अवैध खनिज परिवहन की कार्रवाई में दो वाहन जब्त, जयंत और निगाही में पकड़ाए दोनों वाहन, सिंगरौली- जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलग्न दो वाहनों को जब्त किया। पहली कार्रवाई में जयंत चौकी के पास वाहन क्रमांक एमपी 66 ए 1557 को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में निगाही कॉलोनी से बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना नवानगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में लगे कारोबारियों में सख्ती का संदेश गया है। जब्त दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। .........
अवैध खनिज परिवहन की कार्रवाई में दो वाहन जब्त, जयंत और निगाही में पकड़ाए दोनों वाहन, सिंगरौली- जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलग्न दो वाहनों को जब्त किया। पहली कार्रवाई में जयंत चौकी के पास वाहन क्रमांक एमपी 66 ए 1557 को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में निगाही कॉलोनी से बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना नवानगर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया।खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत परिवहन में लगे कारोबारियों में सख्ती का संदेश गया है। जब्त दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। .........
- मध्य प्रदेश के सीधी जिले जहां की लीला साहू युटुब की 1 साल पहले रोड को लेकर जमकर वीडियो वायरल हुआ था वही लीला साहू आज धरना प्रदर्शन पर बैठी है जो की रोड अभी तक नहीं बन पाई है 5 किलोमीटर की रोड है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी सीधी विधायक रीति पाठक जी क्या धरना प्रदर्शन से लीला साहू की रोड बन पाएगी1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवद्वार, घोरावल व शाहगंज में गूंजा सेवा और विकास का संदेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने लोगों को किया जागरूक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जन तक पहुंची प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा* सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा यात्रा एवं इस दौरान किए गए अभूतपूर्व कार्यों और उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन घोरावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया गया। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश के विकास, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लंबे सेवाकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की रूपरेखा लोगों के समक्ष रखी। प्रस्तुति के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नुक्कड़ नाटक को देखा और इसके माध्यम से विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश में हुए विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को जनसामान्य तक सरल और रोचक माध्यम से पहुंचाना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह संदेश भी दिया कि जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ किए गए कार्यों का प्रभाव समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचता है। शिवद्वार, घोरावल एवं शाहगंज में आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की गई जानकारी को लोगों ने रुचि के साथ देखा और प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सेवाकाल में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।3
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 #ऑपरेशन_शुद्धि के तहत दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई। रजखड़ घाटी में पलटे ट्रक से ₹64 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। 🍾 277 पेटियों में 15,680 बोतलें 🚛 भूसी की आड़ में हो रही थी तस्करी 📦 करीब 4,297 लीटर शराब बरामद 📱 मोबाइल फोन भी मिला ट्रक चालक समेत अन्य लोगों की तलाश जारी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की। #Sonbhadra #Duddhi #OperationShuddhi #BreakingNews1
- पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने किया श्रमदान सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकासखंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं करीब 45 मिनट तक श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।अभियान में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान किया।स्वच्छता अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास से करीब 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को बेचने से ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर यह धनराशि मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही समर्पित कर दी गई।स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए। जिलाधिकारी ने आमजन से प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता से ही स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव है।अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय कार्मिक एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।1
- जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील से ग्राम पंचायत भैसवार सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत किसानों का धरना प्रदर्शन 490 दिन में पहुंच गया इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि जिस गांव में दल बंदे गुट बंदी है उसे गांव में चकबंदी नहीं हो सकती2
- तेज़ रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से 65 वर्षीय पैदल यात्री घायल, चालक फरार दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में सोमवार शाम करीब 7 बजे कादल चौराहा से आगे ब्रह्मदेव के घर के समीप रेणुकूट की ओर से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने पैदल चल रहे 65 वर्षीय राजकुमार महतो पुत्र स्व. बाउल महतो निवासी कादल, को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन सहित चालक मौके से भाग निकला। टक्कर लगने के बाद राजकुमार महतो सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल के दाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे रेफर किया जा सकता है।परिजनों ने बताया कि राजकुमार महतो अपने मझौली स्थित नए घर से पुराने घर कादल आ रहे थे और पैदल चल रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने यह भी बताया कि जहां यह घटना घटी है, वहीं कल रविवार भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को दोपहर बाद अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सूरज गोंड (25)निवासी कटौली और मनोज गोंड (24) निवासी मझौली ,की मौत हो गई थी।4
- सीधी जिले की खड्डी खुर्द बगैहा टोला लीला साहू एक हफ्ते से धरना प्रदर्शन पर रोड को लेकर बैठी हुई सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा सीधी विधायक प्रीति पाठक मध्य प्रदेश के सीधी जिले खड्डी खुर्द बगैहा टोला जहां की एक साल पहले लीला साहू यूट्यूब का वीडियो जमकर वायरल हुआ था मोदी जी रोड बनवाई दी2
- पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया जनभागीदारी का संदेश 000 किलो प्लास्टिक एकत्र, ₹2,500 मंदिर को समर्पित; स्वच्छता अभियान में उमड़ी जनभागीदारी स्वच्छता ही सेवा’ से ‘सेवा संकल्प’ तक पंचमुखी महादेव मंदिर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की पहल* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने विकास खंड राबर्ट्सगंज स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में पहुंचकर विशेष स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान जिलाधिकारी ने लगभग 45 मिनट तक स्वयं श्रमदान किया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती नमिता शरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भी श्रमदान कर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र से लगभग 1000 किलोग्राम प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया। एकत्रित प्लास्टिक को मौके पर ही कबाड़ी को विक्रय किया गया, जिससे ₹2,500 की धनराशि प्राप्त हुई। जिलाधिकारी की पहल पर प्राप्त धनराशि को मंदिर के रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के लिए मंदिर में ही दान कर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था को स्थायी रूप से बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में दो डस्टबिन भी स्थापित कराए गए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन द्वारा कूड़े का उचित निस्तारण किया जा सके और मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में निरंतर सहयोग मिल सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना है। जब प्रशासन के साथ आमजन भी स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण संभव होगा। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, स्थानीय कार्मिकों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।3
- 🚨 सोनभद्र | स्वच्छता की मिसाल 🧹 पंचमुखी महादेव मंदिर में डीएम चर्चित गौड़ ने करीब 45 मिनट स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। ♻️ 1,000 किलो प्लास्टिक एकत्र 💰 कबाड़ी से मिले ₹2,500 मंदिर को समर्पित 🗑️ मंदिर परिसर में 2 डस्टबिन स्थापित 🤝 अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने किया श्रमदान ‘स्वच्छता ही सेवा’ से ‘सेवा संकल्प’ तक—जनभागीदारी से स्वच्छ मंदिर का संदेश। #Sonbhadra #SwachhtaHiSeva #SevaSankalp #PanchmukhiMahadev1