logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेटे ने की बाप की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल* *➡️ बेटा, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार ,* *➡️ ईलाज हेतु अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में हो गई पिता मौत* *➡️ मामला थाना तपकरा अन्तर्गत चौकी ऊपर कछार के ग्राम सिंगी बहार का* *➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध* *➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी-सूरज सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिंगिबहार चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा जिला जशपुर छ ग।* *➡️ पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील लोढ़ा को भी किया जप्त* ---00--- ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.08.26 को प्रार्थी योगादर सिंह जो कि मृतक कृष्णा सिंह का भतीजा है ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 06.08.26 को उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका चचेरा भाई आरोपी सूरज सिंह के द्वारा अपने पिता मृतक कृष्णा सिंह के साथ मारपीट किया गया है, जिससे वह बेहोश हो गया है, सूचना पाकर प्रार्थी तत्काल अपने चाचा मृतक कृष्णा सिंह के घर जाकर देखा , तो पाया कि मृतक कृष्णा सिंह अपने खटिया में बेहोश पड़ा था, उसके नाक, मुंह व कान से खून निकल रहा था तथा आरोपी सूरज सिंह भी वहीं खड़ा था, जिस पर प्रार्थी के द्वारा तत्काल एंबुलेंस बुला कर, कृष्णा राम को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल केरसई ले जाया गया, जहां से रेफर करने पर कृष्णा सिंह को शासकीय अस्पताल कुनकुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा चेक करने पर, कृष्णा सिंह की मृत्यु हो जाना बताया गया। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में बिना नंबरी मर्ग कायम कर, मृतक कृष्णा सिंह के शव का पंचनामा कर, डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया। चूंकि मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण की कार्यवाही हेतु मर्ग डायरी थाना तपकरा भेजी गई, जहां पुलिस के द्वारा मामले में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.08.26 को आरोपी सूरज सिंह को हिरासत में लेकर लाया गया। ➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सूरज सिंह ने बताया कि उसका पिता झगड़ालू प्रवृति का था, आए दिन घर में व बाहर बात बेबात वाद विवाद करता रहता था। घटना दिनांक को भी उसी बात को लेकर उसकी व उसके पिताजी कृष्णा सिंह के मध्य विवाद हो रहा था, इसी दौरान उसके द्वारा आवेश में आकर घर में रखे सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में वार कर दिया गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सूरज सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सील लोढ़ा को भी जप्त कर लिया गया है। ➡️मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, चौकी प्रभारी ऊपर कछार सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक दिलीप खलखो, सोनू सिंह , अमेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

5 hrs ago
user_Ajit gupta
Ajit gupta
Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

बेटे ने की बाप की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल* *➡️ बेटा, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार ,* *➡️ ईलाज हेतु अस्पताल ले जाते वक़्त रास्ते में हो गई पिता मौत* *➡️ मामला थाना तपकरा अन्तर्गत चौकी ऊपर कछार के ग्राम सिंगी बहार का* *➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध* *➡️ नाम गिरफ्तार आरोपी-सूरज सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सिंगिबहार चौकी ऊपर कछार, थाना तपकरा जिला जशपुर छ ग।* *➡️ पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सील लोढ़ा को भी किया जप्त* ---00--- ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.08.26 को प्रार्थी योगादर सिंह जो कि मृतक कृष्णा सिंह का भतीजा है ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 06.08.26 को उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका चचेरा भाई आरोपी सूरज सिंह के द्वारा अपने पिता मृतक कृष्णा सिंह के साथ मारपीट किया गया है, जिससे वह बेहोश हो गया है, सूचना पाकर प्रार्थी तत्काल अपने चाचा मृतक कृष्णा सिंह के घर जाकर देखा , तो पाया कि मृतक कृष्णा सिंह अपने खटिया में बेहोश पड़ा था, उसके नाक, मुंह व कान से खून निकल रहा था तथा आरोपी सूरज सिंह भी वहीं खड़ा था, जिस पर प्रार्थी के द्वारा तत्काल एंबुलेंस बुला कर, कृष्णा राम को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल केरसई ले जाया गया, जहां से रेफर करने पर कृष्णा सिंह को शासकीय अस्पताल कुनकुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा चेक

करने पर, कृष्णा सिंह की मृत्यु हो जाना बताया गया। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में बिना नंबरी मर्ग कायम कर, मृतक कृष्णा सिंह के शव का पंचनामा कर, डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया। चूंकि मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत होने से प्रकरण की कार्यवाही हेतु मर्ग डायरी थाना तपकरा भेजी गई, जहां पुलिस के द्वारा मामले में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.08.26 को आरोपी सूरज सिंह को हिरासत में लेकर लाया गया। ➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सूरज सिंह ने बताया कि उसका पिता झगड़ालू प्रवृति का था, आए दिन घर में व बाहर बात बेबात वाद विवाद करता रहता था। घटना दिनांक को भी उसी बात को लेकर उसकी व उसके पिताजी कृष्णा सिंह के मध्य विवाद हो रहा था, इसी दौरान उसके द्वारा आवेश में आकर घर में रखे सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में वार कर दिया गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। ➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी सूरज सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सील लोढ़ा को भी जप्त कर लिया गया है। ➡️मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, चौकी प्रभारी ऊपर कछार सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक दिलीप खलखो, सोनू सिंह , अमेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • केलो नदी में मिल रहा नालों का गंदा पानी,कई नालों को प्रोजेक्ट में नहीं जोड़ा गया।
    1
    केलो नदी में मिल रहा नालों का गंदा पानी,कई नालों को प्रोजेक्ट में नहीं जोड़ा गया।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • पत्नी की मौत को सामान्य दिखाने की साजिश नाकाम आरोपी पंचायत सचिव पति को आजीवन कारावास की सजा
    1
    पत्नी की मौत को सामान्य दिखाने की साजिश नाकाम आरोपी पंचायत सचिव पति को आजीवन कारावास की सजा
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • PM Modi का PM-VBRY कार्यक्रम, रोजगार और युवाओं को बढ़ावा देने पर जोर 🇮🇳 PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में PM Modi की सहभागिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM-VBRY के तहत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और नए अवसरों का सृजन करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। #PMModi #PMVBRY #Employment #Rozgar #YouthEmpowerment #GovernmentOfIndia #India
    1
    PM Modi का PM-VBRY कार्यक्रम, रोजगार और युवाओं को बढ़ावा देने पर जोर
🇮🇳 PM-VBRY के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में PM Modi की सहभागिता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM-VBRY के तहत आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से रोजगार को बढ़ावा देने, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने और नए अवसरों का सृजन करने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरित करते हुए रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
#PMModi #PMVBRY #Employment #Rozgar #YouthEmpowerment #GovernmentOfIndia #India
    user_Pradesh Khabar News Network
    Pradesh Khabar News Network
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण। बीते कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जुलाई माह में जिले के विभिन्न थानों द्वारा अपराध नियंत्रण एवं पुलिस अभियानों के तहत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध प्रवासियों की जांच तथा जुआ-सट्टा और नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण। बीते कल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशानुसार पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जुलाई माह में जिले के विभिन्न थानों द्वारा अपराध नियंत्रण एवं पुलिस अभियानों के तहत की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध प्रवासियों की जांच तथा जुआ-सट्टा और नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआरियों से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और स्विफ्ट कार समेत करीब 6 लाख 97 हजार का मशरूका जप्त, सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना सक्ती पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 8 जुआरियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार रात्रे, अशोक सिदार, विजय राठौर, भूपेन्द्र साहू, हरिचरण राठौर, उमाशंकर सोनवानी, माधव जायसवाल और महेन्द्र बंजारे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश और 1 चटाई जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 97 हजार है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम द्वारा की गई।
    1
    पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार,
पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलते 8 जुआरियों को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार,
जुआरियों से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल और स्विफ्ट कार समेत करीब 6 लाख 97 हजार का मशरूका जप्त,
सक्ती पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में पीपल पेड़ के नीचे सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना सक्ती पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 8 जुआरियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार रात्रे, अशोक सिदार, विजय राठौर, भूपेन्द्र साहू, हरिचरण राठौर, उमाशंकर सोनवानी, माधव जायसवाल और महेन्द्र बंजारे शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों एवं जुआ फड़ से 17,060 रुपए नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, 1 मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश और 1 चटाई जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 97 हजार है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में थाना स्टाफ की टीम द्वारा की गई।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.