मेरठ में महिला सब-इंस्पेक्टर के सोशल मीडिया वीडियो पर कार्रवाई, निलंबित गौरीशंकर त्रिवेदी | इंडिया खास न्यूज़ मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर की महिला अधिकारी को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, महिला सब-इंस्पेक्टर के दो यूट्यूब चैनल और एक इंस्टाग्राम अकाउंट बताए जा रहे हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाइट सूट में बनाए गए कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे थे, जिन्हें अधिकारियों ने आपत्तिजनक माना। वीडियो में क्यूआर कोड भी प्रदर्शित होने की बात सामने आई है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाए जाने की जानकारी है। अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी स्तर की महिला अधिकारी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इंडिया खास न्यूज़ के लिए गौरीशंकर त्रिवेदी
मेरठ में महिला सब-इंस्पेक्टर के सोशल मीडिया वीडियो पर कार्रवाई, निलंबित गौरीशंकर त्रिवेदी | इंडिया खास न्यूज़ मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। मामले की जांच डीएसपी स्तर की महिला अधिकारी को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, महिला सब-इंस्पेक्टर के दो यूट्यूब चैनल और एक इंस्टाग्राम अकाउंट बताए जा रहे हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके नाइट सूट में बनाए गए कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे थे, जिन्हें अधिकारियों ने आपत्तिजनक माना। वीडियो में क्यूआर कोड भी प्रदर्शित होने की बात सामने आई है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई। महिला दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाए जाने की जानकारी है। अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी स्तर की महिला अधिकारी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इंडिया खास न्यूज़ के लिए गौरीशंकर त्रिवेदी
- नगरपालिका परशुरामपुरी में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह का आमरण अनशन शुरू परशुरामपुरी: नगरपालिका क्षेत्र के भामाशाह पार्क में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री अर्पित भामाशाह ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।1
- कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार 📰 खबर 1 | बिलग्राम सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश हरदोई। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। 17 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने तहसील बिलग्राम पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष पहुंचीं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण महज कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवादों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी KM NEWS | आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार हरदोई। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 385/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार उक्त मुकदमा धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत पंजीकृत है। मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी KM NEWS | आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल1
- हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में पहुंचकर मरीज से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रामज्ञान गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में पहुंचकर मरीज से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है यहां मरीजों से बिना पैसे लिए इलाज नहीं किया जाता, उन्होंने कहा हड्डी वार्ड में कई मरीजों से मुलाकात की मरीज ने बताया कि यहां ऑपरेशन और इलाज के नाम पर बीसो हजार लिए जाते हैं उसके बाद इलाज किया जाता है, महिला अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी में ₹2000 से ₹3000 और ऑपरेशन में ₹5000 से ₹8000 की रिश्वत लिए जाने के बाद इलाज शुरू किया जाता है। और दवाइयां बाहर से लिखी जाती हैं मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल में दवाइयां मरीज को नहीं दी जाती हैं। सपा रामज्ञान गुप्ता ने बताया 14 अगस्त 2026 को हरदोई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को उत्तर प्रदेश सरकार मे उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर में अवार्ड देखकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को इसीलिए सम्मानित किया गया है कि जो इलाज के नाम पर मरीजों से हजारों रूपये रिश्वत लेते हैं और मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार फैलाए हुए हैं इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार के संरक्षण में ही भ्रष्टाचार और अवैध वसूली हो रही है। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के गृह जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। अस्पतालों में गरीबों को ढंग का इलाज नहीं मिल रहा है। मेडिकल कालेज के नाम पर जिलों में सिर्फ बिल्डिंगें हैं। मेडिकल कालेजों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, प्रोफेसर और तकनीकी स्टाफ नहीं है। मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर है। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गयी है। जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। भाजपाई सरकार और भाजपाई महाभ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है। प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके भ्रष्टाचारी शासन का अंत कर देगी। इस मौके पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, सोनू गुप्ता, शुभम गुप्ता, ठाकुर अंकित सिंह मौजूद रहे।4
- दिव्य शिवलिंग स्थापना पर निकली भव्य शोभायात्रा, सात मंदिरों में कराया गया साक्षात्कार दिव्य शिवलिंग स्थापना पर निकली भव्य शोभायात्रा, सात मंदिरों में कराया गया साक्षात्कार शाहजहांपुर। महाशक्ति दुर्गा मंदिर, मालगोदाम में विनोद कुमार ‘सेठी’ द्वारा दिव्य शिवलिंग की स्थापना के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान दिव्य शिवलिंग का बाबा विश्वनाथ मंदिर, रुद्र बालाजी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित सात प्रमुख मंदिरों में साक्षात्कार एवं भेंट कराई गई। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विनीत सक्सेना, भगवान दास वीरू, प्रदीप कुमार मिश्रा, चन्द्रेश बाबू सक्सेना, नत्थू लाल, शिखा सक्सेना, मोहिनी, आरती, हार्दिक, आकर्षित, शुभम सक्सेना, आचार्य संगम शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार 18 अगस्त 2026 को रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।1
- डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई न हो, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री न बजाई जाए: डीएम आगामी ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जुलूस आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।1
- #कांवड़ियों से #मारपीट के #आरोप पर #सड़क पर #बैठकर #विरोध, अजीजगंज में हंगामा #शाहजहांपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित एक नवीन कॉलोनी के गेट पर कांवड़ियों और कॉलोनी के गार्ड के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रोड से गुजर रहे कांवड़िए कॉलोनी गेट पर फोटो खींच रहे थे, जिसका गार्ड ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और कांवड़ियों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना से नाराज कांवड़िए सड़क पर बैठ गए और विरोध जताने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मामले को लेकर मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। #Shahjahanpur #कांवड़िए #अजीजगंज #मारपीट #विरोधप्रदर्शन #UPPolice #शाहजहांपुर_पुलिस #YogiAdityanath2
- सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश हरदोई। जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। 17 अगस्त 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने तहसील बिलग्राम पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष पहुंचीं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण महज कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवादों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी KM NEWS | आगाज टाइम्स न्यूज़ चैन कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित अभियुक्त गिरफ्तार हरदोई। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 385/2026 से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार उक्त मुकदमा धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत पंजीकृत है। मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी KM NEWS | आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल1
- इतिहास में पढ़ाया जाता है, नदियों के किनारे शहर-सभ्यताएं विकसित हुईं, उप्र के भाजपा राज में ये तस्वीर उप्र के किसी भी शहर की हो सकती है। महत्वपूर्ण शहर नहीं मुद्दा है। इतिहास में पढ़ाया जाता है, नदियों के किनारे शहर-सभ्यताएं विकसित हुईं, उप्र के भाजपा राज में ये तस्वीर उप्र के किसी भी शहर की हो सकती है। महत्वपूर्ण शहर नहीं मुद्दा है। उप्र में एक मुख्यनगरी है, जहाँ भ्रष्टाचार के कारण जल-निकासी की कुव्यवस्था इतनी बदनाम हो चुकी है कि वहाँ आये-दिन सड़कें नदी बन जाती हैं। वो नगर इस तरह की बदइंतज़ामी का मॉडल बन चुका है। तथ्य के स्तर पर बात करें तो ये स्मार्ट सिटी प्रयागराज का सबसे सभ्रांत इलाका ‘जार्ज टाउन’ बताया जा रहा है, जहाँ थाना तक जलमग्न है। देश की जनता पूछ रही है कि ये इलाका भाजपा के शहर उत्तरी के विधायक जी के तहत ही आता है या फिर ये बहकर शहर दक्षिणी के भाजपा विधायक जी के विधानसभा क्षेत्र में चला गया है। हर तरफ़ हालात ऐसे ही हैं, इसीलिए ये कन्फ़्यूज़न है। वैसे सुना है भाजपा राज में प्रयागराज के विकास पर 1 लाख करोड़ रुपये का गोरखधंधा हुआ है।1
- CITY NEWS : ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं बावर्ची परिचय का सम्मेलन1