Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास तेज रफ्तार स्कूटी खाई में गिरी तीन युवक गंभीर रूप से घायल 📍 मौदहा के छिरका पार्किंग के पास NH-34 पर हुआ हादसा। 📍 मवैया से खन्ना जा रहे थे तीनों युवक। 📍 तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। 📍 हादसे में कल्लू, सोनू और पुष्पेंद्र घायल। 📍 पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया। 📍 हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल किया रेफर।
ISLAM
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास तेज रफ्तार स्कूटी खाई में गिरी तीन युवक गंभीर रूप से घायल 📍 मौदहा के छिरका पार्किंग के पास NH-34 पर हुआ हादसा। 📍 मवैया से खन्ना जा रहे थे तीनों युवक। 📍 तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में जा गिरी। 📍 हादसे में कल्लू, सोनू और पुष्पेंद्र घायल। 📍 पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया। 📍 हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल किया रेफर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देश हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और जनसामान्य को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की खराब रैंकिंग पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की समस्या, जर्जर भवन, बाउंड्रीवाल की कमी और खराब शौचालय व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों के सहयोग से आवश्यक मरम्मत व सुदृढ़ीकरण कार्य कराने को कहा। डीएम ने स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति और सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच के साथ सुमेरपुर व कुरारा केंद्रों की रिपोर्टिंग की समीक्षा के निर्देश दिए। एनआरसी और आयुष विभाग के अधिकारियों को बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा टीकाकरण व आयुष्मान भारत योजनाओं की नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अलका शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर सराहनीय पहल की गई। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और पर्यावरण प्रहरी गुलाबचंद कुशवाहा ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। बताया गया कि समाजसेवी गुलाबचंद कुशवाहा ने पिछले 54 महीनों में बांदा जनपद के अलग-अलग स्थानों पर 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त ने उनका सम्मान किया। मंडलायुक्त ने कहा कि गुलाबचंद कुशवाहा जैसे पर्यावरण प्रहरी समाज के लिए प्रेरणा हैं। वहीं गुलाबचंद कुशवाहा ने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। बांदा से सुरेश साहू की रिपोर्ट।1
- पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार दुकानदार ने उधार सामान नहीं दिया तो दिखाया तमंचा, दो आरोपी गिरफ्तार बांदा में दुकान पर उधार सामान देने से मना करना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधार सामान देने से इनकार करने पर दोनों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को .... धमकी दी। शिकायत के बाद हरकत में आई कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां 14 सितंबर को सनी नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि दो लोगों ने दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर .... धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंकज और सुखवीर नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।1
- BREAKING NEWS BANDA 🚨 उधार सामान नहीं दिया तो दुकानदार को दिखा दिया तमंचा! धमकी देने वाले दो युवक गिरफ्तार बांदा। दुकान से उधार सामान देने से इनकार करना दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने तमंचा निकालकर दुकानदार को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को सनी पुत्र महेश ने कोतवाली नगर में शिकायत दी थी कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। 15 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज पुत्र रमेश निवासी घुरौली चंदवारी डांडा, हमीरपुर, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा और सुखवीर पुत्र रज्जन निवासी जगम्मनपुर, थाना रामपुरा, जालौन, हाल पता बंगालीपुरा, बांदा के रूप में हुई है। मामले में मु.अ.सं. 463/26 के तहत धारा 316(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में हुई। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला, चौकी प्रभारी काशीराम कॉलोनी रश्मि सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। 👉 महज उधार सामान को लेकर शुरू हुआ विवाद तमंचे की धमकी और गिरफ्तारी तक पहुंच गया।1
- बांदा -उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है । गौरतलब हो कि दिनांक 14.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सनी पुत्र महेश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 02 व्यक्तियों द्वारा दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी गई । सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही थी इसी क्रम में आज दिनांक 15.06.2026 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए । अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।1
- नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।1
- मौदहा अंडरपास में कीचड़ से बचने को लेकर पटरी पर कर रहा युवक ट्रेन की आया चपेट में हांथ काटा 📍 मौदहा (हमीरपुर): अरतरा रोड रेलवे अंडरपास में पानी और कीचड़ से बचने के लिए रेलवे पटरी पार कर रहा 23 वर्षीय युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। 📍 हादसे में युवक का बायां हाथ कलाई से कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 📍 सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। 📍 घायल युवक कुम्हारौड़ा मोहल्ला निवासी बाबूलाल प्रजापति बताया जा रहा है।1