गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद में शुरू हुआ महत्वपूर्ण कदम* किसानों और व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों एवं कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यापित उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नवीन गल्ला मण्डी, बहराइच रोड, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की खेप को जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पादों को स्थानीय बाजार तक सीमित न रखकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और निर्यात संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा की। मण्डी समिति के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नवीन गल्ला मण्डी, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल भेजा जा रहा है। यह पहल जनपद में कृषि उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को गति देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि निर्यात नीति को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रख्यापित नीति का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करना है। गोण्डा से नेपाल को चावल का निर्यात शुरू होने से स्थानीय स्तर पर कृषि व्यापार को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नेपाल को कृषि उत्पादों की आपूर्ति शुरू होने से जनपद के किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित होंगे। इससे कृषि उपज के विपणन का दायरा बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों एवं व्यापारियों ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शासन की इस पहल का स्वागत किया तथा भविष्य में अन्य कृषि उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि गोण्डा जनपद कृषि उत्पादों के विपणन और निर्यात के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है तथा नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देशों के बाजारों तक स्थानीय कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर मण्डी समिति के सभी संबंधित अधिकारीगण, व्यापारी मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की पहली खेप को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद में शुरू हुआ महत्वपूर्ण कदम* किसानों और व्यापारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों एवं कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रख्यापित उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत जनपद गोण्डा में कृषि उत्पादों के निर्यात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नवीन गल्ला मण्डी, बहराइच रोड, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल की खेप को जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि उत्पादों को स्थानीय बाजार तक सीमित न रखकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। कृषि
निर्यात को बढ़ावा मिलने से स्थानीय कृषि उत्पादों की मांग बढ़ेगी तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावनाएं मजबूत होंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और निर्यात संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा की। मण्डी समिति के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नवीन गल्ला मण्डी, गोण्डा से नेपाल के लिए गैर-बासमती चावल भेजा जा रहा है। यह पहल जनपद में कृषि उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को गति देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कृषि निर्यात नीति को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रख्यापित नीति का उद्देश्य प्रदेश के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना, किसानों की आय में वृद्धि करना तथा कृषि क्षेत्र में निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करना है। गोण्डा से नेपाल को चावल का निर्यात शुरू होने से स्थानीय स्तर पर कृषि व्यापार को भी
नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नेपाल को कृषि उत्पादों की आपूर्ति शुरू होने से जनपद के किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर सृजित होंगे। इससे कृषि उपज के विपणन का दायरा बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों एवं व्यापारियों ने कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शासन की इस पहल का स्वागत किया तथा भविष्य में अन्य कृषि उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी स्पष्ट हुआ कि गोण्डा जनपद कृषि उत्पादों के विपणन और निर्यात के क्षेत्र में नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है तथा नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देशों के बाजारों तक स्थानीय कृषि उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर मण्डी समिति के सभी संबंधित अधिकारीगण, व्यापारी मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।
- बेरिया पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, ग्रामीणों ने खुद भरा गड्ढा जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल बाराबंकी /उत्तर प्रदेश जनपद के ग्राम बेरिया के निकट शारदा सहायक नहर पर बना पुल इन दिनों बदहाली और विभागीय उदासीनता की कहानी बयां कर रहा है। कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी पड़ी है। पुल के समीप डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर हालत किसी बड़े हादसे की खुली दस्तक बनी हुई है।पुल पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति टूटी रेलिंग को लेकर है। नीचे गहरी नहर में पानी का बहाव और ऊपर पुल पर बेतरतीब आवागमन ऐसे में सामने से आने वाले वाहन से बचने के दौरान यदि किसी बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाए तो उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।कुछ दिन पहले ही इस खतरे की एक बानगी भी सामने आ चुकी है। चर्चा के मुताबिक करीब तीन-चार दिन पूर्व एक युवक पुल पर गिर गया और उसकी बाइक पुलिया की ओर लटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को संभाला और बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना पुल की भयावह स्थिति को उजागर करने के लिए काफी है।ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद टूटी रेलिंग के पास बांस लगाकर उस पर लाल कपड़ा बांध दिया गया था, लेकिन यह व्यवस्था भी महज खानापूर्ति साबित हुई। कुछ ही दिनों बाद बांस टूटकर नहर में जा गिरा और खतरा फिर जस का तस खड़ा हो गया।जब व्यवस्था सोई रही, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी पुल पर बने गहरे गड्ढे को भरने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार विभाग का इंतजार छोड़ दिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया, सीमेंट और कंक्रीट खरीदा और अपने स्तर से गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों की यह पहल केवल सड़क की मरम्मत नहीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति एक बड़ा सवाल है।जिस काम की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की थी, उसे ग्रामीणों ने अपनी जेब से पूरा किया, ताकि किसी स्कूली बच्चे, छात्र-छात्रा या राहगीर की जिंदगी खतरे में न पड़े। यह तस्वीर व्यवस्था के उस चेहरे को सामने लाती है, जहां जनता अपने जीवन की सुरक्षा के लिए भी खुद ही इंतजाम करने को मजबूर दिखाई दे रही है।बेरिया पुल पर ग्रामीणों ने सिर्फ एक गड्ढा नहीं भरा है, बल्कि उन्होंने जिम्मेदार व्यवस्था के सामने आईना रख दिया है। टूटी रेलिंग और जर्जर पुलिया किसी हादसे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सवाल अब यह है कि संबंधित अधिकारी इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए पुल की स्थायी मरम्मत कराएंगे या फिर किसी अनहोनी के बाद ही सरकारी मशीनरी की नींद टूटेगी।1
- राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक आपातकालीन बैठक अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के आवास त्रिभुवन आश्रम, त्रिभुवन दत्त पुरा, तहसील कैसरगंज मे आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम मौजूद रही। आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी किए जाने के बाद सर्वसम्मति से कुंवर दहौरा को राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी दौरान उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता भी प्रदान की गई। बैठक में दिल्ली से पहुंचे पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद कुंवर दहौरा को पार्टी की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मलिक को अचानक अपने एक रिश्तेदार के निधन की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें आवश्यक रूप से कैसरगंज से वापस अपने गृह जनपद मेरठ जाना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में भी निर्धारित कागजी एवं संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा किया गया। कुंवर दहौरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर क्षेत्र में पहुंचते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बहराइच के लिए यह गौरव और सम्मान की बात है कि जिले के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि कुंवर दहौरा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से भी समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुंवर दहौरा की नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि यह नियुक्ति न केवल कुंवर दहौरा के लिए बल्कि पूरे बहराइच जनपद के लिए सम्मान का विषय है।1
- CM Yogi Adityantah ने Raebareli में Ajay Rai के मछली भोज मामले पर Congress को सुनाया1
- कैसरगंज विधायक आनंद यादव ने रोड निर्माण का किया किया शिलान्यास विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत बागहिया में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक आनंद यादव के द्वारा किया गया किया पहले कार्य के अंतर्गत मंगल मेला संपर्क मार्ग से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक पेंटेड रोड का शिलान्यास स्मृतिशेष श्री अवधराम यादव मार्ग के नाम से तथा दूसरे कार्य के अंतर्गत मुखियापुरवा से दासपुरवा संपर्क मार्ग तक सीसी रोड का शिलान्यास श्री बद्री प्रसाद यादव मुखिया मार्ग के नाम से किया गया इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी विधायक आनंद यादव ने कहा हमारा संकल्प है कि कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं में निरंतर विस्तार हो इस अवसर पर क्रांति कुमार सिंह नेता हंसराम यादव, कैलाश यादव, रामतेज यादव पूर्व प्रधान, पवन यादव प्रधान, डॉ. दाताराम मौर्य, कृष्णा कुमार गुप्ता, कैलाश यादव प्रधान बगहिया, धर्मराज पांडेय, जगदीश नेता , डॉ प्रमोद, राम सवारे बीडीसी शिव पल्टन यादव पूर्व प्रधान सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।1
- महाभारत कालीन पारिजात वृक्ष पर खिले स्वर्ण आभा वाले पुष्प, सावन में उमड़ी भीड़ बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील के बरौलिया गांव में स्थित महाभारत कालीन पौराणिक पारिजात वृक्ष इन दिनों अपने सुंदर स्वरूप में है और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। छह माह की लंबी पतझड़ के बाद पहले वृक्ष में हरी-भरी पत्तियां आईं और अब इस पर सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण आभा वाले सुंदर सफेद पुष्प खिले हैं। पुष्पों की खुशबू से पूरा परिसर सुगंधित हो गया है। इसे देखने के लिए रोज हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार यह पारिजात वृक्ष समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में से एक है। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन इसे स्वर्ग लोक से माता कुंती के लिए यहां लाए थे। मान्यता है कि आज भी माता कुंती अदृश्य रूप में किंतूर स्थिति भगवान कुंतेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती हैं और पारिजात पुष्प भगवान शिव को अर्पित करती हैं। सावन के महीने में तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धालु पारिजात पुष्प को भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने के लिए उत्सुक रहते हैं। विश्वास है कि शिव पर चढ़ाए गए पुष्प से धन-धान्य में वृद्धि,मन में शांति और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर्यटक लखनऊ, अयोध्या,अमेठी, बहराइच सीतापुर, गोंडा, कानपुर, हरदोई, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़ उन्नाव, अगरा, प्रयागराज, सहित आदि जगहों से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।4
- बैराजों से छोड़ा गया 219354.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 219354.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 131478, सरयू बैराज से 3591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.68 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।1
- बहराइच किराना पान मसाला की गुमटी से करीब छह हजार रुपये का सामान चोरी, पीड़ित ने मटेरा पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में किराना पान मसाला की गुमटी से हजारों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार आकाश वर्मा पुत्र बिनोद कुमार वर्मा निवासी निबिया बेगमपुर ने थाना मटेरा में प्रार्थना पत्र देकर घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित पान मसाला का सामान बेचने का व्यवसाय करता है। आरोप है कि उसकी दुकान के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान में रखा सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने थाना प्रभारी मटेरा से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने तथा दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा कब तक करती है।2
- आज 26/8/26 को नाक कान गले के डॉक्टर बीo एनo मांझी नव जीवन हॉस्पिटल नानपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेंगे जिन मरीजों को नाक कान गले में दिक्कत हो वो आकर हॉस्पिटल में दिखा सकते है रिपोर्ट राजू खान की1