ब्राइट डे स्कूल में रक्षाबंधन की अनूठी पहल, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी धंबोला। ब्राइट डे स्कूल में भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को अनूठे अंदाज में मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने धंबोला पुलिस थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा और समाज की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति आभार जताया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी रोजमर्रा की जिंदगी में हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाना विशेष अनुभव रहा। कार्यक्रम में थाने का समस्त स्टाफ तथा विद्यालय स्टाफ से प्रशांति, रिद्धि, रामित व राज सहित छात्राएं मौजूद रहीं। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले गार्ड, वाहन चालकों तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को भी राखी बांधी। यह कार्यक्रम शिक्षक साक्षी कलाल, शिवानी एवं मुक्ता भट्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विद्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मेकिंग एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाई-बहनों ने एक-दूसरे के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। विद्यालय समन्वयक तपन बर्मन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाई-बहन के प्रेम के साथ समाज की सुरक्षा करने वाले लोगों और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
ब्राइट डे स्कूल में रक्षाबंधन की अनूठी पहल, पुलिसकर्मियों को बांधी राखी धंबोला। ब्राइट डे स्कूल में भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को अनूठे अंदाज में मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने धंबोला पुलिस थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा और समाज की सुरक्षा में उनके योगदान के प्रति आभार जताया। इस दौरान
छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी रोजमर्रा की जिंदगी में हमारी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाना विशेष अनुभव रहा। कार्यक्रम में थाने का समस्त स्टाफ तथा विद्यालय स्टाफ से प्रशांति, रिद्धि, रामित व राज सहित छात्राएं मौजूद रहीं। इसके साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले गार्ड, वाहन
चालकों तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षों को भी राखी बांधी। यह कार्यक्रम शिक्षक साक्षी कलाल, शिवानी एवं मुक्ता भट्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। विद्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी मेकिंग एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाई-बहनों ने एक-दूसरे के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों ने
भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। विद्यालय समन्वयक तपन बर्मन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाई-बहन के प्रेम के साथ समाज की सुरक्षा करने वाले लोगों और पर्यावरण के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
- राखी बांधने आने वाली थीं बहनें, भाई की मौत से घर में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर; रक्षाबंधन की खुशियां बदलीं गम में सीमलवाड़ा। चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा रेफर किया गया है। हादसे में मंडला उपली सांसरपुर निवासी कल्पेश खराड़ी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार मिथुन कुमार पुत्र लकमा खराड़ी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों शुक्रवार शाम डूंगरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान कल्पेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते मिथुन को मोडासा रेफर किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राखी लेकर आने वाली थीं बहनें, भाई की अर्थी उठी रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशियां थीं। कल्पेश और मिथुन की बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली थीं। परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने वाली थीं, उसी भाई की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया। गुजरात में मजदूरी करता था कल्पेश कल्पेश अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैजा चौकी प्रभारी वालचंद ने बताया कि पिकअप ओर बाइक को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समाज सेवी अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।। समाज से अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।।1
- राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग :- विपिन रोत सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित क्रेशर प्लांट का संचालन नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच करवाना आवश्यक है। कार्यकर्ता विपिन रोत (सीमलवाड़ा) ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही कपची एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ। सड़क निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती हुई दिखाई दे रही है। इससे न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी धूल प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है तो इसका सीधा असर सड़क की मजबूती और उसकी टिकाऊ क्षमता पर पड़ेगा। घटिया या अनुपयुक्त सामग्री से बनाई गई सड़क लंबे समय तक टिक पाएगी या नहीं, यह गंभीर चिंता का विषय है। सड़क निर्माण पर सरकारी राशि खर्च होने की स्थिति में गुणवत्ता की निगरानी और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही क्रेशर प्लांट के संचालन को लेकर भी विभिन्न सवाल उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन संबंधित प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियम, खनन एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज तथा सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि राजपुर घाटी स्थित क्रेशर प्लांट एवं उससे जुड़े सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त एवं निष्पक्ष निरीक्षण करवाया जाए। निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से गुणवत्ता की जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। क्रेशर से निकलने वाली धूल एवं अन्य गतिविधियों के कारण आसपास के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है तो प्रशासन को इसकी भी गंभीरता से जांच करनी चाहिए और आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण के लिए है। प्रशासन यदि मौके पर निष्पक्ष जांच करवाता है तो पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है और यदि आरोप निराधार हैं तो वह भी स्पष्ट हो जाएगा। विपिन रोत ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों की टीम गठित कर राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण करवाया जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्लांट एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवश्यक होने पर संचालन पर रोक लगाई जाए। जनहित में सवाल यही है—क्या राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट नियमों के अनुसार संचालित हो रहा है और क्या सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है? प्रशासन की निष्पक्ष जांच से ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। जनहित • पर्यावरण संरक्षण • गुणवत्तापूर्ण निर्माण विपिन रोत सीमलवाड़ा खबर को शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भूले1
- very much for your support of the year old girl I don't1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जनजातीय समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे – डॉ. मन्नालाल रावत भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जनजातीय समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे – डॉ. मन्नालाल रावत नई दिल्ली। भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत के पदभार ग्रहण समारोह में डूंगरपुर जिले से जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा एवं पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा इस दिशा में जनजातीय समुदाय की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भाजपा जनजाति मोर्चा समाज के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। समारोह में भाजपा जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष भवरलाल कटारा के नेतृत्व में राकेश रोत, बाबूलाल कटारा, पृथ्वीराज मीणा, विमल तावड, परमेश्वर मईड़ा, धूलेश्वर कटारा, कुलदीप मीणा, बलवीर अहारी, भेरूलाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय जनजाति आयोग जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास तथा जनजातीय कल्याण से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा जनजाति मोर्चा इस दिशा में जनजातीय समुदाय की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने जनजाति मोर्चा के पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर कहा कि जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी भावना के अनुरूप भाजपा जनजाति मोर्चा भी जन-जन तक पहुँचकर जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करेगा।2
- सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।2
- रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, दो युवकों की दर्दनाक मौत; पुलिस जुटी पहचान में डूंगरपुर। रामसागड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के शव डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार जेलना गांव के निकट गुरुवार देर शाम दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 पायलट और ईएमटी रजत चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस हादसे की जांच के साथ दोनों मृतकों की पहचान करने में जुटी है।1
- रक्षाबंधन के दिन घर में छाया मातम, पिता की मौत से चार बेटियों के सिर से उठा साया बलवनिया में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं; पुलिस जांच में जुटी सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बलवनिया गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी राकेश कुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार बेटियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है। चौरासी थाना पुलिस के अनुसार बलवनिया फला माताजी निवासी सुरेश आमलिया पुत्र केवलराम आमलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत की ओर गया था। बाद में परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली। राजेश को एक पेड़ से लटका देखा, बहू और मां ने राकेश को देखा तो तत्काल सुरेश को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रक्षाबंधन के दिन हुआ और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया राकेश कुमार अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गया है। परिवार में कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। तीन भाइयों में मझला था राकेश परिजनों के अनुसार राकेश कुमार तीन भाइयों में मझला था। परिवार में उसकी एक बहन भी है। अचानक हुई मौत से भाई-बहन और अन्य परिजन सदमे में हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत की खबर ने बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को झकझोर दिया। आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा हैड कांस्टेबल सूरजमल कटारा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। बाइट: सूरजमल कटारा,हैड कांस्टेबल1