Shuru
Apke Nagar Ki App…
*(SD) फर्रुखाबाद-* *थार कार बनी मौत का कारण......!!* थार गाड़ी से दबकर महिला की दर्दनाक मौत। मौत का खौफनाक मंजर CCTV में कैद। पोता घर में थार गाड़ी पार्क कर रहा था। *अचानक बैक गियर लगने से दादी दब गई।* गेट बंद कर रही महिला लगातार चीखती रही। *थार पीछे आने से दीवार से दबकर हुई मौत।* थाना कादरी गेट के मसैनी की दर्दनाक घटना। *देखे पूरा वीडियो*
Kanhaiya lal
*(SD) फर्रुखाबाद-* *थार कार बनी मौत का कारण......!!* थार गाड़ी से दबकर महिला की दर्दनाक मौत। मौत का खौफनाक मंजर CCTV में कैद। पोता घर में थार गाड़ी पार्क कर रहा था। *अचानक बैक गियर लगने से दादी दब गई।* गेट बंद कर रही महिला लगातार चीखती रही। *थार पीछे आने से दीवार से दबकर हुई मौत।* थाना कादरी गेट के मसैनी की दर्दनाक घटना। *देखे पूरा वीडियो*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में पुलिस वाहन पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र में पुलिस के सरकारी वाहन पर अनधिकृत रूप से रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में युवक वाहन पर बैठकर आपत्तिजनक और भ्रामक ऑडियो के साथ रील बनाता दिखाई दे रहा था, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद आरोपी की पहचान रूद्र प्रताप, निवासी कल्याणपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बकेवर में धारा 356 बीएनएस व 66E आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इटावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और कानून का पालन करें।1
- Post by Urvashi singh1
- इटावा के भरथना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस की पैंट्री कार से अचानक धुआं उठने लगा। तकनीकी खराबी की आशंका पर ट्रेन को तुरंत रोका गया और करीब 10 मिनट तक जांच जारी रही। जांच के दौरान कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए और ट्रैक के आसपास टहलने लगे। जैसे ही ट्रेन के दोबारा चलने की तैयारी शुरू हुई, यात्रियों में जल्दी-जल्दी चढ़ने की होड़ लग गई। इसी अफरा-तफरी में एक यात्री गलती से दूसरी लाइन पर पहुंच गया, तभी सामने से तेज रफ्तार सियालदह एक्सप्रेस आ गई और उसे टक्कर मार दी। हादसे में यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नगांव का निवासी बताया जा रहा है। यह घटना रेलवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर परिणामों को उजागर करती है।1
- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर (हजरतपुर) में शनिवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव घर की छत पर बने कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुट गई है। मृतका अनुप्रिया (लगभग 20-21 वर्ष) पुत्री सतीश राजपूत, निवासी मोहल्ला धूमनपुरा, कोतवाली इटावा, का विवाह 24 नवंबर 2025 को हजरतपुर,काजीपुर निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजवीर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शनिवार की सुबह अनुप्रिया का शव छत पर बने कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क़ब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद घर के अधिकांश सदस्य मौके से चले गए, जबकि सास ही घर पर मौजूद मिली। मृतका की मां आरती पत्नी सतीश निवासी धूमनपुरा ने पुलिस को फौती सूचना दी है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई कराई। शनिवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।1
- सदर को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष चौराहे पर सदर कोतवाल राजकुमार व पुलिस वाली के साथ चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों को रोक कर किया गया चेक वही सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का आवास प्रयोग करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1
- औरैया। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव भगवती निषाद ने महाराज निषादराज की जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि निषाद समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।1