Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब वो दिन कम हो गए हैं जब कुर्ता एक दो दिन बीच कर पहनते थे… अब जुम्मा आने पर दिल उसी कुर्ते की तरफ खिंच जाता है। 🤲जुम्मा स्पेशल अब वो दिन कम हो गए हैं जब कुर्ता एक दो दिन बीच कर पहनते थे… अब जुम्मा आने पर दिल उसी कुर्ते की तरफ खिंच जाता है। 🤲जुम्मा स्पेशल कुर्ता सिर्फ कपड़ा नहीं, एक एहसास है… #JummaMubarak #KurtaLove #Tradition #FridayVibes
Md Shamse Alam Champarni
अब वो दिन कम हो गए हैं जब कुर्ता एक दो दिन बीच कर पहनते थे… अब जुम्मा आने पर दिल उसी कुर्ते की तरफ खिंच जाता है। 🤲जुम्मा स्पेशल अब वो दिन कम हो गए हैं जब कुर्ता एक दो दिन बीच कर पहनते थे… अब जुम्मा आने पर दिल उसी कुर्ते की तरफ खिंच जाता है। 🤲जुम्मा स्पेशल कुर्ता सिर्फ कपड़ा नहीं, एक एहसास है… #JummaMubarak #KurtaLove #Tradition #FridayVibes
More news from बिहार and nearby areas
- Post by नीतीश उजाला1
- 🔥 CNC मशीन से अब हर डिजाइन मुमकिन! दरवाज़ा, बेड हो या कोई भी फर्नीचर अपने मनचाहे डिज़ाइन के लिए आज ही संपर्क करें 7250173450 आलम फर्नीचर – भरोसे का नाम 👍 ✨ बारीक कटिंग | शानदार फिनिश | कस्टम डिज़ाइन1
- नोटबंदी नहीं… उससे भी खतरनाक साइलेंट वार! GST के नए खेल से महंगाई तय? कोई ऐलान नहीं… कोई हंगामा नहीं… लेकिन सिस्टम बदल रहा है। छोटे व्यापारियों का जुगाड़ खत्म, E-Invoice का विस्तार, GST कैंसिलेशन और कैश पर सख्ती — ये सब मिलकर बाजार को बदलने वाले हैं। आज असर छोटा लगेगा… लेकिन कल यही आपकी जेब पर दिखेगा। समय रहते समझिए… क्योंकि यह बदलाव धीरे-धीरे हर घर तक पहुंचने वाला है। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — यहां सच बिकता नहीं, सीधा दिखता है। #GST #SilentChange #Notebandi2 #InflationAlert #SmallBusiness #BiharNews #TaxUpdate #EInvoicing #BreakingSoon #Ankesh_Thakur #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार1
- --स्वास्थ्यकर्मियों को उपचार, रेफरल और बचाव के उपायों की दी गई विस्तृत जानकारी। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) शिवहर 16 अप्रैल 2026-शिवहर:- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरियानी में गुरुवार को एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को एईएस से प्रभावित बच्चों के त्वरित और प्रभावी उपचार की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।मॉक ड्रिल के माध्यम से यह बताया गया कि किस प्रकार किसी भी संदिग्ध एईएस मरीज बच्चे को सुरक्षित तरीके से एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल लाया जाए तथा अस्पताल पहुंचने के बाद किस तरह से तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया जाए। साथ ही गंभीर स्थिति में मरीज को उच्चतर स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, तरियानी ने उपस्थित सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि एईएस एक गंभीर बीमारी है, जिसमें समय पर पहचान और उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहते हुए हर स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।इसके अलावा उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को एईएस से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। साफ-सफाई, बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान, तेज बुखार या बेहोशी की स्थिति में तुरंत अस्पताल ले जाने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया गया।इस मॉक ड्रिल के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता और आपातकालीन स्थिति में उनकी कार्यक्षमता को और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया।मौके पर डॉ अनामीका अरूण, बृज किशोर गुप्ता वीबीडीएस, सोनी कुमारी एएनएम, अजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।2
- दिल्ली-एनसीआर में मजदूरों पर हमले के विरोध में बेतिया में पुतला दहन सीटू के बैनर तले प्रदर्शन, न्यूनतम मजदूरी और अधिकारों को लेकर उठी आवाज बेतिया दिल्ली-एनसीआर में मजदूरों पर कथित हमलों के विरोध में भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के बैनर तले बेतिया में जोरदार प्रदर्शन किया गया। मीना बाजार स्थित सीटू कार्यालय से मजदूरों ने मार्च निकालकर सोवा बाबू चौक पर सभा की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्यों की सरकारें मजदूरों के जनतांत्रिक अधिकारों को दबा रही हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा और गुड़गांव में मजदूर 26 हजार रुपये न्यूनतम मजदूरी और 8 घंटे काम की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है। जिला सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि सीटू नेताओं को हाउस अरेस्ट कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश हो रही है। वहीं अन्य नेताओं ने मजदूरों को धमकाने की घटनाओं की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने मजदूरों की मांगों को जल्द पूरा करने और दमनात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की।1
- ### बसवरिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर, सिट्ठी टीम की शानदार जीत **बेतिया/लौरिया।** लौरिया प्रखंड के देवराज क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। ग्रामीण खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच मुकाबले लगातार दिलचस्प होते जा रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन सिकटा-देवराज के समाजसेवी **सुफियान खान** ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सुशांत तिवारी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. आई. हक, निपु दीक्षित और पूर्व मुखिया गुल अनवर भी मौजूद रहे। **मुख्य अतिथि सुफियान खान** ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे आयोजन युवाओं के लिए बेहतरीन मंच साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से न केवल प्रतिभा निखरती है, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में **सिट्ठी** की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए **देवराज** को पेनल्टी शूटआउट में **4-2** से हराया। निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, लेकिन पेनल्टी में सिट्ठी के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। टूर्नामेंट में कई मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिससे हर मुकाबला रोमांचक बनता जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले **18 और 19 अप्रैल** को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल **20 अप्रैल** को आयोजित होगा। विजेता टीम को **15,051 रुपये** और उपविजेता को **10,051 रुपये** का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में फुटबॉल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।1
- Post by Santosh kumar1
- Working time 😊 थोड़ी मेहनत, थोड़ा क्रिएशन…😄 वीडियो कैसा लगा? Editor :- Hamza Ali Shaikh1