logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील धामपुर के ग्राम मौज्जमपुर जैतरा निवासीसत्यप्रिया ने उठाये प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल

10 hrs ago
user_Munish Upadhyay
Munish Upadhyay
बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

तहसील धामपुर के ग्राम मौज्जमपुर जैतरा निवासीसत्यप्रिया ने उठाये प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिजनौर तालाब में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी। चार दिन से लापता युवक का शव पोस्ट ऑफिस के पास तालाब में मिला। परिजनों ने कपड़ों और हाथ के कड़े से शव की पहचान की। मृतक की पहचान नफीस निवासी गोहावर जैत के रूप में हुई। शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम, 14 मार्च को दर्ज हुई थी गुमशुदगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा, जांच शुरू। बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर जैत का पूरा मामला।
    1
    बिजनौर 
तालाब में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी।
चार दिन से लापता युवक का शव पोस्ट ऑफिस के पास तालाब में मिला।
परिजनों ने कपड़ों और हाथ के कड़े से शव की पहचान की।
मृतक की पहचान नफीस निवासी गोहावर जैत के रूप में हुई।
शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम, 14 मार्च को दर्ज हुई थी गुमशुदगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा, जांच शुरू।
बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर जैत का पूरा मामला।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • Post by सलीम अहमद
    2
    Post by सलीम अहमद
    user_सलीम अहमद
    सलीम अहमद
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Bijnor Super News
    1
    Post by Bijnor Super News
    user_Bijnor Super News
    Bijnor Super News
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बिजनौर÷÷÷ जनपद के स्योहारा क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामलीला ग्राउंड के पास ट्रक की जोरदार टक्कर से ज्योति नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिला के पति मंगल उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    बिजनौर÷÷÷ जनपद के स्योहारा क्षेत्र में रविवार शाम लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रामलीला ग्राउंड के पास ट्रक की जोरदार टक्कर से ज्योति नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद महिला के पति मंगल उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आज लक्सर के सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर गैस सिलेंडर सिर पर रखकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अगुवाई में बीजेपी सरकार का पुतला फूंका और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार देश को कहां ले जाना चाहती है आज लोग घरेलू गैस के लिए तड़प रहे हैं 24 घंटे लाइन में लग रहे हैं देश में इस समय गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में पता चला है कि अब तेल की समस्या भी खड़ी होने वाली है ऐसे में बीजेपी सरकार क्या कर रही है कांग्रेस के हरिद्वार जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार की मनमानी नहीं चलेगी और हम सड़क से सदन तक इस तरह के मामलों को उठाते रहेंगे हम जनता के साथ हैं और लोग हमारे साथ है आगामी 2027 में जनता भाजपा को उसके कारनामो का जवाब जरूर देगी । हरिद्वार जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे साथ ही कार्यक्रम में आए वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यवीर चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता से क्या चाहती है आम जनता लगातार त्रस्त हो रही है गैस के लिए तड़प रही है मोदी सरकार क्या कर रही है हम आम जनता के साथ हैं उन्होंने बिजली के बिल को लेकर भी कहा कि आज बिजली के बिलों में सरचार्ज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग बिजली बिल नही दे पा रहे है बाईट बालेश्वर सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिद्वार बाईट सत्यबीर चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता
    4
    आज लक्सर के सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर गैस सिलेंडर सिर पर रखकर  कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अगुवाई में बीजेपी सरकार का पुतला फूंका और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार देश को कहां ले जाना चाहती है आज लोग घरेलू गैस के लिए तड़प रहे हैं 24 घंटे लाइन में लग रहे हैं देश में इस समय गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में पता चला है कि अब तेल की समस्या भी खड़ी होने वाली है ऐसे में बीजेपी सरकार क्या कर रही है कांग्रेस के हरिद्वार जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार की मनमानी नहीं चलेगी और हम सड़क से सदन तक इस तरह के मामलों को उठाते रहेंगे हम जनता के साथ हैं और लोग हमारे साथ है आगामी 2027 में जनता भाजपा को उसके कारनामो का जवाब जरूर देगी । हरिद्वार जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे साथ ही कार्यक्रम में आए वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यवीर चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता से क्या चाहती है आम जनता लगातार त्रस्त हो रही है गैस के लिए तड़प रही है मोदी सरकार क्या कर रही है हम आम जनता के साथ हैं उन्होंने बिजली के बिल को लेकर भी कहा कि आज बिजली के बिलों में सरचार्ज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग बिजली बिल नही दे पा रहे है 
बाईट बालेश्वर सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिद्वार
बाईट सत्यबीर चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    14 min ago
  • मुज़फ्फरनगर के कस्बा चरथावल में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति द्वारा कुत्ते को क्रूरता से पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल कुत्ते को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। श्री बाला जी चेरिटेबल सोसाइटी के पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कुत्ते के उपचार का प्रयास कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कुत्ते की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद श्री बाला जी चेरिटेबल सोसाइटी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर कुत्ते का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। नगर पंचायत चरथावल की जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवाया गया और सभी की मौजूदगी में कुत्ते को दफनाया गया। इस दौरान चरथावल थाने पर तैनात कांस्टेबल राहुल गिरी, कांस्टेबल तजेंद धामा, शिखा त्यागी सहित अन्य कस्बेवासी भी मौजूद रहे। वहीं इस घटना को लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चरथावल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    मुज़फ्फरनगर के कस्बा चरथावल में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति द्वारा कुत्ते को क्रूरता से पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल कुत्ते को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पशु प्रेमियों में आक्रोश फैल गया। श्री बाला जी चेरिटेबल सोसाइटी के पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और कुत्ते के उपचार का प्रयास कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कुत्ते की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
इसके बाद श्री बाला जी चेरिटेबल सोसाइटी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर कुत्ते का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। नगर पंचायत चरथावल की जेसीबी की सहायता से गड्ढा खुदवाया गया और सभी की मौजूदगी में कुत्ते को दफनाया गया।
इस दौरान चरथावल थाने पर तैनात कांस्टेबल राहुल गिरी, कांस्टेबल तजेंद धामा, शिखा त्यागी सहित अन्य कस्बेवासी भी मौजूद रहे।
वहीं इस घटना को लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चरथावल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में 
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • बिजनौर बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर में गुलदार का आतंक जारी। खेत से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची मां और भाई के साथ खेत गई थी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल।
    1
    बिजनौर 
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर में गुलदार का आतंक जारी। खेत से लौट रही 10 वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची मां और भाई के साथ खेत गई थी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में साइबर ठग गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की ठगी का आरोप मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लोगों को फर्जी कॉल कर सस्ता सामान बेचने का झांसा देकर UPI के माध्यम से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन स्वामी निवासी गांधी कॉलोनी, नई मंडी मुजफ्फरनगर (मूल निवासी देहरादून) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सस्ते मोबाइल, प्रिंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा देता था और एडवांस पैसे लेने के बाद नंबर बंद कर देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के अलग-अलग मोबाइल नंबरों और बैंक खातों पर अब तक कई शिकायतें सामने आई हैं और करीब 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामले में चंडीगढ़ से जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य शिकायतों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाददाता शफीक राजपूत
    1
    मुजफ्फरनगर में साइबर ठग गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की ठगी का आरोप
मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने लोगों को फर्जी कॉल कर सस्ता सामान बेचने का झांसा देकर UPI के माध्यम से ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन स्वामी निवासी गांधी कॉलोनी, नई मंडी मुजफ्फरनगर (मूल निवासी देहरादून) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सस्ते मोबाइल, प्रिंटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा देता था और एडवांस पैसे लेने के बाद नंबर बंद कर देता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी के अलग-अलग मोबाइल नंबरों और बैंक खातों पर अब तक कई शिकायतें सामने आई हैं और करीब 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामले में चंडीगढ़ से जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य शिकायतों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
संवाददाता शफीक राजपूत
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • बिग न्यूज मुजफ्फरनगर के बघरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा घोटाला, रिश्वत लेते हुए वीडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर/ बघरा। गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई जा रही प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अब मुजफ्फरनगर के विकास खंड बघरा में गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राम बघरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़े स्तर पर अनियमितताओं और रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। खंड विकास कार्यालय में बैठे दलाल, पैसे लेकर कराए जा रहे विवाह सूत्रों के अनुसार खंड विकास कार्यालय बघरा में कथित तौर पर कुछ दलालों को बैठाकर पूरी प्रक्रिया को संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि BDO बघरा और ADO समाज कल्याण विभाग की मौजूदगी में दलालों के माध्यम से वर-वधुओं से पैसे लेकर उनका नाम योजना में शामिल कराया गया और विवाह सम्पन्न कराए गए। चर्चा है कि एक-एक जोड़े से करीब 10 हजार रुपये तक की रकम ली गई, जिसके बाद उनका विवाह कार्यक्रम में कराया गया। इस कथित लेन-देन का वीडियो सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। फाइलों में 52 जोड़े, मौके पर केवल 43 का ही हुआ विवाह मामले में सबसे बड़ा सवाल आंकड़ों को लेकर खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार योजना से जुड़ी फाइलों में कुल 52 वर-वधुओं को पात्र दर्शाया गया था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ 43 जोड़ों का ही विवाह सम्पन्न कराया गया। बताया जा रहा है कि बाकी वर-वधुओं को कागजों में अनुपस्थित दिखा दिया गया, जबकि कई लोग मौके पर मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बाकी जोड़ों का क्या हुआ और उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला। सामान वितरण में भी गड़बड़ी की शिकायत ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले घरेलू सामान और सहायता राशि के वितरण में भी गड़बड़ी की गई। कुछ मामलों में पात्र लोगों को भी अपात्र बताकर योजना के लाभ से वंचित किया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। जांच की मांग, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी आवाज मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि गरीब बेटियों के विवाह के लिए चलाई जा रही योजना में भी इस तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है, तो यह सरकार की मंशा और गरीबों के अधिकार दोनों के साथ बड़ा अन्याय है।
    4
    बिग न्यूज मुजफ्फरनगर के बघरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा घोटाला, रिश्वत लेते हुए वीडियो से मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर/ बघरा।
गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए चलाई जा रही प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अब मुजफ्फरनगर के विकास खंड बघरा में गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। ग्राम बघरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बड़े स्तर पर अनियमितताओं और रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
खंड विकास कार्यालय में बैठे दलाल, पैसे लेकर कराए जा रहे विवाह
सूत्रों के अनुसार खंड विकास कार्यालय बघरा में कथित तौर पर कुछ दलालों को बैठाकर पूरी प्रक्रिया को संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि BDO बघरा और ADO समाज कल्याण विभाग की मौजूदगी में दलालों के माध्यम से वर-वधुओं से पैसे लेकर उनका नाम योजना में शामिल कराया गया और विवाह सम्पन्न कराए गए।
चर्चा है कि एक-एक जोड़े से करीब 10 हजार रुपये तक की रकम ली गई, जिसके बाद उनका विवाह कार्यक्रम में कराया गया। इस कथित लेन-देन का वीडियो सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।
फाइलों में 52 जोड़े, मौके पर केवल 43 का ही हुआ विवाह
मामले में सबसे बड़ा सवाल आंकड़ों को लेकर खड़ा हो रहा है। जानकारी के अनुसार योजना से जुड़ी फाइलों में कुल 52 वर-वधुओं को पात्र दर्शाया गया था, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ 43 जोड़ों का ही विवाह सम्पन्न कराया गया।
बताया जा रहा है कि बाकी वर-वधुओं को कागजों में अनुपस्थित दिखा दिया गया, जबकि कई लोग मौके पर मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बाकी जोड़ों का क्या हुआ और उन्हें योजना का लाभ क्यों नहीं मिला।
सामान वितरण में भी गड़बड़ी की शिकायत
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले घरेलू सामान और सहायता राशि के वितरण में भी गड़बड़ी की गई। कुछ मामलों में पात्र लोगों को भी अपात्र बताकर योजना के लाभ से वंचित किया गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
जांच की मांग, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठी आवाज
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और दलालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि गरीब बेटियों के विवाह के लिए चलाई जा रही योजना में भी इस तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है, तो यह सरकार की मंशा और गरीबों के अधिकार दोनों के साथ बड़ा अन्याय है।
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.