Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुछ लोग मरकर भी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वो मर कर भी अमर हो जाते हैं "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है" गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !! हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया। उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
Anupam tiwari
कुछ लोग मरकर भी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि वो मर कर भी अमर हो जाते हैं "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है" गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !! हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया। उन मां–बाप के लिए बेहद भावुक पल था, जब वो हरीश को आखिरी विदाई दे रहे थे। उन्हें पता था कि हरीश अब कभी उठ खड़े नहीं हो सकते, फिर भी वो 13 साल तक बेड पर उसकी सेवा करते रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के डडारी गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में एक गर्भवती महिला और मासूम बच्चों समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- *मड़ियाहूँ में भव्य होली मिलन समारोह, उमड़ा जनसैलाब* मड़ियाहूँ (जौनपुर)। जनपद जौनपुर के मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में होली के पावन अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह कार्यक्रम मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर. के. पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। समारोह में मुख्य रूप से जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, पूर्व सांसद वी. पी. सरोज, डॉ. सुरभि गंगवार, पप्पू माली, एसडीएम मड़ियाहूँ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रधानगण, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रसिद्ध गायक रविंद्र ज्योति ने अपने सुरों से माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। उनके होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द को मजबूती मिलती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी नारेद्र चौरसिया ने रविवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया की आबादी गांव के ही तीन-चार लोग जबरदस्ती एक राय होकर मेरी जमीन तीन सेट रख रहे थे मना करने पर मुझे मारा पीटा और फौजदारी आमादा हो गए जान से मारने की एलानी है धमकी देते हुए चले गए । पीड़ित ने बताया चकबंदी पूर्व से ही हम आबादी के जमीन पर कब्जा दखल बराबर चल आ रहे हैं इन लोगों से उसे जमीन से कोई वास्ता सरोकार नहीं है दबंगई और जबरदस्ती के बल पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जीटी। एस आई अतर सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ram Kumar4
- Post by Anupam tiwari1
- Post by Umesh nishad azamgarh Umesh az1
- कादीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री और ऊर्जा मंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने कादीपुर तहसील और सुलतानपुर जिले में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि कादीपुर के कार्यकर्ताओं और जनता के विकास के लिए वे पूरी तरह समर्पित हैं और जनहित से जुड़े हर कार्य को पूरा करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने कादीपुर के बिजली सब स्टेशन की क्षमता 8 एमबी से बढ़ाकर 10 एमबी करने का आश्वासन भी दिया, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और बेहतर हो सके।1