Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरब सागर में मिली नई इलेक्ट्रिक मछली 😱🇮🇳महासागर में इस वंश का पहला पुष्ट रिकॉर्ड है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अरब सागर की गहराइयों में इलेक्ट्रिक रे की नई प्रजाति Tetronarce ramanamurthyi की पहचान की है। यह उत्तरी हिंद महासागर में इस वंश का पहला पुष्ट रिकॉर्ड है।
Dilip Kumar Bharti
अरब सागर में मिली नई इलेक्ट्रिक मछली 😱🇮🇳महासागर में इस वंश का पहला पुष्ट रिकॉर्ड है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अरब सागर की गहराइयों में इलेक्ट्रिक रे की नई प्रजाति Tetronarce ramanamurthyi की पहचान की है। यह उत्तरी हिंद महासागर में इस वंश का पहला पुष्ट रिकॉर्ड है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अरब सागर में मिली नई इलेक्ट्रिक मछली 😱🇮🇳महासागर में इस वंश का पहला पुष्ट रिकॉर्ड है। भारतीय वैज्ञानिकों ने अरब सागर की गहराइयों में इलेक्ट्रिक रे की नई प्रजाति Tetronarce ramanamurthyi की पहचान की है। यह उत्तरी हिंद महासागर में इस वंश का पहला पुष्ट रिकॉर्ड है।1
- आध्यात्मिक जागृति की अविरल सरिता में सम्पन्न हुआ 79वाँ निरंकारी संत समागम, ब्रह्मज्ञान की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही जागृति *- निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज* *बांदा, 29 अक्टूबर, 2026-* “ब्रह्मज्ञान की वास्तविक सार्थकता उसे जीवन में अपनाने और अपने विचारों, व्यवहार एवं कर्मों में शामिल करने में है।” ये दिव्य भाव सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के समापन दिवस पर लाखों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने पावन आशीर्वचनों द्वारा प्रदान किए। जागृति’ की आध्यात्मिक प्रेरणाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर स्वयं के उत्थान के साथ-साथ जगत कल्याण की भावना को सुदृढ़ करने वाला यह पावन संत समागम कल रात्रि प्रेमभक्ति एवं श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। समागम से आध्यात्मिक प्रेरणा और मधुर स्मृतियां लेकर श्रद्धालु भक्तजन धीरे-धीरे अपने-अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान करने लगे। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने विशाल मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए अपने पावन प्रवचनों में फरमाया कि ‘जागृति’ केवल सत्संग या समागम तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के हर पल में निराकार परमात्मा के अहसास के साथ जीने का नाम है। ब्रह्मज्ञान की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम इसे अपने विचारों, व्यवहार और कर्मों में अपनाएं। सतगुरु माता जी ने सकारात्मक सोच, प्रेम, करुणा और विनम्रता अपनाने तथा दूसरों की कमियों के बजाय उनकी खूबियों को देखने की प्रेरणा दी। सच्ची जागृति का आरंभ अपने घर-परिवार और निजी जीवन से होता है। सेवा, सुमिरन और सत्संग को जीवन का अभिन्न अंग मानकर हर परिस्थिति में परमात्मा का एहसास बनाए रखना ही जीवन को सुखमय और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिंदर सुखीजा ने सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन दर्शन कर उनके दिव्य आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही, समस्त साध-संगत तथा समागम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सरकारी विभागों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने इस वर्ष समागम में पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और भविष्य में भी संगत की संख्या में निरंतर वृद्धि होने की मंगलकामना की। *कवि दरबार* इस वर्ष समागम के चारों दिन आयोजित कवि दरबार में बाल कवियों सहित महिला एवं पुरुष कवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जो आकर्षण का एक मुख्य बिन्दू रहा। इस अवसर पर 80 कवियों ने ‘जागृति’ विषय पर आधारित अपनी स्वरचित कविताएँ हिंदी, राजस्थानी, पंजाबी, अंग्रेज़ी, हरियाणवी, मुल्तानी, मराठी, भोजपुरी एवं संस्कृत सहित विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुत कीं। इन भावपूर्ण काव्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया और सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद प्राप्त किया। इस प्रकार, 79वाँ वार्षिक निरंकारी संत समागम सतगुरु के दिव्य संदेश, प्रेम, भक्ति एवं मानवता के भावों से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। निःसंदेह, यह पावन संत समागम आध्यात्मिक जागृति एवं सद्भाव का अनुपम संगम बना, जिसने अनेकता में एकता और संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में पिरोने का दिव्य संदेश दिया।4
- रक्तवीरों के जज्बे को सलाम, सेवर्स ऑफ लाइफ का छठा वार्षिक उत्सव संपन्न मोती माला, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदाताओं का सम्मान बांदा।किसी अनजान की जिंदगी बचाने का जज्बा ही सच्ची मानवता है। इसी सेवाभाव को सम्मान देने के लिए सेवर्स ऑफ लाइफ ब्लड डोनेशन नेटवर्क, बांदा का छठा वार्षिक उत्सव एवं रक्तवीर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रक्तदाताओं को मोती माला, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद्र, सीएमएस डॉ. किशुन कुमार, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए लोगों से इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की अपील की।संस्था अध्यक्ष सलमान खान ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया, जबकि महासचिव सुनील सक्सेना ने रक्तवीरों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनियां ने किया।समारोह ने संदेश दिया कि रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचाकर पूरे परिवार की उम्मीदें जिंदा रख सकती है।1
- सतना में कोई रिश्ता नहीं करना चाहता" — बदहाली पर भड़के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सतना नगर निगम परिषद की बैठक में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने शहर की दुर्दशा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि निगम ने शहर की ऐसी हालत कर दी है कि अब लोग सतना में रिश्ता तक नहीं करना चाहते। चारों तरफ गंदगी की बदबू फैल चुकी है भाजपा महापौर के झूठ का गुब्बारा नगर निगम में जाकर फोड़ा*1
- भाजपा कार्यालय में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण पटेल का नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने किया स्वागत ,दिया स्मृति चिन्ह। बांदा, लौह पुरुष, भारत रत्न एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आज भाजपा कार्यालय, कनवारा रोड, बाँदा में आयोजित गोष्ठी में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उन्हें कोटि-कोटि नमन किया… तत्पश्चात पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण पटेल का स्वागत एवं सम्मान कर उन्हें नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आर.के. पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष बबेरू विवेकानंद गुप्ता , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण पटेल , अंकित बासू प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांदा,एवं नगर पंचायत नरैनी प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे!!4
- दुकानदार द्वारा ग्राहक को तौल कमकर सामान देने का उलाहना पड़ा महंगा, दुकानदार ने दलित ग्राहक से मारपीट* *दुकानदार द्वारा ग्राहक को तौल कमकर सामान देने का उलाहना पड़ा महंगा, दुकानदार ने दलित ग्राहक से मारपीट* *बांदा।* तिंदवारा निवासी फूलचंद्र पुत्र सियाराम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दो दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 10 अक्टूबर 2026 को वह कोतवाली नगर के सामने स्थित अभिषेक ओमर व निरवेश ओमर उर्फ गुड्डू की दुकान से 5 लीटर के दो दूध के डिब्बे लेकर आया था। घर आकर पानी डालकर नापने पर डिब्बे 3 लीटर के निकले। शिकायत करने पर दुकानदार ने वापस करने को कहा, लेकिन 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे जब वह डिब्बा वापस करने गया तो दुकानदार ने वापस करने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की और दुकान के बाहर मारपीट की। पीड़ित ने कोतवाली नगर, तहसील दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।1
- पहाड़ी में टीका मित्र प्रचार वाहन रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा टीकाकरण का संदेश पहाड़ी, चित्रकूट। सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्रपहाड़ी के अधीक्षक डॉ उदयप्रतापसिंह ने ‘टीका मित्र’ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। डॉ. सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी टीके लगवाएं। कोई खुराक छूटने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें। संदेश: पांच साल में सात बार, छूटे न टीका एक भी बार!1
- Mohammed Parvez: 🔴 चित्रकूट: सुबह बच्चों को जगाकर स्कूल गए शिक्षक की नीम के पेड़ पर लटकी मिली लाश! खुदकुशी या कोई गहरा राज? चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहसरिया पुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्री सीताराम अनुसूचित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक 42 वर्षीय तेज बहादुर वर्मा का शव विद्यालय परिसर के बगल में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सवालों के घेरे में मौत: परिजनों के मुताबिक, तेज बहादुर सुबह अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए जगाकर खुद सामान्य दिनों की तरह स्कूल गए थे। विद्यालय का संचालन उनके पिता के हाथों में था, लिहाजा पूरी जिम्मेदारी तेज बहादुर ही संभालते थे। लेकिन दोपहर तक जब वे घर नहीं लौटे, तो खोजबीन के दौरान स्कूल के पास उनका शव फंदे से झूलता मिला। हंसते-खेलते शिक्षक की इस रहस्यमयी मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश? मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं (10वीं की बेटी, 7वीं का बेटा और महज 1 साल का दुधमुंहा मासूम)। परिवार के अकेले कमाऊ सहारे की मौत के बाद अब इन मासूमों का भरण-पोषण कैसे होगा? बहिलपुरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 📌 सच्ची, निष्पक्ष और बेबाक खबरों के लिए अभय TV को फॉलो व सब्सक्राइब करें। #ChitrakootNews #BreakingNews #AbhayTV #BahilpurwaPolice #TeacherDeathMystery #LohsariyaPurwa #SuspiciousDeath #JusticeForTejBahadur #CrimeAlert #ForensicReport #UPPolice #GroundReport #UPNews #TrendingNow #ViralVideo एंगेजमेंट बढ़ाने वाले पिन किए गए कमेंट्स (Pinned Comment Options) विकल्प 1 (पुलिस जांच और निष्पक्षता पर सवाल): 💬 जनता का सवाल: हंसते-खेलते शिक्षक का शव स्कूल के पास फंदे से मिलना क्या महज खुदकुशी है, या इसके पीछे कोई गहरा राज छिपा है? क्या पुलिस को इसकी हर एंगल से जांच करनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में बेबाकी से दर्ज करें। 👇 विकल्प 2 (मासूम बच्चों के भविष्य और मदद पर सवाल): 💬 बड़ा सवाल: घर का इकलौता कमाऊ सहारा छिन गया और 1 साल के दुधमुंहे समेत तीन मासूम अनाथ हो गए। प्रशासन और समाज को इस पीड़ित परिवार के लिए क्या कदम उठाने चाहिए? अपने विचार साझा करें। ✍️2