Shuru
Apke Nagar Ki App…
उरई रेलवे स्टेशन राम भरोसे
मुजीब आलम पत्रकार
उरई रेलवे स्टेशन राम भरोसे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुरावली में 'मोक्ष' के लिए भी जमीन नहीं! 5 KM दूर करना पड़ा अंतिम संस्कार माधौगढ़ (जालौन)।* ब्लॉक माधौगढ़ की ग्राम पंचायत सुरावली में श्मशान घाट न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे 75 वर्षीय राम बटई पुत्र पहलवान कोटेदार के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए गांव में जगह तक नहीं मिली। बारिश के कारण मुश्किल और बढ़ गई। परिजन सूखी जमीन तलाशते रहे, लेकिन गांव में अंत्येष्टि स्थल न होने से शव को 5 किलोमीटर दूर माधौगढ़ ले जाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। देवेंद्र उपाध्याय, संतराम, संतोष, राहुल, राजू, गजेंद्र, पिंटू, आकाश, मुन्ना बाबू, रन सिंह, भगीरथ, चंद्रशेखर मिश्रा, मेक सिंह समेत ग्रामीणों ने कहा कि गांव में विकास के दावे तो खूब होते हैं, लेकिन अंतिम संस्कार जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं है। मामले की जानकारी मिलने पर तहसीलदार गौरव कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, जिसके बाद माधौगढ़ में अंतिम संस्कार कराया गया। ग्रामीणों ने शासन से गांव में श्मशान घाट की मांग की है।2
- उरई में सुबह से झमाझम बारिश, शाम तक नहीं थमे मेघ; जनजीवन हुआ प्रभावित उरई। नगर में गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश शाम होने तक लगातार जारी रही। रुक-रुककर और कई बार तेज बारिश होने से शहर का जनजीवन प्रभावित नजर आया। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे और बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई, वहीं बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। लगातार बारिश से सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को हुई। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को बारिश के बीच आवागमन करना पड़ा। वहीं, लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम के बदले मिजाज और लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरों पर भी राहत नजर आ रही है। हालांकि, लंबे समय तक बारिश जारी रहने पर खेतों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी बनी हुई है। उरई में सुबह से शुरू हुई बारिश ने शाम तक रफ्तार नहीं पकड़ी—आसमान से लगातार बरसते बादलों ने शहर को पूरी तरह बारिश की चादर में ढक दिया है।1
- उरई रेलवे स्टेशन राम भरोसे1
- कोशांबी हादसे के बाद एलर्ट मोड पर प्रशासन एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं1
- जालौन.. जालौन तहसील के ग्राम देवरी मे मजदूर माताप्रसाद का घर गिरा जिसमे बकरी सहित खाने पीने का सामान भी दब गया जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है भारी बारिश मे मकान गिरने से उसपर आर्थिक संकट आ गया..1
- जालौन : गायर में बाड़े में लगी आग, 15 कुंतल भूसा जलकर राख!!... गायर गांव में भूसा व भैंसों के बाड़े में लगी आग, 15 कुंतल भूसा समेत अन्य सामान जलकर राख। जनपद जालौन के जालौन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गायर में देर रात एक मजदूर के भूसा एवं भैंसों के बाड़े में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई।आग की लपटें उठती देख परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार ग्राम गायर निवासी रामप्रकाश पुत्र रामेश्वर के भूसा एवं भैंसों के बाड़े में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाड़े में रखे भूसे और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि बाड़े में रखा सामान बचाने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका। आग की चपेट में आने से करीब 15 कुंतल भूसा, कंडा, खरी, लालच समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।आग की इस घटना में मजदूर रामप्रकाश को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। गृहस्वामी ने प्रशासन से घटना का मौका-मुआयना कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा पीड़ित मजदूर को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। वाइट-रामप्रकाश गृहस्वामी।1
- 126 मजदूर 'हाजिर', फिर भी अधूरा चकबंध! डीसी मनरेगा को कीचड़ में उतरकर करनी पड़ी जांच *माधौगढ़ (जालौन)।* बिजदुवां गांव में मनरेगा के तहत हो रहे चकबंध कार्य में बड़ा घोटाला सामने आया है। कागजों में 126 मजदूरों की हाजिरी लगी है, लेकिन मौके पर काम अधूरा पड़ा है। शिकायत मिलने पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र टीम के साथ जांच को पहुंचे। बारिश से खेत में इतना कीचड़ था कि उन्हें जूते उतारकर नंगे पैर खेत में उतरना पड़ा। मौके पर न तो काम पूरा मिला और न ही संबंधित अभिलेख मौजूद थे। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने IGRS पर शिकायत कर आरोप लगाया था कि 25 अगस्त से चकबंध कार्य पर 126 मजदूरों की हाजिरी दिखाई जा रही है। बड़ी संख्या में हाजिरी के बाद भी काम अधूरा है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जांच की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मजदूरों को अतिरिक्त भुगतान कर दोबारा काम पर लगाया गया, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब सवाल है कि 126 मजदूरों की हाजिरी का सत्यापन किस आधार पर हुआ, वास्तव में कितने मजदूरों ने काम किया और प्रधान व सचिव की भूमिका क्या रही। डीसी मनरेगा रामेन्द्र ने बताया कि मौके पर कार्य अधूरा मिला है। अभिलेखों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।4
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 444 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 444 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- माती कोर्ट ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त 20 को वर्ष सश्रम कारावास की सजा और ₹28,000 अर्थदंड से किया दंडित नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त सुन्दरनाथ पुत्र स्व0 विनोदनाथ निवासी सिकंदरपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 28,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।1