Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिमरिया में आए बीजेपी का सट्टा शिवराजपुर तब से रोड में गाढ़ा और बीजेपी का रिंगटोन 2017
News,hamr lawalong
सिमरिया में आए बीजेपी का सट्टा शिवराजपुर तब से रोड में गाढ़ा और बीजेपी का रिंगटोन 2017
More news from झारखंड and nearby areas
- सिमरिया में आए बीजेपी का सट्टा शिवराजपुर तब से रोड में गाढ़ा और बीजेपी का रिंगटोन 20171
- 🚨 मुख्यमंत्री सोरेन की बड़ी साजिश? छात्रों के साथ हुआ धोखा, अब बुलडोजर की एंट्री! 🚨 झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन ने बढ़ाया सियासी पारा! छात्रों के आंदोलन के बीच पुलिस कार्रवाई और बुलडोजर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर छात्रों के साथ क्या हुआ और पूरे मामले में सरकार का क्या रुख है? देखिए इस पूरे विवाद की अंदरूनी कहानी और जानिए अब आगे क्या होने वाला है।1
- *उन्नति पहिया योजना के तहत 62 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी* *साइकिल मिलने से विद्यार्थियों की राह होगी आसान, शिक्षा के प्रति बढ़ेगा उत्साह: पंसस योगेंद्र यादव* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबो में मंगलवार को उन्नति पहिया योजना के तहत 62 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़ना है। साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाहा पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र कुमार यादव उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं विद्यार्थियों की शिक्षा की राह को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक महावीर साहू, शिक्षक दिलीप कुमार यादव, मंटू कुमारी एवं शिक्षिका जयंती यादव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने योजना के तहत साइकिल मिलने पर खुशी जताते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल बताया।1
- पाटन मेन चौक पर एमएसपी इंटरनेशनल स्कूल का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन यमराज के हुक्म से बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश पाटन मेन चौक पर एमएसपी इंटरनेशनल स्कूल का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन पाटन। पाटन मेन चौक पर एमएसपी इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ-सह-अंचल अधिकारी आशीष कुमार एवं थाना प्रभारी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों के पहुंचने पर विद्यालय के बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्वागत गान पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत नाटक ‘यमराज का हुक्म’ रहा। नाटक के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और यातायात नियमों की अनदेखी के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। यमराज के किरदार के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। प्रस्तुति ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी। बीडीओ आशीष कुमार एवं थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की। विद्यालय के चेयरमैन कन्हई प्रजापति, डायरेक्टर उदय कुमार एवं प्राचार्य ज्ञानरंजन प्रियदर्शी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता, रिमझिम, दीपमाला, सलोनी, सिमरन, सुषमा, नेहा, नारायण, अमन, राजू, रामानंद, विमलेश, राजेश, सौरभ एवं सतेन्द्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय योगदान दिया। अंत में प्राचार्य ज्ञानरंजन प्रियदर्शी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- लोध फॉल से सरना धाम 51 किलोमीटर सावन कावर यात्रा का आयोजन बुधवार की सुबह 9:00 किया गया। जहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु लोध फॉल से कावर में जल कलश लेकर पैदल 51 किलोमीटर का यात्रा करते हुए मानस मणि दीप सेवा संस्थान सरना धाम मायापुर पहुंचे और शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक अर्पण किया। यह आयोजन मानस मणि दीप सेवा संस्थान हिंदू महासभा एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। आयोजन के दौरान महुआडार एवं बारेसार थाना पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम रखे गए थे।1
- सबको पता है कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत की चोटी है माउंट एवरेस्ट. लेकिन क्या आपको पता है कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को सबसे पहले किसने कैलकुलेट किया था? जी... वह थे भारतीय Mathematician राधानाथ सिकदर. राधानाथ जी कलकत्ता में पैदा हुए.... प्रेजिडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएट हुए..... उनकी Maths हमेशा से अद्भुत थी....उनकी इन्ही क्षमता के कारण उन्हें जॉर्ज एवरेस्ट के नेतृत्व में हो रहे Great Trigonometric Survey में काम मिला. सिकदर कभी एवरेस्ट नहीं गए.... वह Trigonometric तरीको से पहाड़ो की ऊंचाई नापते थे. उस ज़माने में कंचनजँगा को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माना जाता था..... सिकदर ने हमेशा माना कि इससे ऊंची चोटी भी है. एवरेस्ट के पूर्वोत्तर दिशाओं से की गयी Trigonometric गणना के दौरान राधानाथ सिकदर ने पीक XV (उस समय इसका नाम माउंट एवरेस्ट नहीं था) की ऊँचाई ठीक 29,000 फीट (8,839 मीटर) निर्धारित की थी। 1856 में आधिकारिक रूप से माउंट एवरेस्ट कि खोज की घोषणा की गयी और इसका नाम जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर रखा गया. इसके बाद 1955 तक माउंट एवरेस्ट की आधिकारिक ऊंचाई वही मानी गयी, जो सिकदर ने बताई थी. 1955 में भारतीय सर्वेक्षण द्वारा दोबारा माप किए जाने पर इसकी ऊँचाई 29,029 फीट (8,848 मीटर) निर्धारित की गई। सोचिये सिकदर साहब की गणितीय क्षमता कितनी शानदार होगी.... कि जो ऊंचाई उन्होंने उस ज़माने में बिना किसी बड़े Scientific Equipment के बता दी.... वह असली ऊंचाई के कितना करीब थी.1
- आपके कानूनी अधिकारकाम की जानकारी पाने का अधिकार (RTI Act 2005): सूचना का अधिकार (RTI) के तहत आप सरकार से पूछ सकते हैं कि आपकी गली, नाली या सड़क के लिए कितना बजट आया था। आप निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की रिपोर्ट (M-Book) की कॉपी भी मांग सकते हैं।समय पर पानी पाने का अधिकार: 'जल जीवन मिशन' के तहत हर ग्रामीण परिवार को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 55 लीटर साफ पानी मिलने का अधिकार है।सड़क और नाली की गारंटी (Defect Liability Period): किसी भी नई सड़क या नाली के बनने के बाद आमतौर पर 1 से 3 साल तक ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है कि वह उसकी मुफ्त मरम्मत करे। अगर सड़क जल्दी टूटती है, तो आप ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।🛠️ अपना हक पाने के लिए क्या करें?ग्राम सभा में आवाज उठाएं: ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया या वार्ड सदस्य से योजना की पूरी जानकारी (वर्क ऑर्डर और एस्टीमेट) मांगें। ग्राम सभा की बैठक में इस मुद्दे को लिखित रूप में दर्ज कराएं।लिखित आवेदन दें: यदि आपके वार्ड में नाली या सड़क नहीं बनी है, तो अपने पंचायत सचिव, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या जिला अधिकारी (DM) को एक सामूहिक आवेदन (हस्ताक्षर के साथ) सौंपें।1
- पलामू पांकी पंचायत रतनपुर पो चंपी कला ( बाजार टांड़ में बाबू लाला मरांडी कल 12 बजे आगे सभी पहुंचे और सगलदीप के मुस्लिम ने हिंदू दलित परिवार को शोषण किया झारखंड के जितने भरी संख्या में पहुंचे संग्लदीप के मुस्लिम ने हिंदू दलित परिवार किया शोषण हमारे बाबू लाला मरांडी चंपी कला बाजार टांड़ में पहुंच रहे है ( शोषण करनेवाला को होना चाही फंसी के सजा कमेन्ट करके बताया किया हो चाही2