Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाँसवाडा से दिन भरकी खास खबरे देखते रहे आवाज टीवी 3 इंडिया न्यूज पर ( संकलत : अजीत कोटिया डडूका के साथ)
Chief editor Rajasthan
बाँसवाडा से दिन भरकी खास खबरे देखते रहे आवाज टीवी 3 इंडिया न्यूज पर ( संकलत : अजीत कोटिया डडूका के साथ)
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाँसवाडा से दिन भरकी खास खबरे देखते रहे आवाज टीवी 3 इंडिया न्यूज पर ( संकलत : अजीत कोटिया डडूका के साथ)4
- राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ वो सनातनी वट वृक्ष है, जीसकी जड़ें पुरे ब्रह्मांड में फेली है जो कभी नहीं मीटेगी,,संत नरसिंह गीरी महाराज प्राइम न्यूज राजस्थान ब्यूरो रिपोर्ट रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ बांसवाड़ा रिपोर्टर परविन्द डामोर राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत की केंद्रीय टीम मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला जनपद के गांव। सेमलीया में एक दिवसीय संत सम्मेलन में पंहुची ज़हां राष्ट्रीय संघ प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज,नारी शक्ति प्रमुख साधना पंचाल अनाथ आश्रम गुरु मां शारदा देवी डामोर, नारी शक्ति मिडिया प्रभारी रिपोर्टर श्री मती प्रियंका सोनी युवा संत अध्यक्ष थावरचंद महाराज, उपाध्यक्ष धनसिंह महाराज महा मंत्री धिरु महाराज, तहसील के मन्नू महाराज का स्वागत सत्कार किया गया ,संत सभा में बतोर मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के संगठन प्रमुख संत नरसिंह गीरी महाराज ने उपस्थित संतों महात्माओं सनातनियों को अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ वो सनातनी वट वृक्ष है जीसकी जड़ें पुरे ब्रह्मांड में फेली है,जो कभी नहीं मीटेगी व कभी नहीं झुकेगी ना ही उसे कोई मीटा नहीं सकता,हम वैदिक काल व परम्परा से सनातनी थे सनातनी हे व सनातनी ही रहेंगे हमारी संस्कृति संस्कार हमारा ब्रम्हास्त् हथियार है ,आदी कालों से जब हमारे सनातनी संतों महात्माओं ऋषि मुनियों ने चार वैद छः शास्त्र अट्ठारह पुराण उपनिषद जैसे महान् ग्रंथों को लिखा जो पुरे विश्व में उनकी किर्तिया फैली हुई है,जो हमारे सनातनी हिन्दू का एक सबसे बड़ा प्रमाण है,संत नरसिंह गीरी महाराज ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व व बाहरी ताकतें भोले भाले गरीब लोगों की गरीबी का फायदा उठाकर लोभ लालच देकर ब्रेन वाश कर अंध विश्वास का जाल बुनकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं उनके मंसुबे कभी हम कामयाब नही होने देंगे,अब हर भारतीय हिन्दू सनातनी जाग चुका है इस जबरन धर्म परिवर्तन करानें वालों को कानूनी तोर पर खदेड़ कर ही दम लेंगे,इस और संगठन पुरी सक्रियता से कार्य कर रहा है,इस सृष्टि में जितने भी पहलेमहां पुरुष हुए थें वह सभी सनातनी थें जिन महां पुरूषों में, मैं पन का अहंकारी भाव उत्पन्न होने के कारण ही अन्य सभी धर्मों किउत्पत्ति हुई है ऊन सभी का स्थान एक माऋ सनातन मानव धर्म था इसलिए सनातन मानव धर्म सर्वोपरि है और सर्वोपरि रहेगा, क्योंकि सनातन धर्म सबका हितकारी सबका रक्षक सबका कल्याण कारी सबका उद्धार करता सबका सहयोगीसबका सेवक सब पर दया व करूणा बरसाने वाला अंहीसा वादी समरसता सम्मानता और एकता स्थापित करके सबको सम्मान देने वाला इस सृष्टि में किडी से कंजर तक समस्त प्राणियों में ईश्वर को देखने वाला एकमात्र सनातन मानव धर्म है इस धर्म में धरती को माता गौ को माता गंगा नदी को माता व पहाड़ पर्वत पेड़ पत्थर पशु पक्षी सांप किडी कंकर कंकर में शंकर चांद सूरज तारे पानी पोवन अग्नि तथा दशो दिशाओं को पुजने व मानने वाला और सबका उद्धारकर्ता सम्मान करता और सारि सृष्टि को अपना परिवार मानने सिर्फ एक सनातन धर्म ही है ऐसे धर्म से हट कर जोअहंकारी धर्म पर विश्वास करता है वह मूड अज्ञानी ही होगा क्योंकि जिस धर्म में माता को माता नहींमानतेपिता को पिता नहीं मानते नारियों को सम्मान नहीं समस्त प्राणियों पर दया नहीं लुटना कुटना मारने का भाव उत्पन्न होता है अपने स्वार्थ को सिद्ध करने केलिए चाहे माता होया पिता हो भाई हों या बन्धु पति हो या पत्नी हो पुत्र हो या पुत्री हो मित्र रिश्तेदार दीन दुखी गरिब भले क्यों न हो जिन्हें एक तनिक भी दया नहीं आती जिस धर्म में किसी भी जिव आत्मा को शान्ती नही हो किसी को आजादी नहीं कोई पण स्वतंत्र नहीं ऐसा धर्म किस काम का जो अपना शासन करने केलिए चाहे जो करने केलिए होता है तो ऐसा अन्धा व नास्तिक धर्म किस काम काजो ऐसा धर्म सर्व उपकारी हो ऐसा तो सिर्फ सनातन धर्म हि है ऐसे धर्म को जो मिटाने का प्रयास करता है वह स्वयं मिट जाता है जिस जिस ने भी इस मिटाने के लिए आगे आया है उसका समुल नाश हुआ है यह प्रमाणित है इसलिए आप सब सनातनि है सारि सृष्टि सनातनी हैं जो कभी मिटती नहीं और शास्वत है हम सब एक हैं हमरा ईश्वर परमात्मा पैगम्बर गुरु सत् गुरु धरती अंबर एक ही है फर्क सिर्फ भाव रिती रिवाज निति न्याय और मैं पन का भाव जिस दिन मीट जाएगा उस दिन हम सब सनातनी हैं उस दिन हम सब एक हैं तथा हम सबका सनातनी मानवीय धर्म होगा और सबको शांति आंनद होगा सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे सन्तों निरामया सर्वे भद्राणि पच्यनतु मां कसिद दुःख भाग भवेत्ये भाव सनातन मानव धर्म में उत्पन्न होता है इसलिए यह समस्त प्राणियों का शांति और आनंद तथा सुख मय जिवन जिने एक मात्र स्थान है क्योंकि यहां सबको प्रेम मिलता है किसी पर भी वेर भाव नहीं किया जाता है अगर ईस प्रमाण देखना चाहते है तो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के पिता न्याय कारि सबका कल्याण कारी उद्धार करता पालन हार करूणा म ईआंनद म,ई सर्व उपकारी सर्व शक्तिमान सबका सार्जन पालन और संहार करता अखिल ब्रह्माण्ड के नायक सबके परम स़द गुरु पुर्ण परमात्मा पैगम्बर सबके वन्दनिय पुज्य महां प्रभु सनातनी अजन्म अजर अमर अविनाशी परमेश्वर जो सब पर दया बरसाने वाले परमानंद सत्य स्वरूप जिसकी सत्ता अखिल ब्रह्माण्ड में है उसके आगे किसी भी सत्ता स्थापित नहीं हो सकती अगर होती है तो उसकि कृपा से ऐसे महां प्रभु सनातनी भगवान शिव को देखो उनकी शरण में जाने से सब कुछ देखने को मिल जाएगा तो ये सनातन धर्म है सनातन धर्म कबसे है ऐसा जानने वाले अधर्मीयो पाखंड वादीयो और विधर्मियों तथा अन्दभक्तो अज्ञानीयोको ठीक से मालूम हो जाएगा क्योंकि वो अपनी सत्ता को स्थापित करने केलिए कुछ भी करने केलिए लगे हुए हैं पर उसकी सत्ता के आगे किसी कि चलने वाली नहीं है यह बिल्कुल सत्य हैजो सत्य है शाश्वत है अखंड है उसे कोई खंण्डन नहीं कर सकता है इसलिए मानव को भ्रमित मत करो उसे सद्द मार्ग पर चलने दो मानवतावादी बनने दो ईन पाखंड वादीयो ने विधर्मियों ने तो सम्पूर्ण विश्व में पाखंड का जाल फैला रखा धर्म के नाम से राजनीतिक के नाम सेवा के नाम से शिक्षा के नाम से व्यापार के नाम से स्वास्थ्य के नाम से तथा अन्य मत भाव से आमजन को दिशा हीन कर दिया है अखंडता, को खंडन खंडन कर दीया एकता को अनेकता में कर दिया इसलिए, आप सब सनातनि है सत्य को स्वीकार करना होगा यह संघर्ष सत्य असत्य का है यह संघर्ष धर्म अ धर्म का है यह संघर्ष ज्ञान अ ज्ञान का है यह संघर्ष आस्तिक और नास्तिक का है इसलिए यह संघर्ष हम सब को मिल कर सत्य सनातन शाश्वत धर्म को पुनः स्थापित करने केलिए हम सब मानव समाज को मिलकर शांति और आनंद के लिए एकता और अखंडता के लिए समानता और समरसता के लिए प्रेम और ऐकेश्वर के लिए सुखमय जीवन जीने के लिए हमें सत्य ज्ञान कि तलवार को प्रत्येक मनुष्य को अपने हाथ में उठा कर सत्य सनातन मानव धर्म कि रक्षा केलिए लड़ाई लडनि होगी और विधर्मियों के सम्पूर्ण पाखंड वाद और आडम्बर तथा कालनेमी बैहरुपियो केखेल को सदा सदा के लिए खत्म कर के उनका अस्तित्व को सम्मुल नष्ट-भ्रष्ट कर सदा के लिए मीटा होगा क्योंकि इन विधर्मियों ने हर समय मानव समाज और प्रकृति को आहत पहुंचाई है उन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता क्योंकि ऐसे धर्म में किसी को भी कभी भी शांति नहीं मिल सकती है ऐसा धर्म किस काम का ऐसे धर्म का अंत एक न एक दिन निश्चित है हम सब के प्रयास से नहीं तो ईश्वर तो उसे अवश्य मिटाएं गा ईश्वर सत्य है शाश्वत है अखंड उसे कोई खंण्डन नहीं कर सकता जेसे पानी में पत्थर डालने से पानी कुछ शण के लिए अलग हो सकता है हमेशा के लिए नहीं ऐसा ही जानो इसी लिए यह सनातन मानव धर्म सर्वोपरि है यह विराट वृक्ष और ब्रम्ह है उसकी सत्ता किजडेसम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में हुई है उसे कोई उखाड़ नहीं सकता है और कोई मिटा हटा सकता है यह सत्य है हम सबको पुर्ण विश्वास है जब जब इस सृष्टि पर सत्य सनातन धर्म पर संकट मंडराया हैऔर आहत पहुंचाई है तब तब स्वयं ईश्वर ने ईस सृष्टि पर आकर सत्य कि रक्षा कि है यह सब जानते हैं फिर भी सत्ता के लोभ में अंधे हैं इसलिए सनातन मानव धर्म के विशाल वटवृक्ष कि छायां में रहो यही सत्य है सत्य म धर्म सनातने सत्य मैवजयते सत्य कि ही जित होगी वहीं सास्वत है कार्यक्रम का संचालन कल्लु महाराज राणगा धाम जोगडीमाल ने तथा आभार बहादुर महाराज शीव मंदिर सेमलिया ने माना लेखक रामानंद संत नरसिंह गीरी महाराज राष्ट्रीय प्रमुख4
- ग्राम पंचायत सालमगढ के नीलकंठ महादेव मंदिर से गोत्मेशवर महादेव मंदिर अरनोद तक पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई ग्राम पंचायत सालमगढ के नीलकंठ महादेव मंदिर से गोत्मेशवर महादेव मंदिर अरनोद तक पैदल कांवड़ यात्रा निकाली गई कांवड़ यात्रा सकल सालमगढ संघ कि ओर से निकाली गई जिसमें सालमगढ के ग्रामीणों ने बड चड कर भाग लिया1
- मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम पंचायत मूंगाणा के अटल सेवा केंद्र (लोदिया रोड) स्थित भवन में ग्रामीण सेवा शिविर–2026 का फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र,विवाह पंजीयन,जॉब कार्ड,जन आधार सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग ने नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं भूमिहीन प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निपटारा किया। चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी, शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, नायब तहसीलदार नारायण लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हुरमल मईड़ा,एलडीसी गणेश मीणा, पटवारी बाबूलाल मीणा, सरपंच प्रशासक चंपा देवी मीणा, उप सरपंच शिवराज सिंह राणावत,वगतपुरा सरपंच प्रशासक हरिश्चंद्र मीणा, रमेश मेघवाल वार्ड पंच नरेश लबाना सुरक्षा गार्ड सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- सेवानिवृत्ति के तीन दिन बाद थामा भाजपा का दामन, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने दिलाई सदस्यता; पंचायतीराज चुनाव की रणनीति पर भी हुई अहम चर्चा सीमलवाड़ा। क्षेत्र के पीठ निवासी एवं हाल ही में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शिक्षक व शिक्षक संघ के नेता प्रवीण जैन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में नई पारी की शुरुआत की। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा स्वयं भाजपा पदाधिकारियों के साथ उनके निवास पहुंचे और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई। प्रवीण जैन 31 जुलाई को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। लंबे समय तक शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ वे शिक्षक संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके सामाजिक सरोकार, अनुशासित कार्यशैली और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच को देखते हुए भाजपा ने उन्हें अपने साथ जोड़कर संगठन को नई मजबूती देने का प्रयास किया है। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समाज में मजबूत जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी समय में मिलेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाले लोगों का हमेशा सम्मान करती है। प्रवीण जैन जैसे अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तित्व के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र में भाजपा और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष कुंआ मगनलाल डामोर, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, प्रवीण पाटीदार, वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा, अशोक भुता, राजुकुमार जैन, गोवर्धन जैन, भाविन पंड्या, अजीत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा भाजपा नेताओं के साथ जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना के कार्यालय पहुंचे, जहां आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा चुनावी रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेता जवाहर लाल लबाना भी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। इससे पूर्व सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग खंड सीमलवाड़ा में अधिशाषी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए धंबोला निवासी दिनेश चंद्र नाथूलाल पंड्या का स्वागत अभिनंदन किया। वहीं धंबोला निवासी मुकेश मेहता जोकि विद्यानिकेतन स्कूल धंबोला में संस्थाप्रधान थे ओर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अनिल पंड्या का निधन होने पर दोनों के निवास पहुंच शोक सप्तम परिवार को ढांढस बंधाया ओर दोनों की तस्वीर समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश पंड्या, सुभाष पंड्या, धनेश्वर पाटीदार, विपिन पंड्या, सुनिल भट्ट सहित मौजूद रहे।1
- नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *✍️नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *नीमकाथाना में आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई लोग स्वयं तोड़ रहे मकान-दुकान* रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) नीम का थाना, सीकर ✍️नीमकाथाना। शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार, 3 अगस्त से सिरोही नदी से खेतड़ी रोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन के अनुसार सड़क की चौड़ाई 80 फीट की जानी है, जिसके दायरे में करीब 186 मकान व दुकानें आ रही हैं। कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू की गई, जिसमें मौसम बदलाव के कारण बीच में बारिश से विघ्न भी रहा। कार्रवाई से पहले कई लोग स्वयं ही अपने मकान व दुकानों का अतिक्रमण हटा रहे हैं। दूसरी ओर प्रभावित लोगों का कहना है कि उनके पास नगर पालिका के पट्टे हैं तथा बिना मुआवजा दिए कार्रवाई किए जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। कुछ प्रभावितों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश भी प्राप्त किया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर, 5 डंपर सहित अन्य संसाधन तैनात किए हैं। कार्रवाई के दौरान नीमकाथाना शहर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही तथा मुख्य मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जबकि आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहा। आमजन, व्यापारियों एवं वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। सन् 2016 में वर्तमान स्टेट हाईवे भूदोली रोड़ को सड़क चौड़ाइकरण के लिए अतिक्रमण हटाए गए थे जहां ज्यादातर रहवासियों की बसावट थी और अब जो सड़क चौड़ाइकरण 80 फीट किया जा रहा है वह 10 साल बाद 2026 में, जहां ज्यादा व्यावसायिक एरिया है। हजारों लोगों की भीड़ शासन प्रशासन की मौजूदगी मैं यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आज कपिल मूर्ति से लेकर पुलिया तक अतिक्रमण हटाया गया, कल खेतड़ी मोड़ से लेकर कपिल हॉस्पिटल तक हटाया जाना है।1
- बरोठा में फॉलो-अप ग्रामीण शिविर आयोजित, मनरेगा फर्जीवाड़े की जांच के निर्देश संवाददाता : विक्रम सिंह बरोठा, प्रतापगढ़। ग्राम पंचायत बरोठा में सोमवार को फॉलो-अप ग्रामीण शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी (BDO) जगदीश सालवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच जुझार लाल मीणा सहित रसद, विद्युत, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम, सांख्यिकी तथा महिला एवं बाल विकास (आंगनवाड़ी) विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित एवं अधूरे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। शिविर प्रभारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर विशेष चर्चा हुई। मनरेगा में कथित फर्जीवाड़े के मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रसद विभाग में नामांतरण, विद्युत विभाग में खराब मीटर बदलने, मनरेगा जॉब कार्ड तथा अन्य विभागीय शिकायतों की भी सुनवाई की गई। शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड (NFSA) सहित विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।2
- धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत धरियावद क्षेत्र में विभिन्न दुर्घटनाओं में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जुबेर अहमद धरियावद प्रतापगढ़़-जिले में आंधी-तूफान से मृत्यु होने,आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि से पशु क्षति, आंधी- तूफान/अतिवृष्टि/आगजनी से झोपड़ी व मकान क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ितों को प्रशासनिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने जारी प्रशासनिक स्वीकृति में बताया कि प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में आकाशिय बिजली गिरने से धरियावद तहसील के अन्तर्गत भुमणिया प.म. भाण्डला निवासी केसरी मीणा की एक भैस व बछड़े की मृत्यु होने पर 57 हजार 500 रूपये, गोठड़ा निवासी बीरबल मीणा की एक भैस की मृत्यु होने पर 37 हजार 500 हजार रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत आंधी-तूफान से पक्का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सियाड़ निवासी प्रभुलाल मीणा व पिपलीया निवासी नाथुलाल मीणा प्रत्येक को 6 हजार 500 रूपये, धरियावद तहसील के अन्तर्गत शिकारवाड़ी निवासी राजकुमारी मीणा की आकाशिय बिजली गिरने से कच्चा मकान आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 4 हजार रूपये व हजारीगुडा प.म. गोठड़ा निवासी मुकेश मीणा के आगजनी से झोपड़ी, कपड़ा, बिस्तर व बर्तन, मकान क्षतिग्रस्त होने पर 13 हजार रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।2