Shuru
Apke Nagar Ki App…
ek bander maa apne bacche ke sath khelti huy najar aai subscribe like video
Jai Jaganath
ek bander maa apne bacche ke sath khelti huy najar aai subscribe like video
More news from राजस्थान and nearby areas
- ek bander maa apne bacche ke sath khelti huy najar aai subscribe like video1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी भील माला कटारा खेल मैदान में तैयारी या जोरो शोरों से लोकेशन डूंगरपुर सवाददाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी भील माला कटारा खेल मैदान में तैयारी या जोरो शोरो से चल रही है उत्साह से पेटीग़ कर रहे हैं विधायक चौरासी अनिल कटारा तैयारी का जायजा लेने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता अनुतोष रोत ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस त्यौहार के रूप में मनाया जाता है हजारों की तादाद में समा जन रहेंगे उपस्थित रंगारंग कार्यक्रम होंगे हर साल की तरह इस बार होंगे विविध आयोजन बाइट सामाजिक कार्यकर्ता अनुतोष रोत4
- डूंगरपुर -राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 रिहायशी इलाके में पैंथर की दहशत, वन विभाग की सुस्ती से भड़के ग्रामीण; ट्रैंकुलाइज़ करने की मांग! डूंगरपुर -राजस्थान संवाददाता-भरत पंड्या 9829264909 रिहायशी इलाके में पैंथर की दहशत, वन विभाग की सुस्ती से भड़के ग्रामीण; ट्रैंकुलाइज़ करने की मांग! राजस्थान के डूंगरपुर जिले के पातेला क्षेत्र और गरीब नवाज कॉलोनी इलाके में पिछले 3-4 महीनों से पैंथर (लेपर्ड) की लगातार मौजूदगी से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। हाल ही में पैंथर रिहायशी बस्तियों के बेहद करीब आ पहुंचा है और पालतू जानवरों को शिकार बना रहा है।मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद वन विभाग की ढीली व्यवस्था के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित निवासियों ने वन विभाग के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द पैंथर को रेस्क्यू करने की मांग की। डूंगरपुर के पातेला , गरीब नवाज कॉलोनी और आसपास के लगभग डेढ़ घंटे के क्षेत्र में पैंथर की चहलकदमी रुकने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों से पैंथर सीधे मोहल्ले की तरफ रुख कर रहा है। हाल ही में देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर पैंथर आबादी क्षेत्र में घुस आया और एक कुत्ते पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर वह पास ही स्थित कब्रिस्तान क्षेत्र की झाड़ियों की तरफ भाग गया। पिछले तीन-चार महीने से पातेला और गरीब नवाज कॉलोनी क्षेत्र में पैंथर लगातार देखा जा रहा है। दो-तीन दिन से वह सीधे मोहल्ले में आ रहा है और शिकार कर रहा है। वन विभाग ने सिर्फ पिंजरा लगा दिया है, लेकिन उसके बाद कोई देखने तक नहीं आया। हमारी मांग है कि ड्रोन से निगरानी हो, गश्त बढ़ाई जाए और पैंथर को जल्द से जल्द ट्रैंकुलाइज़ करके रेस्क्यू किया जाए, ताकि कोई जनहानि न हो। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने समय रहते पैंथर को रेस्क्यू नहीं किया और कोई अनहोनी हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उग्र आंदोलन से पहले ही प्रशासन को इस पर त्वरित कदम उठाने होंगे। बाइट-आबादी अली पार्षद पति डूँगरपुर2
- सेवानिवृत्ति के तीन दिन बाद थामा भाजपा का दामन, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने दिलाई सदस्यता; पंचायतीराज चुनाव की रणनीति पर भी हुई अहम चर्चा सीमलवाड़ा। क्षेत्र के पीठ निवासी एवं हाल ही में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शिक्षक व शिक्षक संघ के नेता प्रवीण जैन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में नई पारी की शुरुआत की। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा स्वयं भाजपा पदाधिकारियों के साथ उनके निवास पहुंचे और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई। प्रवीण जैन 31 जुलाई को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। लंबे समय तक शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ वे शिक्षक संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके सामाजिक सरोकार, अनुशासित कार्यशैली और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच को देखते हुए भाजपा ने उन्हें अपने साथ जोड़कर संगठन को नई मजबूती देने का प्रयास किया है। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समाज में मजबूत जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी समय में मिलेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाले लोगों का हमेशा सम्मान करती है। प्रवीण जैन जैसे अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तित्व के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र में भाजपा और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष कुंआ मगनलाल डामोर, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, प्रवीण पाटीदार, वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा, अशोक भुता, राजुकुमार जैन, गोवर्धन जैन, भाविन पंड्या, अजीत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा भाजपा नेताओं के साथ जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना के कार्यालय पहुंचे, जहां आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा चुनावी रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेता जवाहर लाल लबाना भी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। इससे पूर्व सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग खंड सीमलवाड़ा में अधिशाषी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए धंबोला निवासी दिनेश चंद्र नाथूलाल पंड्या का स्वागत अभिनंदन किया। वहीं धंबोला निवासी मुकेश मेहता जोकि विद्यानिकेतन स्कूल धंबोला में संस्थाप्रधान थे ओर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अनिल पंड्या का निधन होने पर दोनों के निवास पहुंच शोक सप्तम परिवार को ढांढस बंधाया ओर दोनों की तस्वीर समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश पंड्या, सुभाष पंड्या, धनेश्वर पाटीदार, विपिन पंड्या, सुनिल भट्ट सहित मौजूद रहे।1
- उखड़ी सड़क बनी मुसीबत, गिट्टियों पर फिसल रहे वाहनग्राम पंचायत सुजातलाई ग्राम पंचायत से बांसिया जाने वाला डामरीकरण मार्ग ग्राम पंचायत सुजातलाई ग्राम पंचायत से बांसिया जाने वाला डामरीकरण मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क की डामर परत उखड़ने से जगह-जगह गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क बांसिया गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पास से होकर सुजातलाई ग्राम पंचायत की ओर जाती है तथा अंदरूनी मार्गों से बांसिया तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, मरीज और किसान इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क पर डामर उखड़ने और गिट्टियां फैलने से बाइक फिसलने का खतरा बना रहता है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत कर डामरीकरण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहेगी। उन्होंने प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।3
- मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम पंचायत मूंगाणा के अटल सेवा केंद्र (लोदिया रोड) स्थित भवन में ग्रामीण सेवा शिविर–2026 का फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र,विवाह पंजीयन,जॉब कार्ड,जन आधार सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग ने नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं भूमिहीन प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निपटारा किया। चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी, शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, नायब तहसीलदार नारायण लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हुरमल मईड़ा,एलडीसी गणेश मीणा, पटवारी बाबूलाल मीणा, सरपंच प्रशासक चंपा देवी मीणा, उप सरपंच शिवराज सिंह राणावत,वगतपुरा सरपंच प्रशासक हरिश्चंद्र मीणा, रमेश मेघवाल वार्ड पंच नरेश लबाना सुरक्षा गार्ड सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- बाँसवाडा से दिन भरकी खास खबरे देखते रहे आवाज टीवी 3 इंडिया न्यूज पर ( संकलत : अजीत कोटिया डडूका के साथ)4
- assam m aai bhut tej bad se kai logo ki gyi jaan assam breaking news video achi lgi to likhe share subscribe jrur kre taki aap tk esi video phuchti rhe1