डॉक्टरेट इन सोशल वर्क की मानद उपाधि मिलने पर ग्राम प्रधान अनुज द्विवेदी का हुआ स गुरसराय। ग्राम पंचायत नागर के ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी को सामाजिक सेवा एवं ग्राम पंचायत के चहुंमुखी विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली में 'डॉक्टरेट इन सोशल वर्क' की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर गुरसराय स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष मेजर अखिलेश पिपरईया के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पं. रामनारायण पस्तोर, पं. शिवकुमार तिवारी एवं रासबिहारी तिवारी ने अनुज द्विवेदी का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। इस अवसर पर अनुज द्विवेदी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और ग्राम विकास के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के चलते इससे पूर्व भी उन्हें राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी झांसी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेजर अखिलेश पिपरईया ने कहा कि अनुज द्विवेदी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाजहित में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जे.जे. मिश्रा, दिनेश अरजरिया, अश्वनी पस्तोर, अरुण चतुर्वेदी, स्वदेश पाठक, राजकुमार गुप्ता, अशोक मिश्रा, गौरव पटेरिया, विजय नायक, योगेश व्यास, मोनू मिश्रा, अशोक पटेरिया, हेमंत विदुआ, धर्मेश त्रिपाठी, केश कुमार पुजारी, गिरीश अरजरिया, अवनीश देवलिया, अखिलेश तिवारी, अभिषेक चौबे सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डॉक्टरेट इन सोशल वर्क की मानद उपाधि मिलने पर ग्राम प्रधान अनुज द्विवेदी का हुआ स गुरसराय। ग्राम पंचायत नागर के ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी को सामाजिक सेवा एवं ग्राम पंचायत के चहुंमुखी विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली में 'डॉक्टरेट इन सोशल वर्क' की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर गुरसराय स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष मेजर अखिलेश पिपरईया के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पं. रामनारायण पस्तोर, पं. शिवकुमार तिवारी एवं रासबिहारी तिवारी ने अनुज द्विवेदी का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। इस अवसर पर अनुज द्विवेदी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और ग्राम विकास के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के चलते इससे पूर्व भी उन्हें राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी झांसी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेजर अखिलेश पिपरईया ने कहा कि अनुज द्विवेदी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाजहित में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जे.जे. मिश्रा, दिनेश अरजरिया, अश्वनी पस्तोर, अरुण चतुर्वेदी, स्वदेश पाठक, राजकुमार गुप्ता, अशोक मिश्रा, गौरव पटेरिया, विजय नायक, योगेश व्यास, मोनू मिश्रा, अशोक पटेरिया, हेमंत विदुआ, धर्मेश त्रिपाठी, केश कुमार पुजारी, गिरीश अरजरिया, अवनीश देवलिया, अखिलेश तिवारी, अभिषेक चौबे सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटी रामदूत सेवा समिति, 24 अगस्त को एरच से गुरसरा गुरसराय (झांसी)। श्रावण मास के पावन अवसर पर निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गुरसराय नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन, पुलिस विभाग तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाओं में जुटे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। वहीं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा कांवड़ियों के स्वागत के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में जलपान, चिकित्सा सहायता, विश्राम एवं प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इधर, श्रावण मास की इस पावन यात्रा को लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा है। इसी क्रम में मंगलवार को बाल विद्या मंदिर, गुरसराय में रामदूत सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार, 24 अगस्त को एरच से गुरसराय तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- झांसी गरौठा मारकुआ साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए हाहाकार पुलिस ने संभाला मोर्चा मारकुआं (गरौठा) मारकुआ साधन सहकारी समिति पर खाद के लिए हाहाकार पुलिस ने संभाला मोर्चा रोस्टर क्रमांक 4 के तहत 470 बोरी डीएपी का हुआ वितरण हजारों किसान खाली हाथ लौटे किसानों का आरोप सचिव संजय यादव ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग तथा गंभीर आरोप पीड़ित किसान सुधीर कुमार बोले पत्नी की डिलीवरी होनी है और फिर भी अंगूठे के लिए बुला रहे सचिव झांसी के गरौठा क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है मारकुआ साधन सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड पर आज खाद के लिए भारी हंगामा देखने को मिला रोस्टर क्रमांक 4 के तहत आज इमलोटा. बरोटा .कोटरा. और गुढा गांव के किसानों के लिए 470 बोरी डीएपी खाद का वितरण किया जाना था लेकिन खाद बेहद कम होने के कारण जहां कुछ किसानों को खाद मिली वहीं हजारों किसान खाद लेने से वंचित रह गये सीमित पर बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखते हुए तत्काल थाना गरौठा पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा इसके बाद पुलिस ने व मुश्किल वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला इस बीच समिति पर आए किसानों ने सचिव संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए किसानों का कहना है कि सचिव उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं कोटरा निवासी किसान सुधीर कुमार ने बताया उनकी पत्नी के नाम पर फॉर्मर आई डी हैऔर इस समय उनकी पत्नी की डिलीवरी होनी है उन्होंने सचिव को इस गंभीर स्थिति से अवगत भी कराया लेकिन संवेदनहीनता की हद पार करते हुए सचिव ने साफ कह दिया कि जब तक पत्नी खुद नहीं आएगी तब तक खाद नहीं मिलेगी मौके पर मौजूद बरोटा प्रधान राम प्रसाद जी . संजीव पटेल.भानु प्रताप प्रजापति. और सत्येंद्र पाल बरोटा. सहित सैकड़ो किसानों ने सचिव संजय यादव के इस तानाशाही रवैये पर का आक्रोश जताया अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इन किसानों की सुधि लेता है या किसान यूं ही खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर रहेंगे3
- इंटरनेट पर छा गया प्यार वीडियो#♥️♥️♥️🥰 दो बच्चों की मस्ती1
- कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी।।2
- सारंगपुर में बारिश ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, किसान के मकान में घुसा गंदा पानी; गिरने की कगार पर जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में हुई तेज बारिश ने गांव की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नाली की सफाई न होने से बारिश के बाद गंदा पानी उफनाकर किसान जयप्रकाश साहू पुत्र राम खिलौने साहू के मकान नंबर 83 में जा घुसा। बदबूदार पानी भरने से पीड़ित परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित किसान का आरोप है कि नाली की समस्या को लेकर वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं कराई गई। लगातार पानी भरा रहने से मकान की नींव सील गई है और वह भरभराकर गिरने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे परिवार में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि यदि समय रहते नाली की सफाई और जल निकासी दुरुस्त न की गई, तो पानी अन्य घरों में भी घुस जाएगा और बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, नाली सफाई कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।1
- 🎤सावन के प्रथम सोमवार पर Dm और Sp ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा🖥️ 🌿व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग,CCTV, स्वच्छता,पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश,साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना जनपद जालौन, सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई2
- डॉक्टरेट इन सोशल वर्क की मानद उपाधि मिलने पर ग्राम प्रधान अनुज द्विवेदी का हुआ स गुरसराय। ग्राम पंचायत नागर के ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी को सामाजिक सेवा एवं ग्राम पंचायत के चहुंमुखी विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए नई दिल्ली में 'डॉक्टरेट इन सोशल वर्क' की मानद उपाधि से सम्मानित किए जाने पर गुरसराय स्थित भगवान परशुराम मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष मेजर अखिलेश पिपरईया के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पं. रामनारायण पस्तोर, पं. शिवकुमार तिवारी एवं रासबिहारी तिवारी ने अनुज द्विवेदी का फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। इस अवसर पर अनुज द्विवेदी ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और ग्राम विकास के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के चलते इससे पूर्व भी उन्हें राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी झांसी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेजर अखिलेश पिपरईया ने कहा कि अनुज द्विवेदी की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाजहित में किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जे.जे. मिश्रा, दिनेश अरजरिया, अश्वनी पस्तोर, अरुण चतुर्वेदी, स्वदेश पाठक, राजकुमार गुप्ता, अशोक मिश्रा, गौरव पटेरिया, विजय नायक, योगेश व्यास, मोनू मिश्रा, अशोक पटेरिया, हेमंत विदुआ, धर्मेश त्रिपाठी, केश कुमार पुजारी, गिरीश अरजरिया, अवनीश देवलिया, अखिलेश तिवारी, अभिषेक चौबे सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की। घटना कथित रूप से वायरल है ,,1