Shuru
Apke Nagar Ki App…
आर्यन केल्विन की फैन मीट में मचा बवाल! 🔥 टूट गई बैरिकेडिंग, मंच तक पहुंची बेकाबू भीड़ 😱 #Dhanbad #AryanKelvein #FanMeet #GolfGround #KhabarKiUdaan आर्यन केल्विन की फैन मीट में मचा बवाल! 🔥 टूट गई बैरिकेडिंग, मंच तक पहुंची बेकाबू भीड़ 😱 #Dhanbad #AryanKelvein #FanMeet #GolfGround #KhabarKiUdaan
खबर की उड़ान
आर्यन केल्विन की फैन मीट में मचा बवाल! 🔥 टूट गई बैरिकेडिंग, मंच तक पहुंची बेकाबू भीड़ 😱 #Dhanbad #AryanKelvein #FanMeet #GolfGround #KhabarKiUdaan आर्यन केल्विन की फैन मीट में मचा बवाल! 🔥 टूट गई बैरिकेडिंग, मंच तक पहुंची बेकाबू भीड़ 😱 #Dhanbad #AryanKelvein #FanMeet #GolfGround #KhabarKiUdaan
More news from झारखंड and nearby areas
- आर्यन केल्विन की फैन मीट में मचा बवाल! 🔥 टूट गई बैरिकेडिंग, मंच तक पहुंची बेकाबू भीड़ 😱 #Dhanbad #AryanKelvein #FanMeet #GolfGround #KhabarKiUdaan आर्यन केल्विन की फैन मीट में मचा बवाल! 🔥 टूट गई बैरिकेडिंग, मंच तक पहुंची बेकाबू भीड़ 😱 #Dhanbad #AryanKelvein #FanMeet #GolfGround #KhabarKiUdaan1
- भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी को मनाने पहुंचे बीडीओ व सीओ बीडीओ सीओ के साथ प्रयास के बावजूद नहीं माने आंदोलनकारी भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी को मनाने पहुंचे बीडीओ व सीओ बीडीओ सीओ के साथ प्रयास के बावजूद नहीं माने आंदोलनकारी रविवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को दूसरा दिन फोटो नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह के पलामू में नेतरहाट की तर्ज पर विद्यालय निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा । जबकि शनिवार की देर रात नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, अंचल निरीक्षक संजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी रवीन्द्रनाथ महथा, अमीन चेतलाल महतो आंदोलन स्थल पहुंच वार्ता की । यहां सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकार की योजना पलामू में नेतरहाट विद्यालय निर्माण करना था । किन्तु पर्याप्त जमीन नहीं मिलने के वजह से परेशानी हो रही है । वन विभाग को पत्राचार किया गया है, किन्तु अब तक वन विभाग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त हुआ है । आंदोलन कर रहे पूर्व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि लंबे समय से ऊपरघाट विकास से अछूता रहा है । यह क्षेत्र नक्सल क्षेत्र के नाम से बदनाम रहा है । अब जब ऊपरघाट के लोग बंदूक छोड़ कलम पकड़ने का काम कर रहे है तो यह क्षेत्र को विकसित करने में सभी मदद करें । उन्होंने कहा कि नावाडीह में कृषि विभाग के जमीन पर स्टेडियम व मॉडल डिग्री कॉलेज तथा वन विभाग के जमीन पर पेक नारायणपुर थाना बन सकता है तो फिर वन विभाग के जमीन पर नेतरहाट विद्यालय निर्माण में दिक्कत क्यों आ रही है । समाजसेवी दीपू अग्रवाल ने कहा कि वन विभाग राज्य सरकार के अधीन है। ऐसे में राज्य सरकार को वन विभाग के जमीन पर विद्यालय निर्माण के दिशा में काम करना चाहिए । ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि पलामू में संवेदक द्वारा काम प्रारंभ करने के बाद अचानक भेंडरा में भूमिपूजन कर काम प्रारंभ करना न्यायसंगत नहीं है । बीडीओ सीओ के भरोसा देने के बावजूद भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक विद्यालय निर्माण का काम पलामू में प्रारंभ नहीं होगा, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा । यहां टेकलाल महतो, जागेश्वर महतो, पूरन महतो, नागेश्वर सिंह, महेन्द्र महतो, जलेश्वर साव, प्रेम महतो, अजय मंडल, कैलाश मंडल आदि उपस्थित थे ।1
- दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास से गिरिडीह के उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट के लिए निकली दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार की अंतिम यात्रा हरसिंहरायडीह स्थित पैतृक आवास से रविवार को साढ़े 3 बजे गिरिडीह के उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट के लिए निकली। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा।श्मशान घाट पर राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराई गई।राजकीय सम्मान के अनुरूप पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सशस्त्र सलामी दी गई।1
- खनिज-खनन विधेयक,काले कानून व जन मुद्दो के सवाल पर 9 सितंबर को भाकपा माले के जिला मुख्यालय पर प्रतिवाद मार्च और सभा के आयोजन की तैयारी को लेकर एग्यारकुण्ड प्रखंड कमिटि की बैठक 6 सितंबर को देर शाम मुगमा कार्यालय में सम्पन्न हुई। सबसे पहले झारखंड के शिक्षा मंत्री की अचानक हुई मृत्यु व भाकपा माले के केंद्रीय नेता कॉमरेड स्वप्न मुखर्जी के पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रहकर श्रध्दांजलि दी गई। संचालन प्रखंड सचिव कॉमरेड बादल चन्द्र बाउरी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के मोदी-साह सरकार ने किसान-मजदूर,छात्र-नौजवान विरोधी सरकार है।लोकतंत्र-संविधान में मिले अधिकारों को समाप्त कर फासीवादी व्यव्स्था कायम कर रही है।किसानो के काले कानून के बाद,अब मज़दूरों के तमाम अधिकारों को समाप्त कर लेबर कोड लागू कर मजदूरो व ट्रेड युनियन अधिकारों को समाप्त कर रही है।शिक्षा-रोजगार और स्वास्थ्य के सवाल पर सरकार पूरी तरह फैल है। देश के खनिज,खनन विधेयक लागू कर झारखंड के अधिकार समाप्त कर आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश है।इसके खिलाफ में भाकपा माले हर मोर्चे पल आंदोलन तेज करने का आह्वान किया है।इसी के तहत 9 सितंबर को धनबाद में प्रतिवाद दिवस मनाई जाएगी।20-30 सितंबर के बीच हर प्रखंड-अंचल कार्यालय पर जन मुद्दो को लेकर आंदोलन होगें। मोके पर प्रखंड सचिव बादल चन्द्र बाउरी,नागेन्द्र कुमार,मनोरंजन मलिक,कृष्णा सिंह जगदीश शर्मा,मनु सिंह,रामजी यादव,रोशन मिश्रा,विनय सिंह,अभय प्रसाद,जितेंद्र शर्मा,नगेन राय,मधुसूदन दास,पप्पू रहमान,मिथिलेश सिंह,अंजू चटर्जी,मालती देवी,रिन्कु देवी,ज्योति श्रीवास्तव,इंदु देवी,आशानंद सिंह,सत्येंद्र चौहान,राजेन्द्र यादव,नवीन अम्बस्ट,मुकेश बाउरी,राजकुमार सिंह,राजेश यादव,असीम माजी,अमर कर,अभिजीत घोष आदि लोग शामिल थे।3
- जामताड़ा न्यूज:क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला एक गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज़: जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर ठगी APK डाउनलोड करवाकर चुराते थे गोपनीय जानकारी आरोपी के पास से 4 मोबाइल, 5 सिम बरामद करमाटांड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई साइबर ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस1
- अब बस कुछ ही समय मे पंचतत्व मे विलीन हो जायेंगे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अब बस कुछ ही समय मे पंचतत्व मे विलीन हो जायेंगे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू1
- सुदीब्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई, नम आंखों से नेताओं ने दी श्रद्धांजलि झारखंड के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूरे गिरिडीह में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी क्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, मथुरा महतो , माले नेता बिनोद सिंह, राजकुमार यादव, राजेश सिन्हा, विधायक नागेन्द्र महतो,भाजपा नेता सुरेश साव, नुनु लाल मरांडी, चुन्नू कांत,और निरंजन राय समेत कई प्रमुख नेताओं ने पहुंचकर सुदीब्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने दिवंगत सुदीब्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन नजर आया। नेताओं ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और गिरिडीह के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनप्रतिनिधि और मंत्री के रूप में क्षेत्र के विकास तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। सुदीब्य कुमार सोनू के निधन से गिरिडीह में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं।4
- तेज रफ्तार का कहर: कर्माटांड़-नारायणपुर रोड पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल1