Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जौनपुर ब्रेकिंग* *➡️बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी* *➡️पुलिया से टकराकर नहर में उतरी सेंट जेवियर स्कूल की बस* *➡️बस में सवार थे 30 से 35 बच्चे, सभी सुरक्षित* *➡️सराय त्रिलोकी चौराहे के पास हुआ हादसा* *➡️तेज रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित होने का आरोप* *➡️हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम* *➡️शिक्षक संदीप सिंह का कथित बयान वायरल, लोगों में नाराजगी* *➡️बोले - "किसी बच्चे को लगा नहीं है तो क्या हुआ, घुस गया तो घुस गया..."* *➡️बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल*
PUBLIC TALK NEWS
*जौनपुर ब्रेकिंग* *➡️बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी* *➡️पुलिया से टकराकर नहर में उतरी सेंट जेवियर स्कूल की बस* *➡️बस में सवार थे 30 से 35 बच्चे, सभी सुरक्षित* *➡️सराय त्रिलोकी चौराहे के पास हुआ हादसा* *➡️तेज रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित होने का आरोप* *➡️हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम* *➡️शिक्षक संदीप सिंह का कथित बयान वायरल, लोगों में नाराजगी* *➡️बोले - "किसी बच्चे को लगा नहीं है तो क्या हुआ, घुस गया तो घुस गया..."* *➡️बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल*
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- #yogi sakar se jila Jaunpur ke khandani tantrik baba bangali ji ne bola jo sune aur seyar kare2
- प्रतापगढ में मिशन शक्ति का एक्शन महिलाओं पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, बाइक से स्टंटबाजी कर छींटाकशी करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ *श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बाइक से स्टंटबाजी करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं पर छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने वाले *02 शोहदों को गिरफ्तार* किया है। दिनांक 12.10.2026 को मिशन शक्ति टीम की प्रभारी *म0उ0नि0 कंचनलता* अपनी टीम म0आ0 रेनु यादव, म0आ0 मंशा यादव व म0आ0 ज्योति के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थीं। इसी दौरान *भगवा चुंगी चौराहे* पर सूचना मिली कि दो बाइक सवार युवक स्टंटबाजी करते हुए आने-जाने वाली महिलाओं-बालिकाओं पर फब्तियां कस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आए दिन ऐसी हरकतें करते हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर पर *मु0अ0सं0 612/2026, धारा 296 BNS* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। *शराब पीकर कर रहे थे हरकत -* पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त आपस में रिश्तेदार हैं। अभियुक्त दक्ष पाल अपने रिश्तेदार सुभाष पाल के घर आया था। दोनों ने भूपियामऊ में शराब पी और फिर बाइक से चिलबिला होते हुए प्रतापगढ़ की तरफ आते समय रास्ते में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -* *1.* सुभाष पाल पुत्र दिनेश पाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी अकारीपुर भगवतगंज, थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़। *2.* दक्ष पाल पुत्र शोभनाथ गड़रिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी भवानीगंज, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़। पुलिस ने दोनों की बाइक को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एसपी प्रतापगढ़ ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।2
- पट्टी नगर के राम जानकी मंदिर में मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद वितरित हुआ प्रसाद मां चंद्रघंटा की महिमा सुनकर भाव-विभोर हुए भक्तगण, मंदिर परिसर में भक्तिमय रहा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पट्टी नगर स्थित मेन रोड के राम जानकी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मां की भव्य आरती की गई तथा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मां चंद्रघंटा की महिमा और धार्मिक कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा अपने मस्तक पर अर्धचंद्र धारण करती हैं, जो घंटे के आकार का दिखाई देता है। इसी कारण उन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। मां का स्वरूप दिव्य, तेजस्वी और शौर्य का प्रतीक है। उनकी दस भुजाएं विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों से सुशोभित हैं। मां सिंह पर सवार होकर भक्तों को निर्भयता, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मां चंद्रघंटा की आराधना से दूर होते हैं भय और नकारात्मकता धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्राप्त होती है। मां अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने वाली तथा दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली मानी जाती हैं। उनके घंटे की ध्वनि को नकारात्मक शक्तियों के विनाश और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जाता है। मां का यह स्वरूप भक्तों को संदेश देता है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना धैर्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलते हुए करना चाहिए। मां की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु राम जानकी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मां चंद्रघंटा की महिमा का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मां की कथा सुनी और उनकी आराधना में लीन रहे। पूजा के बाद विधिवत आरती की गई। आरती के समय मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां से अपने परिवार और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।1
- *पूर्व प्रधानाध्यापक शिव अचल सिंह की कमी समाज को सदैव खलेगी : मोती सिंह* *पत्रकार ज्ञान सिंह के पिता के निधन पर पूर्व मंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना* प्रतापगढ़। पट्टी तहसील क्षेत्र के आशापुर अठगवां गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान सिंह के पिता एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शिव अचल सिंह के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया। वह शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि शिव अचल सिंह सरल स्वभाव और निष्पक्ष व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी समाज को सदैव खलती रहेगी। इस दौरान पत्रकार, शिक्षक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। प्रमुख रूप से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, श्याम सुंदर सिंह, बृजेश सिंह, संगम सिंह, कुलदीप सिंह, बालेंद्र भूषण पांडेय, विनोद तिवारी, राकेश तिवारी, विजय पाठक, विनोद पांडेय, पंकज सिंह, राजू सिंह, लालजी पांडेय, रोहित सिंह, अखिलेश मिश्र, डॉ. जलजमणि दुबे, धर्मेंद्र मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय और अमित शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- . लोहिया ने समाजवाद को विश्व पटल पर स्थापित कर समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया: राकेश मौर्य पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को समाजवादी पार्टी जौनपुर की ओर से डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात करने और समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को व्यापक पहचान दिलाने और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता, आर्थिक विषमता के उन्मूलन तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया का मानना था कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और समान अवसर नहीं मिलते, तब तक वास्तविक सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं है। उन्होंने पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, मजदूरों तथा शोषित-वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आवाज उठाई। उनके विचारों को आत्मसात करना और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। विचार गोष्ठी को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभानंद यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवं निजामुद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी तथा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव जगदीश प्रसाद मौर्य ‘गप्पू’ एवं अजय रंजन यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके समाजवादी विचारों को अपनाने और सामाजिक न्याय एवं समानता की स्थापना के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस मौके पर जिला सचिव अजय मौर्य, नगर अध्यक्ष अशफाक मंसूरी, संदीप यदुवंशी, आतिश सोनकर, पूनम यादव, सोनी यादव, सुशीला यादव, सोनी सेठ, अजय पटनायक, महताब सिद्दीकी, सोनू यादव, एडवोकेट विनय विनायक सहित समाजवादी पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- *जौनपुर ब्रेकिंग* *➡️बदलापुर में बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी* *➡️पुलिया से टकराकर नहर में उतरी सेंट जेवियर स्कूल की बस* *➡️बस में सवार थे 30 से 35 बच्चे, सभी सुरक्षित* *➡️सराय त्रिलोकी चौराहे के पास हुआ हादसा* *➡️तेज रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित होने का आरोप* *➡️हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, लगा जाम* *➡️शिक्षक संदीप सिंह का कथित बयान वायरल, लोगों में नाराजगी* *➡️बोले - "किसी बच्चे को लगा नहीं है तो क्या हुआ, घुस गया तो घुस गया..."* *➡️बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल*1
- दुर्गा पूजा पंडाल में टेंट के पाइप में उतरा करंट, सात वर्षीय मासूम की मौत से गांव में मातम केराकत (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खटहरा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल के पास करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंडाल में लगाए गए टेंट के लोहे के पाइप में बिजली का करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से मासूम की जान चली गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत बालक की पहचान खटहरा गांव निवासी नीरज सरोज के सात वर्षीय बेटे रिव्यांश सरोज उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वह मुर्तजाबाद-बगथरी स्थित माइक्रोटेक विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। रिव्यांश अपनी दो वर्षीय बहन से बड़ा और परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असामयिक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जाता है कि रिव्यांश के पिता नीरज सरोज महाराष्ट्र के मुंबई-नासिक क्षेत्र में एक डेयरी कंपनी में काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मासूम को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दुर्गा पूजा पंडाल लगाने की जिम्मेदारी गोलू टेंट हाउस को दी गई थी। पंडाल में टेंट का पाइप लगाते समय उसमें करंट उतरने की बात सामने आई है। इसी दौरान बालक के करंट की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक मासूम की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। धार्मिक आयोजनों में बिजली की सुरक्षित व्यवस्था, टेंट के लोहे के पाइपों की अर्थिंग और विद्युत तारों की उचित सुरक्षा बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।1
- जौनपुर में बड़ा हादसा टला! 35 बच्चों से भरी स्कूल बस नहर में घुसी, सभी सुरक्षित। जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सराय त्रिलोकी चौराहे के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सेंट जेवियर स्कूल की एक बस पहले से खराब खड़ी थी। उसमें सवार बच्चों को घर पहुंचाने के लिए दूसरी बस भेजी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराकर नहर में उतर गई। वहीं, घटना के दौरान एक शिक्षक का कथित बयान भी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में शिक्षक की टिप्पणी को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही है। हालांकि, वीडियो और बयान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा और बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।1