सीहोर मे भारतीय किसान संघ, मध्य भारत प्रान्त किसानों ने सीहोर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन। *लोकेशन सीहोर* हेमन्त त्रिपाठी *भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, किसानों के धरने की बात के बाद मिले कलेक्टर* सीहोर में भारतीय किसान संघ (मध्यभारत प्रांत) ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।अनोखे अंदाज गायन के माध्यम से राखी किसानों ने समस्या शुरुआत में जब अन्य विभागीय अधिकारियों ने ज्ञापन लेने का प्रयास किया, तो किसान असंतुष्ट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। किसानों की स्पष्ट मांग थी कि वे अपना ज्ञापन केवल कलेक्टर को ही सौंपेंगे। काफी बहस के बाद, किसानों की अटूट एकजुटता के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। आखिरकार, सीहोर कलेक्टर बालगुरु के. खुद किसानों से मिले किसान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष ही ज्ञापन का वाचन किया। कलेक्टर बालगुरु के. ने किसानों की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने का ठोस आश्वासन दिया। इस दौरान संभाग उपाध्यक्ष सहित जिला व तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
सीहोर मे भारतीय किसान संघ, मध्य भारत प्रान्त किसानों ने सीहोर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन। *लोकेशन सीहोर* हेमन्त त्रिपाठी *भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, किसानों के धरने की बात के बाद मिले कलेक्टर* सीहोर में भारतीय किसान संघ (मध्यभारत प्रांत) ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।अनोखे अंदाज गायन के माध्यम से राखी किसानों ने समस्या शुरुआत में जब अन्य विभागीय अधिकारियों ने ज्ञापन लेने का प्रयास किया, तो किसान असंतुष्ट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। किसानों की
स्पष्ट मांग थी कि वे अपना ज्ञापन केवल कलेक्टर को ही सौंपेंगे। काफी बहस के बाद, किसानों की अटूट एकजुटता के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। आखिरकार, सीहोर कलेक्टर बालगुरु के. खुद किसानों से मिले किसान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष ही ज्ञापन का वाचन किया। कलेक्टर बालगुरु के. ने किसानों की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने का ठोस आश्वासन दिया। इस दौरान संभाग उपाध्यक्ष सहित जिला व तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।
- सीहोर मे भारतीय किसान संघ, मध्य भारत प्रान्त किसानों ने सीहोर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन। *लोकेशन सीहोर* हेमन्त त्रिपाठी *भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, किसानों के धरने की बात के बाद मिले कलेक्टर* सीहोर में भारतीय किसान संघ (मध्यभारत प्रांत) ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।अनोखे अंदाज गायन के माध्यम से राखी किसानों ने समस्या शुरुआत में जब अन्य विभागीय अधिकारियों ने ज्ञापन लेने का प्रयास किया, तो किसान असंतुष्ट होकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। किसानों की स्पष्ट मांग थी कि वे अपना ज्ञापन केवल कलेक्टर को ही सौंपेंगे। काफी बहस के बाद, किसानों की अटूट एकजुटता के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा। आखिरकार, सीहोर कलेक्टर बालगुरु के. खुद किसानों से मिले किसान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के समक्ष ही ज्ञापन का वाचन किया। कलेक्टर बालगुरु के. ने किसानों की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने का ठोस आश्वासन दिया। इस दौरान संभाग उपाध्यक्ष सहित जिला व तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।2
- दिव्यांगजनों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, पेंशन बढ़ाने से रोजगार और शिक्षा तक की मांग मध्य प्रदेश से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया एवं राज्य दिव्यांग आयोग के सदस्य राजेश शुक्ला के समक्ष अपनी बात रखी गई। परिषद ने सरकार से वर्तमान 600 रुपये मासिक पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने, दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा निशुल्क देने, निशुल्क उपचार, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही सरकारी दुकानों में 6 प्रतिशत आरक्षण, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को प्रभावी रूप से लागू करने, विशेष भर्ती अभियान को ऑनलाइन शुरू करने और प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों का वर्गवार सर्वे कर उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। बैठक में 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को स्वरोजगार के लिए वाहन उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह तवर, राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष चंदा चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुखवेन्द्र दांगी, प्रदेश अध्यक्ष आरजी सोनी सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला भोपाल अध्यक्ष गुलाब सिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष चंद्र सिंह मेवाड़ा, महिला खिलाड़ी राधा बडगूजर, सीमा वर्मा, सारिका दीदी, मनीषा राय, विष्णु दांगी, जिला सीहोर मीडिया प्रभारी पर्वत वर्मा और दिव्यांग सलाहकार एवं ई-सुविधा केंद्र संचालक अर्जुन कुलस्तिया सहित अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। परिषद ने सरकार से दिव्यांगजनों की 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने का अधिकार मिलना चाहिए। रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना1
- डॉ कोमल शर्मा साईं कृति ने अपना जन्मदिवस गौ माताओं की सेवा करके मनाया4
- हमारी सरकार सदैव नवाचारी विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने में साथ है... प्रदेश में अब फ्लाई-ऐश आधारित सीमेंट से सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए अभियंता दिवस पर आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग और CSIR-AMPRI के मध्य महत्वपूर्ण MoU हुआ। प्रदेश में बनने वाले सरकारी भवन अब ग्रीन बिल्डिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे। सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक एवं रोड सेफ्टी के लिए विशेषज्ञों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर PWD के अभियंताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार1
- भोपाल में UCC विरोध सभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप और मिसाइल वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। भोपाल में UCC विरोध सभा के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप और मिसाइल वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। ओवैसी ने मंच से रामेश्वर शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करके दिखाएं। #AsaduddinOwaisi #Owaisi #UCC #Bhopal #RameshwarSharma #QaziCamp #MPNews #BhopalNews #ViralNews1
- बापचा से खोकरा मार्ग जो जोड़ता हे जनपद से कहीं आश्वासन के बाद भी रोड में कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई1
- भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के परिवहन, शिक्षा, युवाओं, किसानों और भू-स्वामियों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी। 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने का फैसला लिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर से इंदौर में इसकी शुरुआत होगी। योजना के तहत प्रदेश में 150 सिटी और 436 अंतरनगरीय रूट विकसित किए जाएंगे। आगे इस सेवा का विस्तार विकासखंड स्तर तक किया जाएगा। 7,500 से ज्यादा मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी मेधावी विद्यार्थियों को भी सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी जाएगी। 19 सितंबर को भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7,500 से अधिक विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। योजना का लाभ 12वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले नियमित विद्यार्थियों को मिलेगा। 17 सितंबर से स्वामित्व योजना का आगाज प्रदेश में स्वामित्व योजना की शुरुआत भी 17 सितंबर से इंदौर से होगी। इसके लिए करीब 68 लाख अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं। निजी समितियों का पंजीयन निःशुल्क किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे संपत्ति विवादों में कमी आएगी और लोगों को संपत्ति के आधार पर बैंक से ऋण लेने में भी आसानी होगी। चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को मंजूरी कैबिनेट ने चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना को जारी रखने की अनुमति भी दी है। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के तहत अनूपपुर और शहडोल में नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है। दुबई दौरे से 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया दुबई दौरे से प्रदेश को मिले 53 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की भी जानकारी दी गई। सरकार का कहना है कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। बाइट- नरेंद्र शिवाजी पटेल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री, मध्य प्रदेश4
- सीहोर क़े गणेश मंदिर मे उमड़ा जन सैलाब बारिश भी आस्था को नही डिगा पाई। लोकेशन सीहोर हेमन्त त्रिपाठी सिद्धपुर गणेशोत्सव अपार श्रद्धा और अनोखी परंपरा, विक्रमादित्य कलीम मंदिर में लोगो की अटूट श्रद्धा सिद्धपुर (सीहोर) में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ हो चुका है। भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी और मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। विक्रमादित्य कालीन इस अति प्राचीन मंदिर में इस खास अवसर पर भगवान गणेश का आकर्षक रजत (चांदी) श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के इस केंद्र में मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाकर मनोकामना मांगने की अनोखी परंपरा है, जहाँ हर भक्त अपनी मन्नत लेकर पहुँचता है।2