पांगी बनेगा प्राकृतिक खेती का हब, प्रदेश को नई दिशा दे सकते हैं यहां के किसान-बागवान: ललित ठाकुर कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के पुर्थी पंचायत अंतर्गत थांदल गांव में कृषि विभाग की ओर से एक विशेष किसान-बागवान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 150 किसानों और बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। एपीएमसी के जिला अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करते हुए कहा कि पांगी में प्राकृतिक खेती और बागवानी की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहां के किसान-बागवान प्राकृतिक खेती अपनाकर न केवल अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सेब, मटर, आलू जैसी नकदी फसलों की बेहतरीन पैदावार हो रही है और इन्हें मंडियों में अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। कम लागत और अधिक आमदनी का जरिया प्राकृतिक खेती ललित ठाकुर ने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत घटती है और आमदनी बढ़ती है। प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीण परिवारों से अपील की कि वे मजदूरी के लिए दिए जाने वाले समय का कुछ हिस्सा अपनी खेती, बागवानी और नकदी फसलों के उत्पादन में लगाएं, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ड्रिप सिंचाई अपनाने का आह्वान सिंचाई व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पापानी की उपलब्धता के बावजूद कई किसान पारंपरिक कुहल व्यवस्था का उपयोग कर रहे हैं, जिससे ऊपरी उपजाऊ मिट्टी के बहने का खतरा रहता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने की अपील की ताकि पानी का बेहतर उपयोग हो सके और खेतों की उर्वरता बरकरार रहे। विविध व्यवसायों और विभागीय योजनाओं पर जोर एपीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि कृषि और बागवानी के अलावा पांगी में पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों की भी अपार संभावनाएं हैं। सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में भविष्य में 10 हजार लीटर क्षमता वाला प्लांट स्थापित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा आयोजित शिविरों का लाभ उठाकर विशेषज्ञों से आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया। शिविर के दौरान कृषि विभाग के एसएमएस नरेश नाइक, उद्यान विभाग के एसएमएस रमल अंगरिया, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य दौलत राम शर्मा और ग्राम पंचायत पुर्थी के प्रधान दीना नाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- पांगी बनेगा प्राकृतिक खेती का हब, प्रदेश को नई दिशा दे सकते हैं यहां के किसान-बागवान: ललित ठाकुर कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के पुर्थी पंचायत अंतर्गत थांदल गांव में कृषि विभाग की ओर से एक विशेष किसान-बागवान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब 150 किसानों और बागवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। एपीएमसी के जिला अध्यक्ष ललित ठाकुर ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करते हुए कहा कि पांगी में प्राकृतिक खेती और बागवानी की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यहां के किसान-बागवान प्राकृतिक खेती अपनाकर न केवल अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकते हैं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सेब, मटर, आलू जैसी नकदी फसलों की बेहतरीन पैदावार हो रही है और इन्हें मंडियों में अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। कम लागत और अधिक आमदनी का जरिया प्राकृतिक खेती ललित ठाकुर ने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत घटती है और आमदनी बढ़ती है। प्रदेश सरकार कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीण परिवारों से अपील की कि वे मजदूरी के लिए दिए जाने वाले समय का कुछ हिस्सा अपनी खेती, बागवानी और नकदी फसलों के उत्पादन में लगाएं, जिससे स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ड्रिप सिंचाई अपनाने का आह्वान सिंचाई व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पापानी की उपलब्धता के बावजूद कई किसान पारंपरिक कुहल व्यवस्था का उपयोग कर रहे हैं, जिससे ऊपरी उपजाऊ मिट्टी के बहने का खतरा रहता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने की अपील की ताकि पानी का बेहतर उपयोग हो सके और खेतों की उर्वरता बरकरार रहे। विविध व्यवसायों और विभागीय योजनाओं पर जोर एपीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि कृषि और बागवानी के अलावा पांगी में पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन जैसी गतिविधियों की भी अपार संभावनाएं हैं। सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में भविष्य में 10 हजार लीटर क्षमता वाला प्लांट स्थापित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा। उन्होंने किसानों से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा आयोजित शिविरों का लाभ उठाकर विशेषज्ञों से आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया। शिविर के दौरान कृषि विभाग के एसएमएस नरेश नाइक, उद्यान विभाग के एसएमएस रमल अंगरिया, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य दौलत राम शर्मा और ग्राम पंचायत पुर्थी के प्रधान दीना नाथ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- नाना पाटेकर का चम्बा कनेक्शन: कांडी पुल पर शूट हुआ सदाबहार गाना सोशल मीडिया पर फिर हुआ वायरल।1
- जेएनयू प्रकरण पर धर्मशाला में भाजपा की आक्रोश रैली, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जेएनयू प्रकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर महिला सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक सरवीण चौधरी और अरुण मेहरा सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। धर्मशाला में जेएनयू प्रकरण को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और महिला से दुर्व्यवहार के आरोपों को गंभीर बताते हुए महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मामले में आरोपों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही को लेकर भाजपा कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ पुतला जलाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए कार्यकर्ताओं से पुतला अपने कब्जे में ले लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।4
- 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया, नकदी और सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद* *48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया, नकदी और सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद* लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -पुलिस थाना ज्वाली के तहत दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए *48 घंटे के भीतर चोरी की गई पूरी संपत्ति बरामद* कर ली है। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा नें मामले की पुष्टि करते हुए कहा की शिकायतकर्ता ने बतलाया कि दिनांक 08.10.2026 को अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। दूसरे दिन वापस आने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारियों से नकदी तथा सोने के आभूषण गायब पाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ज्वाली में *अभियोग संख्या 179/2026, दिनांक 09.10.2026, धारा 331(4) एवं 305 भारतीय न्याय संहिता* के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। धर्मचंद वर्मा नें कहा की पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। उपलब्ध साक्ष्यों, स्थानीय जानकारी और तकनीकी साधनों की मदद से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। जांच के दौरान *विधि से संघर्षरत एक नाबालिग की भूमिका सामने आई और चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई।* नाबालिग के संबंध में आगे की कार्रवाई किशोर न्याय कानून के अनुसार की जा रही है। 1. एक सोने की नथ 2. एक सोने का टीका 3. सोने के टॉप्स की एक जोड़ी 4. ₹27,000 नकद इस मामले में *चोरी की गई पूरी संपत्ति बरामद कर ली गई है।* *पुलिस जिला नूरपुर पेशेवर तरीके से काम करने और वैज्ञानिक, तकनीकी तथा साक्ष्य-आधारित जांच को उसके सही निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।* पुलिस जिला नूरपुर आम जनता से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले में तफ्तीश जारी है। बाइट -धर्मचंद वर्मा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक* *पुलिस जिला नूरपुर*1
- धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल : जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी? धर्मशाला में राहुल गांधी का पुतला फूंका, भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे आरोपों को लेकर उठाए सवाल उपशीर्षक: जिला महामंत्री अरुण कौशल बोले—अपने सांसद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी?1
- ज्ञानेश कुमार को छोड़ेंगे नहीं 🔥🔥 good ruhal gandhi acha kam karha ho ज्ञानेश कुमार को छोड़ेंगे नहीं 🔥🔥1
- जेएनयू छात्राओं से दुर्व्यवहार मामले में कांग्रेस पर भड़कीं इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, सांसद अंगोमचा बिमोल का फूंका पुतला, राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर उठाए कड़े सवाल; सांसद राजीव भारद्वाज, सुरेश चंदेल और विधायक रणबीर निक्का की अगुवाई में भाजपा ने निकाली रोष रैली इंदौरा/कांगड़ा: जेएनयू के प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार व यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रोष रैली भी निकाली, जिसमें शीर्ष भाजपा नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाले अब मौन क्यों: रीता धीमान प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रीता धीमान ने कहा कि शिक्षा के मंदिर जेएनयू में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है, तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक क्यों बना हुआ है? भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी इस रोष प्रदर्शन और रैली में कांगड़ा-चंबा से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और नूरपुर के विधायक रणबीर सिंह निक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का महिला सुरक्षा को लेकर दोहरा चरित्र पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने मांग की कि आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और कांग्रेस उन्हें पार्टी से तुरंत निष्कासित करे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया और चेताया कि जब तक छात्राओं को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।1
- बर्फबारी से पहले अलर्ट पर वन विभाग: चुराह और सलूणी के जंगलों में अवैध शिकारियों पर शिकंजा, पंचायत प्रतिनिधियों से मांगा सहयोग1