Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आईजीएमएस का किया औचक निरीक्षण । पटना के IGIMS अस्पताल में अचानक निशांत कुमार ने रेड किया, डॉक्टर से लेकर नर्स तक में हड़कम मच गया.! मरीज ने निशांत कुमार के मुंह पर ही अस्पतालों की खूब शिकायतें की, यहां से बाहर दवाई और जांच के लिए भेज देता है यहां का स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब है निशांत कुमार ने सभी लोगों का खड़ा होकर बातों को सुना.!!
जनमत एक्सप्रेस, श्रवण राज
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आईजीएमएस का किया औचक निरीक्षण । पटना के IGIMS अस्पताल में अचानक निशांत कुमार ने रेड किया, डॉक्टर से लेकर नर्स तक में हड़कम मच गया.! मरीज ने निशांत कुमार के मुंह पर ही अस्पतालों की खूब शिकायतें की, यहां से बाहर दवाई और जांच के लिए भेज देता है यहां का स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब है निशांत कुमार ने सभी लोगों का खड़ा होकर बातों को सुना.!!
More news from बिहार and nearby areas
- जब गांव की महिलाएं बनीं पुलिस की ताकत... 807 लीटर शराब का बड़ा जखीरा हुआ बरामद! महिलाओं की सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 807 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के घोरनपुरा गांव में जीविका समूह की महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन घरों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 807 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। बरामद खेप में 426 लीटर बीयर और 381 लीटर ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग व इंपीरियल ब्लू ब्रांड की व्हिस्की शामिल है। पुलिस ने शराब कारोबार में इस्तेमाल होने वाली तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। हालांकि, छापेमारी के दौरान कोई भी तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। बताया जा रहा है कि गांव की जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने शराबबंदी अभियान के तहत पुलिस को सूचना दी थी। महिलाओं की निशानदेही पर शिवकुमार, चंदन कुमार समेत तीन घरों में छापेमारी कर यह सफलता मिली। मामले की पुष्टि अवधेश कुमार ने की है। पुलिस फरार शराब कारोबारियों की तलाश में जुटी है।1
- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने आईजीएमएस का किया औचक निरीक्षण । पटना के IGIMS अस्पताल में अचानक निशांत कुमार ने रेड किया, डॉक्टर से लेकर नर्स तक में हड़कम मच गया.! मरीज ने निशांत कुमार के मुंह पर ही अस्पतालों की खूब शिकायतें की, यहां से बाहर दवाई और जांच के लिए भेज देता है यहां का स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब है निशांत कुमार ने सभी लोगों का खड़ा होकर बातों को सुना.!!1
- दुल्हिनबाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुलालचक गांव में गुप्त सुचना पर छापेमारी कर एक युवक को चोरी कि बाइक के साथ गिरफ्तार किया दुल्हिनबाजार पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारि कर चोरी कि तीन बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विकास कुमार ने किया। गिरफ्तार युवक कि पहचान दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के गुलालचक निवासी मोमित कुमार के रुप में किया गया है1
- PM मोदी का वीडियो Facebook से हटाए जाने के मामले में META की ग्लोबल टीम ने IT मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, टीम जल्द ही केंद्रीय IT मंत्री से भी मुलाकात कर सकती है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि इस विवाद पर सरकार और META का अगला कदम क्या होगा. पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते 23 जुलाई, 2026 की अपने फेसबुक पोस्ट में युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को हटाए जाने का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। इस विवाद के बीच META की ग्लोबल टीम ने भारत के IT मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में कंपनी के प्रतिनिधि केंद्रीय IT मंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में वीडियो हटाए जाने के कारण और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा होगी। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने 23 जुलाई 2026 को फेसबुक पर युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। वीडियो हटने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। अब सभी की नजर सरकार और META के अगले कदम पर टिकी हुई है। क्या इस मामले में कोई नई गाइडलाइन बनेगी या META अपनी सफाई देगा, इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आ सकता है।1
- जंदाहा के लोमा पंचायत में खुली कच्ची घानी सरसों तेल फैक्ट्री, अब मिलेगा शुद्ध तेल1
- पीर बढ़ौना मुसहरी टोला में डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी। पीर बढ़ौना मुसहरी टोला में डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी। दनियावां थाना क्षेत्र के पीर बढ़ौना गांव के मुसहरी टोला में बुधवार को शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गली-गली और घर-घर जाकर सघन तलाशी ली। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि मुसहरी टोला में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के सत्यापन के लिए डॉग स्क्वायड की मदद से अभियान चलाया गया। हालांकि, लंबे समय तक चली इस तलाशी के दौरान किसी भी घर से शराब या कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।1
- पटना के बिहटा सरमेरा रोड पर ट्रक और ऑटो की टक्कर में दो की मौत,तीन घायल पटना: ट्रक और ऑटो की टक्कर में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, तीन घायल, पटना जिले के बिहटा सरमेरा रोड सैदनपुर के पास गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार मां और बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।2