राखी बांधने आने वाली थीं बहनें, भाई की मौत से घर में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर; रक्षाबंधन की खुशियां बदलीं गम में सीमलवाड़ा। चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा रेफर किया गया है। हादसे में मंडला उपली सांसरपुर निवासी कल्पेश खराड़ी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार मिथुन कुमार पुत्र लकमा खराड़ी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों शुक्रवार शाम डूंगरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान कल्पेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते मिथुन को मोडासा रेफर किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राखी लेकर आने वाली थीं बहनें, भाई की अर्थी उठी रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशियां थीं। कल्पेश और मिथुन की बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली थीं। परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने वाली थीं, उसी भाई की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया। गुजरात में मजदूरी करता था कल्पेश कल्पेश अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैजा चौकी प्रभारी वालचंद ने बताया कि पिकअप ओर बाइक को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राखी बांधने आने वाली थीं बहनें, भाई की मौत से घर में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर; रक्षाबंधन की खुशियां बदलीं गम में सीमलवाड़ा। चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा रेफर किया गया है। हादसे में मंडला उपली सांसरपुर निवासी कल्पेश खराड़ी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार मिथुन कुमार पुत्र लकमा खराड़ी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों शुक्रवार शाम डूंगरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के
दौरान कल्पेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते मिथुन को मोडासा रेफर किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राखी लेकर आने वाली थीं बहनें, भाई की अर्थी उठी रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशियां थीं। कल्पेश और मिथुन की बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली थीं। परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने वाली थीं, उसी भाई की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया। गुजरात में मजदूरी करता था कल्पेश कल्पेश अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैजा चौकी प्रभारी वालचंद ने बताया कि पिकअप ओर बाइक को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- राखी के धागों में बंधा भाई-बहन का अटूट प्यार, सीमलवाड़ा में गूंजा रक्षाबंधन का उल्लास सीमलवाड़ा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अभिजीत शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। सुबह से ही क्षेत्र के बाजारों में रक्षाबंधन पर्व की रौनक देखने को मिली। सीमलवाड़ा, पीठ, चिखली, कुआं, धंबोला, करावाड़ा, झोथरी, गैंजी और बांसिया सहित विभिन्न कस्बों के बाजार राखियों की रंग-बिरंगी दुकानों से सजे नजर आए। राखियों की सजी हुई स्टालों पर सुबह से ही बहनों और बच्चों की भीड़ जुटने लगी। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार आकर्षक राखियों की खरीदारी की। बाजारों में जगह-जगह राखियों की विभिन्न डिजाइनों और रंगों ने पर्व का उत्साह बढ़ाया। रक्षाबंधन को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर अच्छी-खासी भीड़ रही। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाइयां खरीदीं। कई दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। पर्व को लेकर दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की थीं। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया गया। भाइयों ने भी बहनों को कपड़े, मिठाई सहित विभिन्न उपहार भेंट किए। घर-घर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। रोडवेज बसों में बहनों ने किया निशुल्क सफर रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूर-दराज से आने-जाने वाली बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिली। इससे बड़ी संख्या में बहनों ने इसका लाभ उठाया और अपने मायके तथा भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधी। बसों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की आवाजाही अधिक रही। पर्व को लेकर कस्बों और बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। रक्षाबंधन ने भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व की डोर को और मजबूत किया। सोशल मीडिया के दौर में भी पारंपरिक रूप से मनाए गए इस पर्व ने परिवार और रिश्तों की गर्माहट को जीवंत कर दिया।1
- आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर समाज सेवी अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।। समाज से अहारी को अपनी बहन ने बांधी राखी ।।1
- राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग :- विपिन रोत सीमलवाड़ा। सीमलवाड़ा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने राजपुर घाटी क्षेत्र में संचालित क्रेशर प्लांट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित क्रेशर प्लांट का संचालन नियमों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच करवाना आवश्यक है। कार्यकर्ता विपिन रोत (सीमलवाड़ा) ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही कपची एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ। सड़क निर्माण के दौरान रेती के स्थान पर धूल-मिट्टी जैसी बारीक सामग्री उड़ती हुई दिखाई दे रही है। इससे न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी धूल प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है तो इसका सीधा असर सड़क की मजबूती और उसकी टिकाऊ क्षमता पर पड़ेगा। घटिया या अनुपयुक्त सामग्री से बनाई गई सड़क लंबे समय तक टिक पाएगी या नहीं, यह गंभीर चिंता का विषय है। सड़क निर्माण पर सरकारी राशि खर्च होने की स्थिति में गुणवत्ता की निगरानी और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही क्रेशर प्लांट के संचालन को लेकर भी विभिन्न सवाल उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन संबंधित प्लांट के संचालन की अनुमति, पर्यावरणीय स्वीकृति, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियम, खनन एवं परिवहन संबंधी दस्तावेज तथा सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि राजपुर घाटी स्थित क्रेशर प्लांट एवं उससे जुड़े सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त एवं निष्पक्ष निरीक्षण करवाया जाए। निर्माण सामग्री के नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला से गुणवत्ता की जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, नियमों का उल्लंघन, घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग अथवा पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर जनता के स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। क्रेशर से निकलने वाली धूल एवं अन्य गतिविधियों के कारण आसपास के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है तो प्रशासन को इसकी भी गंभीरता से जांच करनी चाहिए और आवश्यक प्रदूषण नियंत्रण उपाय सुनिश्चित करने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण, पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण के लिए है। प्रशासन यदि मौके पर निष्पक्ष जांच करवाता है तो पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है और यदि आरोप निराधार हैं तो वह भी स्पष्ट हो जाएगा। विपिन रोत ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों की टीम गठित कर राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट एवं सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण करवाया जाए तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्लांट एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवश्यक होने पर संचालन पर रोक लगाई जाए। जनहित में सवाल यही है—क्या राजपुर घाटी क्रेशर प्लांट नियमों के अनुसार संचालित हो रहा है और क्या सड़क निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है? प्रशासन की निष्पक्ष जांच से ही इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने आएगा। जनहित • पर्यावरण संरक्षण • गुणवत्तापूर्ण निर्माण विपिन रोत सीमलवाड़ा खबर को शैयर करें साथ ही सस्काइबर करना ना भूले1
- स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल इलाज जारी,उदयपुर से बाइक लेकर डूंगरपुर लौट रहा युवक डूंगरपुर। रक्षाबंधन को लेकर अपने घर बाइक से लौट रहे बाइक सवार को स्कूटी सवार की टक्कर लगने वह घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहा उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के आदर्श नगर निवासी विवेक पिता संजय शुक्रवार दोपहर 3 बजे उदयपुर से बाइक लेकर डूंगरपुर अपने घर लौट रहा था तभी वड़ापाल पेट्रोल पंप के देवल के निकट सामने की ओर से आ रही स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक से युवक बाइक लेकर नाच गिर गया ओर घायल हो गया। सूचना पर घायल को 108 पायलट सोहन डामोर, ईएमटी राजू डोडा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा युवक का उपचार चल रहा है। वही उसके पैर के गम्भीर चोट पहुंची है।1
- very much for your support of the year old girl I don't1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जनजातीय समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे – डॉ. मन्नालाल रावत भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 जनजातीय समाज के विकास एवं उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे – डॉ. मन्नालाल रावत नई दिल्ली। भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत के पदभार ग्रहण समारोह में डूंगरपुर जिले से जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कटारा एवं पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा इस दिशा में जनजातीय समुदाय की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भाजपा जनजाति मोर्चा समाज के अधिकारों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। समारोह में भाजपा जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष भवरलाल कटारा के नेतृत्व में राकेश रोत, बाबूलाल कटारा, पृथ्वीराज मीणा, विमल तावड, परमेश्वर मईड़ा, धूलेश्वर कटारा, कुलदीप मीणा, बलवीर अहारी, भेरूलाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर डॉ. रावत ने शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय जनजाति आयोग जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास तथा जनजातीय कल्याण से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. मन्नालाल रावत ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा जनजाति मोर्चा इस दिशा में जनजातीय समुदाय की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने जनजाति मोर्चा के पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर कहा कि जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा। डॉ. रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी भावना के अनुरूप भाजपा जनजाति मोर्चा भी जन-जन तक पहुँचकर जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करेगा।2
- सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव सिदड़ी खेरवाड़ा विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 खेरवाड़ा। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिदड़ी (खेरवाड़ा) में रक्षाबंधन का पर्व छात्र-छात्राओं द्वारा अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हिना पंड्या ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत भी गाया एवं सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रधानाचार्य श्री दुर्गा शंकर गामोट ने रक्षाबंधन पर्व के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक कुलदीप आचार्य ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं सुनाते हुए भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उत्सव प्रभारी कालूराम परमार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने-अपने सहपाठियों और भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, जिसमें मुख्य रूप से कपिल पाटीदार, बालकृष्ण रोत, मोहनलाल यादव, उमेश पाटीदार, गिरिराज सिंह, अनिल जैन, प्रवीण परमार, शारदा केरावत, कल्पना मीणा, सीता रोत, कमला मालीवाड़ और शिवशंकर परमार शामिल थे।2
- राखी बांधने आने वाली थीं बहनें, भाई की मौत से घर में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर; रक्षाबंधन की खुशियां बदलीं गम में सीमलवाड़ा। चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा रेफर किया गया है। हादसे में मंडला उपली सांसरपुर निवासी कल्पेश खराड़ी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार मिथुन कुमार पुत्र लकमा खराड़ी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों शुक्रवार शाम डूंगरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान कल्पेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते मिथुन को मोडासा रेफर किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राखी लेकर आने वाली थीं बहनें, भाई की अर्थी उठी रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशियां थीं। कल्पेश और मिथुन की बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली थीं। परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने वाली थीं, उसी भाई की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया। गुजरात में मजदूरी करता था कल्पेश कल्पेश अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैजा चौकी प्रभारी वालचंद ने बताया कि पिकअप ओर बाइक को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2