logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला गोंडा कटरा थाना ग्राम खिंदूरी पोस्ट पिपरी रावत नल की व्यवस्था पूरी तरह से खराब है जब से इसको बोरिंग हुई थी तब से यह स्टार्ट ही नहीं हुआ 2 दिन के बाद यह खराब हो गया उसके बाद में बहुत कहे सुनने पर प्राइवेट से भी बनवाई फिर भी वह सक्सेस नहीं हो पा रहा है मगर कोई उसकी सुनवाई नहीं

16 hrs ago
user_SK interior
SK interior
कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

जिला गोंडा कटरा थाना ग्राम खिंदूरी पोस्ट पिपरी रावत नल की व्यवस्था पूरी तरह से खराब है जब से इसको बोरिंग हुई थी तब से यह स्टार्ट ही नहीं हुआ 2 दिन के बाद यह खराब हो गया उसके बाद में बहुत कहे सुनने पर प्राइवेट से भी बनवाई फिर भी वह सक्सेस नहीं हो पा रहा है मगर कोई उसकी सुनवाई नहीं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नल की व्यवस्था पूरी तरह से खराब है जब से इसको बोरिंग हुई थी तब से यह स्टार्ट ही नहीं हुआ 2 दिन के बाद यह खराब हो गया उसके बाद में बहुत कहे सुनने पर प्राइवेट से भी बनवाई फिर भी वह सक्सेस नहीं हो पा रहा है मगर कोई उसकी सुनवाई नहीं
    1
    नल की व्यवस्था पूरी तरह से खराब है जब से इसको बोरिंग हुई थी तब से यह स्टार्ट ही नहीं हुआ 2 दिन के बाद यह खराब हो गया उसके बाद में बहुत कहे सुनने पर प्राइवेट से भी बनवाई फिर भी वह सक्सेस नहीं हो पा रहा है मगर कोई उसकी सुनवाई नहीं
    user_SK interior
    SK interior
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोण्डा । नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेहली गांव में अवैध मिट्टी खनन का खेल बेखौफ जारी है। ग्रामीणों की शिकायत पर जब राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो खनन माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए भाग खड़े हुए। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि इलाके में अवैध खनन का कारोबार कितनी मजबूती से जड़ें जमा चुका है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रेहली गांव में दिनदहाड़े अवैध रूप से मिट्टी खनन कर उसकी बिक्री की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेखपाल कृष्णा कुमारी से की। शिकायत मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचीं, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और रैपर मशीन से तेजी से खनन जारी था। जैसे ही लेखपाल ने मौके का वीडियो बनाना शुरू किया, खनन में लगे लोग हड़कंप में आ गए और मशीनों व वाहनों को लेकर फरार हो गए। सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध खनन संगठित तरीके से किया जा रहा है। रात के साथ-साथ दिन में भी खुलेआम खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग या तो अनजान बने हुए हैं या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं। लेखपाल कृष्णा कुमारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर खनन की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ऐसे आश्वासन पहले भी दिए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता। मौत के बाद भी नहीं टूटी माफिया की हिम्मत सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीते मंगलवार को हरिहरपुर गांव के चकपान में अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती दिखाएगा, लेकिन हालात जस के तस हैं। इससे साफ है कि माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं। किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार? लगातार हो रही घटनाओं ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है यह खेल? क्यों नहीं हो रही माफियाओं की पहचान और गिरफ्तारी? मौत के बाद भी क्यों नहीं जाग रहे जिम्मेदार? ग्रामीणों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है, कुछ दिन दिखावे की कार्रवाई होती है, फिर वही खेल शुरू हो जाता है। अब देखना यह होगा कि इस बार प्रशासन सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित रहता है या फिर अवैध खनन पर सच में कोई ठोस और कड़ी कार्रवाई होती है। फिलहाल, रेहली और आसपास के इलाकों में खनन माफियाओं का खौफ और प्रशासन की निष्क्रियता दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।
    2
    गोण्डा । नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेहली गांव में अवैध मिट्टी खनन का खेल बेखौफ जारी है। ग्रामीणों की शिकायत पर जब राजस्व टीम मौके पर पहुंची तो खनन माफिया प्रशासन को चुनौती देते हुए भाग खड़े हुए। इस घटना ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि इलाके में अवैध खनन का कारोबार कितनी मजबूती से जड़ें जमा चुका है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रेहली गांव में दिनदहाड़े अवैध रूप से मिट्टी खनन कर उसकी बिक्री की जा रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेखपाल कृष्णा कुमारी से की। शिकायत मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंचीं, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और रैपर मशीन से तेजी से खनन जारी था। जैसे ही लेखपाल ने मौके का वीडियो बनाना शुरू किया, खनन में लगे लोग हड़कंप में आ गए और मशीनों व वाहनों को लेकर फरार हो गए।
सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध खनन संगठित तरीके से किया जा रहा है। रात के साथ-साथ दिन में भी खुलेआम खनन हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग या तो अनजान बने हुए हैं या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं।
लेखपाल कृष्णा कुमारी ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर खनन की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ऐसे आश्वासन पहले भी दिए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता।
मौत के बाद भी नहीं टूटी माफिया की हिम्मत
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बीते मंगलवार को हरिहरपुर गांव के चकपान में अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद उम्मीद थी कि प्रशासन सख्ती दिखाएगा, लेकिन हालात जस के तस हैं। इससे साफ है कि माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं।
किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार?
लगातार हो रही घटनाओं ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—
क्या स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है यह खेल?
क्यों नहीं हो रही माफियाओं की पहचान और गिरफ्तारी?
मौत के बाद भी क्यों नहीं जाग रहे जिम्मेदार?
ग्रामीणों का कहना है कि जब भी शिकायत की जाती है, कुछ दिन दिखावे की कार्रवाई होती है, फिर वही खेल शुरू हो जाता है।
अब देखना यह होगा कि इस बार प्रशासन सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित रहता है या फिर अवैध खनन पर सच में कोई ठोस और कड़ी कार्रवाई होती है। फिलहाल, रेहली और आसपास के इलाकों में खनन माफियाओं का खौफ और प्रशासन की निष्क्रियता दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।
    user_खबरों का सच हिंदी न्यूज़ चैनल
    खबरों का सच हिंदी न्यूज़ चैनल
    Voice of people गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला सम्मेलन, विशाल पैदल मार्च एवं विपक्ष का पुतला दहन जैसे कई कार्यक्रम शामिल रहे। पूरे आयोजन में भारी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को देश की महिलाओं के साथ “खुला अन्याय” बताते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। “जब महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते उसे रोकने का काम किया,” उन्होंने कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत आयोजित महिला सम्मेलन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील कुमार शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलक विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती राजबाला जी उपस्थित रहीं। महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। वहीं विधायक श्रीमती राजबाला जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि वास्तविकता में उनके अधिकारों को बाधित करने का काम करते हैं। सम्मेलन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह मार्च क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की और संकल्प लिया कि ऐसे दलों को आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसे रोकने का हर प्रयास देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने दोहराया कि वह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान भागीदारी दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और इस मुद्दे पर किसी भी विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजबाला की पारुल गुप्ता जी शकुंतला लोधी डोली रंधावा पूजा शर्मा स्फूर्ति जैन श्वेता शर्मा श्रेया मदान मनु सक्सेना जगपाल यादव आकाश सक्सेना विकास दीक्षित प्रमोद आहूजा प्रदीप गुप्ता कुंवर बहादुर राजपूत कृष्ण अवतार लोधी अमित दिवाकर आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    3
    भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक व्यापक और प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला सम्मेलन, विशाल पैदल मार्च एवं विपक्ष का पुतला दहन जैसे कई कार्यक्रम शामिल रहे।
पूरे आयोजन में भारी संख्या में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस से हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को देश की महिलाओं के साथ “खुला अन्याय” बताते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। “जब महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने का ऐतिहासिक अवसर आया, तब विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते उसे रोकने का काम किया,” उन्होंने कहा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत आयोजित महिला सम्मेलन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुनील कुमार शर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिलक विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती राजबाला जी उपस्थित रहीं।
महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। 
उन्होंने कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं।
वहीं विधायक श्रीमती राजबाला जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दल केवल महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, जबकि वास्तविकता में उनके अधिकारों को बाधित करने का काम करते हैं।
सम्मेलन के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं द्वारा एक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें “नारी शक्ति जिंदाबाद”, “महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह मार्च क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में महिला-विरोधी राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की और संकल्प लिया कि ऐसे दलों को आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसे रोकने का हर प्रयास देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी ने दोहराया कि वह महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान भागीदारी दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और इस मुद्दे पर किसी भी विरोध का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा जवाब दिया जाएगा।
इस अवसर पर संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डॉ अनामिका यादव ब्लॉक प्रमुख श्रीमती राजबाला की पारुल गुप्ता जी शकुंतला लोधी डोली रंधावा पूजा शर्मा स्फूर्ति जैन श्वेता शर्मा श्रेया मदान मनु सक्सेना जगपाल यादव आकाश सक्सेना विकास दीक्षित प्रमोद आहूजा प्रदीप गुप्ता कुंवर बहादुर राजपूत कृष्ण अवतार लोधी अमित दिवाकर आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Gonda jila godar Shah Purva ka road hai is road ko koi Pradhan Dhyan nahin dete aap log se jitna ho sake aage share Karen
    1
    Gonda jila  godar Shah Purva ka road hai is road ko koi Pradhan Dhyan nahin dete aap log se jitna ho sake aage share Karen
    user_Irfan Ali
    Irfan Ali
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Mohd Aamir
    1
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गोंडा में “अरगा ज्ञान गंज: चाय एण्ड चैप्टर्स” का शुभारंभ, संवाद व सशक्तिकरण को मिला नया मंच *गोंडा में “अरगा ज्ञान गंज” की शुरुआत, युवाओं को मिला अध्ययन का नया केंद्र* *आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया “चाय एण्ड चैप्टर्स” लाइब्रेरी का उद्घाटन* *मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, “ज्ञान गंज” पहल से बढ़ेगा संवाद और सशक्तिकरण* *विकास भवन में नई लाइब्रेरी शुरू, डीएम-सीडीओ की पहल से युवाओं को मिला सुरक्षित अध्ययन स्थल* विकास भवन परिसर स्थित शक्ति कैफे में शुक्रवार को *“अरगा ज्ञान गंज: चाय एण्ड चैप्टर्स”* पहल का सफल शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत अब जनपद के युवाओं को सुरक्षित, शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में बैठकर अध्ययन करने के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त, देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल उपस्थित रहीं, जिन्होंने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहीं। आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की इस अभिनव पहल की सराहना की। इस दौरान कमिश्नर डीएम और सीडीओ ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, डायरी एवं पेन भी भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि “चाय की चुस्की के साथ ज्ञान की राह” जैसी पहलें समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देती हैं तथा महिलाओं एवं युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने इसे सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की सफलता में उनके अलावा उनके अभिभावकों का भी काफी योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने तथा जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद की युवाओं को पढ़ने के लिए अच्छी और सुरक्षित जगह मिली है। सभी छात्र-छात्रायें अपने जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त करें।वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सम्बोधित करते हुए कहा विकास भवन परिसर में स्थापित इस लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि शक्ति कैफे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध है, जिससे छात्र-छात्राएं अध्ययन के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह लाइब्रेरी सभी विद्यार्थियों के लिए खुली है और कोई भी यहां आकर अध्ययन कर सकता है। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि इस लाइब्रेरी के निर्माण से छात्र-छात्राओं को शांत एवं अनुकूल वातावरण में अध्ययन करने की सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
    6
    गोंडा में “अरगा ज्ञान गंज: चाय एण्ड चैप्टर्स” का शुभारंभ, संवाद व सशक्तिकरण को मिला नया मंच
*गोंडा में “अरगा ज्ञान गंज” की शुरुआत, युवाओं को मिला अध्ययन का नया केंद्र*
*आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया “चाय एण्ड चैप्टर्स” लाइब्रेरी का उद्घाटन* 
*मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, “ज्ञान गंज” पहल से बढ़ेगा संवाद और सशक्तिकरण* 
*विकास भवन में नई लाइब्रेरी शुरू, डीएम-सीडीओ की पहल से युवाओं को मिला सुरक्षित अध्ययन स्थल* 
विकास भवन परिसर स्थित शक्ति कैफे में शुक्रवार को *“अरगा ज्ञान गंज: चाय एण्ड चैप्टर्स”* पहल का सफल शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत अब जनपद के युवाओं को सुरक्षित, शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में बैठकर अध्ययन करने के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त, देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल उपस्थित रहीं, जिन्होंने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहीं। आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की इस अभिनव पहल की सराहना की।  इस दौरान कमिश्नर डीएम और सीडीओ ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, डायरी एवं पेन भी भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि “चाय की चुस्की के साथ ज्ञान की राह” जैसी पहलें समाज में सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देती हैं तथा महिलाओं एवं युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने इसे सामाजिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावी प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की सफलता में उनके अलावा उनके अभिभावकों का भी काफी योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने तथा जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद की युवाओं को पढ़ने के लिए अच्छी और सुरक्षित जगह मिली है। सभी छात्र-छात्रायें अपने जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त करें।वहीं 
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने  सम्बोधित करते हुए कहा  विकास भवन परिसर में स्थापित इस लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि शक्ति कैफे में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध है, जिससे छात्र-छात्राएं अध्ययन के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह लाइब्रेरी सभी विद्यार्थियों के लिए खुली है और कोई भी यहां आकर अध्ययन कर सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने कहा कि इस लाइब्रेरी के निर्माण से छात्र-छात्राओं को शांत एवं अनुकूल वातावरण में अध्ययन करने की सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
    user_पत्रकार राधेश्याम तिवारी
    पत्रकार राधेश्याम तिवारी
    Journalist गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बहराइच के कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप कुमारनपुरवा गांव की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाजुक बताई जा रही परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद, बनी घटना की बड़ी वजह आग लगते ही युवक की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, किसी तरह बुझाई गई आग हालत बिगड़ने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, इलाज जारी मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच में जुटी
    1
    बहराइच के कैसरगंज इलाके में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप
कुमारनपुरवा गांव की घटना से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत का माहौल
गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाजुक बताई जा रही
परिजनों ने गांव के ही लोगों पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
प्रेम प्रसंग को लेकर पहले से चल रहा था विवाद, बनी घटना की बड़ी वजह
आग लगते ही युवक की चीख सुन दौड़े ग्रामीण, किसी तरह बुझाई गई आग
हालत बिगड़ने पर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, इलाज जारी
मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू से मामले की जांच में जुटी
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद बाराबंकी के रामनगर कोतवाली मैं थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह ने की इस अवसर पर बाराबंकी पुलिस कप्तान अर्पित विजय वर्गीय भी मौजूद रहे दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के निवारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से एक शिकायत को मौके पर ही निर्धारित कर दिया गया प्राप्त शिकायतों में 5 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित थे तथा 6 शिकायत में राजस्व विभाग से जुड़ी हुई थी शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए समाधान दिवस के दौरान संबंधित एरिया( हल्का) के अलग-अलग स्टाल लगाए गये जिसमें ग्राम पंचायत वार राजस्व हल्का क्षेत्र पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने फरियादियों की शिकायत दर्ज कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की इस थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यक्रम में पहुंचे जिला अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस में 10 से 15 शिकायतें प्राप्त हुई हैं साथ ही कुछ पुरानी लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई है सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का तत्वरित पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए किसी भी स्तर पर न्याय मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस अवसर पर डीएम के पीए शशि भूषण पांडे एसडीएम आनंद तिवारी सीओ गरिमा पंत तहसीलदार विपुल सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उप निरीक्षक वीरपाल सिंह एसएसाई प्रमोद कुमार यादव चौकी इंचार्ज महादेवा रजनीश पांडे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे थाना समाधान दिवस के इस आयोजन में जो लोग जिले पर पहुंच कर भी अधिकारियों से नहीं मिल पाते हैं वह लोग अपनी समस्या को समाधान दिवस में आकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा करवाते हैं ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    2
    जनपद बाराबंकी के  रामनगर कोतवाली मैं थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह ने की इस अवसर पर बाराबंकी पुलिस कप्तान अर्पित विजय वर्गीय भी मौजूद रहे दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या के निवारण के निर्देश दिए थाना समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से एक शिकायत को मौके पर ही निर्धारित कर दिया गया प्राप्त शिकायतों में 5 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग से संबंधित थे तथा 6 शिकायत में राजस्व विभाग से जुड़ी हुई थी शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए समाधान दिवस के दौरान संबंधित एरिया( हल्का) के अलग-अलग स्टाल लगाए गये जिसमें ग्राम पंचायत वार राजस्व हल्का क्षेत्र पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने फरियादियों की शिकायत दर्ज कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की इस थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यक्रम में पहुंचे जिला अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस में 10 से 15 शिकायतें प्राप्त हुई हैं साथ ही कुछ पुरानी लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई है सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का तत्वरित पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए किसी भी स्तर पर न्याय मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस अवसर पर डीएम के पीए शशि भूषण पांडे एसडीएम आनंद तिवारी सीओ गरिमा पंत तहसीलदार विपुल सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह उप निरीक्षक वीरपाल सिंह  एसएसाई प्रमोद कुमार यादव चौकी इंचार्ज महादेवा रजनीश पांडे सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे थाना समाधान दिवस के इस आयोजन में जो लोग जिले पर पहुंच कर भी अधिकारियों से नहीं मिल पाते हैं वह लोग अपनी समस्या को समाधान दिवस में आकर अधिकारियों के सामने अपनी समस्या का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा करवाते हैं
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
    user_रामानंद सागर
    रामानंद सागर
    Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.