Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल इलाज जारी,उदयपुर से बाइक लेकर डूंगरपुर लौट रहा युवक डूंगरपुर। रक्षाबंधन को लेकर अपने घर बाइक से लौट रहे बाइक सवार को स्कूटी सवार की टक्कर लगने वह घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहा उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के आदर्श नगर निवासी विवेक पिता संजय शुक्रवार दोपहर 3 बजे उदयपुर से बाइक लेकर डूंगरपुर अपने घर लौट रहा था तभी वड़ापाल पेट्रोल पंप के देवल के निकट सामने की ओर से आ रही स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक से युवक बाइक लेकर नाच गिर गया ओर घायल हो गया। सूचना पर घायल को 108 पायलट सोहन डामोर, ईएमटी राजू डोडा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा युवक का उपचार चल रहा है। वही उसके पैर के गम्भीर चोट पहुंची है।
Naresh Bhoi
स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल इलाज जारी,उदयपुर से बाइक लेकर डूंगरपुर लौट रहा युवक डूंगरपुर। रक्षाबंधन को लेकर अपने घर बाइक से लौट रहे बाइक सवार को स्कूटी सवार की टक्कर लगने वह घायल हो गया। घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहा उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के आदर्श नगर निवासी विवेक पिता संजय शुक्रवार दोपहर 3 बजे उदयपुर से बाइक लेकर डूंगरपुर अपने घर लौट रहा था तभी वड़ापाल पेट्रोल पंप के देवल के निकट सामने की ओर से आ रही स्कूटी से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक से युवक बाइक लेकर नाच गिर गया ओर घायल हो गया। सूचना पर घायल को 108 पायलट सोहन डामोर, ईएमटी राजू डोडा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा युवक का उपचार चल रहा है। वही उसके पैर के गम्भीर चोट पहुंची है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 रक्षाबंधन पर डूंगरपुर पुलिस की अंगूठी पहन रक्षा सूत्र के साथ यातायात के नियमों का संदेश। डूंगरपुर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डूंगरपुर पुलिस द्वारा आमजन एवं पुलिस के बीच आत्मीयता, विश्वास, एवं सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने की दिशा में एक अनूठी पहल की गई। श्रीमान मनीष कुमार जिला पुलिस अधीक्षक महोदय डूंगरपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय , समस्त वृताधिकारी, एवं समस्त थानाधिकारियों के निर्देशन एवं सहभागिता से जिले भर के पुलिस थानों चौकियों एवं कार्यालयों, में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उत्साह एवं आत्मीय भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष रूप से बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले चालकों को रोक कर राखी बांधी गई । पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बांधकरभावात्मक संदेश दिया कि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार भी सुरक्षित रहेगा। एक छोटी सी राखी के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने और अपने घर सुरक्षित लौटने का संकल्प दिलाने का प्रयास किया। डूंगरपुर पुलिस का यह प्रयास समाज में , पुलिस हमारे साथ है हम पुलिस के साथ हैं"की भावना को सकारात्मक भावना को बढ़ावा देने वाला था । इस पहल से ये संदेश दिया कि कानून का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।2
- राखी बांधने आने वाली थीं बहनें, भाई की मौत से घर में पसरा मातम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर; रक्षाबंधन की खुशियां बदलीं गम में सीमलवाड़ा। चौरासी थाना क्षेत्र में डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर विकास नगर बस स्टैंड के पास शुक्रवार देर शाम पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात के मोडासा रेफर किया गया है। हादसे में मंडला उपली सांसरपुर निवासी कल्पेश खराड़ी (22) की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार मिथुन कुमार पुत्र लकमा खराड़ी गंभीर घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों शुक्रवार शाम डूंगरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। विकास नगर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान कल्पेश ने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत के चलते मिथुन को मोडासा रेफर किया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राखी लेकर आने वाली थीं बहनें, भाई की अर्थी उठी रक्षाबंधन पर्व को लेकर परिवार में खुशियां थीं। कल्पेश और मिथुन की बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए आने वाली थीं। परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। जिस भाई की कलाई पर बहनें राखी बांधने वाली थीं, उसी भाई की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया। गुजरात में मजदूरी करता था कल्पेश कल्पेश अविवाहित था और गुजरात में मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत वैजा चौकी प्रभारी वालचंद ने बताया कि पिकअप ओर बाइक को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग बनकोड़ा-बडलिया गोशाला में विकास राशि में गबन का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग डूंगरपुर/आसपुर। बनकोड़ा-बडलिया क्षेत्र स्थित गोशाला में विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि के उपयोग को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गोशाला के विकास के नाम पर स्वीकृत राशि का अपेक्षित तरीके से उपयोग नहीं हुआ और इसमें कथित तौर पर अनियमितता एवं गबन किया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला में पशुओं की सुविधा और आवश्यक विकास कार्यों के लिए सरकारी स्तर पर राशि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद मौके पर कराए गए कार्य और खर्च की गई राशि में कथित तौर पर अंतर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान तथा राशि के उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की मांग उठाई है। रिकॉर्ड की जांच की मांग शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से गोशाला के लिए स्वीकृत राशि, कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण, माप पुस्तिका तथा मौके पर हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिलता है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। निष्पक्ष जांच से सामने आएगा सच ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। जांच के दौरान गोशाला में हुए सभी विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने के साथ सरकारी राशि के खर्च का रिकॉर्ड भी जांचा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विकास राशि का वास्तविक उपयोग कितना हुआ और किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई या नहीं। बनकोड़ा और बडलिया आसपुर क्षेत्र के गांव हैं। सरकारी रिकॉर्ड में भी दोनों गांव आसपुर क्षेत्र में दर्ज हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- धर्मनगरी गनोड़ा में प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया। वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।' नमस्ते, आप देख रहे हैं न्यूज़ 24 से पंडित की ग्राउंड रिपोर्ट। और आप देख रहे हैं इस वक्त खबर गनोड़ा से। धर्मनगरी गनोड़ा में 'उत्तर श्री मदभागवत कथा (प्रज्ञा पुराण)' के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार की दीदी वनिता जी ने महिलाओं से एक-दूसरे की चुगली न करके बच्चों को उचित संस्कार देने का निवेदन किया, साथ ही परिवार को मजबूत करके एकता बनाए रखने और समाज को आगे ले जाने का संदेश दिया। वहीं, शांतिकुंज के प्रतिनिधि हेमंत जी भट्ट ने भी अपने अमूल्य शब्दों से सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 'निस्वार्थ कर्म करना ही सबसे बड़ा धर्म है और किसी और के कार्य का श्रेय खुद ना लेना यह भी सबसे बड़ा धर्म है और अगर किसी और के कार्य का श्रेय अगर हम लेते हैं तो यह सबसे बड़ा अधर्म है।' यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 23 से 30 अगस्त 2026 तक श्री गौड़ ब्राह्मण समाज नोहरा में आयोजित किया जा रहा है। न्यूज़ 24 से पंडित। ऐसी ही तमाम खबरों को देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर को लाइक शेयर करना बिल्कुल न भूलें। धन्यवाद!"1
- very much for your support of the year old girl I don't1
- कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर कुशलगढ़ के वार्ड-1 में बदले समीकरण! ST आरक्षण से बढ़ा चुनावी रोमांच, दावेदारों पर नजर कुशलगढ़। नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 1 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने के बाद चुनावी समीकरण बदल गए हैं। वार्ड में कुल 371 मतदाता हैं और ST वर्ग की आबादी नगण्य होने से अन्य वार्डों के संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। हालांकि दलों ने अभी आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। चुनाव में ट्रैफिक जाम, पार्किंग, सड़क, नाली, बिजली, सफाई और आवासीय पट्टे प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। बांसवाड़ा मार्ग और चर्चित टीबेड़ा बस स्टैंड पर पार्किंग व यातायात व्यवस्था को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। शास्त्री कॉलोनी के समीप वर्षों से रह रहे कई परिवार आवासीय पट्टों की मांग उठा रहे हैं। वार्ड में जैन, प्रजापत, राजपूत, तेली सहित विभिन्न समाजों के लोग निवास करते हैं। ऐसे में जातीय समीकरणों के साथ स्थानीय विकास और मूलभूत सुविधाएं भी चुनावी परिणाम में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अब नजर इस बात पर है कि दोनों प्रमुख दल किसे मैदान में उतारते हैं और मतदाता वर्षों पुरानी समस्याओं के बीच किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं।2
- डूंगरपुर शहर में बाइक सवार डिवाइडर से टकरा कर हुआ घायल, इलाज जारी डूंगरपुर। घर से डूंगरपुर शहर की ओर आ रहा बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर घायल हो गया। घर को 108 की सहायता जिला अस्पताल लाया गया। जहा उसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के बलवाड़ा निवासी गोविंद पिता नमा बरांडा दोपहर 3 बजे अपने गांव बलवाड़ा से डूंगरपुर शहर की ओर बाइक लेकर आ रहा था। तभी नवाडेरा के निकट आगे चल रहे टेंपो के गलफत पूर्वक वहां चलाने पर युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जाकर टकरा गई। जिस पर घायल को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। जहां जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। घायल के हाथ ओर पेट पर गंभीर चोटे पहुंची है।1
- रक्षाबंधन के दिन घर में छाया मातम, पिता की मौत से चार बेटियों के सिर से उठा साया बलवनिया में युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं; पुलिस जांच में जुटी सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के बलवनिया गांव में रक्षाबंधन के दिन एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव निवासी राकेश कुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार बेटियां हैं और कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना से परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है। चौरासी थाना पुलिस के अनुसार बलवनिया फला माताजी निवासी सुरेश आमलिया पुत्र केवलराम आमलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई राकेश कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे खेत की ओर गया था। बाद में परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली। राजेश को एक पेड़ से लटका देखा, बहू और मां ने राकेश को देखा तो तत्काल सुरेश को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रक्षाबंधन के दिन हुआ और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया राकेश कुमार अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गया है। परिवार में कोई पुत्र नहीं है। पिता की मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। रक्षाबंधन के पर्व पर हुई इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। तीन भाइयों में मझला था राकेश परिजनों के अनुसार राकेश कुमार तीन भाइयों में मझला था। परिवार में उसकी एक बहन भी है। अचानक हुई मौत से भाई-बहन और अन्य परिजन सदमे में हैं। रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत की खबर ने बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को झकझोर दिया। आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा हैड कांस्टेबल सूरजमल कटारा ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। बाइट: सूरजमल कटारा,हैड कांस्टेबल1
- कुशलगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, राखियों की खरीदारी से बाजार गुलजार कुशलगढ़। रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कुशलगढ़ के नहेरूमार्ग, सुभाष मार्ग, थांदला रोड, रतलाम रोड, टिमेडा बस स्टेंड, बांसवाड़ा रोड सहित अन्य बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल सजे हैं। कार्टून, लाइट वाली, रुद्राक्ष, चंदन और इको-फ्रेंडली राखियों की विशेष मांग है। राखियों के साथ फुटवेट व कपड़ों की दुकानों तथा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए राखियों के साथ गिफ्ट और मिठाइयों के कॉम्बो पैक भी उपलब्ध कराए हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री बेहतर है। रक्षा बंधन की खरीदारी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी गश्त करते नजर आए, वहीं पुलिस वाहन भी तैनात किया गया है।1