गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्योहारों को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित गौरझामर गणेश चतुर्थी एवं आगामी अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना गौरझामर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने सभी गणेश उत्सव समिति के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गणेश पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से कम से कम दो लोग अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही उन्होंने लाउडस्पीकर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूर्णतः बंद रहें, इसका सभी समितियां विशेष ध्यान रखें। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने में प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
गणेश चतुर्थी एवं आगामी त्योहारों को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित गौरझामर गणेश चतुर्थी एवं आगामी अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने को लेकर थाना गौरझामर परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी नासिर फारूकी ने सभी गणेश उत्सव समिति के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गणेश पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से कम से कम दो लोग अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही उन्होंने लाउडस्पीकर के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पूर्णतः बंद रहें, इसका सभी समितियां विशेष ध्यान रखें। बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने में प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
- करेली में बैंक फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार करेली - बैंक खाता और ATM के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- Post by Ramkishan Kuswaha1
- *सुनवाई नहीं होती तो क्यों न इस्तीफा दे दूं’- नगर पालिका पहुंचकर पार्षद नवाब कुरैशी ( नब्बा) ने जताई नाराजगी, देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 16 सितम्बर 2026 नगर के शिवाजी वार्ड के पार्षद नवाब कुरैशी (नब्बा) बुधवार, 16 सितंबर को नगर पालिका नरसिंहपुर पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अपने वार्ड की समस्याओं के निराकरण में कथित देरी से नाराज पार्षद ने इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद नवाब कुरैशी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवेदन और निवेदन के माध्यम से अवगत करा रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद के अनुसार, वार्ड में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी विवाद का मामला सामने आया है। एक भूमि स्वामी द्वारा कथित कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर पूर्व में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई एवं पंचनामा भी हुआ था। इसके अलावा रामनगर स्थित शासकीय खाली भूमि पर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण और उससे जुड़े बजट को लेकर भी पार्षद ने नाराजगी जताई। नवाब कुरैशी का कहना है कि जब उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार समस्याएं बनी हुई हैं और वार्डवासी परेशान हैं, तो ऐसे में उनके जनप्रतिनिधि बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज) ने पार्षद से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सार्वजनिक प्रसाधन के निर्माण को जल्द शुरू कराने की बात कही। वहीं आंगनवाड़ी की भूमि से जुड़े मामले को नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तहसील और न्यायालय से जुड़ा मामला है। नगर पालिका के सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पार्षद का इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार उनके पास नहीं बल्कि कलेक्टर के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका प्रशासन नहीं चाहता कि नवाब कुरैशी इस्तीफा दें और समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा। वहीं, पार्षद के प्रतिनिधि आरिफ खान का कहना है कि बार-बार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद यदि सुनवाई नहीं होती है, तो इस्तीफा देने के अलावा क्या रास्ता बचता है। पार्षद नवाब कुरैशी ने अब 17 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही है। ऐसे में अब देखना होगा कि वे वास्तव में अपना इस्तीफा सौंपते हैं या नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाया जाता है। पूरे मामले पर नजर बनी हुई है। देखिये पूरी खबर और आगे की अपडेट सिर्फ पोलखोल पर।1
- करेली में बैंक फ्रॉड का खुलासा, 1.62 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार1
- - प्रेसविज्ञप्ति -* दिनांक 16-09-2026 मध्यप्रदेश पुलिस-जिला नरसिंहपुर *म्यूल अकाउंट के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही* • *म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।* • *आरोपियों द्वारा कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली में सक्रिय रहकर लगभग ₹25 लाख का लेन-देन किया जाना पाया गया।* • *आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 पासबुक एवं 04 एटीएम कार्ड जप्त।* • *नरसिंहपुर पुलिस की अपील—आर्थिक लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम या पासबुक किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं।* थाना करेली अंतर्गत ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि दो व्यक्तियों द्वारा उसके नाम से जारी सिम, एटीएम कार्ड एवं बैंक खाते का अनधिकृत रूप से उपयोग कर धनराशि का लेन-देन किया गया है। *विशेष टीम का गठन :* म्यूल अकाउंट के माध्यम से किए गए अनधिकृत लेन-देन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम को तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से म्यूल अकाउंट की पहचान एवं संबंधित व्यक्तियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। *तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस :* गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं बैंकिंग लेन-देन की जांच के आधार पर प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों की पतासाजी की गई। कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी को करेली से एवं आरोपी आलोक गुप्ता निवासी करेली को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। *पूछताछ में ₹25 लाख के लेन-देन का खुलासा :* गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं बैंकिंग लेन-देन की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों द्वारा कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली में सक्रिय रहकर लगभग ₹25 लाख की धनराशि का लेन-देन किया गया। *आरोपियों से सामग्री जप्त :* पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 पासबुक एवं 04 एटीएम कार्ड जप्त किए गए हैं। प्रकरण में म्यूल अकाउंट के माध्यम से हुए अन्य लेन-देन एवं साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है। *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, करेली, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उप निरीक्षक आशीष वोपचे, अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र उईके, आरक्षक चेतन तंतुवाय, कपिल राजपूत, नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों एवं म्यूल अकाउंट के माध्यम से होने वाले अनधिकृत वित्तीय लेन-देन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। *नरसिंहपुर पुलिस की अपील:* अपने बैंक खाते को साइबर अपराधियों के लिए “म्यूल अकाउंट” न बनने दें। संदिग्ध लेन-देन अथवा साइबर ठगी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। *- प्रेसविज्ञप्ति -* दिनांक 16-09-2026 मध्यप्रदेश पुलिस-जिला नरसिंहपुर *म्यूल अकाउंट के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही* • *म्यूल अकाउंट के माध्यम से अनाधिकृत लेनेदेन करने वाले दो आरोपी-विशाल कौरव एवं आलोक गुप्ता गिरफ्तार।* • *आरोपियों द्वारा कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली में सक्रिय रहकर लगभग ₹25 लाख का लेन-देन किया जाना पाया गया।* • *आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 पासबुक एवं 04 एटीएम कार्ड जप्त।* • *नरसिंहपुर पुलिस की अपील—आर्थिक लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम या पासबुक किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं।* थाना करेली अंतर्गत ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि दो व्यक्तियों द्वारा उसके नाम से जारी सिम, एटीएम कार्ड एवं बैंक खाते का अनधिकृत रूप से उपयोग कर धनराशि का लेन-देन किया गया है। *विशेष टीम का गठन :* म्यूल अकाउंट के माध्यम से किए गए अनधिकृत लेन-देन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम को तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से म्यूल अकाउंट की पहचान एवं संबंधित व्यक्तियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। *तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों तक पहुंची पुलिस :* गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं बैंकिंग लेन-देन की जांच के आधार पर प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों की पतासाजी की गई। कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी को करेली से एवं आरोपी आलोक गुप्ता निवासी करेली को इंदौर से गिरफ्तार किया गया। *पूछताछ में ₹25 लाख के लेन-देन का खुलासा :* गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं बैंकिंग लेन-देन की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों द्वारा कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं दिल्ली में सक्रिय रहकर लगभग ₹25 लाख की धनराशि का लेन-देन किया गया। *आरोपियों से सामग्री जप्त :* पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 03 पासबुक एवं 04 एटीएम कार्ड जप्त किए गए हैं। प्रकरण में म्यूल अकाउंट के माध्यम से हुए अन्य लेन-देन एवं साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है। *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, करेली, निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, उप निरीक्षक आशीष वोपचे, अनिल तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र उईके, आरक्षक चेतन तंतुवाय, कपिल राजपूत, नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों एवं म्यूल अकाउंट के माध्यम से होने वाले अनधिकृत वित्तीय लेन-देन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। *नरसिंहपुर पुलिस की अपील:* अपने बैंक खाते को साइबर अपराधियों के लिए “म्यूल अकाउंट” न बनने दें। संदिग्ध लेन-देन अथवा साइबर ठगी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।1
- शहडोल - पुरानी रंजिश में किया खूशी हमला1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल। अब ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक और रीढ़ की हड्डी की जटिल बीमारियों के लिए नागपुर जाने की जरूरत नहीं! > नागपुर के प्रसिद्ध नेल्सन हॉस्पिटल के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. परेश अब करेली आ रहे हैं। > डॉ. परेश MCH न्यूरो सर्जन हैं और ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन सर्जरी और स्पाइन सर्जरी के एक्सपर्ट हैं। > करेली के कठल हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व कठल (MS ऑर्थोपेडिक) ने बताया कि डॉ. परेश सर हर महीने के दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली में 2 घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे - दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक। > इस दौरान निशुल्क परामर्श (फ्री OPD) दिया जाएगा। > डॉ. परेश सर ने खुद कहा कि करेली के लोग बहुत प्यारे हैं और उन्हें यहाँ आकर बहुत अच्छा लगा। > तो अगर आपके परिवार में किसी को ब्रेन या रीढ़ से जुड़ी कोई समस्या है, तो दूसरे सोमवार को कटहल हॉस्पिटल करेली जरूर पहुंचें। बाईट डा परेश1
- विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा1