Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोतिहारी में आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से कई घर जलकर खाक मोतिहारी में प्रकृति का तांडव: आंधी-तूफान और वज्रपात से 5 की मौत, कई घर खाक पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को आई भीषण आंधी-बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक दो वर्षीय मासूम बच्ची और दो बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन बच्चों की जान चली गई। वहीं, मोतिहारी-ढाका मार्ग पर एक टेंपो पर विशाल पेड़ गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वज्रपात के कारण बिजली का तार गिरने से 10 से अधिक फूस के घर जलकर राख हो गए।
SUDHANSU KUMAR
मोतिहारी में आंधी-तूफान का कहर, वज्रपात से कई घर जलकर खाक मोतिहारी में प्रकृति का तांडव: आंधी-तूफान और वज्रपात से 5 की मौत, कई घर खाक पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को आई भीषण आंधी-बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक दो वर्षीय मासूम बच्ची और दो बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन बच्चों की जान चली गई। वहीं, मोतिहारी-ढाका मार्ग पर एक टेंपो पर विशाल पेड़ गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वज्रपात के कारण बिजली का तार गिरने से 10 से अधिक फूस के घर जलकर राख हो गए।
More news from बिहार and nearby areas
- मोतिहारी में प्रकृति का तांडव: आंधी-तूफान और वज्रपात से 5 की मौत, कई घर खाक पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को आई भीषण आंधी-बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक दो वर्षीय मासूम बच्ची और दो बच्चे भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन बच्चों की जान चली गई। वहीं, मोतिहारी-ढाका मार्ग पर एक टेंपो पर विशाल पेड़ गिरने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वज्रपात के कारण बिजली का तार गिरने से 10 से अधिक फूस के घर जलकर राख हो गए।1
- “बंगाल चुनाव के रुझानों के बीच Mithun Chakraborty का वीडियो वायरल, वोट डालते दिखे अलग अंदाज़ में”1
- सुगौली के कैथवलिया में गिरी आकाशीय बिजली,तीन बच्चे आये चपेट में। दो की हुई मौत एक हुआ घायल। दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम।1
- रामगढ़वा में वज्रपात से 2 वर्षीय मासूम की मौत, रामगढ़वा (आससे)- प्रखंड के सिसवनिया गांव में सोमवार को प्रकृति का ऐसा कहर लाया कि एक विवाह वाले घर की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं। अपने चचेरे मामा की शादी में शामिल होने आई गाद सिरिसिया निवासी अरविंद महतो की 2 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हृदयविदारक बात यह है कि जिस समय घर में कथा और मटकोर की रस्म की तैयारी चल रही थी, उसी दौरान तेज बारिश के साथ हुए भीषण वज्रपात ने नाना चंदन महतो के करकट वाले घर को अपनी चपेट में ले लिया। बिजली गिरने के साथ ही घर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से मासूम सरस्वती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि देखते ही देखते आसपास के एक से ज्यादा घरों को अपनी जद में ले लिया, जिससे कई ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे के बाद सिसवनिया और गाद सिरिसिया दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मी भी मौजूद थे1
- Post by Talk On Chair1
- गृहस्वामी गांव से लौटे तो टूटा मिला ताला, पुलिस जांच में जुटी पूर्वी चंपारण के चकिया शहर में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। ताजा मामला चकिया के प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड नंबर 21 का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मुनीलाल यादव के घर में चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 40 से 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना के समय गृहस्वामी अपने गांव गए हुए थे। सुबह जब वे लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी। चकिया में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। बाइट गृह स्वामी मुनि लाल यादव की।1
- Post by RAJA KUMAR1
- पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में कलश यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच तनाव1