Shuru
Apke Nagar Ki App…
Santosh kumar
- Santosh kumarमीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार👏2 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Santosh kumar1
- मोतीहारी मुठभेड़ में तीन लोगों की मौत के बाद यह वीडियो किसी एक पक्ष की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सोच और सीख है। #Motihari #Bihar #STF #Encounter #ShriramYadav #KundanThakur #PriyanshuDubey #Reality #Youth #Society #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- *।* (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण) मोतिहारी 17 मार्च 2026 मोतिहारी:-पूर्वी चम्पारण जिला अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मोतिहारी एवं ढाका द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल और कार्यपालक अभियंता श्री आनंद कुमार चंदन ने महिला पंप ऑपरेटर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस दौरान सहायक अभियंता बजरंग बली साह, अमरेश कुमार एवं अंकित कुमार और जिला समन्वयक सुहृति कुमारी भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में महिलाओं को जल संरक्षण, स्वच्छता और ग्रामीण जल योजनाओं में उनकी भूमिका के लिए जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से जल योजनाओं का बेहतर संचालन होगा और इससे गांवों में स्वच्छ जल उपलब्धता बढ़ेगी। इस पहल से महिलाओं को सशक्त कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- सुपौल में विद्युत उपभोक्ता हुए आक्रोशित जमकर काटा बबाल।।1
- तरियानी में सड़क हादसा: आरटीओ चेकिंग के डर से बाइक सवार ने अचानक मुड़कर भागा, कार खाई में गिर गई उत्कर्ष राजपूत, संपादक दैनिक बिहार न्यूज़ शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर काली मंदिर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आरटीओ चेकिंग के डर से एक मोटरसाइकिल सवार अचानक बाइक घुमाकर भागने लगा, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में पीछे आ रही कार भी असंतुलित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कार चालक सुरक्षित है। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक, जो रक्सौल का निवासी है, ने बताया कि मंदिर के पास आरटीओ चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अचानक मुड़कर भागने लगा, जिससे संतुलन बिगड़ा और उसकी कार खाई में गिर गई। वहीं तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार को खाई से निकालने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस तरह के सड़क हादसे तरियानी में पहले भी हो चुके हैं। पिछले दिनों तरियानी चौक पर एक भीषण सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था।1
- *शिवहर पुलिस ने लौटाईं 49 चेहरों पर खुशियां, बरामद मोबाइल पाकर खिले मालिकों के चेहरे* **************************** शिवहर/ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 49 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन सौंपे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने या चोरी होने की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और आईएमईआई ट्रैकिंग के जरिए पिछले दो महीनों में कुल 49 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों को सोमवार को उनके वास्तविक उपभोक्ताओं को सौंप दिया गया। मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर अपने फोन वापस पाकर खुशी साफ झलक रही थी। लाभार्थियों ने पुलिस अधीक्षक और पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस की मेहनत और तत्परता के कारण उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका। गौरतलब है कि ऑपरेशन मुस्कान पुलिस द्वारा चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से खोजकर उनके असली मालिकों को लौटाना है। इस अभियान के तहत बिहार समेत कई राज्यों में हजारों मोबाइल बरामद कर लोगों को सौंपे जा चुके हैं।1
- Post by RAJA KUMAR1
- Post by Santosh kumar1