logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतना जिला चित्रकूट मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है। चित्रकूट मंदाकिनी नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर पुलिस प्रशासन हर जगह मुस्तैदी से तैनात चारों तरफ किए गए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम।

5 hrs ago
user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
087afc7d-5d13-4912-901a-319d56e5fc8c

सतना जिला चित्रकूट मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है। चित्रकूट मंदाकिनी नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर पुलिस प्रशासन हर जगह मुस्तैदी से तैनात चारों तरफ किए गए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *चौरसिया समाज की शोभायात्रा में वरिष्ठ जनों का सम्मान,सौरज पांडेय ने माई की चुनर ओढ़ाकर किया एवं माई की रसोई ने कराया प्रसाद वितरण* *चौरसिया समाज की शोभायात्रा में वरिष्ठ जनों का सम्मान,सौरज पांडेय ने माई की चुनर ओढ़ाकर किया एवं माई की रसोई ने कराया प्रसाद वितरण* मैहर। नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के पावन अवसर पर चौरसिया समाज मैहर द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा में माई की रसोई के संचालक पंडित धीरज महाराज के सुपुत्र सौरज पांडेय ने सामाजिक सेवा और सम्मान की मिसाल पेश की। शोभायात्रा में शामिल चौरसिया समाज के वरिष्ठ जनों का सौरज पांडेय द्वारा मां शारदा की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही माई की रसोई की ओर से सभी सामाजिक बंधुओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने सौरज पांडेय एवं माई की रसोई परिवार के इस सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के अवसर पर निकली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिसमें रथ, घोड़े, पालकी, डीजे एवं बैंड बाजे के साथ भव्य आयोजन किया गया।
    3
    *चौरसिया समाज की शोभायात्रा में वरिष्ठ जनों का सम्मान,सौरज पांडेय ने माई की चुनर ओढ़ाकर किया एवं माई की रसोई ने कराया प्रसाद वितरण*
*चौरसिया समाज की शोभायात्रा में वरिष्ठ जनों का सम्मान,सौरज पांडेय ने माई की चुनर ओढ़ाकर किया एवं माई की रसोई ने कराया प्रसाद वितरण*
मैहर। नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के पावन अवसर पर चौरसिया समाज मैहर द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा में माई की रसोई के संचालक पंडित धीरज महाराज के सुपुत्र सौरज पांडेय ने सामाजिक सेवा और सम्मान की मिसाल पेश की।
शोभायात्रा में शामिल चौरसिया समाज के वरिष्ठ जनों का सौरज पांडेय द्वारा मां शारदा की चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही माई की रसोई की ओर से सभी सामाजिक बंधुओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने सौरज पांडेय एवं माई की रसोई परिवार के इस सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के अवसर पर निकली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिसमें रथ, घोड़े, पालकी, डीजे एवं बैंड बाजे के साथ भव्य आयोजन किया गया।
    user_Satyaprakash Media Maihar
    Satyaprakash Media Maihar
    Photographer मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *मैहर खेल मैदान की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो चुप है,जन प्रतिनिधि भी चुप है लेकिन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात,सीएम आए तो धान का रोपा भी साथ लाए। सुनिए प्रभात द्विवेदी को...?* *मैहर खेल मैदान की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो चुप है,जन प्रतिनिधि भी चुप है लेकिन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात,सीएम आए तो धान का रोपा भी साथ लाए। सुनिए प्रभात द्विवेदी को...?*
    1
    *मैहर खेल मैदान की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो चुप है,जन प्रतिनिधि भी चुप है लेकिन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात,सीएम आए तो धान का रोपा भी साथ लाए। सुनिए प्रभात द्विवेदी को...?*
*मैहर खेल मैदान की दुर्दशा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो चुप है,जन प्रतिनिधि भी चुप है लेकिन कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने कही बड़ी बात,सीएम आए तो धान का रोपा भी साथ लाए। सुनिए प्रभात द्विवेदी को...?*
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    4 hrs ago
  • "नशा मुक्ति ही राष्ट्र की उन्नति" जिला मैहर के ग्राम भीसमपुर में चला नशा मुक्ति अभियान, ग्रामीणों और बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा अमरपाटन, मैहर (म.प्र.) | दिनांक: 17 अगस्त 2026 जिला मैहर के विकासखंड अमरपाटन अंतर्गत ग्राम भीसमपुर में आज "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के लोग स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने नशा मुक्ति पर आधारित , भाषण एवं पोस्टर के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि "नशा मुक्त होना समाज और परिवार की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है"। नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव को नशा मुक्त बनाएंगे और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक शपथ के साथ हुआ। समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का प्रण लिया। नशा मुक्त समाज - स्वस्थ भारत जय हिंद
    2
    "नशा मुक्ति ही राष्ट्र की उन्नति" 
जिला मैहर के ग्राम भीसमपुर में चला नशा मुक्ति अभियान, ग्रामीणों और बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
अमरपाटन, मैहर (म.प्र.) | दिनांक: 17 अगस्त 2026
जिला मैहर के विकासखंड अमरपाटन अंतर्गत ग्राम भीसमपुर में आज "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम के  लोग  स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने नशा मुक्ति पर आधारित , भाषण एवं पोस्टर के माध्यम से शानदार प्रदर्शन किया। 
कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि "नशा मुक्त होना समाज और परिवार की तरक्की के लिए बहुत जरूरी है"। नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव को नशा मुक्त बनाएंगे और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता फैलाएंगे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक शपथ के साथ हुआ। समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का प्रण लिया।
नशा मुक्त समाज - स्वस्थ भारत
जय हिंद
    user_Kamlesh Kumar Manjhi
    Kamlesh Kumar Manjhi
    Electrician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना जिला चित्रकूट मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है। चित्रकूट मंदाकिनी नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर पुलिस प्रशासन हर जगह मुस्तैदी से तैनात चारों तरफ किए गए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम।
    2
    सतना जिला चित्रकूट मंदाकिनी नदी उफान पर, खतरे के निशान को किया पार
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में लगातार बारिश के बीच मंदाकिनी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे नदी किनारे बसे इलाकों और घाटों पर चिंता बढ़ गई है। मंदाकिनी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए चेतावनी बनकर सामने आया है।
चित्रकूट मंदाकिनी नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर पुलिस प्रशासन हर जगह मुस्तैदी से तैनात चारों तरफ किए गए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैहर जिले के ग्राम पंचायत डिठौरा साकेत बस्ती में नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा पानी मैहर जिले के ग्राम पंचायत डिठौरा साकेत बस्ती में नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा पानी ग्रामीणों ने बताया डिठौरा सरपंच को सूचना देने के बाद भी आज तक नाली निर्माण का कार्य नहीं कराया गया ग्रामीण राजलला साकेत महेश साकेत विश्राम साकेत सोनू साकेत ने बताया सारे गांव का पानी इकट्ठा होकर नाली निर्माण न होने से रोड के ऊपर से पानी बहता है जिससे घर के अंदर भी पानी घुस जाता है और छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं जिससे उनको डूबने जैसे जहरीले जानवर का शिकार भी हो सकते हैं शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द नई निर्माण का कार्य कराया जाए जिससे हम लोगों का आवान गवन छोटे बच्चों को खतरा न हो सके।
    1
    मैहर जिले के ग्राम पंचायत डिठौरा साकेत बस्ती में नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा पानी 
मैहर जिले के ग्राम पंचायत डिठौरा साकेत बस्ती में नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा पानी ग्रामीणों ने बताया डिठौरा सरपंच को सूचना देने के बाद भी आज तक नाली निर्माण का कार्य नहीं कराया गया ग्रामीण राजलला साकेत महेश साकेत विश्राम साकेत सोनू साकेत ने बताया सारे गांव का पानी इकट्ठा होकर नाली निर्माण न होने से रोड के ऊपर से पानी बहता है जिससे घर के अंदर भी पानी घुस जाता है और छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं जिससे उनको डूबने जैसे जहरीले जानवर का शिकार भी हो सकते हैं शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द नई निर्माण का कार्य कराया जाए जिससे हम लोगों का आवान गवन छोटे बच्चों को खतरा न हो सके।
    user_Rajkumar Mishra
    Rajkumar Mishra
    TV News Anchor अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेल्हा पंचायत सभा में ग्रामीणों ने उठाए सवाल, सरपंच से जवाब की मांग मैहर | डेल्हा। ग्राम पंचायत डेल्हा में आयोजित पंचायत सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरपंच अभिषेक जायसवाल से सवाल किए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके सवालों का जवाब देने की बजाय मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनी तथा स्थिति को समझने के बाद मामले को शांतिपूर्ण तरीके से संभाला। ग्रामीणों ने पुलिस के संयमपूर्ण रवैये के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सभा में सवाल पूछना उनका अधिकार है और पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता जरूरी है। ग्रामीणों ने पंचायत में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर जांच की मांग करने की बात कही। उनका कहना है कि यदि सरपंच की ओर से उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। डेल्हा पंचायत सभा में ग्रामीणों ने उठाए सवाल, सरपंच से जवाब की मांग मैहर | डेल्हा। ग्राम पंचायत डेल्हा में आयोजित पंचायत सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरपंच अभिषेक जायसवाल से सवाल किए। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके सवालों का जवाब देने की बजाय मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनी तथा स्थिति को समझने के बाद मामले को शांतिपूर्ण तरीके से संभाला। ग्रामीणों ने पुलिस के संयमपूर्ण रवैये के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सभा में सवाल पूछना उनका अधिकार है और पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता जरूरी है। ग्रामीणों ने पंचायत में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर जांच की मांग करने की बात कही। उनका कहना है कि यदि सरपंच की ओर से उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
    1
    डेल्हा पंचायत सभा में ग्रामीणों ने उठाए सवाल, सरपंच से जवाब की मांग
मैहर | डेल्हा। ग्राम पंचायत डेल्हा में आयोजित पंचायत सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरपंच अभिषेक जायसवाल से सवाल किए।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके सवालों का जवाब देने की बजाय मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनी तथा स्थिति को समझने के बाद मामले को शांतिपूर्ण तरीके से संभाला।
ग्रामीणों ने पुलिस के संयमपूर्ण रवैये के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सभा में सवाल पूछना उनका अधिकार है और पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता जरूरी है।
ग्रामीणों ने पंचायत में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर जांच की मांग करने की बात कही। उनका कहना है कि यदि सरपंच की ओर से उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
डेल्हा पंचायत सभा में ग्रामीणों ने उठाए सवाल, सरपंच से जवाब की मांग
मैहर | डेल्हा। ग्राम पंचायत डेल्हा में आयोजित पंचायत सभा के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरपंच अभिषेक जायसवाल से सवाल किए।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके सवालों का जवाब देने की बजाय मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनी तथा स्थिति को समझने के बाद मामले को शांतिपूर्ण तरीके से संभाला।
ग्रामीणों ने पुलिस के संयमपूर्ण रवैये के लिए धन्यवाद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सभा में सवाल पूछना उनका अधिकार है और पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता जरूरी है।
ग्रामीणों ने पंचायत में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर जांच की मांग करने की बात कही। उनका कहना है कि यदि सरपंच की ओर से उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग करेंगे।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    2 hrs ago
  • नाग पंचमी पर चौरसिया समाज की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत मैहर। नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के अवसर पर चौरसिया समाज मैहर के तत्वावधान में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, डीजे और धार्मिक भजनों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा ने नगर में भक्तिमय माहौल बना दिया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पीले साफे और पट्टे पहने समाजजन आकर्षण का केंद्र रहे। सुसज्जित रथ और धार्मिक झांकियों के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा के अलाउद्दीन तिराहे पहुंचने पर ‘माई की रसोई’ के संचालक सौरज पांडे द्वारा समाजजनों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान भी किया गया। राम मंदिर में महाआरती के साथ समापन नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा राम मंदिर पहुंची, जहां भगवान नागदेव एवं महर्षि चौरसिया जी की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।
    1
    नाग पंचमी पर चौरसिया समाज की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

मैहर। नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के अवसर पर चौरसिया समाज मैहर के तत्वावधान में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, डीजे और धार्मिक भजनों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा ने नगर में भक्तिमय माहौल बना दिया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा में समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पीले साफे और पट्टे पहने समाजजन आकर्षण का केंद्र रहे। सुसज्जित रथ और धार्मिक झांकियों के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
शोभायात्रा के अलाउद्दीन तिराहे पहुंचने पर ‘माई की रसोई’ के संचालक सौरज पांडे द्वारा समाजजनों और श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के प्रमुख लोगों का सम्मान भी किया गया।
राम मंदिर में महाआरती के साथ समापन
नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा राम मंदिर पहुंची, जहां भगवान नागदेव एवं महर्षि चौरसिया जी की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।
    user_Kamlesh Kumar Manjhi
    Kamlesh Kumar Manjhi
    Electrician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सतना की होटल में ओडिशा के युवक का मिला शव: फर्श पर मिले खून के निशान, शराब की 11 खाली बोतलें और सिगरेट के पैकेट बरामद ​सतना। जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरिया टोला स्थित 'चंद्रव्यू होटल' के कमरा नंबर 105 से सोमवार शाम एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गंजम (ओडिशा) निवासी 30 वर्षीय बच्चल लोकनाथ के रूप में हुई है। ​कमरे के फर्श पर खून के निशान मिले हैं और मृतक की नाक से भी खून बहता पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की सघन जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के शुरुआती आकलन के मुताबिक, शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ​3 साल से कंपनी के काम से आता-जाता था सतना पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चल लोकनाथ एक कंपनी के सिलसिले में पिछले डेढ़-दो वर्षों से लगातार सतना आता-जाता रहता था और इसी होटल में ठहरता था। इस बार वह 29 जुलाई को होटल चंद्रव्यू में आकर रुका था। ​14 अगस्त के बाद नहीं दिखा, कमरे से आती थी दिन में एक बार ऑर्डर की कॉल होटल स्टाफ के अनुसार, 14 अगस्त के बाद से बच्चल लोकनाथ को कमरे से बाहर निकलते नहीं देखा गया था। वह आमतौर पर दिन में केवल एक बार खाना कमरे में मंगवाता था और शाम के समय शराब व सिगरेट ऑर्डर करता था। सोमवार शाम जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल मैनेजर ने मास्टर की से कमरा खुलवाया। अंदर फर्श पर बच्चल का शव पड़ा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ​15 अगस्त को परिजनों से हुई थी आखिरी बातचीत पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि 15 अगस्त की शाम बच्चल की परिजनों से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। ​जांच के दायरे में मिली सामग्री: ​शराब की 11 खाली बोतलें ​सिगरेट के पैकेट और भुट्टा (कॉर्न) ​फर्श और नाक पर खून के साक्ष्य ​पुलिस का बयान कोलगवां थाना पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के ओडिशा से सतना पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस फिलहाल होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और कमरे से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। ​रिपोर्ट: राहुल सोनी, रिपोर्टर - मध्य भारत न्यूज़
    1
    सतना की होटल में ओडिशा के युवक का मिला शव: फर्श पर मिले खून के निशान, शराब की 11 खाली बोतलें और सिगरेट के पैकेट बरामद
​सतना। जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरिया टोला स्थित 'चंद्रव्यू होटल' के कमरा नंबर 105 से सोमवार शाम एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गंजम (ओडिशा) निवासी 30 वर्षीय बच्चल लोकनाथ के रूप में हुई है।
​कमरे के फर्श पर खून के निशान मिले हैं और मृतक की नाक से भी खून बहता पाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की सघन जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के शुरुआती आकलन के मुताबिक, शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
​3 साल से कंपनी के काम से आता-जाता था सतना
पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चल लोकनाथ एक कंपनी के सिलसिले में पिछले डेढ़-दो वर्षों से लगातार सतना आता-जाता रहता था और इसी होटल में ठहरता था। इस बार वह 29 जुलाई को होटल चंद्रव्यू में आकर रुका था।
​14 अगस्त के बाद नहीं दिखा, कमरे से आती थी दिन में एक बार ऑर्डर की कॉल
होटल स्टाफ के अनुसार, 14 अगस्त के बाद से बच्चल लोकनाथ को कमरे से बाहर निकलते नहीं देखा गया था। वह आमतौर पर दिन में केवल एक बार खाना कमरे में मंगवाता था और शाम के समय शराब व सिगरेट ऑर्डर करता था। सोमवार शाम जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल मैनेजर ने मास्टर की से कमरा खुलवाया। अंदर फर्श पर बच्चल का शव पड़ा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
​15 अगस्त को परिजनों से हुई थी आखिरी बातचीत
पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि 15 अगस्त की शाम बच्चल की परिजनों से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी।
​जांच के दायरे में मिली सामग्री:
​शराब की 11 खाली बोतलें
​सिगरेट के पैकेट और भुट्टा (कॉर्न)
​फर्श और नाक पर खून के साक्ष्य
​पुलिस का बयान
कोलगवां थाना पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के ओडिशा से सतना पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस फिलहाल होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और कमरे से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
​रिपोर्ट: राहुल सोनी, रिपोर्टर - मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.