logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सूफी रमीज़ बाबा चिश्ती ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई* *सूफी रमीज़ बाबा चिश्ती ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई* इमरान खत्री अलीराजपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सूफी संवाद महाअभियान मध्यप्रदेश के सह प्रभारी सूफी जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ हि प्रधानमंत्री की बनाइ गई गरीब कल्याण नीति व जन हितैषी योजना का भी किया बखान। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना ने गरीब वंचित शोषित लोगो के जीवन को बदलने का हमारे प्रधानमंत्री जी ने कार्य किया है।इस अवसर पर उन्होंने देश प्रदेश के सभी हितग्राहियो को भी बधाई दी।

20 hrs ago
user_इमरान खत्री
इमरान खत्री
अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

*सूफी रमीज़ बाबा चिश्ती ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई* *सूफी रमीज़ बाबा चिश्ती ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई* इमरान खत्री अलीराजपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा सूफी संवाद महाअभियान मध्यप्रदेश के सह प्रभारी सूफी जी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ हि प्रधानमंत्री की बनाइ गई गरीब कल्याण नीति व जन हितैषी योजना का भी किया बखान। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना ने गरीब वंचित शोषित लोगो के जीवन को बदलने का हमारे प्रधानमंत्री जी ने कार्य किया है।इस अवसर पर उन्होंने देश प्रदेश के सभी हितग्राहियो को भी बधाई दी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धामनोद थाने पर जन्म विश्वास बैठक डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने आमजन से किया सीधा संवाद रिपोर्टर -जगन्नाथ यादव धरमपुरी ind 24 News channel
    1
    धामनोद थाने पर जन्म विश्वास बैठक डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने आमजन से किया सीधा संवाद
रिपोर्टर -जगन्नाथ यादव 
धरमपुरी
ind 24 News channel
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ताजा अपडेट बड़वानी जिले में रलावती गांव का मौसम शाम 6:17 p.m लाइव मौसम... आज मौसम काफी ठीक है काफी सुंदर और फसल के लिए आरामदायक मौसम है शाम के टाइम पर बने रहिए हमारे चैनल पर सब्सक्राइब कर लेना ताज बड़वानी जिले में अपडेट के लिए.. 🥰
    1
    ताजा अपडेट बड़वानी जिले में रलावती गांव का मौसम शाम 6:17 p.m लाइव मौसम...
आज मौसम काफी ठीक है काफी सुंदर और फसल के लिए आरामदायक मौसम है शाम के टाइम पर बने रहिए हमारे चैनल पर सब्सक्राइब कर लेना ताज बड़वानी जिले में अपडेट के लिए.. 🥰
    user_MP विक्रम जाधव  MP
    MP विक्रम जाधव MP
    Farmer सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • धामनोद 1 वर्ष पुराने विवाद ने फिर पकड़ी सुर्खियां....पत्रकार को कथित धमकी का मामला पहुंचा अदालत तक, धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी के विरुद्ध अभियोजन चलाने का आदेश।* *पत्थरबाजी की सूचना देने वाले पत्रकार ने लगाया था NSA और मकान तोड़ने की धमकी का आरोप।* *पत्रकार विजय सिंघल को धमकाने के मामले में, धामनोद के पूर्व TI संतोष दूधी पर धरमपुरी कोर्ट सख्त, धारा 351(3) BNS के तहत, अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आदेश।* *धामनोद/// रिपोर्टर गोलू मेवाड़े* धामनोद /// मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के नए गणपति घाट पर हो रही पत्थरबाजी की घटना की सूचना देना एक जिम्मेदार पत्रकार को भारी पड़ गया था। सूचना देने पर , मदद करने के बजाय पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने ही पत्रकार को NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दे डाली थी। इस पूरे मामले में अब माननीय न्यायालय ने बड़ा आदेश पारित किया है। *क्या था पूरा मामला -* घटना 1 साल पूर्व 3 जून 2025, मंगलवार की रात लगभग 8:15 बजे की है। धामनोद थाना क्षेत्र के नए गणेश घाट, जो 9 किलोमीटर का नया मार्ग है और धार तथा खरगोन दो जिलों को जोड़ता है, पर अचानक अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा, कई वाहनों पर एक साथ जमकर पत्थर बरसाए गए थे। पत्थरबाजी से कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए थे, यातायात ठप हो गया था, भय का माहौल बन गया था। लोग इधर-उधर भागने लगे थे, परिवार दहशत में था और बच्चे रोने लगे थे। कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस गंभीर स्थिति की सूचना तत्परता से वरिष्ठ पत्रकार और धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा काकड़दा चौकी, महेश्वर थाना प्रभारी और धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी को दी गई थी। लेकिन दुर्भाग्य की पराकाष्ठा देखिए कि सूचना देने के बावजूद पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने न तो इसे गंभीरता से लिया, न ही समय पर मौके पर पहुंचे और न ही कोई उचित पुलिस बल भेजा। जब मीडिया ने घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो, धार एसपी मनोज कुमार सिंह तक पहुंचाई, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी और आला अधिकारी हरकत में आए थे। इसके बाद धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया। आरोप है कि जो पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहा था, जिसने बड़ी अनहोनी को रोकने की कोशिश की थी, पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया था, उसी पत्रकार विजय सिंघल को पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने खुलेआम फोन पर धमकाया। इसके बाद, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी से घटना के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल की हुई बात की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वायरल हुई थी। *पत्रकारों में आक्रोश, दिया गया था ज्ञापन -* उक्त मामले को लेकर पूरे जिले में पत्रकारों में आक्रोश फैल गया था। 5 जून को दोपहर 12:00 बजे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री के नेतृत्व में, जिले के पत्रकारों ने, धामनोद एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर , पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नाम ज्ञापन सौंपा था और धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी पर उचित कार्रवाई की मांग की थी। वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल ने चेतावनी दी थी कि, अगर ज्ञापन पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे जिले के पत्रकार संघ के साथ धार में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दो जिलों की सीमा पर स्थित ढाल पलाशमाल से गुजरी तक, एबी रोड पर, धार जिले के धामनोद थाना एवं खरगोन जिले की काकड़दा चौकी की सीमाएं बार-बार परिवर्तित होती हैं, ऐसे में जिम्मेदारों को घटना की जानकारी देना ही गुनाह बन गया था। बताया जाता है कि , धार एडिशनल एसपी विजय डावर ने धामनोद थाने में दोनों पक्षों में सुलह भी कराई थी। इसके बावजूद 9 जून को पूर्व TI संतोष दूधी ने, रोजनामचे में विजय सिंघल पर गंभीर अनर्गल आरोप दर्ज कर दिए थे। इसी से क्षुब्ध होकर सिंघल ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। *अब न्यायालय का बड़ा आदेश -* धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा, माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, परिवाद पत्र 182/2025 प्रस्तुत किया गया था। जिसमें शिकायत की गई थी कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा घर तोड़ने तथा NSA लगाने की धमकी दी गई। इस मामले में उच्च न्यायालय अधिवक्ता प्रदीप दुबे, इंदौर की दमदार पैरवी से प्रभावित होकर तथा तथ्यों को सही रखने पर, माननीय न्यायालय धरमपुरी के न्यायप्रिय न्यायाधीश विवेक जैन साहब ने, आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित किया है। माननीय न्यायालय द्वारा, विचारण के उपरांत, आदेश दिया गया कि,पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध 506 IPC वर्तमान न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए। *क्या कहना है इनका -* 2025 को गणपति घाट पर पथराव की घटना हुई थी जिस पर धामनोद के पत्रकार विजय सिंघल द्वारा ,जानकारी, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी एवं अन्य थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को दी गई थी। जिसके फोटो और वीडियो भी प्रभारीयो को भेजे गए थे। काकड़दा चौकी के समीप चक्का जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। किंतु संतोष दूधी द्वारा, वरिष्ठ पत्रकार को धमकाया गया कि, आप गलत खबर चला रहे हैं। इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है। NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दी गई, जिसको लेकर पूरे जिले भर में मीडिया में आक्रोश रहा। मीडिया के द्वारा आवेदन दिए गए। माननीय न्यायालय में विजय सिंघल द्वारा परिवारवाद लगाया गया, आज माननीय न्यायालय द्वारा धरमपुरी न्यायाधीश विवेक जैन द्वारा, पत्रकार विजय सिंघल के पक्ष में, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी के खिलाफ एक आदेश पारित किया गया है। न्यायालय के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। *रेनू अग्रवाल, प्रधान संपादक एसकेपी न्यूज़* धामनोद के पत्रकार साथी विजय सिंघल ने, पथराव की जो घटना हुई थी, सूचना के रूप में तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी को अवगत कराया, लेकिन संतोष दूधी ने उस सूचना को लेकर विजय सिंघल पर आरोप लगाए, आपका मकान तुड़वा दूंगा और NSA में फंसा दूंगा। इस बात से पत्रकार साथियों में आक्रोश फैला था, हम सब लोगों ने ज्ञापन और धरना प्रदर्शन किए थे, और शासन प्रशासन को बताया कि, टीआईं के जो यह कृत्य है, आचरण के अनुसार नहीं है। उसके बाद विजय सिंघल न्यायालय गए और उस न्यायालय ने आज निर्णय लिया कि इस मामले में संतोष दूधी के उपर परिवाद चलेगा। न्यायालय के इस निर्णय से हम पत्रकार साथी अभिभूत हैं। *छोटू शास्त्री, जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ धार* माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, धामनोद समाचार के पत्रकार प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था 182/2025 जिसमें विजय सिंघल द्वारा शिकायत की गई कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा, घर तोड़ने तथा एनएसए लगाने की धमकी दी गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के उपरांत, आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित करते हुए आदेश दिया कि, थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध 506 IPC वर्तमान न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत, प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए। *प्रदीप दुबे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता, इंदौर*
    3
    धामनोद 1 वर्ष पुराने विवाद ने फिर पकड़ी सुर्खियां....पत्रकार को कथित धमकी का मामला पहुंचा अदालत तक,  धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी के विरुद्ध अभियोजन चलाने का आदेश।*


*पत्थरबाजी की सूचना देने वाले पत्रकार ने लगाया था NSA और मकान तोड़ने की धमकी का आरोप।*
*पत्रकार विजय सिंघल को धमकाने के मामले में,  धामनोद के पूर्व TI संतोष दूधी पर धरमपुरी कोर्ट सख्त, धारा 351(3) BNS के तहत, अपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आदेश।*
*धामनोद/// रिपोर्टर गोलू मेवाड़े*
धामनोद ///  मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के नए गणपति घाट पर हो रही पत्थरबाजी की घटना की सूचना देना एक जिम्मेदार पत्रकार को भारी पड़ गया था। सूचना देने पर , मदद करने के बजाय पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने ही पत्रकार को NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दे डाली थी। इस पूरे मामले में अब माननीय न्यायालय ने बड़ा आदेश पारित किया है।
*क्या था पूरा मामला -*
घटना 1 साल पूर्व 3 जून 2025, मंगलवार की रात लगभग 8:15 बजे की है। धामनोद थाना क्षेत्र के नए गणेश घाट, जो 9 किलोमीटर का नया मार्ग है और धार तथा खरगोन दो जिलों को जोड़ता है, पर अचानक अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा, कई वाहनों पर एक साथ जमकर पत्थर बरसाए गए थे।
पत्थरबाजी से कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए थे, यातायात ठप हो गया था, भय का माहौल बन गया था। लोग इधर-उधर भागने लगे थे, परिवार दहशत में था और बच्चे रोने लगे थे। कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
इस गंभीर स्थिति की सूचना तत्परता से वरिष्ठ पत्रकार और धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा काकड़दा चौकी, महेश्वर थाना प्रभारी और धामनोद थाना प्रभारी संतोष दूधी को दी गई थी। लेकिन दुर्भाग्य की पराकाष्ठा देखिए कि सूचना देने के बावजूद पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने न तो इसे गंभीरता से लिया, न ही समय पर मौके पर पहुंचे और न ही कोई उचित पुलिस बल भेजा।
जब मीडिया ने घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो, धार एसपी मनोज कुमार सिंह तक पहुंचाई, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी और आला अधिकारी हरकत में आए थे। इसके बाद धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी  को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया गया।
आरोप है कि जो पत्रकार अपनी ड्यूटी निभा रहा था, जिसने बड़ी अनहोनी को रोकने की कोशिश की थी, पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया था, उसी पत्रकार विजय सिंघल को पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी ने खुलेआम फोन पर धमकाया। इसके बाद, पूर्व
थाना प्रभारी संतोष दूधी से घटना के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल की हुई बात की तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह वायरल हुई थी। 
*पत्रकारों में आक्रोश, दिया गया था ज्ञापन -*
उक्त मामले को लेकर पूरे जिले में पत्रकारों में आक्रोश फैल गया था। 5 जून को दोपहर 12:00 बजे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री के नेतृत्व में, जिले के पत्रकारों ने, धामनोद एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर , पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के नाम ज्ञापन सौंपा था और  धामनोद के पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी पर उचित कार्रवाई की मांग की थी।
वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंघल ने चेतावनी दी थी कि, अगर ज्ञापन पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं होती है तो पूरे जिले के पत्रकार संघ के साथ धार में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
दो जिलों की सीमा पर स्थित ढाल पलाशमाल से गुजरी तक, एबी रोड पर, धार जिले के धामनोद थाना एवं खरगोन जिले की काकड़दा चौकी की सीमाएं बार-बार परिवर्तित होती हैं, ऐसे में जिम्मेदारों को घटना की जानकारी देना ही गुनाह बन गया था।
बताया जाता है कि , धार एडिशनल एसपी विजय डावर ने धामनोद थाने में दोनों पक्षों में सुलह भी कराई थी। इसके बावजूद 9 जून को पूर्व TI संतोष दूधी ने, रोजनामचे में विजय सिंघल पर गंभीर अनर्गल आरोप दर्ज कर दिए थे। इसी से क्षुब्ध होकर सिंघल ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था।
*अब न्यायालय का बड़ा आदेश -*
धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा, माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, परिवाद पत्र 182/2025 प्रस्तुत किया गया था। जिसमें शिकायत की गई थी कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा घर तोड़ने तथा NSA लगाने की धमकी दी गई।
इस मामले में उच्च न्यायालय अधिवक्ता प्रदीप दुबे, इंदौर की दमदार पैरवी से प्रभावित होकर तथा तथ्यों को सही रखने पर, माननीय न्यायालय धरमपुरी के न्यायप्रिय न्यायाधीश विवेक जैन साहब ने, आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित किया है। माननीय न्यायालय द्वारा, विचारण के उपरांत,  आदेश दिया गया कि,पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध  506 IPC  वर्तमान  न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए।
*क्या कहना है इनका -*
2025 को गणपति घाट पर पथराव की घटना हुई थी जिस पर धामनोद के पत्रकार विजय सिंघल द्वारा ,जानकारी, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी एवं अन्य थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को दी गई थी। जिसके फोटो और वीडियो भी प्रभारीयो को भेजे गए थे। काकड़दा चौकी के समीप चक्का जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। किंतु संतोष दूधी द्वारा, वरिष्ठ पत्रकार को धमकाया गया कि, आप गलत खबर चला रहे हैं। इस प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है। NSA लगाने और मकान तोड़ने की धमकी दी गई, जिसको लेकर पूरे जिले भर में मीडिया में आक्रोश रहा।  मीडिया के द्वारा आवेदन दिए गए।  माननीय न्यायालय में विजय सिंघल द्वारा परिवारवाद लगाया गया, आज माननीय न्यायालय द्वारा धरमपुरी न्यायाधीश विवेक जैन द्वारा, पत्रकार विजय सिंघल के पक्ष में, तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी के खिलाफ एक आदेश पारित किया गया है। न्यायालय के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। 
*रेनू अग्रवाल, प्रधान संपादक एसकेपी न्यूज़*
धामनोद के पत्रकार साथी विजय सिंघल ने, पथराव की जो घटना हुई थी,  सूचना के रूप में तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष दूधी को अवगत कराया, लेकिन संतोष दूधी ने उस सूचना को लेकर विजय सिंघल पर आरोप लगाए, आपका मकान तुड़वा दूंगा और NSA में फंसा दूंगा। इस बात से पत्रकार साथियों में आक्रोश फैला था, हम सब लोगों ने ज्ञापन और धरना प्रदर्शन किए थे, और शासन प्रशासन को बताया कि, टीआईं के जो यह कृत्य है, आचरण के अनुसार नहीं है। उसके बाद विजय सिंघल न्यायालय गए और उस न्यायालय ने आज निर्णय लिया कि इस मामले में संतोष दूधी के उपर परिवाद चलेगा। न्यायालय के इस निर्णय से हम पत्रकार साथी अभिभूत हैं।
*छोटू शास्त्री, जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ धार*
माननीय न्यायालय धरमपुरी के समक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक जैन के न्यायालय में, धामनोद समाचार के पत्रकार प्रधान संपादक विजय सिंघल द्वारा परिवाद पत्र प्रस्तुत किया गया था 182/2025 जिसमें विजय सिंघल द्वारा शिकायत की गई कि, पूर्व थाना प्रभारी संतोष दूधी के द्वारा, घर तोड़ने तथा एनएसए लगाने की धमकी दी गई, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा विचारण के उपरांत,  आज दिनांक 16.09.2026 को आदेश पारित करते हुए आदेश दिया कि, थाना प्रभारी संतोष दूधी के विरुद्ध 506 IPC वर्तमान न्याय संहिता की धारा 351(3) के अंतर्गत, प्रकरण दर्ज कर, माननीय न्यायालय के समक्ष अभियोजन चलाया जाए। *प्रदीप दुबे, उच्च न्यायालय अधिवक्ता, इंदौर*
    user_Golu Mewade
    Golu Mewade
    Court reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्राम पंचायत bichhawara लाइन को रिपेयर किया था और 2 दिन के बाद जल गई इसका कारण ही लाइन वाले ही है
    4
    ग्राम पंचायत bichhawara 
लाइन को रिपेयर किया था और 2 दिन के बाद जल गई इसका कारण ही लाइन वाले ही है
    user_Ganesh Katara
    Ganesh Katara
    Farmer सज्जनगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा नेता शिवपाल आर्य ने लिया अंगदान का संकल्प गंधवानी-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवपाल जी आर्य ने मानव सेवा की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए अंगदान का संकल्प लिया है। श्री शिवपाल आर्य ने अपने जीवन का अधितकतम समय समाज और राष्ट्र की चिंता में बिताया है वे बहुत ही भावुक ओर लोगो की दुख तकलीफ में सबसे पहले खड़े होते है आज मोदी जी के जन्मदिवस पर संकल्प लेते हुवे समाज को सन्देश दिया है जीते जी समाज के काम आओ ओर मर भी गए तो भी किसी जरूरतमंद के काम आओ मरने के बाद शरीर का कोई अस्तित्व नही रह जाता पर यदि अपने अंग किसी के शरीर के काम आए तो मरने के बाद भी जीवित ही कहलाता है भारत भूमि दानियों की भूमि है जैसे हमारे ऋषि मुनियों ने भी अपनी हड्डी के कंकाल से वज्र बनाया था इसलिए मेरे मन मे भी विचार आया है मरने के बाद में भी किसी के काम आऊं । श्री आर्य ने नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) के माध्यम से अंगदान की प्रतिज्ञा दर्ज कराते हुए प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। प्रमाण-पत्र के अनुसार उन्होंने हृदय, आंत, अग्न्याशय, लीवर, किडनी एवं फेफड़े जैसे अंगों तथा कॉर्निया दान करने की इच्छा दर्ज कराई है। इस अवसर पर श्री शिवपाल आर्य ने कहा कि अंगदान मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से भी अंगदान के प्रति जागरूक होने और अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी देने का आह्वान किया। श्री आर्य की यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और मानव कल्याण से जोड़ने वाला संदेश देती है।
    4
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर भाजपा नेता शिवपाल आर्य ने लिया अंगदान का संकल्प
गंधवानी-प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिवपाल जी आर्य ने मानव सेवा की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए अंगदान का संकल्प लिया है। श्री शिवपाल आर्य ने अपने जीवन का अधितकतम समय समाज और राष्ट्र की चिंता में बिताया है वे बहुत ही भावुक ओर लोगो की दुख तकलीफ में सबसे पहले खड़े होते है आज मोदी जी के जन्मदिवस पर संकल्प लेते हुवे समाज को सन्देश दिया है जीते जी समाज के काम आओ ओर मर भी गए तो भी किसी जरूरतमंद के काम आओ मरने के बाद शरीर का कोई अस्तित्व नही रह जाता पर यदि अपने अंग किसी के शरीर के काम आए तो मरने के बाद भी जीवित ही कहलाता है भारत भूमि दानियों की भूमि है जैसे हमारे ऋषि मुनियों ने भी अपनी हड्डी के कंकाल से वज्र बनाया था इसलिए मेरे मन मे भी विचार आया है मरने के बाद में भी किसी के काम आऊं ।
श्री आर्य ने नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) के माध्यम से अंगदान की प्रतिज्ञा दर्ज कराते हुए प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। प्रमाण-पत्र के अनुसार उन्होंने हृदय, आंत, अग्न्याशय, लीवर, किडनी एवं फेफड़े जैसे अंगों तथा कॉर्निया दान करने की इच्छा दर्ज कराई है।
इस अवसर पर श्री शिवपाल आर्य ने कहा कि अंगदान मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से भी अंगदान के प्रति जागरूक होने और अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी देने का आह्वान किया।
श्री आर्य की यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और मानव कल्याण से जोड़ने वाला संदेश देती है।
    user_यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
    यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
    Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मानगढ़ धाम में 7,600 दीपों से जगमगाया आकाश, पीएम मोदी के जन्मदिन पर गूंजा सेवा-सुशासन का संकल्प आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 7,600 दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा मानगढ़ धाम परिसर जगमगा उठा। संतरामपुर विधायक डॉ. कुबेरभाई डिंडोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान, वैदिक गायत्री यज्ञ और वृक्षारोपण से हुई। शाम को दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता मंदिर के समक्ष सामूहिक आरती हुई और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजे। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिसागर जिला संगठन प्रभारी विशालभाई भरवाड़ ने सेवा और सुशासन के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महामंत्री चिंतनभाई पटेल, कमलेशभाई पादरिया, जिला संगठन मंत्री संदीपभाई भोई, बांसवाड़ा एसटी मोर्चा महामंत्री एडवोकेट विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष मसार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पारगी और मनोज पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    मानगढ़ धाम में 7,600 दीपों से जगमगाया आकाश, पीएम मोदी के जन्मदिन पर गूंजा सेवा-सुशासन का संकल्प
आनंदपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ऐतिहासिक मानगढ़ धाम में भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। 7,600 दीपों की सामूहिक रोशनी से पूरा मानगढ़ धाम परिसर जगमगा उठा।
संतरामपुर विधायक डॉ. कुबेरभाई डिंडोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान, वैदिक गायत्री यज्ञ और वृक्षारोपण से हुई। शाम को दीप प्रज्वलन के बाद भारत माता मंदिर के समक्ष सामूहिक आरती हुई और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष गूंजे।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिसागर जिला संगठन प्रभारी विशालभाई भरवाड़ ने सेवा और सुशासन के संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महामंत्री चिंतनभाई पटेल, कमलेशभाई पादरिया, जिला संगठन मंत्री संदीपभाई भोई, बांसवाड़ा एसटी मोर्चा महामंत्री एडवोकेट विनोद डामोर, आनंदपुरी मंडल अध्यक्ष प्रकाश डामोर, नाहरपुरा मंडल अध्यक्ष मनीष मसार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पारगी और मनोज पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • युवक को अवैध हथियारों के साथ दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त धामनोद थाना का मामला लोकेसन-धामनोद धामनोद पुलिस ने अवैध हथियार सहित 19 वर्षीय आरोपी अर्जुन सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल, दो मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु की गई प्रभावशाली कार्रवाई का हिस्सा है। 17 सितंबर 2026 को थाना धामनोद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नहर के पास गुलझरी, आदर्श स्कूल के गेट के सामने अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन पिता मेहरसिंह सिकलीगर निवासी लालबाग बताया। तलाशी के दौरान अर्जुन की कमर में छिपाकर रखी दो देशी पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के पास इन पिस्टलों का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP46MT7762 भी जब्त की। इस मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और एसडीओपी धामनोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद निरीक्षक संतोषसिंह यादव तथा टीम का योगदान सराहनीय रहा। उपनिरीक्षक विजय वास्कले, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, रविन्द्र जमरे, सैनिक रामसिंह नेतावत सहित पुरा थाना स्टाफ सक्रिय था। जब्त हथियारों की कीमत करीब 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन 20 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल 80 हजार रुपये बताई गई है। कुल मूल्य लगभग 1.5 लाख रुपये है। पुलिस की इस प्रभावशाली कार्रवाई से जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बाईट मोनिकासिंह sdop थाना धामनोद
    1
    युवक को अवैध हथियारों के साथ दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त धामनोद थाना का मामला
लोकेसन-धामनोद 
धामनोद पुलिस ने अवैध हथियार सहित 19 वर्षीय आरोपी अर्जुन सिकलीगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो देशी पिस्टल, दो मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु की गई प्रभावशाली कार्रवाई का हिस्सा है।
17 सितंबर 2026 को थाना धामनोद पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नहर के पास गुलझरी, आदर्श स्कूल के गेट के सामने अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन पिता मेहरसिंह सिकलीगर निवासी लालबाग बताया।
तलाशी के दौरान अर्जुन की कमर में छिपाकर रखी दो देशी पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी के पास इन पिस्टलों का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP46MT7762 भी जब्त की। इस मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और एसडीओपी धामनोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद निरीक्षक संतोषसिंह यादव तथा टीम का योगदान सराहनीय रहा। उपनिरीक्षक विजय वास्कले, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, रविन्द्र जमरे, सैनिक रामसिंह नेतावत सहित पुरा थाना स्टाफ सक्रिय था।
जब्त हथियारों की कीमत करीब 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन 20 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल 80 हजार रुपये बताई गई है। कुल मूल्य लगभग 1.5 लाख रुपये है। पुलिस की इस प्रभावशाली कार्रवाई से जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
बाईट मोनिकासिंह sdop थाना धामनोद
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • bichawadu online tutane se fasal thodi thodi jaldi kripya karke acchi tarah se check kar le FIR line chalu Karen nahin to gharon ke upar se line ja rahi hai vah band kar de dusri jagah se nikale
    2
    bichawadu online tutane se fasal thodi thodi jaldi
kripya karke acchi tarah se check kar le FIR line chalu Karen nahin to gharon ke upar se line ja rahi hai vah band kar de dusri jagah se nikale
    user_Ganesh Katara
    Ganesh Katara
    Farmer सज्जनगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं। मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है। भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
    2
    17 फीट के गणपति दरबार में देर रात तक भक्ति की गूंज, 23 साल से तांडव मंडल की आस्था जारी
कुशलगढ़। गणेश महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। गांधी मार्ग स्थित तांडव मंडल ने करीब 17 फीट ऊंची आकर्षक गणेश प्रतिमा स्थापित की है। भव्य पंडाल में प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं।
पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। खासकर महिलाएं रात्रि 10 बजे बाद तक भजन-कीर्तन में जुटी नजर आती हैं। वहीं करीब 70 नवयुवक आयोजन की व्यवस्थाओं में नियमित सेवाएं दे रहे हैं।
मंडल के संजय बसेर ने बताया कि तांडव मंडल द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ एकता, भाईचारे, आपसी प्रेम और समाजसेवा की भावना को मजबूत करना है।
भव्य पंडाल में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और शाम से देर रात तक गूंजते भजन-कीर्तन से कुशलगढ़ का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.