*मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल का सराहनीय कदम, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर की सख्त निगरानी* जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्र के देल्हूपुर–सुदनीपुर मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत प्राप्त हुई थी। बताया जाता है कि विधायक डॉ. आर.के. पटेल जब एक कार्यक्रम से देर रात वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने उक्त मार्ग पर निर्माण कार्य चलते हुए देखा। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत मौके पर रुककर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके से ही संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारियों को वीडियो कॉल के माध्यम से अवगत कराया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित उनके लिए सर्वोपरि है और मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में होने वाले हर विकास कार्य को पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। यदि किसी भी कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने विधायक के इस त्वरित और सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और जनता का भरोसा भी मजबूत होगा।

- दिनांक 14 मार्च 2026 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद प्रतापगढ़ का प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में दिखाई दिया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों क्रमशः लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, एमडीपीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लागू बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम और आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रक्रिया की भी गहनता से देखा। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान सत्यापित करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर चल रही चेकिंग व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों से अभ्यर्थियों की तलाशी, प्रतिबंधित वस्तुओं की जांच तथा प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता की भी जांच की गई ताकि पूरे परीक्षा परिसर की लगातार निगरानी सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद केंद्र व्यवस्थापकों, मजिस्ट्रेटों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी ताकि परीक्षा की शुचिता बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ------------------------ जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Anupam tiwari1
- शुकुलुउमरी जनपद सुल्तानपुर की लम्भुआ विधानसभा से जुडा मामला1
- जौनपुर। यूपीएसआई परीक्षा को देखते हुए जौनपुर रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ तथा भंडारी चौकी प्रभारी जय दीप कोल ने किया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दें। जीआरपी के अनुसार यूपीएसआई परीक्षा के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- Post by Krishnaabhan singh1
- 🚨 *ब्रेकिंग प्रतापगढ़* *दलित परिवार को दबंगों की धमकी से आत्महत्या की नौबत! मुकदमे में सुलह का दबाव, काम से भी हटवाया – जान से मारने की धमकी* संवाददाता प्रतापगढ़। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के सोनावा गांव से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक दलित परिवार दबंगों की प्रताड़ना से इतना परेशान हो चुका है कि आत्महत्या करने की बात कहने को मजबूर हो गया है। पीड़ित रामजस हरिजन निवासी सोनावा, कोतवाली नगर ने अपने ही पड़ोसियों राम सिंह यादव, कुंदन यादव, चंदन यादव, कोतवाल यादव, बलवंत यादव तथा उनके अन्य परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हरिजन उत्पीड़न जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में इनका मुख्य कार्य जमीन कब्जा करना तथा लोगों को ब्याज पर पैसा बांटना बताया जाता है। पीड़ित रामजस के अनुसार होली के दिन उक्त आरोपियों ने मिलकर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में कोतवाली नगर में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। रामजस का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दबंग लगातार समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, दबंगों ने कथित तौर पर जहां वह काम करते थे वहां से भी उन्हें हटवा दिया, जिससे उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित का कहना है कि यदि वह समझौता नहीं करते हैं तो दबंग लगातार जान से मारने की गंभीर धमकी दे रहे हैं। इस लगातार मिल रही धमकी और आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न से पूरा परिवार भय और तनाव में जी रहा है। *रामजस हरिजन का कहना* है कि अगर प्रशासन ने समय रहते दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सुरक्षा नहीं दी, तो उनका परिवार किसी भी समय आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों पर होगी। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि *प्रशासन पीड़ित दलित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों* के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए क्या कदम उठाता है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- वाराणसी जिला अस्पताल में शराब पीते कर्मचारी का वीडियो वायरल #Varanasi #UPNews #ViralVideo #HospitalNews #UttarPradesh1