Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैशाली की घटना—वर्दी के भीतर दबे संकट की भयावह सच्चाई , या कुछ और ?
Talk On Chair
वैशाली की घटना—वर्दी के भीतर दबे संकट की भयावह सच्चाई , या कुछ और ?
More news from Bihar and nearby areas
- पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मक्का के खेत से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में बलुआ वृत्ति इलाके में की गई, जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा मक्का के खेत में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दीलिप दास के खेत से कुल 451 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे फसल के बीच बड़ी चालाकी से छिपाया गया था। छापेमारी के दौरान खेत के पास खड़ी एक बाइक को भी जब्त किया गया। जांच में बाइक से भी शराब बरामद हुई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही संबंधित व्यक्ति बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कान1
- Post by Talk On Chair1
- मेहसी में अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन संस्थान सील। पूर्वी चंपारण के मेहसी में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। चकिया की एसडीएम शिवानी शुभम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कदम उठाया। थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बैंक चौक स्थित प्रियंका अल्ट्रासाउंड, बस स्टैंड स्थित अमित क्लिनिक, तथा मेहसी बस स्टैंड से मुजफ्फरपुर जाने वाले ओवरब्रिज के पास स्थित आदर्श सेवा सदन और दीपक क्लिनिक पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान प्रियंका अल्ट्रासाउंड में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं पाया गया, जबकि टेक्नीशियन द्वारा मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था, जो पूरी तरह अवैध है। वहीं अमित क्लिनिक संचालक लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। आदर्श सेवा सदन का लाइसेंस छह महीने पहले ही समाप्त हो चुका था। प्रशासन ने तीनों संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है और उनके संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही अस्पतालों से दवाएं, ऑपरेशन में उपयोग होने वाली सामग्री और ऑक्सीजन सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। इस छापेमारी अभियान में एसडीएम शिवानी शुभम, बीडीओ मेहसी पप्पू कुमार यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, थाना अध्यक्ष शानू गौरव, बीसीएम नाजिबूर रहमान, अनुश्रवण सहायक विपुल कुमार, प्रधान सहायक राजीव रंजन समेत कई स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- Post by RAJA KUMAR1
- पश्चिमी चंपारण में जमीन के लिए जंग एक और व्यक्ति की गई जान जमीन का मसला बना जानलेवा।।#bettiah #westchamparan1
- (हरेंद्र कुमार मौर्य संवाददाता एवं लेखक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार पिपरा कोठी पूर्वी चंपारण।) मोतिहारी (चंद्रहिया): सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, चंद्रहिया में आयोजित “Graduation Ceremony” ने विद्यालय परिसर को उत्सव में बदल दिया। रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट के बीच नन्हें विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर के अगले पड़ाव के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रह—“Congratulations Achievers” का संदेश, जिसने बच्चों के आत्मविश्वास और उपलब्धियों को सराहा। समारोह में छोटे-छोटे बच्चे ग्रेजुएशन ड्रेस में मंच पर पहुंचे, जहां उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति और तालियों की गूंज ने इस पल को और खास बना दिया। मंच से शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके जीवन की एक मजबूत नींव है।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। आधुनिक शिक्षण पद्धति और नैतिक मूल्यों के साथ यह विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसने माहौल को और जीवंत बना दिया। अंत में विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही ऐसे सफल आयोजन संभव हो पाते हैं। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, चंद्रहिया (मोतिहारी) एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और नवाचारपूर्ण गतिविधियों के जरिए क्षेत्र में शिक्षा का नया मानदंड स्थापित कर रहा है।1
- सुगौली का भारत गैस एजेंसी 8 अप्रैल बुधवार से घर-घर डिलेवरी देगा गैस। सदर एसडीएम ने किया निरीक्षण के बाद दिया निर्देश। कहा गैस आपूर्ति की जाएगी दुगुनी।1
- Post by Talk On Chair1