logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_मोनू शुक्ला
मोनू शुक्ला
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुबह-सुबह घना कोहरा | Nature Foggy Morning Video 🌫️#FoggyMorning #Kohra #MorningWeather आज सुबह जब बाहर देखा तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। प्रकृति का यह खूबसूरत नज़ारा कैमरे में कैद कर लिया। अगर आपको भी सुबह का यह शांत और ठंडा मौसम पसंद है तो वीडियो जरूर देखें। #FoggyMorning #Kohra #MorningWeather #NatureView #WinterMorning #VillageMorning #WeatherUpdate
    1
    सुबह-सुबह घना कोहरा | Nature Foggy Morning Video 🌫️#FoggyMorning #Kohra #MorningWeather
आज सुबह जब बाहर देखा तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था।
प्रकृति का यह खूबसूरत नज़ारा कैमरे में कैद कर लिया।
अगर आपको भी सुबह का यह शांत और ठंडा मौसम पसंद है तो वीडियो जरूर देखें।
#FoggyMorning #Kohra #MorningWeather #NatureView #WinterMorning #VillageMorning #WeatherUpdate
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​ये कहानी है हरीश राणा की, जो आँखों में सपने लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। अगस्त 2013 में, रक्षाबंधन के दिन, एक भयानक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। ​बहन से फोन पर हँसते हुए बात करते हुए, वह पीजी की चौथी मंजिल से गिर गया... और फिर कभी नहीं उठ सका। 13 साल तक वह कोमा में रहा, मशीनों के सहारे उसकी सांसें तो चल रही थीं, पर जीवन की कोई उम्मीद नहीं थी। 😔 ​माता-पिता ने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर दिन-रात उसकी सेवा की, लेकिन समय के साथ उनका दर्द इतना गहरा हो गया कि बेटे की लंबी उम्र उनके लिए एक सजा लगने लगी। एक माँ ने भारी मन से ईश्वर से ये प्रार्थना की: "हे ईश्वर, मेरे लाल को लंबी उम्र नहीं, बल्कि इस दर्दनाक जीवन से मुक्ति दे दो।" 🙏😢 ​सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल के इस संघर्ष और माता-पिता के असीम प्रेम को समझा और एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 32 वर्षीय हरीश राणा के लिए 'इच्छामृत्यु' (Passive Euthanasia) की मंजूरी दे दी। माता-पिता ने बताया कि अपने जिगर के टुकड़े के लिए इच्छामृत्यु मांगना अपनी मौत से भी ज्यादा मुश्किल था, लेकिन उसका दर्द देखना असहनीय हो गया था। ​ब्रह्माकुमारी टीचर लवली बहन ने हरीश भाई के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पहुँचकर, उन्हें AIIMS हॉस्पिटल के लिए आख़िरी विदाई दी। ​हमारी सभी संवेदनाएँ हरीश भाई और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उन्हें इस अकल्पनीय पीड़ा से मुक्ति मिले और उनकी आत्मा को शांति मिले। 🙏🌹
    1
    ​ये कहानी है हरीश राणा की, जो आँखों में सपने लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष का छात्र था। अगस्त 2013 में, रक्षाबंधन के दिन, एक भयानक हादसे ने सब कुछ बदल दिया।
​बहन से फोन पर हँसते हुए बात करते हुए, वह पीजी की चौथी मंजिल से गिर गया... और फिर कभी नहीं उठ सका। 13 साल तक वह कोमा में रहा, मशीनों के सहारे उसकी सांसें तो चल रही थीं, पर जीवन की कोई उम्मीद नहीं थी। 😔
​माता-पिता ने अपना सब कुछ दांव पर लगाकर दिन-रात उसकी सेवा की, लेकिन समय के साथ उनका दर्द इतना गहरा हो गया कि बेटे की लंबी उम्र उनके लिए एक सजा लगने लगी। एक माँ ने भारी मन से ईश्वर से ये प्रार्थना की: "हे ईश्वर, मेरे लाल को लंबी उम्र नहीं, बल्कि इस दर्दनाक जीवन से मुक्ति दे दो।" 🙏😢
​सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल के इस संघर्ष और माता-पिता के असीम प्रेम को समझा और एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 32 वर्षीय हरीश राणा के लिए 'इच्छामृत्यु' (Passive Euthanasia) की मंजूरी दे दी। माता-पिता ने बताया कि अपने जिगर के टुकड़े के लिए इच्छामृत्यु मांगना अपनी मौत से भी ज्यादा मुश्किल था, लेकिन उसका दर्द देखना असहनीय हो गया था।
​ब्रह्माकुमारी टीचर लवली बहन ने हरीश भाई के राजनगर एक्सटेंशन स्थित घर पहुँचकर, उन्हें AIIMS हॉस्पिटल के लिए आख़िरी विदाई दी।
​हमारी सभी संवेदनाएँ हरीश भाई और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि उन्हें इस अकल्पनीय पीड़ा से मुक्ति मिले और उनकी आत्मा को शांति मिले। 🙏🌹
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • कन्नौज इत्रोत्सव–2026 का भव्य आगाज, खुशबू और संस्कृति से महका बोर्डिंग ग्राउंड राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ऐतिहासिक बोर्डिंग ग्राउंड में शनिवार को तीन दिवसीय “कन्नौज इत्रोत्सव–2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने इत्र स्टॉल, फूड स्टॉल और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मथुरा की राधा रानी ब्रज संस्कृति कला समिति के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि लखनऊ की नृत्यांजलि फाउंडेशन ने रामायण और गंगावतरण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज सदियों से इत्र की राजधानी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध रहा है। यहां के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कला ने कन्नौज को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इत्रोत्सव के माध्यम से कारीगरों और उद्यमियों को नया मंच मिलेगा तथा कन्नौज के इत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह आयोजन कन्नौज की संस्कृति, परंपरा और इत्र उद्योग को नई पहचान देगा तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि इत्रोत्सव के माध्यम से कन्नौज के इत्र उद्योग, स्थानीय कारीगरों की कला और पारंपरिक संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में इत्र उद्योग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    कन्नौज इत्रोत्सव–2026 का भव्य आगाज, खुशबू और संस्कृति से महका बोर्डिंग ग्राउंड
राजेन्द्र सिंह धुऑंधार 
कन्नौज। ऐतिहासिक बोर्डिंग ग्राउंड में शनिवार को तीन दिवसीय “कन्नौज इत्रोत्सव–2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
अतिथियों ने इत्र स्टॉल, फूड स्टॉल और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मथुरा की राधा रानी ब्रज संस्कृति कला समिति के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए, जबकि लखनऊ की नृत्यांजलि फाउंडेशन ने रामायण और गंगावतरण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि कन्नौज सदियों से इत्र की राजधानी के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध रहा है। यहां के कारीगरों की मेहनत और पारंपरिक कला ने कन्नौज को विशिष्ट पहचान दिलाई है। इत्रोत्सव के माध्यम से कारीगरों और उद्यमियों को नया मंच मिलेगा तथा कन्नौज के इत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह आयोजन कन्नौज की संस्कृति, परंपरा और इत्र उद्योग को नई पहचान देगा तथा पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि इत्रोत्सव के माध्यम से कन्नौज के इत्र उद्योग, स्थानीय कारीगरों की कला और पारंपरिक संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
तीन दिवसीय इस महोत्सव में इत्र उद्योग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ ……………………………………… सुन्नी गांव, थाना बघौली, जनपद हरदोई में स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज प्रातःकाल श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दिव्य श्रृंगार दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगी रही और पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र का यह प्राचीन धाम सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहाँ दूर-दराज से भी लोग दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
    1
    ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’
………………………………………
सुन्नी गांव, थाना बघौली, जनपद हरदोई में स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज प्रातःकाल श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दिव्य श्रृंगार दर्शन किए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही लगी रही और पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला।
मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र का यह प्राचीन धाम सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहाँ दूर-दराज से भी लोग दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रियल न्यूज हरदोई सुरसा विकास खंड के मजरा खजुराहरा चोरों ने नकाब लगाकर रात में चार घरों को निशाना बनाया, चारों घरों से सामान चोरी कर कर ले गए धान की बोरियां तक नहीं छोड़ी पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
    4
    रियल न्यूज 
हरदोई सुरसा विकास खंड के मजरा खजुराहरा चोरों ने नकाब लगाकर रात में चार घरों को निशाना बनाया, चारों घरों से सामान चोरी कर कर ले गए धान की बोरियां तक नहीं छोड़ी पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी उसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
    user_राम सागर
    राम सागर
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। तहसील क्षेत्र में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सफीपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां सैकड़ों वर्षों से खाली पड़े खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश जारी है। ग्रामीणों के अनुसार गिगियानी मोहल्ला निवासी एक दबंग व्यक्ति खेत के सामने स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कराकर कब्जा करने में जुटा है। लोगों का कहना है कि उक्त खलिहान की जमीन लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल और एक सभासद की कथित मिलीभगत से यह कब्जे का खेल बदस्तूर जारी है। आरोप है कि शिकायतें करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से भूमाफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और पीड़ित जन अंदर ही अंदर कुढ़ते और सरकार एवं सिस्टम को कोसते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले तैनात रहे एसडीएम ने मामले की जानकारी मिलने पर उक्त खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया था, लेकिन अब दोबारा निर्माण शुरू होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तहसील में सरकारी संपत्तियों पर तेजी से बढ़ते कब्जे तहसील क्षेत्र में खलिहान, बंजर, चारागाह, तालाब, कुएं और यहां तक कि शत्रु संपत्तियों तक पर कब्जों की रफ्तार बढ़ने की चर्चा आम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती न हुई तो सार्वजनिक उपयोग की अधिकांश जमीनें कब्जों की भेंट चढ़ जाएंगी। वैसे भी बहूत सी बेशकीमती जमीनों पर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से अवैध कब्जे होने की जानकारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से कब्जाधारियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। कुछ ग्रामीण दबी जुबान यह भी कहते हैं कि जब से वर्तमान एसडीएम अंकित तिवारी ने कार्यभार संभाला है, तब से जमीन से जुड़े मामलों में प्रशासनिक सख्ती पहले जैसी नहीं दिखाई दे रही। लोगों ने हर मामले में इनकी संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाए हैँ। क्षेत्र में यह चर्चा भी सुनने को मिल रही है कि पहले तैनात रही महिला एसडीएम के समय कम से कम सार्वजनिक जमीनों पर कब्जों के मामलों में कार्रवाई का डर बना रहता था और मातहतों पर भी नियंत्रण दिखाई देता था। सीमांकन में साजिशन ढिलाई से बढ़ते विवाद शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। राजस्व मामलों से जुड़े जानकारों का कहना है कि राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत सीमांकन समय से कर दिया जाए तो अधिकांश भूमि विवाद स्वतः समाप्त हो सकते हैं। लेकिन दबंगो एवं भूमाफियायों के मामलों के अलावा लगभग सभी सीमांकन की प्रक्रियाएँ लंबित रहने से भूमाफियाओं के मनोबल बढ़ते हैं और जाहिर होता है कि ढीली कार्यवाही करते हुए दबंगों एवं भुमाफियाओं को जानबूझकर अवैध कब्जा करने या फिर जबरदस्ती कब्जा जमाए रखने का अवसर दिया जाता है। सुहागपुर, झोथपुर, आगमपुर और गिगियानी जैसे कई चर्चित मामलों में भी प्रशासन की भूमिका को लेकर लोगों ने लगातार सवाल उठाए हैं लेकिन किसी मामले में न लापरवाह राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध एसडीएम स्तर से कोई कार्यवाही की गई और एसडीएम ने स्वयं किसी मामले को गंभीरता से समझकर न्याय करने का प्रयास किया। खेवट से खतौनी तक खेल में सरकारी कार्मिक शामिल शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। तहसील क्षेत्र में जमीन के फर्जीवाड़े को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। जानकारों का कहना है कि कुछ संगठित गिरोह राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कराने का काम करते हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे गिरोहों में कुछ वर्तमान व सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने में माहिर लोग और जमीन के दलाल शामिल रहते हैं। बताया जाता है कि खेवट से लेकर खतौनी तक में कूटरचना कर जमीन का मालिकाना मामला बदलने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो जाए तो कई बड़े खुलासे सामने आएंगे और कमजोर तबका पीड़ितों की पैतृक एवं अपने ख़ून पसीने की कमाई से खरीदी गईं जमींनें उन्हें वापस मिल जाएंगी। जागरूक जनों द्वारा उठाए जा रहे सवाल शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। सफीपुर के खलिहान की जमीन पर निर्माण आखिर किसके संरक्षण में हो रहा है? पहले रुकवाया गया निर्माण दोबारा कैसे शुरू हो गया? क्या खलिहान की जमीन का सीमांकन कराया गया है? यदि जमीन सार्वजनिक है तो कब्जा हटाने की कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई? तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों की वर्तमान स्थिति का सर्वे कब हुआ था? भूमाफियाओं के खिलाफ अब तक कितनी कार्रवाईयाँ की गई?सीमांकन के लंबित मामलों को निपटाने की क्या समय सीमा विधिक व्यवस्था की बजाय एसडीएम स्तर पर तय है? राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाड़े की शिकायतों की जांच कौन कर रहा है? क्या तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा? क्या सफीपुर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी? एसडीएम शाहाबाद ने दिया आश्चर्यजनक जबाब शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि सफीपुर में खलिहान की जमीन पर कब्जे की शिकायत की जानकारी मिली तो तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले की जांच राजस्व टीम से कराई जा रही है। यदि जांच में जमीन सरकारी या सार्वजनिक पाई जाती है और अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई कर कब्जा हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पेशकार उमेश तिवारी का जबाब शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। एसडीएम न्यायालय में तैनात पेशकार उमेश बाजपेयी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनका किसी भी प्रकार के भूमाफिया या जमीन विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। न्यायालय से जुड़े मामलों में जो भी कार्रवाई होती है, वह पूरी तरह नियमों के अनुसार और सक्षम अधिकारी के आदेश पर ही होती है।
    3
    खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासनिक  कार्यशैली पर उठे सवाल
शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। तहसील क्षेत्र में सरकारी और सार्वजनिक जमीनों पर अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताजा मामला सफीपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां सैकड़ों वर्षों से खाली पड़े खलिहान की बेशकीमती जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार गिगियानी मोहल्ला निवासी एक दबंग व्यक्ति खेत के सामने स्थित खलिहान की जमीन पर निर्माण कराकर कब्जा करने में जुटा है। लोगों का कहना है कि उक्त खलिहान की जमीन लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रही है, लेकिन अब उस पर तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय लेखपाल और एक सभासद की कथित मिलीभगत से यह कब्जे का खेल बदस्तूर जारी है। आरोप है कि शिकायतें करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से भूमाफियाओं के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और पीड़ित जन अंदर ही अंदर कुढ़ते और सरकार एवं सिस्टम को कोसते जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इससे पहले तैनात रहे एसडीएम ने मामले की जानकारी मिलने पर उक्त खलिहान की जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया था, लेकिन अब दोबारा निर्माण शुरू होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
तहसील में सरकारी संपत्तियों पर तेजी से बढ़ते कब्जे
तहसील क्षेत्र में खलिहान, बंजर, चारागाह, तालाब, कुएं और यहां तक कि शत्रु संपत्तियों तक पर कब्जों की रफ्तार बढ़ने की चर्चा आम हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती न हुई तो सार्वजनिक उपयोग की अधिकांश जमीनें कब्जों की भेंट चढ़ जाएंगी। वैसे भी बहूत सी बेशकीमती जमीनों पर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से अवैध कब्जे होने की जानकारी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से कब्जाधारियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। कुछ ग्रामीण दबी जुबान यह भी कहते हैं कि जब से वर्तमान एसडीएम अंकित तिवारी ने कार्यभार संभाला है, तब से जमीन से जुड़े मामलों में प्रशासनिक सख्ती पहले जैसी नहीं दिखाई दे रही। लोगों ने हर मामले में इनकी संदिग्ध भूमिका पर सवाल उठाए हैँ।
क्षेत्र में यह चर्चा भी सुनने को मिल रही है कि पहले तैनात रही महिला एसडीएम के समय कम से कम सार्वजनिक जमीनों पर कब्जों के मामलों में कार्रवाई का डर बना रहता था और मातहतों पर भी नियंत्रण दिखाई देता था।
सीमांकन में साजिशन ढिलाई से बढ़ते विवाद
शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। राजस्व मामलों से जुड़े जानकारों का कहना है कि राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत सीमांकन समय से कर दिया जाए तो अधिकांश भूमि विवाद स्वतः समाप्त हो सकते हैं। लेकिन दबंगो एवं भूमाफियायों के मामलों के अलावा लगभग सभी सीमांकन की प्रक्रियाएँ लंबित रहने से भूमाफियाओं के मनोबल बढ़ते हैं और जाहिर होता है कि ढीली कार्यवाही करते हुए दबंगों एवं भुमाफियाओं को जानबूझकर अवैध कब्जा करने या फिर जबरदस्ती कब्जा जमाए रखने का अवसर दिया जाता है। सुहागपुर, झोथपुर, आगमपुर और गिगियानी जैसे कई चर्चित मामलों में भी प्रशासन की भूमिका को लेकर लोगों ने लगातार सवाल उठाए हैं लेकिन किसी मामले में न लापरवाह राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध एसडीएम स्तर से कोई कार्यवाही की गई और एसडीएम ने स्वयं किसी मामले को गंभीरता से समझकर न्याय करने का प्रयास किया।
खेवट से खतौनी तक खेल में सरकारी कार्मिक शामिल 
शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। तहसील क्षेत्र में जमीन के फर्जीवाड़े को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। जानकारों का कहना है कि कुछ संगठित गिरोह राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कराने का काम करते हैं।
सूत्रों के अनुसार ऐसे गिरोहों में कुछ वर्तमान व सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने में माहिर लोग और जमीन के दलाल शामिल रहते हैं। बताया जाता है कि खेवट से लेकर खतौनी तक में कूटरचना कर जमीन का मालिकाना मामला बदलने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो जाए तो कई बड़े खुलासे सामने आएंगे और कमजोर तबका पीड़ितों की पैतृक एवं अपने ख़ून पसीने की कमाई से खरीदी गईं जमींनें उन्हें वापस मिल जाएंगी।
जागरूक जनों द्वारा उठाए जा रहे सवाल
शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। सफीपुर के खलिहान की जमीन पर निर्माण आखिर किसके संरक्षण में हो रहा है?
पहले रुकवाया गया निर्माण दोबारा कैसे शुरू हो गया?
क्या खलिहान की जमीन का सीमांकन कराया गया है?
यदि जमीन सार्वजनिक है तो कब्जा हटाने की कार्रवाई अब तक क्यों नहीं हुई? तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों की वर्तमान स्थिति का सर्वे कब हुआ था? भूमाफियाओं के खिलाफ अब तक कितनी कार्रवाईयाँ की गई?सीमांकन के लंबित मामलों को निपटाने की क्या समय सीमा विधिक व्यवस्था की बजाय एसडीएम स्तर पर तय है? राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाड़े की शिकायतों की जांच कौन कर रहा है? क्या तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा? क्या सफीपुर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी?
एसडीएम शाहाबाद ने दिया आश्चर्यजनक जबाब 
शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। एसडीएम अंकित तिवारी ने बताया कि सफीपुर में खलिहान की जमीन पर कब्जे की शिकायत की जानकारी मिली तो तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया। मामले की जांच राजस्व टीम से कराई जा रही है। यदि जांच में जमीन सरकारी या सार्वजनिक पाई जाती है और अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई कर कब्जा हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पेशकार उमेश तिवारी का जबाब 
शाहाबाद(हरदोई) 16 मार्च। एसडीएम न्यायालय में तैनात पेशकार उमेश बाजपेयी ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उनका किसी भी प्रकार के भूमाफिया या जमीन विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। न्यायालय से जुड़े मामलों में जो भी कार्रवाई होती है, वह पूरी तरह नियमों के अनुसार और सक्षम अधिकारी के आदेश पर ही होती है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Breking news तेज हवाओं के चलते 2 घरों में लगी आग। लाखों का सामान जल के खाक माधोगंज ब्लॉक के शुक्लापुर भगत मे मजरा हरिचंदापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग 2 घरों से हजारों का सामना जल का खाक हो गया
    1
    Breking news 
तेज हवाओं के चलते 2 घरों में लगी आग।        लाखों का सामान जल के खाक 
माधोगंज ब्लॉक के शुक्लापुर भगत मे मजरा हरिचंदापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग 2 घरों से हजारों का सामना जल का खाक हो गया
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। 📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया! #HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews
    1
    हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है।
📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया!
#HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • संडीला बना मिर्जापुर,पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल के पंप पर तांडव,रॉड से फोड़ा मैनेजर का सिर, 50 हजार पार,आधी रात रिलायंस पेट्रोल पंप पर गुंडों की खून की होली,वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप....... #HardoiCrime #SandilaGundaRaj #UPPolice #LawAndOrderUP #ReliancePetrolPump #CrimeNews #YogiAdityanath #HardoiPolice #SuheldevBhartiyaSamajParty #BreakingNewsHindi #Dabanggai
    1
    संडीला बना मिर्जापुर,पूर्व विधायक राजकुमार अग्रवाल के पंप पर तांडव,रॉड से फोड़ा मैनेजर का सिर, 50 हजार पार,आधी रात रिलायंस पेट्रोल पंप पर गुंडों की खून की होली,वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप.......
#HardoiCrime #SandilaGundaRaj #UPPolice #LawAndOrderUP #ReliancePetrolPump #CrimeNews #YogiAdityanath #HardoiPolice #SuheldevBhartiyaSamajParty #BreakingNewsHindi #Dabanggai
    user_Manoj Sahara
    Manoj Sahara
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.