logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल: कागजों पर बंद, बेसमेंट में चालू रायबरेली का ‘हर्ष हॉस्पिटल’ रायबरेली/ऊंचाहार के बहुचर्चित ‘हर्ष हॉस्पिटल’ मामले में अब स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली कटघरे में है। पीड़ित परिवार ने सीएमओ द्वारा की गई जांच पर गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित मोहित कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में अस्पताल को बंद दिखाया गया है, जबकि हकीकत यह है कि अस्पताल प्रबंधन अधिकारियों की मिलीभगत से मुख्य इमारत के बेसमेंट में चोरी-छिपे इलाज की ‘दुकान’ धड़ल्ले से चला रहा है। ₹1.17 लाख लूटे, बिना बीमारी के चीर दिया पेट बिना वैध डिग्री के महिला का पेट चीरने और ₹1.17 लाख वसूलने का यह फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब लखनऊ के एराइज हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जांच की। डॉक्टरों ने साफ किया कि पीड़िता सुमित्रा की आंत में कोई खराबी थी ही नहीं! न्याय की गुहार लगाने पर अस्पताल संचालिका डॉ. पुष्पम्मा और उनके बेटे हर्ष द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जांच टीम के आते ही लटकता है ताला स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अस्पताल प्रबंधन बेहद शातिर है। जांच टीम के आते ही ऊपर से अस्पताल बंद कर दिया जाता है और टीम के लौटते ही बेसमेंट का खेल फिर शुरू हो जाता है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग केवल कागजी खानापूरी और लाइसेंस निरस्त करने का नाटक कर रहा है। CO डलमऊ ने दर्ज किए बयान, कार्रवाई की उम्मीद दो महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे पीड़ित परिवार की शिकायत पर जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद सीओ डलमऊ ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। निष्पक्ष रिपोर्ट डीएम को सौंपे जाने के बाद दोषियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। क्षेत्र के लोग अब इस फर्जी अस्पताल को स्थायी रूप से सील कर दोषियों को तत्काल जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।

1 day ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
1 day ago
16b0d73c-5790-4afd-9e06-dd8c17dffc4d

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल: कागजों पर बंद, बेसमेंट में चालू रायबरेली का ‘हर्ष हॉस्पिटल’ रायबरेली/ऊंचाहार के बहुचर्चित ‘हर्ष हॉस्पिटल’ मामले में अब स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की कार्यप्रणाली कटघरे में है। पीड़ित परिवार ने सीएमओ द्वारा की गई जांच पर गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित मोहित कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में अस्पताल को बंद दिखाया गया है, जबकि हकीकत यह है कि अस्पताल प्रबंधन अधिकारियों की मिलीभगत से मुख्य इमारत के बेसमेंट में चोरी-छिपे इलाज की ‘दुकान’ धड़ल्ले से चला रहा है। ₹1.17 लाख लूटे, बिना बीमारी के चीर दिया पेट बिना वैध डिग्री के महिला का पेट चीरने और ₹1.17 लाख वसूलने का यह फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब लखनऊ के एराइज हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जांच की। डॉक्टरों ने साफ किया कि पीड़िता सुमित्रा की आंत में कोई खराबी थी ही नहीं! न्याय की गुहार लगाने पर अस्पताल संचालिका डॉ. पुष्पम्मा और उनके बेटे हर्ष द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जांच टीम के आते ही लटकता है ताला स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, अस्पताल प्रबंधन बेहद शातिर है। जांच टीम के आते ही ऊपर से अस्पताल बंद कर दिया जाता है और टीम के लौटते ही बेसमेंट का खेल फिर शुरू हो जाता है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग केवल कागजी खानापूरी और लाइसेंस निरस्त करने का नाटक कर रहा है। CO डलमऊ ने दर्ज किए बयान, कार्रवाई की उम्मीद दो महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे पीड़ित परिवार की शिकायत पर जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद सीओ डलमऊ ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। निष्पक्ष रिपोर्ट डीएम को सौंपे जाने के बाद दोषियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। क्षेत्र के लोग अब इस फर्जी अस्पताल को स्थायी रूप से सील कर दोषियों को तत्काल जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • ऊंचाहार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने करोड़ो रुपए की लागत से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,, ऊंचाहार, रायबरेली।विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई धार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। विकासखंड रोहनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित देर रात तक चले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 10 विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़कों, संपर्क मार्गों, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। करोड़ों की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से: उसरैना: छेदीलाल के दरवाजे से तीरथ पाल (BDC) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। धौरहरा: जिलहवा में पक्की सड़क से राम मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग। उमरन: जमुना प्रसाद शुक्ला से बुदुई पासी व बेचू के पुरवा में सोहनलाल से दशरथ के घर तक इंटरलॉकिंग, होलई माता में जगदीश साहू से राजेश शुक्ला के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग और रामलखन के दरवाजे से तालाब तक नाली निर्माण। रसूलपुर: संतोष से दयारानी के घर तक नाली निर्माण व बबशी का पुरवा संपर्क मार्ग। सराय अदित्यार: सराय अदित्यार से कमालपुर टंकी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण। इटेली: सरदार का पुरवा में हैमराज सरोज से भग्गु के घर तक और हरवंशपुर में पृथ्वीलाल से देव नारायण पटेल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। रायपुर: पूरे पितम्बर में अशोक पाण्डेय कोटेदार से रामदेव साहू के घर तक इंटरलॉकिंग। प्रयागपुर नंदोरा: बैसन का नंदेरा में PWD रोड से रामनाथ पासी तथा चौबे पासी से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग। कल्याणपुर डिलौली: पूरे अडज़ा से लक्ष्मीगंज से मिर्जापुर एहोरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन करोड़ों की परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष इस्तखार अहमद, शिवपूजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिवपूजन द्विवेदी व समाजसेवी अनिल पांडेय समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि ,ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    ऊंचाहार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने करोड़ो रुपए की लागत से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,,    
ऊंचाहार, रायबरेली।विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई धार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। विकासखंड रोहनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित देर रात तक चले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 10 विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़कों, संपर्क मार्गों, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
करोड़ों की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से:
उसरैना: छेदीलाल के दरवाजे से तीरथ पाल (BDC) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग।
धौरहरा: जिलहवा में पक्की सड़क से राम मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग।
उमरन: जमुना प्रसाद शुक्ला से बुदुई पासी व बेचू के पुरवा में सोहनलाल से दशरथ के घर तक इंटरलॉकिंग, होलई माता में जगदीश साहू से राजेश शुक्ला के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग और रामलखन के दरवाजे से तालाब तक नाली निर्माण।
रसूलपुर: संतोष से दयारानी के घर तक नाली निर्माण व बबशी का पुरवा संपर्क मार्ग।
सराय अदित्यार: सराय अदित्यार से कमालपुर टंकी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण।
इटेली: सरदार का पुरवा में हैमराज सरोज से भग्गु के घर तक और हरवंशपुर में पृथ्वीलाल से देव नारायण पटेल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग।
रायपुर: पूरे पितम्बर में अशोक पाण्डेय कोटेदार से रामदेव साहू के घर तक इंटरलॉकिंग।
प्रयागपुर नंदोरा: बैसन का नंदेरा में PWD रोड से रामनाथ पासी तथा चौबे पासी से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग।
कल्याणपुर डिलौली: पूरे अडज़ा से लक्ष्मीगंज से मिर्जापुर एहोरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन करोड़ों की परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष इस्तखार अहमद, शिवपूजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिवपूजन द्विवेदी व समाजसेवी अनिल पांडेय समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि ,ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    1
    🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood.
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फूल-मालाओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला व शिवलाल मौजूद रहे। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव दीपक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, ऋषभ सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    फूल-मालाओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत
जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मथुरा पासी, रामसरन यादव, सुंदर लाल यादव, राघवेंद्र शुक्ला व शिवलाल मौजूद रहे।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव दीपक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अलावा जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार, ऋषभ सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति तथा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक क्रियात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग एवं विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए छात्रवृत्ति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करें। बैठक में अवगत कराया गया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसका सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं निजी विद्यालयों की मार्किंग का कार्य 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संपन्न होगा। विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा नवीनीकरण के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तथा नवीन आवेदनों के लिए 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संस्थाओं में जमा करने, संस्थाओं द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक एवं उपस्थिति दर्ज करने, पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने तथा अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त करने की कार्यवाही भी शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने समस्त प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर अग्रसारित किए जाएं तथा अपात्र आवेदनों को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संस्था स्तर पर छात्रवृत्ति आवेदन लंबित पाए गए तो संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0वी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
    1
    सीडीओ की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति की बैठक सम्पन्न


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण समिति तथा जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक क्रियात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग एवं विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए छात्रवृत्ति प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करें।
बैठक में अवगत कराया गया कि शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने का कार्य 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उसका सत्यापन 23 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एनएसपी पोर्टल पर पंजीकरण एवं निजी विद्यालयों की मार्किंग का कार्य 23 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक संपन्न होगा।
विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा नवीनीकरण के लिए 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तथा नवीन आवेदनों के लिए 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र संस्थाओं में जमा करने, संस्थाओं द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक एवं उपस्थिति दर्ज करने, पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन अग्रसारित करने तथा अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त करने की कार्यवाही भी शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने समस्त प्रधानाचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर अग्रसारित किए जाएं तथा अपात्र आवेदनों को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी संस्था स्तर पर छात्रवृत्ति आवेदन लंबित पाए गए तो संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0वी0 सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित संबंधित अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    1
    मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation 
मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी #Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
    1
    स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
#Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll

रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य
स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सावन में काशी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये,,,,, ​वाराणसी: पवित्र सावन मास के दौरान काशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है। ​अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध खेप को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों और उनके अन्य ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।
    1
    सावन में काशी में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये,,,,, 
​वाराणसी: पवित्र सावन मास के दौरान काशी में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 किलोग्राम गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है।
​अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध खेप को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े मुख्य तस्करों और उनके अन्य ठिकानों की तलाश में जुटी हुई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.