Shuru
Apke Nagar Ki App…
बैदा गॉव में ईद पर दिखी एकता की मिसाल, नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक दूसरे को बधाई ! 👇🏻
Kausar Alam Sinior Journalist
बैदा गॉव में ईद पर दिखी एकता की मिसाल, नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक दूसरे को बधाई ! 👇🏻
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा मे ईद-उल-फितर का पाक त्यौहार शनिवार को पूरे उत्साह, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय पर ईमामों के नेतृत्व में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने-अपने घरों में मेहमानों का स्वागत किया और सेवईं, मिठाइयों व विभिन्न पकवानों का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में दिनभर खुशी और भाईचारे का माहौल बना रहा। ईद के मौके पर बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। कपड़े, मिठाई और जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। खासकर बच्चों में नए कपड़े पहनने और ईदी पाने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पाण्डेयपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी सुनील दुबे अपने दल बल के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहे।इस मौके पर मकबूल अहमद,शकील अहमद,जीशान अली,हाफ़िज़ अंसारी,तौहीद आलम,अकबर अली,अशरफ अंसारी,अरवाज़ आलम,मतीन आलम,नेसार अहमद्,इज़हार फ़ैज़ी,हाफ़िज़ मेराज, हाफ़िज़ फ़ैज़ान,इमाम सग़ीर अहमद समेत भारी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।3
- दीवार गिरने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत, गॉव में शोक की लहर / परैया : थाना क्षेत्र के परैया खुर्द पंचायत के ग्राम बुढ़ परैया में एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गॉव में शोक की लहर फैल गई है।मृतक सुभम कुमार उर्फ़ बौधा के पिता सुजीत पासवान ने बताया कि बीती रात हल्की बूंदा - बांदी हुई थी। बूंदा - के कारण अर्ध-मिट्टी और अर्ध-ईंट से बनी दीवार अचानक से शनिवार को लगभग 11 बजे (दिन ) में गिर गई, जिसके नीचे बच्चा दब गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को मलबे से निकालकर परैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव को गॉव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार दाँगी , समाजसेवी अमर सिंह उर्फ पप्पू चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी सहित कई ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।1
- आखिर आज कल के बच्चों को हो क्या गया है आज गया के बायपास क्षेत्र के ब्रह्मयोनि पर्वत के नजदीक एक घरेलू बच्चे से जब मिलने पहुंचे तो उसकी कार्य शैली को देखकर दंग रह गए और जब उनकी मां से बात की तो काफी आश्चर्य जनक लगा जब बाते शुरू हुई और पूछा गया कि बच्चा खाना खाते वक्त भी फोन क्यों इस्तमाल कर रहा है तो बताया गया कि जब तक फोन नहीं देखता है खाना नहीं खाता है जब हमने और भी घरों में जानने का प्रयास किया तो सच सामने आया बहुत ही भयाव है आज कल के बच्चे करीब दिन में शायद 3 से 4घंटे फोन इस्तमाल कर रहे है इससे बच्चे के दिमाग पे और आंख पे काफी दुष्प्रभाव पड़ सकता है ये उनके माता पिता को पता क्यों नहीं चलता;;;;; और जब पूछ ताछ किया तो पता चला कि बच्चों को फोन का आदत लगाने के पीछे उनकी मां का ही हाथ है उनसे छुटकारा पाने के लिए हर बात पे फोन में वीडियो गेम और कार्टून लगा कर देना और फ्री होकर काम करते रहना इससे बच्चे को आदत हो जाती है और आखरी में मजबूरी हो जाती है फोन देना सभी महिलाओं को समझना चाहिए कि शुरुआती से ही अगर बच्चों को बात बात पे फोन न दिया जाए तो शायद उनकी आदत न लगे और आखिरी में मजबूरी न पड़े कि खाना खिलाने के लिए भी उनको फोन का सहारा लेना पड़े बाकी बच्चों को फोन देने के ऊपर आपकी क्या राय है आपलोग कमेंट बॉक्स में लिखे1
- Post by त्रिलोकी नाथ1
- गयाजी के विष्णुपद स्थित फल्गु नदी रबर डैम में बोट राइडिंग का आनंद लेते हुए पर्यटक, तीर्थयात्री एवं पिंडदानी। गयाजी में पहली बार फास्ट बोट राइडिंग शुरू होने से लोगो में खुशी का लहर। मात्र 100 रुपया में फास्ट बोट राइडिंग कराया जा रहा है। बोट राइडिंग शुरू होने से पर्यटक क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।1
- आदिवासी संघ युवा अध्यक्ष रंजीत भोक्ता के नेतृत्व में महादेव मठ यज्ञ मैदान में प्राकृतिक सरहुल पर्व का उद्घाटन स्थानीय चतरा सांसद कालीचरण सिंह व विधायक जनार्दन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का जोरदार स्वागत किया। सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि प्राकृतिक पर्व का वास्तविक अर्थ है पेड़ों को बचाकर पर्यावरण को संरक्षित करना। विधायक जनार्दन पासवान ने लोगों से कहा कि हमें पेड़ पौधों का नुकसान नहीं होने देना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पहली बार कुंदा में सांसद और विधायक इस तरह के कार्यक्रम का उद्घाटन कर रहे हैं।1
- Post by त्रिलोकी नाथ1