कैसरगंज में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जलालपुर क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर और एक खनन मशीन को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर कोतवाली कैसरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनारी चौराहा, नदोलया और हाजीपुर क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार अवैध खनन चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन के कारण कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान पहुंच रहा था, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही थी। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी सघन अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
कैसरगंज में अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जलालपुर क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे दो ट्रैक्टर और एक खनन मशीन को रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए सभी वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर कोतवाली कैसरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोनारी चौराहा, नदोलया और हाजीपुर क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार अवैध खनन चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन के कारण कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान पहुंच रहा था, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही थी। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी सघन अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
- कैसरगंज के कुमारनपुरवा गांव में सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कुमारनपुरवा गांव में एक युवक को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर शाम की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक युवक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। जब तक लोग पहुंचते, तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह मामला आपसी लड़की का अफेयर मामला है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।1
- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला सम्मेलन, विशाल पैदल मार्च एवं विपक्ष का पुतला दहन जैसे कई कार्यक्रम शामिल रहे। पूरे आयोजन में भारी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को देश की महिलाओं के साथ “खुला अन्याय” बताते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। “जब महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते उसे रोकने का काम किया,” उन्होंने कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत आयोजित महिला सम्मेलन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील कुमार शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलक विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती राजबाला जी उपस्थित रहीं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। वहीं विधायक श्रीमती राजबाला जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि वास्तविकता में उनके अधिकारों को बाधित करने का काम करते हैं। सम्मेलन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह मार्च क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की और संकल्प लिया कि ऐसे दलों को आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसे रोकने का हर प्रयास देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने दोहराया कि वह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान भागीदारी दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और इस मुद्दे पर किसी भी विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजबाला की पारुल गुप्ता जी शकुंतला लोधी डोली रंधावा पूजा शर्मा स्फूर्ति जैन श्वेता शर्मा श्रेया मदान मनु सक्सेना जगपाल यादव आकाश सक्सेना विकास दीक्षित प्रमोद आहूजा प्रदीप गुप्ता कुंवर बहादुर राजपूत कृष्ण अवतार लोधी अमित दिवाकर आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे ब्यूरो चीफ रामानंद सागर3
- नल की व्यवस्था पूरी तरह से खराब है जब से इसको बोरिंग हुई थी तब से यह स्टार्ट ही नहीं हुआ 2 दिन के बाद यह खराब हो गया उसके बाद में बहुत कहे सुनने पर प्राइवेट से भी बनवाई फिर भी वह सक्सेस नहीं हो पा रहा है मगर कोई उसकी सुनवाई नहीं1
- बाराबंकी - में विद्युत व्यवस्था हुई लाचार जनता ने नाराजगी की जाहिर बात तो चलेगी जहां एक तरफ प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों में 17 से 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ विद्युत व्यवस्था की स्थिति लाचार बनी हुई है बाराबंकी जनपद के सब स्टेशन मसौली क्षेत्रों अंतर्गत में गर्मी को देखते हुए विद्युत सप्लाई की स्थिति लाचार बनी हुई है जहां पर दिन में पानी और रात को नींद के लिए तरस रहे हैं जहां पर जनता व किसान नेता ने विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है एक तरफ प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा द्वारा विद्युत व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए जाते हैं लेकिन सब स्टेशन मसौली क्षेत्र अंतर्गत दिन से लेकर रात तक कई बार रोस्टिंग बंद कर दी जाती है कई बार विद्युत आपूर्ति बाधित की जाती है शिकायत करने के बाद कहीं-कहीं तो समाधान होता है या फिर समाधान ही नहीं किया जाता है बाराबंकी जनपद से मनोज शुक्ला की रिपोर्ट1
- बहराइच के कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप कुमारनपुरवा गांव की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाजुक बताई जा रही परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद, बनी घटना की बड़ी वजह आग लगते ही युवक की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, किसी तरह बुझाई गई आग हालत बिगड़ने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, इलाज जारी मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच में जुटी1
- स्वच्छ भारत मिशन की पोल: सराय जगना बाजार में गंदगी से बढ़ता खतरा बहराइच। फखरपुर विकास खंड के वजीरगंज बाजार में स्थित सामुदायिक शौचालय गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है। लंबे समय से साफ-सफाई न होने के कारण शौचालय से उठने वाली दुर्गंध पूरे बाजार में फैल रही है,1
- बहराइच । जनपद में विशेषकर नगर क्षेत्र में डीज़ल एवं पेट्रोल आपूर्ति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के साथ डिगिहा स्थित के.बी. पेट्रोलियम का औचक निरीक्षण कर प्रोपराईटर मनीष मातनहेलिया से डीज़ल एवं पेट्रोल की प्राप्ति एवं वितरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। श्री मातनहेलिया ने डीएम व एसपी को बताया कि उनके पेट्रोल पम्प पर डीज़ल के पम्प फ्रन्ट एरिया में स्थापित हैं। इस लिए नगरवासियों की सुविधा को देखते हुए पिछले कुछ दिनों में उनके द्वारा डीज़ल नहीं मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे की ओर बड़े वाहनों द्वारा डीज़ल लेने से छोटे वाहनों को पेट्रोल लेने में असुविधा होती है। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के सम्बन्ध में श्री मातनहेलिया ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण घाघरा पुल का संचालन बन्द होने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के ट्रांसपोर्ट वाहनों को जहां पहले 04 घण्टे का समय लगता था वहीं अब लगभग 07 घण्टे में वाहन पहुंच पाते हैं। उन्होंने डीएम व एसपी को बताया कि पिछली रात को 20 हज़ार लीटर पेट्रोल मंगवाया था। जिसका वितरण हो रहा है। डीएम ने श्री मातनहेलिया से अपेक्षा की जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार आमजन को वितरण किया जाय। वितरण कार्य में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। डीएम ने कहा कि पेट्रोलपम्प पर आने वाले 02 पहिया वाहनों को हेल्मेट पहनने के लिए जागरूक भी करें।4
- जनपद बाराबंकी के रामनगर कोतवाली मैं थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह ने की इस अवसर पर बाराबंकी पुलिस कप्तान अर्पित विजय वर्गीय भी मौजूद रहे दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के निवारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से एक शिकायत को मौके पर ही निर्धारित कर दिया गया प्राप्त शिकायतों में 5 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित थे तथा 6 शिकायत में राजस्व विभाग से जुड़ी हुई थी शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए समाधान दिवस के दौरान संबंधित एरिया( हल्का) के अलग-अलग स्टाल लगाए गये जिसमें ग्राम पंचायत वार राजस्व हल्का क्षेत्र पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने फरियादियों की शिकायत दर्ज कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की इस थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यक्रम में पहुंचे जिला अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस में 10 से 15 शिकायतें प्राप्त हुई हैं साथ ही कुछ पुरानी लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई है सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का तत्वरित पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए किसी भी स्तर पर न्याय मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस अवसर पर डीएम के पीए शशि भूषण पांडे एसडीएम आनंद तिवारी सीओ गरिमा पंत तहसीलदार विपुल सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उप निरीक्षक वीरपाल सिंह एसएसाई प्रमोद कुमार यादव चौकी इंचार्ज महादेवा रजनीश पांडे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे थाना समाधान दिवस के इस आयोजन में जो लोग जिले पर पहुंच कर भी अधिकारियों से नहीं मिल पाते हैं वह लोग अपनी समस्या को समाधान दिवस में आकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा करवाते हैं ब्यूरो चीफ रामानंद सागर2