logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में जागरण मंच का भव्य उद्घाटन, सुनील छैला बिहारी की भक्ति प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजगैबीनाथ धाम में जागरण मंच का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, जनसंसद संरक्षक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, समाजसेवी शिवम चौधरी एवं राजीव कुमार जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन, फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. एन. के. यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अजगैबीनाथ धाम में पधारे लोक गायक सुनील छैला बिहारी का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ दयावान हैं और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके बाद सुनील छैला बिहारी ने अपने पुत्र शिवम बिहारी व सहयोगी कलाकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। “तनी खोल दी केवरिया ए बाबा” जैसे लोकप्रिय भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सुल्तानगंज में जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर डीएसपी नवनीत कुमार, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिव भक्ति का आनंद लिया।

3 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
3 hrs ago

महाशिवरात्रि पर अजगैबीनाथ धाम में जागरण मंच का भव्य उद्घाटन, सुनील छैला बिहारी की भक्ति प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजगैबीनाथ धाम में जागरण मंच का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, जनसंसद संरक्षक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, समाजसेवी शिवम चौधरी एवं राजीव कुमार जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन, फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. एन. के. यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अजगैबीनाथ धाम में पधारे लोक गायक सुनील छैला बिहारी का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ दयावान हैं और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके बाद सुनील छैला बिहारी ने अपने पुत्र शिवम बिहारी व सहयोगी कलाकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। “तनी खोल दी केवरिया ए बाबा” जैसे लोकप्रिय भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सुल्तानगंज में जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर डीएसपी नवनीत कुमार, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिव भक्ति का आनंद लिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजगैबीनाथ धाम में जागरण मंच का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, जनसंसद संरक्षक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, समाजसेवी शिवम चौधरी एवं राजीव कुमार जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन, फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. एन. के. यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अजगैबीनाथ धाम में पधारे लोक गायक सुनील छैला बिहारी का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ दयावान हैं और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके बाद सुनील छैला बिहारी ने अपने पुत्र शिवम बिहारी व सहयोगी कलाकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। “तनी खोल दी केवरिया ए बाबा” जैसे लोकप्रिय भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सुल्तानगंज में जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर डीएसपी नवनीत कुमार, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिव भक्ति का आनंद लिया।
    1
    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजगैबीनाथ धाम में जागरण मंच का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, जनसंसद संरक्षक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, समाजसेवी शिवम चौधरी एवं राजीव कुमार जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन, फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया गया।
इस अवसर पर एमएलसी डॉ. एन. के. यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अजगैबीनाथ धाम में पधारे लोक गायक सुनील छैला बिहारी का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ दयावान हैं और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
इसके बाद सुनील छैला बिहारी ने अपने पुत्र शिवम बिहारी व सहयोगी कलाकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। “तनी खोल दी केवरिया ए बाबा” जैसे लोकप्रिय भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सुल्तानगंज में जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर डीएसपी नवनीत कुमार, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिव भक्ति का आनंद लिया।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार के सुल्तानगंज में धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच भव्य झांकी निकाली गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़री इस झांकी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और आकर्षक सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। झांकी में भगवान की सुंदर प्रतिमाएं, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार और आकर्षक लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ इस आयोजन में भाग लिया, जिससे पूरा सुल्तानगंज भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रिपोर्ट: प्रवेश कुमार | सुल्तानगंज, भागलपुर
    4
    बिहार के सुल्तानगंज में धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच भव्य झांकी निकाली गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़री इस झांकी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और आकर्षक सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
झांकी में भगवान की सुंदर प्रतिमाएं, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार और आकर्षक लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ इस आयोजन में भाग लिया, जिससे पूरा सुल्तानगंज भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 
रिपोर्ट: प्रवेश कुमार | सुल्तानगंज, भागलपुर
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Nuzhat Perween
    1
    Post by Nuzhat Perween
    user_Nuzhat Perween
    Nuzhat Perween
    Video Creator Nathnagar, Bhagalpur•
    1 hr ago
  • राजीव यादव की मौत #driver महासंग ने किया सम्मान!! और सरकार से मांग Samrat Choudhary ji #d4iver #MurderCase #tetiybmber #mungerbihar #shrvnkumr #samratchoudhary #tarapurvidhansabha #dmmunger #sangrmpur #nitishkumarcmbihar #MungerLive #mungerviralkhabar #prabhatnews11 #sharvankumar #TransportDepartment
    1
    राजीव यादव की मौत #driver महासंग ने किया सम्मान!! और सरकार से मांग Samrat Choudhary ji 
#d4iver #MurderCase #tetiybmber #mungerbihar #shrvnkumr #samratchoudhary #tarapurvidhansabha #dmmunger #sangrmpur #nitishkumarcmbihar #MungerLive #mungerviralkhabar #prabhatnews11 #sharvankumar #TransportDepartment
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर तारापुर नगर सहित आसपास के विभिन्न शिवालयों से रविवार की देर रात्रि भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बाबा तारेश्वर नाथ महादेव, बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर रणगांव, बाबा बिरनोधानाथ महादेव मंदिर माधोडीह, मनोकामना स्थान महादेव मंदिर तारापुर, बैजूधाम मंदिर मोहनगंज, शिव मंदिर देवगांव, बिहमा, खानपुर एवं बेलबिहमा से गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के गुड्डा चौधरी, हरे कृष्ण वर्मा, संजय पोद्दार, टीपू पोद्दार, गोविंद स्वर्णकार, सोनु कसेरा व संतोष स्वर्णकार के नेतृत्व में निकली झांकियों में शिव–पार्वती, ब्रह्हा, विष्णु, राम–सीता–लक्ष्मण, हनुमान, नंदी, यमराज, इंद्र, रावण व भूत-प्रेत की आकर्षक प्रस्तुति रही। पूजा पंडाल बारात का मुख्य आकर्षण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी संकेत कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मार्ग में त्रिदेव सेवा सदन के पास सुल्तानगंज से आए पंडितों द्वारा शिव महाआरती व खीर का भंडारा किया गया, वहीं कई स्थानों पर शर्बत व फलाहार की व्यवस्था रही। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव–पार्वती विवाह सम्पन्न हुआ और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    1
    महाशिवरात्रि के अवसर पर तारापुर नगर सहित आसपास के विभिन्न शिवालयों से रविवार की देर रात्रि भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बाबा तारेश्वर नाथ महादेव, बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर रणगांव, बाबा बिरनोधानाथ महादेव मंदिर माधोडीह, मनोकामना स्थान महादेव मंदिर तारापुर, बैजूधाम मंदिर मोहनगंज, शिव मंदिर देवगांव, बिहमा, खानपुर एवं बेलबिहमा से गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के गुड्डा चौधरी, हरे कृष्ण वर्मा, संजय पोद्दार, टीपू पोद्दार, गोविंद स्वर्णकार, सोनु कसेरा व संतोष स्वर्णकार के नेतृत्व में निकली झांकियों में शिव–पार्वती, ब्रह्हा, विष्णु, राम–सीता–लक्ष्मण, हनुमान, नंदी, यमराज, इंद्र, रावण व भूत-प्रेत की आकर्षक प्रस्तुति रही।
पूजा पंडाल बारात का मुख्य आकर्षण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी संकेत कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मार्ग में त्रिदेव सेवा सदन के पास सुल्तानगंज से आए पंडितों द्वारा शिव महाआरती व खीर का भंडारा किया गया, वहीं कई स्थानों पर शर्बत व फलाहार की व्यवस्था रही। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव–पार्वती विवाह सम्पन्न हुआ और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Prince Kumar
    2
    Post by Prince Kumar
    user_Prince Kumar
    Prince Kumar
    शाहकुंड, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • जानकारी के अनुसार, शहाजरा खातून कल दोपहर करीब 2:00 बजे से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, वे घर से निकली थीं लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
    1
    जानकारी के अनुसार, शहाजरा खातून कल दोपहर करीब 2:00 बजे से लापता हैं। परिजनों के मुताबिक, वे घर से निकली थीं लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए भव्य शिव बारात निकाली गई। दोपहर बाद जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण से बाहर निकली, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा अजगैवीनाथ की एक झलक पाने को आतुर नजर आया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि बारात के साथ चलते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद प्रदान करते रहे। शिव बारात में दर्जनों सजे-धजे घोड़े, घड़िघंट, नगाड़े और गाजे-बाजे शामिल थे। बाबा अजगैवीनाथ के स्वरूप को दूल्हा बनाकर आकर्षक शिव प्रतिमा सजाई गई थी। बारात अजगैवीनाथ मठ से निकलकर स्टेशन रोड, कृष्णगढ़ मोड़, अपर रोड, थाना रोड होते हुए अबजूगंज तक गई और देर शाम पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर संपन्न हुई। भूत प्रेत,शिव नृत्य, कृष्ण-राधा, विभिन्न भगवानों के स्वरूप और भगवान शिव की चलंत झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। शिव बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा नगर सभापति राजकुमार गुड्डू स्वयं बारात के साथ चलकर मॉनिटरिंग करते रहे। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, खीर, पूरी और हलुआ आदि की व्यवस्था की गई। श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ निकली यह शिव बारात नगरवासियों के लिए आस्था का यादगार दृश्य बन गई।
    1
    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए भव्य शिव बारात निकाली गई। दोपहर बाद जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण से बाहर निकली, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा अजगैवीनाथ की एक झलक पाने को आतुर नजर आया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि बारात के साथ चलते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद प्रदान करते रहे।
शिव बारात में दर्जनों सजे-धजे घोड़े, घड़िघंट, नगाड़े और गाजे-बाजे शामिल थे। बाबा अजगैवीनाथ के स्वरूप को दूल्हा बनाकर आकर्षक शिव प्रतिमा सजाई गई थी। बारात अजगैवीनाथ मठ से निकलकर स्टेशन रोड, कृष्णगढ़ मोड़, अपर रोड, थाना रोड होते हुए अबजूगंज तक गई और देर शाम पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर संपन्न हुई। भूत प्रेत,शिव नृत्य, कृष्ण-राधा, विभिन्न भगवानों के स्वरूप और भगवान शिव की चलंत झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
शिव बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा नगर सभापति राजकुमार गुड्डू स्वयं बारात के साथ चलकर मॉनिटरिंग करते रहे। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।
वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, खीर, पूरी और हलुआ आदि की व्यवस्था की गई। श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ निकली यह शिव बारात नगरवासियों के लिए आस्था का यादगार दृश्य बन गई।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.