Shuru
Apke Nagar Ki App…
विद्युत कोचिंग विभाग का कार्य यांत्रिक विभाग को सौंपने के विरोध में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन। आबूरोड। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (NWREU) आबूरोड के बैनर तले मंगलवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन पर विद्युत कोचिंग विभाग के कर्मचारियों का कार्य यांत्रिक विभाग को सुपुर्द करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने निर्णय का विरोध जताते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन में देवेंद्र शर्मा, हितेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, समदर सिंह राठौड़, राजेंद्र शर्मा, विकास मोरवाल, माधुराम, लक्ष्मीकांत, ईश्वर, अर्जुन मीणा, राकेश आचार्य, भारतभूषण, मनोज चौहान, हरिओम गुर्जर, शिशुपाल ओझा, मोहित सिंघला, पंकज कुमार, महताब खान, बाबूलाल सहित कई रेल कर्मचारी मौजूद रहे।
Lokesh Soni
विद्युत कोचिंग विभाग का कार्य यांत्रिक विभाग को सौंपने के विरोध में रेल कर्मचारियों का प्रदर्शन। आबूरोड। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (NWREU) आबूरोड के बैनर तले मंगलवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन पर विद्युत कोचिंग विभाग के कर्मचारियों का कार्य यांत्रिक विभाग को सुपुर्द करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने निर्णय का विरोध जताते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन में देवेंद्र शर्मा, हितेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, समदर सिंह राठौड़, राजेंद्र शर्मा, विकास मोरवाल, माधुराम, लक्ष्मीकांत, ईश्वर, अर्जुन मीणा, राकेश आचार्य, भारतभूषण, मनोज चौहान, हरिओम गुर्जर, शिशुपाल ओझा, मोहित सिंघला, पंकज कुमार, महताब खान, बाबूलाल सहित कई रेल कर्मचारी मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत, चाय पीते समय सीने में उठा दर्द मारवाड़ जंक्शन में वार्ड-7 से निर्दलीय जीते थे अबरार खान मेव | बीजेपी-कांग्रेस के 11-11 पार्षद, बोर्ड गठन में निर्दलीयों की भूमिका अहम पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में नगर पालिका चुनाव का परिणाम आने के महज एक दिन बाद वार्ड-7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव (58) का निधन हो गया। मंगलवार सुबह घर पर चाय पीते समय अचानक सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अबरार खान मेव ने वार्ड-7 से जीत दर्ज की थी। मंगलवार सुबह उनके घर पर जीत की बधाई देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। इसी दौरान करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन और मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी-कांग्रेस ने 11-11 वार्ड जीते मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को घोषित चुनाव परिणाम में बीजेपी और कांग्रेस ने 11-11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। ऐसे में नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। अब निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव के निधन के बाद बोर्ड गठन के राजनीतिक समीकरण पर भी असर पड़ने की संभावना है। कोयला व्यापारी और मुस्लिम समाज के सदर थे अबरार खान मेव क्षेत्र में कोयले के बड़े व्यापारी के रूप में भी जाने जाते थे। वे मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) रह चुके थे और इससे पहले वार्ड पंच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी उनके निधन की सूचना मिलने पर बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद 14 सितंबर को उन्होंने अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह भी मीठा करवाया था। मारवाड़ जंक्शन पहली बार नगरपालिका बनी है। ऐसे में पहले नगरपालिका बोर्ड के गठन को लेकर चुनाव परिणाम के बाद से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। अब नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद के निधन से स्थानीय राजनीति में भी नया मोड़ आ गया है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त । डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन स्वच्छता" के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सब्जी की आड़ में ट्रक में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 81 कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम रतनपुर चौकी के सामने उदयपुर-अहमदाबाद एनएच 48 पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आयशर ओपन बॉडी ट्रक (HR 55 Y 4527) को रुकवाया। सब्जी के कैरेट के पीछे छिपाये थे शराब के कार्टन ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर लौकी व सब्जी के कैरेट रखे हुए मिले। कैरेट हटाने पर उनके नीचे छुपाकर रखे गए 'रॉयल चैलेजर्स विस्की' के 81 कार्टन (972 बोतलें) बरामद हुए, जिन पर 'फॉर सेल ओनली इन पंजाब' अंकित था। कार्रवाई के मुख्य बिंदु: गिरफ्तार आरोपी: धर्मबीर (35 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी मिर्जापुर (पार्ट 384), थाना के.यू.के., जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। बरामदगी: 81 कार्टन (972 बोतलें) पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक। अनुमानित कीमत: शराब की बाजार कीमत लगभग ₹8 लाख। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के निर्देशन में उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ, कांस्टेबल मगन (757) और कांस्टेबल गौरव (951) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।2
- बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल किसानों के चहरे पर छाई खुशी घेनड़ी गांव में बडी उमस के बाद इन्द्रदेव महेरबान जम कर बरसें बादल1
- जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, हेमावास बांध को बड़े खतरे से बचाया खिंवाड़ा 15 सितम्बर =कस्बे में जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली और उनकी टीम के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अथक परिश्रम कर गांव की नदी को कचराघर (डस्टबिन) बनने से मुक्त कराया। दो दिनों तक चले इस महा-सफाई अभियान में नदी के बहाव क्षेत्र से करीब 55 ट्रैक्टर यानी 60,000 किलो (60 टन) घातक कचरा बाहर निकालकर एक तरफ सुरक्षित डाला गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल और पुराने कपड़े शामिल थे, हेमावास बांध पर मंडरा रहा था 'कैंसर' का खतरा... अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली ने बताया कि अगर समय रहते इस कचरे को नदी से नहीं निकाला जाता, तो आगामी बारिश में यह सारा प्लास्टिक बहकर सीधे हेमावास बांध में समा जाता। प्लास्टिक के सड़ने से उसके माइक्रोप्लास्टिक (सूक्ष्म कण) पानी में घुल जाते, जिससे पशु-पक्षियों और इंसानों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा था। टीम की इस सजगता ने पूरे क्षेत्र को एक बड़ी स्वास्थ्य त्रासदी से बचा लिया है। "प्लास्टिक को नदी में न फेंकें, भोपू प्रचार से की अपील, "पंडित जीवराज श्रीमाली, पंचायत प्रशासक श्रीपाल वैष्णव, श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य सहित गांव के युवा टीम ने भोपू से कस्बे के सभी गली मोहल्लों में घूमकर ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, कि प्लास्टिक नदी में नहीं डाले, "नदी से जो कचरा निकाला गया है, वह लंबे समय से पानी, मिट्टी और धूल में सने होने के कारण अब किसी काम का नहीं रहा है, उसे हमने एक तरफ करवा दिया है। लेकिन आगे के लिए मेरी सभी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि आप अपने घरों और दुकानों के प्लास्टिक कचरे को नदी-नालों में फेंककर जल को दूषित न करें। इस प्लास्टिक को सहेजकर रखें और भंगार (कबाड़) वाले को दें। जब आप इसे भंगार में देंगे, तो यह प्लास्टिक फैक्ट्रियों में रीसायकल (Recycle) होने जाएगा, जिससे बैठने के लिए मजबूत टेबल, कुर्सियां और अन्य उपयोगी सामान तैयार हो सकेगा। इसे ही 'कचरे से कंचन' बनाना कहते हैं।" पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि अक्सर लोग हर व्यवस्था के लिए सरकार के भरोसे बैठे रहते हैं, लेकिन असल में हम सब नागरिक मिलकर ही सरकार बनते हैं। अपनी नदियों, तालाबों और झीलों जैसे जल स्रोतों को साफ रखना हम सबका परम कर्तव्य है। टीम पंडित जीवराज श्रीमाली ने प्लास्टिक को भंगार में दें, कचरे को नदी में फेंकने के बजाय कबाड़ वाले को दें, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार कर पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल का उपयोग पूरी तरह बंद करें। टीम ने नदी किनारे संकल्प लिया है कि जल स्रोतों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रखे, पुनीत कार्य को लेकर पंडित श्री माली कई बार सम्मानित हो चुके है, पंडित जीवराज श्री माली मूलतः घेनडी गांव के है जो वर्तमान में जोधपुर शहर में इस अभियान को चला रहे हैं, इस स्वच्छता अभियान के इस पुनीत कार्य को लेकर जोधपुर जिला कलक्टर द्रारा 15 अगस्त 2024 , पर्यावरण दिवस 5 जून 26 को जल गौरव सम्मान से जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया जोधपुर नगर निगम के द्वारा 15 अगस्त 2019 सम्मानित किया व अन्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 27:अगस्त 2026 को समानित किया गया,3
- उपखंड कार्यालय बिछीवाडा का जिला कलेक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालय सम्बन्धित कार्य की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 उपखंड कार्यालय बिछीवाड़ा का जिला कलक्टर देशलदान ने किया निरीक्षण कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उपखंड अधिकारी बिछीवाड़ा शाहीन अंजुम ने कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों के साथ-साथ उपखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान पटवारियों से संबंधित कार्यों की जानकारी, खसरा संबंधी कार्यों, फार्मर आईडी के पंजीयन, म्यूटेशन (नामांतरण) तथा आई एलआर से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए वीरबाला कालीबाई राजकीय जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण2
- सभापति की कुर्सी पर सस्पेंस बरकरार, BJP के दो दावेदारों ने भरा नामांकन डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर में सभापति पद की उम्मीदवारी को लेकर बुधवार को सियासी हलचल तेज हो गई। रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष भाजपा की ओर से प्रभु पण्ड्या और सुशीला गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया, जबकि कांग्रेस की ओर से भरत नागदा ने नामांकन पेश किया। भाजपा से दो नामांकन सामने आने के बाद सभापति पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। दोनों भाजपा उम्मीदवारों ने नामांकन के बाद कहा कि उन्होंने संगठन के निर्देश पर ही फॉर्म भरा है। अब शुक्रवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख के चलते सभी की निगाहें भाजपा के अंतिम उम्मीदवार पर टिकी हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा ने भी संगठन के निर्देश पर नामांकन दाखिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पार्षद शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए उनके पक्ष में मतदान करें। गौरतलब है कि डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों में भाजपा के 24, कांग्रेस के 12 और BAP के 3 पार्षद निर्वाचित हुए हैं, जबकि एक निर्दलीय पार्षद ने भाजपा को समर्थन दिया है। ऐसे में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है, लेकिन भाजपा के दो उम्मीदवारों के नामांकन ने सभापति की दौड़ को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। अब नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होगी कि भाजपा किस चेहरे को मैदान में रखती है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)वित्तीय समावेशन वित्तीयसाक्षरता कार्यक्रम आयोजित पुनाली, 16 सितंबर 2026। आज दिनांक 16-09-2026 को मनी वाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र, आसपुर द्वारा ब्लॉक दोवड़ा की ग्राम पंचायत पुनाली स्थित होराइजन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन की चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं, बचत, बैंक खाते, डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए वित्तीय साक्षरता क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज में विजेता को पुरस्कार प्रथम, धुव्र जोशी द्वितीय साक्षी ननोमा तृतीय तनमय दवे रहे कार्यक्रम में RBI LDO विक्रम जी डांगी, DDM नाबार्ड महेश जी LDM विजय जी, ALDM सुरेंद्र जी मनी वाइज वित्तीय साक्षरता से एरिया मैनेजर दीपक जी जोशी, शाखा प्रबंधक प्रकाश परमार एवं रामलाल जी FLC तुषार जी, बैंक bc सुखलाल जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से निवेदक महोदय यशवंत जी, विद्यालय प्रबंधक चिराग जी प्रधानाचार्य महोदया मोनिका जी ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बचत की आदत, बैंकिंग सेवाओं की समझ, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वित्तीय विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।2
- रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन रानी खुर्द में अध्यक्ष पद पर भाजपा से बाबूलाल भाट और कांग्रेस से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह में सीधा मुकाबला, नामांकन से पहले भाजपा ने किए मिठेश्वर महादेव और अंबे माता के दर्शन कांग्रेस ने जोजावर की बैठक में कच्छवाह को घोषित किया था प्रत्याशी, 8 पार्षद ले चुके शपथ, अध्यक्ष चुनाव 21 सितंबर को, पद OBC आरक्षित* रानी। रानी खुर्द नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए तस्वीर साफ हो गई है। *भाजपा से वार्ड 13 से जीते बाबूलाल भाट (54) और कांग्रेस से वार्ड 5 से जीते विरेन्द्रसिंह कच्छवाह (60)* ने निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शिवा जोशी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद OBC के लिए आरक्षित है, दोनों ही OBC वर्ग से हैं। *नामांकन से पहले मंदिर दर्शन -* नामांकन से पहले भाजपा के चेयरमैन पद के दावेदार *बाबूलाल भाट व पार्षद हरीश गेहलोत, भरत जैन बोराणा, चुनाव प्रभारी लूणकरण जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव ने मिठेश्वर महादेव मंदिर तथा अंबे माता मंदिर पर जाकर दर्शन किए, उसके बाद सभी नगरपालिका कार्यालय पहुंचे* और नामांकन दाखिल किया। *कांग्रेस की तैयारी -* इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक में *विरेन्द्रसिंह कच्छवाह को कांग्रेस का अध्यक्ष प्रत्याशी* घोषित किया था, जिस पर 8 पार्षदों ने सहमति दी थी। *शपथ ग्रहण -* अब तक कुल 8 पार्षद शपथ ले चुके हैं। कांग्रेस के 4 पार्षद सुनील बाबू बैरवा वार्ड 20, मोहम्मद इलियास वार्ड 12, मोहम्मद अकरम वार्ड 7, विरेन्द्रसिंह कच्छवाह वार्ड 5 और कांग्रेस बागी सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया वार्ड 10 तथा भाजपा के 3 पार्षद हरीश गेहलोत वार्ड 6, बाबूलाल भाट वार्ड 13, भरत जैन बोराणा वार्ड 16 ने शपथ लेकर प्रमाण पत्र लिया। *चुनाव कार्यक्रम -* निर्वाचन अधिकारी ने नियम 78 के तहत लोक सूचना जारी की है - संवीक्षा 17 सितंबर सुबह 11.30 बजे, नाम वापसी 18 सितंबर शाम 3 बजे तक, मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नगरपालिका में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में होगा।1
- डुंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर नगर परिषद: सुशीला गुप्ता ने सभापति पद के लिए दाखिल किया नामांकन, । भाजपा खेमे में बढ़ी हलचल डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सुशीला गुप्ता ने नगर परिषद सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष समर्थकों की मौजूदगी में उन्होंने अपना पर्चा भरा। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 में से 24 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। बहुमत का आंकड़ा पास होने के बाद अब सभापति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही शहर की भावी नगर सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है। मुख्य बिंदु: नामांकन दाखिल: सुशीला गुप्ता ने समर्थकों के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। बहुमत का गणित: 40 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा के पास 24 पार्षद हैं, जिससे उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है। राजनीतिक सरगर्मी: नामांकन दाखिल होने के बाद अब स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया पर नजरें टिकी हुई हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे। पर्चा भरने के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और जीत का दावा किया।2