मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल औरैया जनपद में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रचित कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल, निवासी लुहियापुर, जो ग्राम पंचायत में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, अपने साथी आशुतोष पुत्र राम प्रकाश, निवासी जनपद जालौन के साथ बाइक से अजीतमल की ओर से औरैया आ रहे थे। बताया गया कि जैसे ही दोनों साई मंदिर के समीप पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक असंतुलित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए औरैया स्थित 50 सैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में उपचार कर रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

- सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज नगला भोज़ में भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासनिक दबाव की बात कही। बोले लखनऊ से भाजपा के लोग तय कराकर भेज रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है और यह काम जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है।1
- औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से चारपाई पर सो रहे वृद्ध की जलकर हुई मौत हो गयी। वृद्ध की जलकर मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना तकरीबन रात्रि 1 बजे के करीब की बताई जा रही है, जानकारी पर पहुँची पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।4
- ye gali me pani1
- शराब के ठेके को महिलाओं ने तहस नहस कर दिया, यहां महिलाओं ने शराबियों की हरकत से तंग आकर एक ठेके पर धावा बोल दिया, महिलाओं ने शराब दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी, घटना यूपी के ललितपुर की है।।1
- सोशल मीडिया पर दिल्ली में जनवरी माह में 800 से ज्यादा लोगों के लापता होनें खबरें वायरल हो रही है... शोशल मीडिया पर वायरल खबरें पर दिल्ली पुलिस सख्त हुई और कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुये कहा हैकि शोसल मीडिया पर वायरल खबरों से घबराने की आवश्यकता नहीं और ना ही इन पर ध्यान दें1
- औरैया गलती ना कसुर जोरो से मारा हजूर दोष सिर्फ इतना है साहब युवक देखने में सीधा एवं गरीब है आशीष निषाद धोखे में अगल बगल गेस्ट हाउस होने की वजह से अंदर चला गया जिसमें ना तो उसने कुछ खाया सिर्फ यह पूछ दिया की भैया पांडे गेस्ट हाउस यही है मानवता को शर्मसार करते हुए नशेबाजों ने अपना काम शुरू कर दिया पांडे गेस्ट का हाउस नाम सुनकर एक तरफ लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं नाच गाने से लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में आज कैसा चाल चलन है खाना पीना है की लाखों रुपए का खाना तो जूठन में चला जाता इतनी भी मानवता नहीं मरनी चाहिए कि किसी को बिना जांच पड़ताल किए पूछताछ किए मारना पीटना शुरू कर दिया जाए बहुत बार गरीब सीधे सज्जन लोग सही जवाब नहीं दे पाते हैं अपनी बात को नहीं कह समझा पाते हैं कभी यह नहीं कि उनको मारना शुरू कर दिया जाए1
- जसापुर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मूर्ति स्थापना व नगर भ्रमण में उमड़ा आस्था का सैलाब जसापुर।शिव मंदिर जसापुर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत आज भव्य मूर्ति स्थापना एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया। हर-हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः काल विधि-विधान से महास्नान के उपरांत शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभा यात्रा व नगर भ्रमण में गांव की महिलाएं, युवा, बुजुर्ग व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा ने जसापुर की गलियों को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा भाव से सहभागिता निभाई। आयोजन के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी पूजन व जलाधिवास, 5 फरवरी को अन्नाधिवास, फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास संपन्न हुआ। 7 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 13 फरवरी को कथा विराम के साथ संपन्न होगी। 14 फरवरी को पूर्णाहुति एवं भव्य गया भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन गांव में धार्मिक चेतना, आपसी सौहार्द और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा। नगर भ्रमण में उमड़ी भारी भीड़ और भक्तों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जसापुर की धरती आज श्रद्धा, भक्ति और आस्था से पूर्ण रूप से आलोकित हो चुकी है।1
- कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव में शुक्रवार देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की सोते समय जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहारी निवासी बल्दू बाल्मीकि पुत्र गेंदन रात के समय अपनी चारपाई पर सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए चारपाई के पास तसले में लकड़ी जलाकर तापने के लिए रखी गई थी।तभी अचानक रात करीब दो बजे किसी तरह आग बिस्तर तक पहुंच गई, जिससे चारपाई में आग लग गई। वृद्ध चलने-फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण वह आग से बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही जल कर दर्दनाक मौत हो गई।वही पास में लेटी मृतक की पत्नी जानकी देवी भी आग लगते ही उन्होंने अपना बिस्तर उठाकर बाहर की ओर भागकर जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बल्दू बाल्मीकि की मौत हो चुकी थी। अन्य परिजन उस समय दूसरे घर में सो रहे थे।1