logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीसी और एसपी ने किया चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त चतरा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने सोमवार को चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती तथा कारा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। इस दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता संतोषजनक पाई गई। साथ ही सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और आगंतुकों की सघन जांच के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में बंदियों के वार्ड, भोजन व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं वेंटिलेशन की भी समीक्षा की गई, जो संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लेते हुए नियमित चिकित्सकीय जांच एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा प्रशासन को वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने के साथ निरंतर सुधारात्मक पहल करते रहने को कहा। इस मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

12 hrs ago
user_Jitendra Tiwari
Jitendra Tiwari
पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
12 hrs ago

डीसी और एसपी ने किया चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त चतरा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने सोमवार को चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों से संबंधित सभी मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती तथा कारा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की जांच की। इस दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता संतोषजनक पाई गई। साथ ही सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और आगंतुकों की

सघन जांच के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में बंदियों के वार्ड, भोजन व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं वेंटिलेशन की भी समीक्षा की गई, जो संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लेते हुए नियमित चिकित्सकीय जांच एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कारा प्रशासन को वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने के साथ निरंतर सुधारात्मक पहल करते रहने को कहा। इस मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर हजारीबाग विधायक कार्यालय में भव्य जश्न तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है - विधायक प्रदीप प्रसाद बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक सफलता पर हजारीबाग विधायक कार्यालय के समक्ष आतिशबाजी व मिठाई वितरण भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली प्रचंड जीत के बाद हजारीबाग में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि देशभर में जनता का विश्वास विकास, सुशासन और पारदर्शी नेतृत्व की ओर लगातार बढ़ रहा है। बंगाल में मिली उल्लेखनीय सफलता, असम में पुनः जनसमर्थन और पुडुचेरी में गठबंधन की निर्णायक जीत ने पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के जन सेवा कार्यालय के समक्ष भव्य जश्न का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरा परिसर होली और दीपावली जैसे उत्सव में तब्दील हो गया, जहां कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आए विधायक प्रदीप प्रसाद भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और स्वयं मिठाई खिलाकर सभी के साथ इस जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और निरंतर किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सकारात्मक, जवाबदेह और विकासोन्मुख राजनीति को स्वीकार करते हुए एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। पार्टी जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। साथ ही कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है।
    1
    तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर हजारीबाग  विधायक कार्यालय में भव्य जश्न
तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है - विधायक प्रदीप प्रसाद 
बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक सफलता पर हजारीबाग विधायक कार्यालय के समक्ष आतिशबाजी व मिठाई वितरण
भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली प्रचंड जीत के बाद हजारीबाग में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि देशभर में जनता का विश्वास विकास, सुशासन और पारदर्शी नेतृत्व की ओर लगातार बढ़ रहा है। 
बंगाल में मिली उल्लेखनीय सफलता, असम में पुनः जनसमर्थन और पुडुचेरी में गठबंधन की निर्णायक जीत ने पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद के जन सेवा कार्यालय के समक्ष भव्य जश्न का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरा परिसर होली और दीपावली जैसे उत्सव में तब्दील हो गया, जहां कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते नजर आए विधायक प्रदीप प्रसाद भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और स्वयं मिठाई खिलाकर सभी के साथ इस जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया।
प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह जीत जनता के अटूट विश्वास और निरंतर किए गए विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सकारात्मक, जवाबदेह और विकासोन्मुख राजनीति को स्वीकार करते हुए एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। पार्टी जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी। साथ ही कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्णायक विराम सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की नीति को जनसमर्थन मिला है।
    user_Abhay Kumar Singh
    Abhay Kumar Singh
    पत्रकार हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by खबर आप तक
    1
    Post by खबर आप तक
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • New king of Tamilnadu TVK
    1
    New king of Tamilnadu 
TVK
    user_News Xpose ( Jishan Raj)
    News Xpose ( Jishan Raj)
    Press Azad Mahalla, Hazaribagh•
    6 hrs ago
  • हजारीबाग से बड़ी खबर है, जहां नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन पर आरोप है कि उन्होंने एक पोस्ट के जरिए वार्ड 16 में कथित स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये का फंड पास कराने का झूठा दावा किया। महापौर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट उनकी छवि खराब करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश है। साथ ही उन्होंने आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्लग दे
    1
    हजारीबाग से बड़ी खबर है, जहां नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। महापौर ने इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन पर आरोप है कि उन्होंने एक पोस्ट के जरिए वार्ड 16 में कथित स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये का फंड पास कराने का झूठा दावा किया। महापौर ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट उनकी छवि खराब करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश है। साथ ही उन्होंने आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर की शांति और विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
स्लग दे
    user_News nation
    News nation
    Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    10 hrs ago
  • 👇 पूरी कहानी 30 सेकंड में: 🔫 24 अप्रैल 2026 👉 हथियार लेकर बैंक में एंट्री 👉 कर्मचारियों को बनाया बंधक 👉 स्ट्रॉन्ग रूम में बंद 👉 ₹4.22 लाख + 4KG सोना लेकर फरार 😳 📱 ट्विस्ट: लुटेरों ने Facebook & YouTube से सीखी थी पूरी प्लानिंग 😬 🚓 लेकिन… SIT + STF ने सारनाथ में घेरकर 👉 3 बड़े अपराधियों को धर दबोचा 💥 📦 रिकवरी: 💰 ₹20 लाख कैश 🥇 900+ ग्राम सोना 🚗 स्कॉर्पियो + बाइक 🔥 सीख क्या है? Crime प्लान करने में जितनी मेहनत… Police पकड़ने में उससे दोगुनी! 💪 ⚡ COMMENT करो: 👉 क्या सोशल मीडिया बन रहा है क्राइम का नया हथियार? ❤️ FOLLOW करो ऐसे ही असली क्राइम स्टोरी के लिए
    1
    👇 पूरी कहानी 30 सेकंड में:
🔫 24 अप्रैल 2026
👉 हथियार लेकर बैंक में एंट्री
👉 कर्मचारियों को बनाया बंधक
👉 स्ट्रॉन्ग रूम में बंद
👉 ₹4.22 लाख + 4KG सोना लेकर फरार 😳
📱 ट्विस्ट:
लुटेरों ने Facebook & YouTube से सीखी थी पूरी प्लानिंग 😬
🚓 लेकिन…
SIT + STF ने सारनाथ में घेरकर
👉 3 बड़े अपराधियों को धर दबोचा 💥
📦 रिकवरी:
💰 ₹20 लाख कैश
🥇 900+ ग्राम सोना
🚗 स्कॉर्पियो + बाइक
🔥 सीख क्या है?
Crime प्लान करने में जितनी मेहनत…
Police पकड़ने में उससे दोगुनी! 💪
⚡ COMMENT करो:
👉 क्या सोशल मीडिया बन रहा है क्राइम का नया हथियार?
❤️ FOLLOW करो ऐसे ही असली क्राइम स्टोरी के लिए
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • वार्ड नंबर 13 का रामनारायण रोड इन दिनों विकास नहीं, बल्कि लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। सड़क के बीचों-बीच गिराए गए बालू और डस्ट ने न सिर्फ रास्ता संकरा कर दिया है, बल्कि नालियों को जाम कर पूरे इलाके को बदहाली में धकेल दिया है। स्थानीय लोग गुस्से में हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं। मुहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले 5 सालों से एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन नियम-कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपार्टमेंट निर्माण के लिए सड़क को ही स्टोर बना रखा है, जहां-तहां बालू और डस्ट गिरा दिया जाता है, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। बारिश के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जब गंदा पानी घरों के सामने जमा हो जाता है। नाली के बदबू से लोगो का जीना मुहाल है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो मालिक और न ही ठेकेदार कोई कार्रवाई करता है। यहां तक कि वार्ड पार्षद विकाश यादव की बात भी अनसुनी कर दी जाती है। सवाल यह है कि आखिर कब तक आम जनता इस लापरवाही और तंत्र की निष्क्रियता का शिकार होती रहेगी
    1
    वार्ड नंबर 13 का रामनारायण रोड इन दिनों विकास नहीं, बल्कि लापरवाही  की कहानी बयां कर रहा है। सड़क के बीचों-बीच गिराए गए बालू और डस्ट ने न सिर्फ रास्ता संकरा कर दिया है, बल्कि नालियों को जाम कर पूरे इलाके को बदहाली में धकेल दिया है। स्थानीय लोग गुस्से में हैं, लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं। मुहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले 5 सालों से एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन नियम-कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपार्टमेंट निर्माण के लिए सड़क को ही स्टोर बना रखा है, जहां-तहां बालू और डस्ट गिरा दिया जाता है, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो चुकी है। बारिश के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जब गंदा पानी घरों के सामने जमा हो जाता है। नाली के बदबू से लोगो का जीना मुहाल है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो मालिक और न ही ठेकेदार कोई कार्रवाई करता है। यहां तक कि वार्ड पार्षद विकाश यादव की बात भी अनसुनी कर दी जाती है। सवाल यह है कि आखिर कब तक आम जनता इस लापरवाही और तंत्र की निष्क्रियता का शिकार होती रहेगी
    user_Dheeraj Kumar
    Dheeraj Kumar
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • हर हर महादेव सुप्रभात
    1
    हर हर महादेव सुप्रभात
    user_चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    चितरंजन प्रसाद गुप्ता आर टीआई सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग
    Voice of people हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • हजारीबाग से बड़ी खबर है। नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आरोप है कि पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन ने वार्ड 16 में स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये के फंड को लेकर झूठा दावा किया। महापौर ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग की है।
    1
    हजारीबाग से बड़ी खबर है। नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और साम्प्रदायिक पोस्ट के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आरोप है कि पूर्व महापौर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी और हितेश रंजन ने वार्ड 16 में स्लॉटर हाउस के लिए 5 करोड़ रुपये के फंड को लेकर झूठा दावा किया। महापौर ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग की है।
    user_Nitu kumari
    Nitu kumari
    After-school programme हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    15 hrs ago
  • -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद -- हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    1
    -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
--
हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.