गोगरी में कार और मिनी ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, बड़ा हादसा टला कार हुई क्षतिग्रस्त। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय के समीप रविवार की दोपहर करीब दो बजे कार और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार यात्रियों की बाल-बाल जान बच गई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक पर एफसीआई गोदाम का खाद्यान्न लोड था। वहीं कार सवार दो व्यक्ति परबत्ता से अपने घर मुंगेर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

- खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित प्लस टू हाई स्कूल में भवन निर्माण को लेकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के नेतृत्व में जमीन की नापी कराई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मौके पर बोरना पंचायत के पूर्व मुखिया धीरेंद्र नारायण सिंह, महेशखूंट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया, झिटकिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू चौरसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। नापी के दौरान विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूल भवन निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही स्कूल भवन निर्माण कार्य गति पकड़ेगा और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।1
- कार और FCI गोदाम के ट्रक के आमने सामने टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गया वही इस घटना में बाल बाल बचे कार में सवार 2 व्यक्ति वही ट्रक ड्राइवर मौका देख फरार हो गया वही ट्रक को थाने के गई स्थानीय पुलिस1
- डीपीएस स्कूल के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम1
- हर्ष उल्लास के साथ मनी महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वी जयन्ती।1
- फारबिसगंज दोहरी हत्याकांड पर पप्पू यादव का बयान, नशे को ठहराया बड़ी वजह अररिया जिले के फारबिसगंज के अमोना गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मृतक नवी हुसैन के पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए समाज और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े किए। पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि यह घटना इंसानियत की कमी को दर्शाती है और समाज के लगातार कमजोर होने का संकेत है। उन्होंने कहा कि आज समाज इस दिशा में बढ़ रहा है जहां सरेआम अपराध हो रहे हैं—नाबालिगों के साथ दुष्कर्म, आम लोगों की हत्या और बच्चों के साथ अत्याचार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जबकि समाज मूकदर्शक बना रहता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फारबिसगंज की यह घटना न तो हिंदू-मुस्लिम या जाति-धर्म का मामला है, बल्कि यह पूरी तरह से सामाजिक पतन का उदाहरण है, जिसने हम सभी को कलंकित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बढ़ते नशे का कारोबार इस तरह की घटनाओं की बड़ी वजह है। पप्पू यादव ने कहा कि नेपाल सीमा से गांजा, चरस और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है, जिसमें कुछ नेताओं और पदाधिकारियों की मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस नशे की लत से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और समाज की नींव कमजोर हो रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सभी समुदायों ने एकजुट होकर इस घटना की निंदा की है और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का प्रयास किया है। अंत में पप्पू यादव ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ पिता की तरह खड़े रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- good night 🌃 love1
- गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय के समीप रविवार की दोपहर करीब दो बजे कार और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार यात्रियों की बाल-बाल जान बच गई, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक पर एफसीआई गोदाम का खाद्यान्न लोड था। वहीं कार सवार दो व्यक्ति परबत्ता से अपने घर मुंगेर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय रहते बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।1