बिभागीय कागजी खाना पूर्ति का शिकार हो रहा है निर्मली पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य सुपौल : सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद सरकारी भवनों के निर्माण कार्य में खुलेआम संवेदकों द्वारा मनमानी की जा रही है धरल्ले से लोकल बालू और घटिया ईट का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन इसकी भनक न तो सरकारी तंत्र को लगती है और ना ही जनप्रतिनिधियों को आमलोगों की शिकायत पर प्रशासन जांच कर कार्रवाई की बात कहकर टाल देते हैं। ताज़ा मामला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 की है जहां पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में धरल्ले से लोकल बालू और घटिया ईट से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने बताया कि घटिया ईट एवं लोकल बालू से हो रहे भवन निर्माण कार्य के लिए संवेदक दोषी है। विभाग को इस बारे में लिखित शिकायत कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है कार्यस्थल पर लोकल बालू और घटिया किस्म की ईंट पाई गई । पंचायती राज पदाधिकारी मणि कांत कुमार ने बताया कि संवेदक भवन निर्माण कार्य करवाने में अनियमितता बरत रहा था कार्य स्थल से लोकल बालू और इट को हटवा दिया गया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से इसकी जांच कर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
बिभागीय कागजी खाना पूर्ति का शिकार हो रहा है निर्मली पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य सुपौल : सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद सरकारी भवनों के निर्माण कार्य में खुलेआम संवेदकों द्वारा मनमानी की जा रही है धरल्ले से लोकल बालू और घटिया ईट का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन इसकी भनक न तो सरकारी तंत्र को लगती है और ना ही जनप्रतिनिधियों को आमलोगों की शिकायत पर प्रशासन जांच कर कार्रवाई की बात कहकर टाल देते हैं। ताज़ा मामला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 4 की है जहां पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में धरल्ले से लोकल बालू और घटिया ईट से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने बताया कि घटिया ईट एवं लोकल बालू से हो रहे भवन निर्माण कार्य के लिए संवेदक दोषी है। विभाग को इस बारे में लिखित शिकायत कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है कार्यस्थल पर लोकल बालू और घटिया किस्म की ईंट पाई गई । पंचायती राज पदाधिकारी मणि कांत कुमार ने बताया कि संवेदक भवन निर्माण कार्य करवाने में अनियमितता बरत रहा था कार्य स्थल से लोकल बालू और इट को हटवा दिया गया है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से इसकी जांच कर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
- मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत परड़िया व हथिऔंधा पंचायत में आयोजित पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया, लेकिन शाम में हुई मतगणना काफी रोमांचक और हंगामेदार रही। हथिऔंधा पैक्स चुनाव में शिवकुमार भगत को 386 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. शमीम (196 मत) को हराकर जीत दर्ज की। वहीं परड़िया पैक्स की मतगणना रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय बेहद रोमांचक हो गई जब प्रारंभिक परिणाम में सुरेन्द्र झा को 296, अमोद मेहता को 294, अशोक ठाकुर को 263 तथा दिलीप चौधरी को 101 मत मिलने की घोषणा की गई। इस घोषणा के अनुसार सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया। हालांकि, अमोद मेहता ने परिणाम को अस्वीकार करते हुए पुनः मतगणना के लिए आवेदन दिया। इसके बाद हुई री-काउंटिंग का अंतिम फैसला रात करीब 11 बजे आया, जिसमें अमोद मेहता को 1 मत से विजयी घोषित कर दिया गया। मतगणना से असंतुष्ट प्रत्याशी ने बीडीओ पर लगाया धांधली का आरोप री-काउंटिंग का परिणाम आते ही सुरेन्द्र झा के समर्थकों ने जोरदार विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पहले सुरेन्द्र झा को 2 मतों से विजयी बताया गया, फिर री-काउंटिंग में उन्हें 1 मत से पराजित कैसे कर दिया गया। या तो पहले गिनती गलत हुई या बाद में गड़बड़ी की गई। समर्थकों ने री-काउंटिंग के दौरान बीडीओ पर रिश्वत लेकर पक्षपातपूर्ण तरीके से हराने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष समर्थक मौजूद रहे। बाद में प्रत्याशी सुरेन्द्र झा एवं थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के समझाने-बुझाने पर रात करीब 12 बजे जाम समाप्त कराया गया। इस संबंध में बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से, दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई गई है तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।4
- हर खबर MDE NEWS / DAT NEWS के साथ1
- मधेपुरा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मिड डे मील योजना के तहत परोसी गई खिचड़ी खाने से 70 से अधिक मासूम बच्चे बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिड डे मील में छिपकली गिरने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 👉 सवाल साफ है — क्या बच्चों की थाली की कोई निगरानी नहीं? क्या मिड डे मील में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागज़ों तक सीमित है? और अगर किसी बच्चे की जान चली जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? सरकार और प्रशासन को अब सिर्फ बयान नहीं, जवाब और कार्रवाई देनी होगी। #MadhepuraNews #MidDayMealScam #BiharBreaking #GovernmentFailure #SchoolFoodSafety #ChildrenInDanger #BiharNewsHindi #SystemFailure #BreakingNews #MidDayMeal #PublicIssue1
- kyon dost log video achcha hai na hamara isliye kahate Hain follow karke rakhna entertainment video ke liye. || #shuru #funny #trending #viral #biharnews1
- Post by Rinku Rinku1
- सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 5 निवासी रणबीर यादव मारपीट की घटना में हुए जख्मी सौर बाजार थाना में आवेदन देकर न्याय न्याय की गुहार।1
- शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत में पैक्स चुनाव 2026 की सरगर्मी अपने चरम पर है। शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना में अब शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। इस बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा। चुनावी समीकरण: चतुष्कोणीय मुकाबला सोनवर्षा पैक्स में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है। चार उम्मीदवारों के मैदान में होने से मतों का बिखराव भी देखने को मिल सकता है। प्रथम राउंड अपडेट: पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 311 मतों का मिलान किया गया। रुझान: शुरुआती 311 वोटों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। समर्थकों के बीच हार-जीत को लेकर गुणा-भाग का दौर शुरू हो गया है। प्रशासनिक सख्ती: परिंदा भी पर नहीं मार सकता बीडीओ तेज प्रताप त्यागी के नेतृत्व में मतगणना केंद्र को किले में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा: मतगणना टेबल पर दंडाधिकारियों की पैनी नजर है। शांति व्यवस्था: पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र के बाहर किसी भी तरह की नारेबाजी या हुड़दंग न हो। पारदर्शिता: मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए उम्मीदवारों के एजेंटों की मौजूदगी में ही मतपेटियां खोली जा रही हैं। गांव की सरकार का फैसला आज सोनवर्षा के किसानों और मतदाताओं ने पैक्स की कमान किसके हाथ में सौंपी है, इसकी तस्वीर अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगी। बीडीओ ने बताया कि मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और हर राउंड के बाद आंकड़ों को सार्वजनिक किया जा रहा है। एक छोटा सा सुझाव: क्या आपके पास उन 4 उम्मीदवारों के नाम हैं? अगर आप नाम बता देंगे, तो मैं इस खबर में एक छोटी सी 'टेबल' जोड़ दूँगा जिससे खबर और भी प्रोफेशनल और दमदार लगेगी।1
- मधेपुरा में चोर और झपटमार गिरोह का बोलबाला है। आए दिन हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं के बावजूद पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला शुक्रवार का है, जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मेन ब्रांच से रुपये निकालकर घर लौट रहे मां-बेटे को झपटमारों ने निशाना बना लिया और दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर एक लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा निवासी प्रवीण प्रभाकर ने सदर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब 3.15 बजे एसबीआई मेन ब्रांच से 1.90 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखकर गौशाला वार्ड चार स्थित किराए के मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झपटमारों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़ी और रुपये लेकर आराम से भाग निकले। पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से रुपये की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल, मधेपुरा इन दिनों अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस एक भी बड़ी वारदात का उद्भेदन करने में विफल साबित हो रही है। गुरुवार की रात भर्राही थाना क्षेत्र के बुधमा गांव में चोरों ने दरवाजे पर खड़े तीन ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली, जबकि इससे पहले प्रोफेसर कॉलोनी में एक रिटायर अधिकारी के घर 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई थी, लेकिन आज तक पुलिस एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। इसी तरह जनवरी माह में वार्ड तीन के एक बंद घर से 10 लाख रुपये से अधिक के सामान की चोरी हुई, न तो सामान बरामद हुआ और न ही चोरों का कोई सुराग मिला। लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई और आश्वासन तक सीमित नजर आ रही है।4
- सौर बाजार समदा मुख्य सड़क मार्ग में सखुआ गाँव के समीप एक ट्रैक्टर चालक संतुलन खो कर बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया जिसे गंभीर अवस्था में सौर बाजार स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया1