जनपद पंचायत चौरई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में चौरई विकासखंड के उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद विवेक (बंटी) साहू, विधायक पं. रमेश दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि शिक्षकों को अपने विषय का विशेषज्ञ होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही राष्ट्र और सुदृढ़ समाज के निर्माण की आधारशिला है।1
- Seoni News: अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी1