Shuru
Apke Nagar Ki App…
होली का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ। महोबा में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार। होली के रंग अपनो के संग। महोबा में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार। बेहद हर्ष के साथ ग्रामवासियों ने मनाया त्योहार। एक दूसरे को रंग लगाकर लोगों ने बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाया त्योहार।
Rajveer
होली का समापन रंगारंग कार्यक्रम के साथ। महोबा में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार। होली के रंग अपनो के संग। महोबा में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार। बेहद हर्ष के साथ ग्रामवासियों ने मनाया त्योहार। एक दूसरे को रंग लगाकर लोगों ने बेहद हर्ष और उल्लास के साथ मनाया त्योहार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पनवाड़ी में ‘कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा का लाइव प्रसारण पनवाड़ी (महोबा)। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘कृषि एवं ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर पोस्ट बजट वेबिनार का लाइव प्रसारण कृषि विभाग की ओर से , जनपद महोबा के विकास खंड पनवाड़ी ब्लाक सभागार में कराया गया। कार्यक्रम में किसानों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर वेबिनार के माध्यम से सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं और नीतियों की जानकारी प्राप्त की। वेबिनार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां कृषि क्षेत्र के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों को नई कृषि योजनाओं, आधुनिक तकनीकों तथा खेती को लाभकारी बनाने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार अग्निहोत्री (अध्यक्ष, सहकारी समिति) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नई तकनीकों को अपनाकर खेती को और अधिक उन्नत बनाएं। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में बजट के प्रावधान, आधुनिक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल उत्पादन बढ़ाने की तकनीक और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। किसानों ने भी अपनी जिज्ञासाओं को अधिकारियों के सामने रखा, जिनका समाधान किया गया। वेबिनार के लाइव प्रसारण से क्षेत्र के किसानों को केंद्र सरकार की कृषि नीतियों और योजनाओं की सीधी जानकारी मिली, जिससे उन्हें खेती को अधिक लाभकारी बनाने के नए अवसरों के बारे में समझ प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।1
- 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, जानिये किस राज्य में कितनी रहेगी उम्र?1
- #Apkiawajdigital बांदा। विंध्यवासिनी मंदिर (खत्री पहाड़) के पुजारी एवं व्यवस्थापक बाबूलाल ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगामी 19 मार्च से 28 मार्च तक चलने वाले प्रसिद्ध चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपील की। पुजारी बाबूलाल ने बताया कि मेले में दूर-दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिनकी सुविधा हेतु बिजली, पानी, सड़क और सुगम यातायात सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर के प्राचीन और नवीन विग्रह को लेकर चल रहा पूर्व का विवाद अब माननीय न्यायालय (पिटिशन संख्या 8554) द्वारा निस्तारित हो चुका है। हालांकि, उन्होंने आशंका जताई कि कुछ शरारती तत्व महोत्सव के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने डीएम से मांग की है कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर मेले को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराया जाए।1
- नमस्कार न्यूज़ टाइम बांदा में आपका स्वागत है, खबर बांदा से है, समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम जयंती पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के विचार सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं, इसलिए उनकी जयंती को समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए मनाया जाएगा। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति भी तैयार की जा रही है, ताकि पार्टी को आने वाले चुनावों में मजबूती मिल सके। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करें और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी, आत्माराम यादव, दिलीप पटवा, रामलाल, प्रदेश महासचिव किरण यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल, किरण वर्मा, नीलम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नगीना लोकसभा क्षेत्र की नजीबाबाद विधानसभा के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी शगुन कौशल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगीना सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उनके घर पहुंचे और उनसे व उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने परिवार को बधाई दी और कहा कि शगुन कौशल की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। देखिए पूरी खबर और जानिए कैसे शगुन कौशल ने कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।1
- Badshah के लेटेस्ट हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है। गाने के कुछ शब्दों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। विवाद बढ़ता देख अब बादशाह ने खुद सामने आकर माफी मांग ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह हरियाणा के बेटे हैं और उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। बादशाह ने वीडियो में कहा कि अगर उनके गाने से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग उन्हें माफ कर देंगे।1
- छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के धामची गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। अवैध बालू उत्खनन का विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिलाएं हाथ जोड़कर माफियाओं से गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं पर डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लक्ष्मण यादव और राम यादव समेत कुछ लोगों पर जबरन गांव के रास्तों और घरों के पास से बालू निकालने का आरोप है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। 📍 Location: Chhatarpur, Madhya Pradesh1
- आज तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस किया गया जिसमें 47 शिकायत पत्र पहुंचकर साथ शिकायत पत्र का निस्तारण कराया गया सभी कर्मचारी उपस्थित रहे1
- Post by Reporter Rahul Baba1