logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोबाइल चोरी के आरोप में दो पक्ष में हुए जमकर मारपीट , 6 लोग घायल दो घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए किया रेफर कुमारखंड, मधेपुरा। कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के वार्ड दो में मंगलवार को मोबाइल चोरी के आरोप में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर दो घायल को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि ज्ञानानंद यादव और प्रमोद यादव के बीच मारपीट की घटना हुई। घायल ज्ञानानंद यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र सौरव कुमार अपने घर में सो रहा था। इसी बीच पड़ोसी का लड़का सौरव कुमार उनके घर पर आया और उनके बेटे को सोता देखकर उसने मोबाइल चोरी कर लिया। जब पूछने गए तो मोबाइल नहीं लेने की बात कही। इसी बात पर दोनों के बीच नोंक झोंक होने लगा। इसी दौरान दोनों के परिजन जमा होने लगे। अशोक यादव, सौरव कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद यादव, सुलेखा देवी मारपीट व गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में ज्ञानानंद यादव , उनका बेटा सौरव कुमार और कल्पना देवी घायल हो गई। वहीं जिसपर आरोप लगाया गया उस लड़का ने कहा कि मेरे ऊपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए ज्ञानानंद यादव, सौरव कुमार, सत्यम कुमार सहित अन्य परिजन उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए उनके पिता प्रमोद यादव , मां सुलेखा देवी घायल हो गई। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल ज्ञानानंद यादव और प्रमोद यादव को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
1 hr ago

मोबाइल चोरी के आरोप में दो पक्ष में हुए जमकर मारपीट , 6 लोग घायल दो घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए किया रेफर कुमारखंड, मधेपुरा। कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के वार्ड दो में मंगलवार को मोबाइल चोरी के आरोप में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। जिसमें दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर दो घायल को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि ज्ञानानंद यादव और प्रमोद यादव के बीच मारपीट की घटना हुई। घायल ज्ञानानंद यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र सौरव कुमार अपने घर में सो रहा था। इसी बीच पड़ोसी का लड़का सौरव कुमार उनके घर पर आया और उनके बेटे को सोता देखकर उसने मोबाइल चोरी कर लिया। जब पूछने गए तो मोबाइल नहीं लेने की बात कही। इसी बात पर दोनों के बीच नोंक झोंक होने लगा। इसी दौरान दोनों के परिजन जमा होने लगे। अशोक यादव, सौरव कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद यादव, सुलेखा देवी मारपीट व गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में ज्ञानानंद यादव , उनका बेटा सौरव कुमार और कल्पना देवी घायल हो गई। वहीं जिसपर आरोप लगाया गया उस लड़का ने कहा कि मेरे ऊपर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए ज्ञानानंद यादव, सौरव कुमार, सत्यम कुमार सहित अन्य परिजन उनके और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। बचाने आए उनके पिता प्रमोद यादव , मां सुलेखा देवी घायल हो गई। डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल ज्ञानानंद यादव और प्रमोद यादव को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलते ही आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी में भैया-बहनों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा कुमारखंड। प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी में सावन माह के अंतिम सोमवार को भैया-बहनों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। कुछ भैया बहन पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित माता पार्वती व शिव वेश धारण कर यात्रा में शामिल हुए। स्कूल परिसर में ही कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सहनशीलता, सहयोग और सेवा-भाव का विकास करना था। कांवड़ यात्रा बच्चों के जीवन में आने वाली चुनौतियों का धैर्य और आत्मविश्वास के साथ सामना करने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम ने भैया बहनों में संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति गहरी आस्था और उत्साह का संचार किया। इस अवसर विद्यालय के आचार्य जितेन्द्र कुमार झा, मदन कुमार, आरती कुमारी, नीतू राज, उषा कुमारी, राजू साह, पिंकी कुमारी, निलेश यादव एवं अन्य कर्मचारी गण और दर्जनों भैया बहन उपस्थित थे।
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी में भैया-बहनों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा

कुमारखंड।
प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहटी में सावन माह के अंतिम सोमवार को भैया-बहनों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कांवड़ यात्रा में भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। कुछ भैया बहन पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित माता पार्वती व शिव वेश धारण कर यात्रा में शामिल हुए। स्कूल परिसर में ही कांवड़ यात्रा एवं जलाभिषेक किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सहनशीलता, सहयोग और सेवा-भाव का विकास करना था। कांवड़ यात्रा बच्चों के जीवन में आने वाली चुनौतियों का धैर्य और आत्मविश्वास के साथ सामना करने की प्रेरणा देती है।कार्यक्रम ने भैया बहनों में संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति गहरी आस्था और उत्साह का संचार किया। इस अवसर विद्यालय के आचार्य जितेन्द्र कुमार झा, मदन कुमार, आरती कुमारी, नीतू राज, उषा कुमारी, राजू साह, पिंकी कुमारी, निलेश यादव एवं अन्य कर्मचारी गण और दर्जनों भैया बहन उपस्थित थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • महिंद्रा ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चलाया गया रेलवे पर जो कि गांव पड़ता है लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 9 में जो की रेलवे में मिटटी भराई चल रहा था वहां पर ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया
    1
    महिंद्रा ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चलाया गया रेलवे पर जो कि गांव पड़ता है लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 9 में जो की रेलवे में मिटटी भराई चल रहा था वहां पर ट्रैक्टर के ऊपर ट्रैक्टर चला दिया
    user_Ashish Kingofbihar सोशल मीडिया
    Ashish Kingofbihar सोशल मीडिया
    त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ! जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ! #किन्नर #ट्रांसजेंडर #जानकारी #समाज #जागरूकता #वैवाहिकजीवन #सच्चाई #HindiNews
    1
    जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ!


जिसको पूरे गांव वाले समझ रहा था लड़की वो निकल गई किन्नर जानिए तब क्या हुआ!
#किन्नर #ट्रांसजेंडर #जानकारी #समाज #जागरूकता #वैवाहिकजीवन #सच्चाई #HindiNews
    user_HAM TAK NEWS
    HAM TAK NEWS
    Local News Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    37 min ago
  • बीपी मंडल जयंती पर सियासी संग्राम: ‘वापस जाओ’ के नारों से गूंजा मंच, स्कूलों के नाम बदलने पर फूटा गुस्सा मधेपुरा के मुरहो में बीपी मंडल की 109वीं जयंती का समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के सामने ही ‘वापस जाओ’ के नारे गूंजने लगे। मंच पर मुख्य अतिथि के संबोधन की तैयारी चल रही थी, तभी बीपी मंडल के वंशजों और समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया। विरोध की वजह थी विद्यालयों के नाम बदले जाने का फैसला। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ऐतिहासिक महापुरुषों और सामाजिक नेताओं के नाम पर बने स्कूलों का नाम बदलकर उनकी विरासत और पहचान को कमजोर किया जा रहा है। नारेबाजी बढ़ी तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपना संबोधन पूरा किया। मुरहो बीपी मंडल की जन्मभूमि 109वीं जयंती पर यहां राजकीय समारोह था। मंच पर बीपी मंडल की तस्वीर, श्रद्धांजलि का कार्यक्रम और बड़ी संख्या में जुटे लोग। लेकिन समारोह का माहौल उस वक्त अचानक बदल गया, जब बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को संबोधन के लिए मंच पर बुलाया गया। जैसे ही वे मंच की ओर बढ़े, सामने से विरोध के नारे सुनाई देने लगे। ‘वापस जाओ,वापस जाओ कुछ ही देर में नारेबाजी तेज हो गई और समारोह स्थल पर तनाव का माहौल बन गया। मंच के सामने पहुंचे प्रदर्शनकारी रास बिहारी मंडल के पौत्र आनंद मंडल अपने समर्थकों के साथ मंच के समीप पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूलों के नाम बदले जाने की नीति का विरोध किया। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हुए। प्रदर्शनकारियों को मंच से दूर रखने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू हुई। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि बीपी मंडल की जयंती का यह समारोह बड़े टकराव में बदल सकता है। बाइट --प्रदर्शनकारियों 551 स्कूलों के नाम बदलने का दावा प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार में सरकार की नीति के तहत 551 विद्यालयों के नाम बदले गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर मधेपुरा के रास बिहारी मंडल के नाम पर स्थापित रास बिहारी उच्च विद्यालय का नाम बदले जाने पर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक स्कूल का नाम बदलकर ‘सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल’ किया गया है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के नाम पर स्थापित संस्थानों के नाम बदलना सिर्फ एक नाम का बदलाव नहीं है, बल्कि इससे आने वाली पीढ़ियों के सामने उस इतिहास की पहचान भी कमजोर हो सकती है। डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा विरोध के बीच प्रशासन ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया। डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने समझाया-बुझाया और हालात को सामान्य करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद नारेबाजी शांत हुई। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव मंच पर पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपना संबोधन दिया। सम्मान समारोह बना विरोध का अखाड़ा बीपी मंडल की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करने के लिए था। लेकिन मंच के सामने हुआ विरोध पूरे समारोह पर भारी पड़ गया। एक तरफ बीपी मंडल की विरासत को याद किया जा रहा था तो दूसरी तरफ उनके नाम और उनसे जुड़े सामाजिक इतिहास की पहचान को लेकर आवाजें बुलंद हो रही थीं। स्कूलों के नाम बदलने का विवाद अब सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं रह गया है, बल्कि यह विरासत, पहचान और इतिहास से जुड़ा सवाल बनता जा रहा है। मुरहो में बीपी मंडल की जयंती पर मंच सजा था सम्मान के लिए, लेकिन अचानक वही मंच विरोध के नारों से गूंज उठा। विधानसभा उपाध्यक्ष के सामने ‘वापस जाओ’ के नारे लगे, प्रदर्शनकारी मंच तक पहुंचे और प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। हालांकि स्थिति को नियंत्रित कर कार्यक्रम पूरा करा लिया गया, लेकिन स्कूलों के नाम बदलने को लेकर उठी आवाज ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।क्या ऐतिहासिक नाम बदलना सिर्फ नाम बदलना है, या फिर इससे जुड़ी पूरी विरासत और पहचान भी बदल जाती है
    4
    बीपी मंडल जयंती पर सियासी संग्राम: ‘वापस जाओ’ के नारों से गूंजा मंच, स्कूलों के नाम बदलने पर फूटा गुस्सा
मधेपुरा के मुरहो में बीपी मंडल की 109वीं जयंती का समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के सामने ही ‘वापस जाओ’ के नारे गूंजने लगे। मंच पर मुख्य अतिथि के संबोधन की तैयारी चल रही थी, तभी बीपी मंडल के वंशजों और समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया। विरोध की वजह थी विद्यालयों के नाम बदले जाने का फैसला। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ऐतिहासिक महापुरुषों और सामाजिक नेताओं के नाम पर बने स्कूलों का नाम बदलकर उनकी विरासत और पहचान को कमजोर किया जा रहा है। नारेबाजी बढ़ी तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और किसी तरह प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपना संबोधन पूरा किया।
मुरहो बीपी मंडल की जन्मभूमि 109वीं जयंती पर यहां राजकीय समारोह था। मंच पर बीपी मंडल की तस्वीर, श्रद्धांजलि का कार्यक्रम और बड़ी संख्या में जुटे लोग।
लेकिन समारोह का माहौल उस वक्त अचानक बदल गया, जब बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को संबोधन के लिए मंच पर बुलाया गया।
जैसे ही वे मंच की ओर बढ़े, सामने से विरोध के नारे सुनाई देने लगे।
‘वापस जाओ,वापस जाओ
कुछ ही देर में नारेबाजी तेज हो गई और समारोह स्थल पर तनाव का माहौल बन गया।
मंच के सामने पहुंचे प्रदर्शनकारी
रास बिहारी मंडल के पौत्र आनंद मंडल अपने समर्थकों के साथ मंच के समीप पहुंच गए।
प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूलों के नाम बदले जाने की नीति का विरोध किया।
मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हुए।
प्रदर्शनकारियों को मंच से दूर रखने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू हुई।
कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि बीपी मंडल की जयंती का यह समारोह बड़े टकराव में बदल सकता है।
बाइट --प्रदर्शनकारियों
551 स्कूलों के नाम बदलने का दावा
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिहार में सरकार की नीति के तहत 551 विद्यालयों के नाम बदले गए हैं।
इसी मुद्दे को लेकर मधेपुरा के रास बिहारी मंडल के नाम पर स्थापित रास बिहारी उच्च विद्यालय का नाम बदले जाने पर भी सवाल उठाए गए।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक स्कूल का नाम बदलकर ‘सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल’ किया गया है।
उनका कहना है कि ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के नाम पर स्थापित संस्थानों के नाम बदलना सिर्फ एक नाम का बदलाव नहीं है, बल्कि इससे आने वाली पीढ़ियों के सामने उस इतिहास की पहचान भी कमजोर हो सकती है।
डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा
विरोध के बीच प्रशासन ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया।
डीएम और एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।
अधिकारियों ने समझाया-बुझाया और हालात को सामान्य करने की कोशिश की।
काफी प्रयास के बाद नारेबाजी शांत हुई।
इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव मंच पर पहुंचे और निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपना संबोधन दिया।
सम्मान समारोह बना विरोध का अखाड़ा
बीपी मंडल की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करने के लिए था।
लेकिन मंच के सामने हुआ विरोध पूरे समारोह पर भारी पड़ गया।
एक तरफ बीपी मंडल की विरासत को याद किया जा रहा था
तो दूसरी तरफ उनके नाम और उनसे जुड़े सामाजिक इतिहास की पहचान को लेकर आवाजें बुलंद हो रही थीं।
स्कूलों के नाम बदलने का विवाद अब सिर्फ प्रशासनिक फैसला नहीं रह गया है, बल्कि यह विरासत, पहचान और इतिहास से जुड़ा सवाल बनता जा रहा है।
मुरहो में बीपी मंडल की जयंती पर मंच सजा था सम्मान के लिए, लेकिन अचानक वही मंच विरोध के नारों से गूंज उठा।
विधानसभा उपाध्यक्ष के सामने ‘वापस जाओ’ के नारे लगे, प्रदर्शनकारी मंच तक पहुंचे और प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा।
हालांकि स्थिति को नियंत्रित कर कार्यक्रम पूरा करा लिया गया, लेकिन स्कूलों के नाम बदलने को लेकर उठी आवाज ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।क्या ऐतिहासिक नाम बदलना सिर्फ नाम बदलना है, या फिर इससे जुड़ी पूरी विरासत और पहचान भी बदल जाती है
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद मिलने पहुंचे सांसद पप्पु यादव पूर्णियां सांसद पप्पू यादव रविवार को सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत पहुंचे जहां बीते दिनों पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव का निधन हो गया था। शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए बताया की प्रमुख साहब एक जन प्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने वाले महा पुरुष भी थे जिनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। हम लोगों को चाहिए की उनके बताए हुए मार्ग पर चले जिससे समाज में सामंजस की स्थिति बनी रहे। भले ही वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं लेकिन वे सदा याद आते रहेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान क्या कुछ कहा पेश है खास रिपोर्ट.
    1
    सौर बाजार के पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव के निधन के बाद मिलने पहुंचे सांसद पप्पु यादव 
पूर्णियां सांसद पप्पू यादव रविवार को सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत पहुंचे जहां बीते दिनों पूर्व प्रमुख लक्ष्मीनारायण यादव का निधन हो गया था। शोक संतप्त परिवार से मिलकर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए बताया की प्रमुख साहब एक जन प्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने वाले महा पुरुष भी थे जिनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। हम लोगों को चाहिए की उनके बताए हुए मार्ग पर चले जिससे समाज में सामंजस की स्थिति बनी रहे। भले ही वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं लेकिन वे सदा याद आते रहेंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर केन्द्र सरकार पर प्रहार करते हुए मीडिया से बातचीत के दौरान क्या कुछ कहा पेश है खास रिपोर्ट.
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • छात्र आंदोलन में कूदा 6 साल का बच्चा ,सरकार को दे दिया चेतावनी
    1
    छात्र आंदोलन में कूदा 6 साल का बच्चा ,सरकार को दे दिया चेतावनी
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    8 hrs ago
  • दिन के उजाले में अपराधियों ने घर घुसकर हाथ साफ किया सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूट की गई जिससे स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल हुआ, पामा गाँव वार्ड नंबर 9 के निवासी, बलराम कुमार उर्फ राजा कुमार पिता: स्वर्गीय भोला मेहता सुबह में जिरवा चौँक के समीप एक किराना का दुकान खोल रखा है, सभी परिवार साथ में बच्चे उसी दुकान पर थे, ग्रामीणों द्वारा बलराम उर्फ राजा को सूचना मिले की आप के घर पर शोर गुल हो रहा है। तब वह सभी परिवार घर पर आए तो देखें कि मकान के रूम का ताला टूटा हुआ घर में अटैची एवं बक्से का कपड़ा सामान बिखरा हुआ था, अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया। लूटपाट की। वारदात के दौरान अपराधी घर में रखे सोने-चांदी, सोने कि नकमुनी, कान का झुमका, गले चैन, चांदी का पायल एवं तीन लाख सतासि हजार नगद राशि, पाँच लाख कि लगभग जेवरात कीमती जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पस्तपार् थाना अध्यक्ष को सूचना मिलने के बाद, पूरा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल एवं चर्चा की पीड़ित परिवार ने पस्तपार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे के लिए स्क्वायड डॉग को भी मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों के भागने की दिशा और संभावित सुराग जुटाने की कोशिश की गई, ​
    1
    दिन  के उजाले में  अपराधियों ने घर घुसकर हाथ  साफ किया 

सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े लूट की गई जिससे स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल हुआ, 
पामा गाँव वार्ड नंबर 9 के निवासी,  बलराम कुमार उर्फ राजा कुमार पिता: स्वर्गीय भोला मेहता सुबह में जिरवा चौँक के समीप एक किराना का दुकान खोल रखा है, सभी परिवार साथ में बच्चे उसी दुकान पर थे, ग्रामीणों द्वारा बलराम उर्फ राजा को सूचना मिले की आप के घर  पर शोर गुल हो रहा है। तब वह सभी परिवार घर पर आए तो देखें कि  मकान के रूम का ताला टूटा हुआ घर में अटैची एवं बक्से का कपड़ा सामान बिखरा हुआ था, अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाया।
लूटपाट की। वारदात के दौरान अपराधी घर में रखे सोने-चांदी, सोने कि नकमुनी, कान का झुमका, गले चैन, चांदी का पायल एवं तीन लाख सतासि हजार नगद राशि, पाँच लाख कि लगभग जेवरात  कीमती जेवरात और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए।
पस्तपार् थाना अध्यक्ष को सूचना मिलने के बाद, पूरा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल एवं चर्चा की
पीड़ित परिवार ने पस्तपार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई
जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के खुलासे के लिए स्क्वायड डॉग  को भी मौके पर बुलाया। डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों के भागने की दिशा और संभावित सुराग जुटाने की कोशिश की गई, ​
    user_Kabindar kumar
    Kabindar kumar
    सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • खाद्य व पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीएम का निकाला अर्थी जुलूस कांग्रेस व सीपीएम नेता व कार्यकर्ता ने जुलूस निकाल ब्लॉक पर किया प्रदर्शन कुमारखंड। प्रखंड के कांग्रेस व सीपीएम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लगातार खाद्य व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी का अर्थी जुलूस निकाला और ब्लॉक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मुकेश कुमार यादव व सीपीएम प्रखंड सचिव ललन कुमार के नेतृत्व में निकाली गई अर्थी जुलूस प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल से ब्लॉक कार्यालय तक केंद्र सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पहुंची। जुलूस में शामिल कांग्रेस व सीपीएम नेता व कार्यकर्ता ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पीएम का इस्तीफा मांगा। ब्लॉक परिसर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों ने पीएम का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। मौके पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुकेश कुमार यादव व सीपीएम प्रखंड सचिव ललन कुमार ने कहा कि देश में आज आमलोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर पहुंच गई है और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम सिर्फ जुमले बाजी में व्यस्त हैं और चीनी, करुआ तेल, चावल, चायपत्ती, दाल, गुड़, रसोई गैस एवं खाद बीज कीटनाशक दवाई सहित आवश्यक वसु्तुओं की कीमत में वृद्धि से मजदूर किसान व आम आदमी परेशान हैं। कामरेड पन्नालाल यादव ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर चिंता जताई और कहा कि गन्ना चावल व मक्का जैसे खाद्य उत्पाद से एथेनॉल तैयार किए जाने से भविष्य में खाद्य संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अन्य वक्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ पीएम का इस्तीफा मांगा। मौके पर अनमोल यादव, पन्नालाल यादव (टू), रामनारायण यादव, अशोक साह, हिमांशु कुमार, रधुनाथ ठाकुर, देवनारायण सरदार, छुतहरु पासवान, रामेंद्र यादव, कैलाश सिंह, बोकु दास, कृष्ण कुमार, बबलू यादव, शिवानंद यादव, बद्री मंडल सहित अन्य दर्जनों कांग्रेस व सीपीएम कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    खाद्य व पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीएम का निकाला अर्थी जुलूस 
कांग्रेस व सीपीएम नेता व कार्यकर्ता ने जुलूस निकाल ब्लॉक पर किया प्रदर्शन 
कुमारखंड। प्रखंड के कांग्रेस व सीपीएम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लगातार खाद्य व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी का अर्थी जुलूस निकाला और ब्लॉक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मुकेश कुमार यादव व सीपीएम प्रखंड सचिव ललन कुमार के नेतृत्व में निकाली गई अर्थी जुलूस प्रोजेक्ट कन्या हाईस्कूल से ब्लॉक कार्यालय तक केंद्र सरकार व पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पहुंची। जुलूस में शामिल कांग्रेस व सीपीएम नेता व कार्यकर्ता ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पीएम का इस्तीफा मांगा। ब्लॉक परिसर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों ने पीएम का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। मौके पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुकेश कुमार यादव व सीपीएम प्रखंड सचिव ललन कुमार ने कहा कि देश में आज आमलोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंहगाई चरम पर पहुंच गई है और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम सिर्फ जुमले बाजी में व्यस्त हैं और चीनी, करुआ तेल, चावल, चायपत्ती, दाल, गुड़, रसोई गैस एवं खाद बीज कीटनाशक दवाई सहित आवश्यक वसु्तुओं की कीमत में वृद्धि से मजदूर किसान व आम आदमी परेशान हैं।  
कामरेड पन्नालाल यादव ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर चिंता जताई और कहा कि गन्ना चावल व मक्का जैसे खाद्य उत्पाद से एथेनॉल तैयार किए जाने से भविष्य में खाद्य संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।  अन्य वक्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ पीएम का इस्तीफा मांगा। मौके पर अनमोल यादव, पन्नालाल यादव (टू), रामनारायण यादव, अशोक साह, हिमांशु कुमार, रधुनाथ ठाकुर, देवनारायण सरदार, छुतहरु पासवान, रामेंद्र यादव, कैलाश सिंह, बोकु दास, कृष्ण कुमार, बबलू यादव, शिवानंद यादव, बद्री मंडल सहित अन्य दर्जनों कांग्रेस व सीपीएम कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.