logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलवल समाचार, जिला पलवल मै आयोजित समाधान शिविर मै आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि राजस्व अधिकारी श्री बलराज सिंह दांगी ने स्टाफ के सहयोग से अपनी मौजूदगी मै शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना l संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समाधान के आदेश दिए। जिला प्रशासन अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान सुनिश्चित किया । फोटो की एक झलक

19 hrs ago
user_NETRAPAL SINGH
NETRAPAL SINGH
Teacher हसनपुर सेंट, पलवल, हरियाणा•
19 hrs ago
eae3a8ae-acbb-4a6f-a465-6b38de878d3d

पलवल समाचार, जिला पलवल मै आयोजित समाधान शिविर मै आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि राजस्व अधिकारी श्री बलराज सिंह दांगी ने स्टाफ के सहयोग से अपनी मौजूदगी मै शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना l संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समाधान के आदेश दिए। जिला प्रशासन अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समाधान सुनिश्चित किया । फोटो की एक झलक

More news from हरियाणा and nearby areas
  • अलीगढ़ समाचार, जिले के कस्बा जट्टारी मै स्थित शिक्षण संस्थान पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में नियमित प्रार्थना को बहुत ही तौर तरीके के साथ कराया जाता है विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा नियमित विद्यालय के समस्त नियमों को पारदर्शिता के रूप में स्थान दिया जाता है । फोटो की एक झलक
    1
    अलीगढ़ समाचार, जिले के कस्बा जट्टारी मै स्थित शिक्षण संस्थान पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में नियमित प्रार्थना को बहुत ही तौर तरीके के साथ  कराया जाता है विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा नियमित विद्यालय के समस्त नियमों को पारदर्शिता के रूप में  स्थान दिया जाता है ।
फोटो की एक झलक
    user_NETRAPAL SINGH
    NETRAPAL SINGH
    Teacher हसनपुर सेंट, पलवल, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • 12 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.09.2026 समय 12.59 गोपालबाग थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में दिनांक 13.09.2026 समय 19.30 बजे से दिनांक 14.09.2026 को सुबह 10 बजे के मध्य हुई लगभग 12 करोड़ रुपये के मूल्य के सोने की बड़ी चोरी की घटना में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जनपद मथुरा पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोसीकलां पर मु0अ0सं0 619/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर कार्यवाही की गई । घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डी0आई0जी0 आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की कमान संभाली गई तथा लगातार घटना की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया गया । जनपद मथुरा की विभिन्न टीमों एस0टी0एफ0 टीम, जनपद की एस0ओ0जी0 टीम तथा थाना प्रभारी कोसीकलां कमलेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से अथक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 15.09.2026 को समय 12.59 मुख्य अभियुक्त विष्णु सोनी उर्फ पप्पू सहित कुल 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 07 किलो 120 ग्राम सोना एवं करीब 11 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है । घटना में बरामद .डी0वी0आर0 । लॉकर की चाबी । घटना के समय पहने गए कपड़े । घटना के समय प्रयुक्त झोला । गैस कटर । 8.वायर कटर ।अन्य घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ घटना का खुलासा करने वाली टीम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द रावत जनपद मथुरा .अपर पुलिस अधीक्षक राकेश यादव एस0टी0एफ0 आगरा इकाई जनपद आगरा क्षेत्राधिकारी छाता भूषण बर्मा जनपद मथुरा । कमलेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा । निरीक्षक सत्यप्रकाश थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।थाना प्रभारी अजय किशोर मय टीम थाना शेरगढ जनपद मथुरा थाना अध्यक्ष सोनू बेसला मय टीम थाना जैत जनपद मथुरा उ0नि0 दुष्यन्त कौशिक चौकी प्रभारी कस्बा थाना कोसीकलं जनपद मथुरा । उ0नि0 राजीव तोमर चौकी प्रभारी जिन्दल थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 उत्तम चोहान चौकी प्रभारी कोटवन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी गोपालबाग थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।उ0नि0 नकुल कुमार चौकी प्रभारी गढीवरवारी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा । उ0नि0 विनीत नेहरा चौकी प्रभारी शाहपुर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उ0नि0 महेन्द्र सिह चौकी प्रभारी बठैनकला थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 अकित शर्मा चौकी प्रभारी कोकिलाबन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 काजल थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 1886 सुमित कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 730 अभिषेक कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । 20.है0का 626 गौरव कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । का0 2222 रिकू कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1670 सॉनू कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 2086 अजय कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 982 मोनू थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1577 सोनू कपाडिया थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 1620 अमित कुमार तैनाती 112 थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1684 सोहित कुमार तैनाती केजीएस जिला जनपद मथुरा ।मा0रि0 1139 दिपांशी थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।म0रि0 999 शिवली थाना कोसीकला जनपद मथुरा टीम साथ रही
    2
    12 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार 

मथुरा जनपद के थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.09.2026 समय 12.59 गोपालबाग थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत जुगल किशोर ज्वैलर्स में दिनांक 13.09.2026 समय 19.30 बजे से दिनांक 14.09.2026 को सुबह 10 बजे के मध्य हुई लगभग 12 करोड़ रुपये के मूल्य के सोने की बड़ी चोरी की घटना में उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जनपद मथुरा पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोसीकलां पर मु0अ0सं0 619/2026 धारा 331(4)/305 बी0एन0एस0 पंजीकृत कर कार्यवाही की गई । घटना  की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डी0आई0जी0 आगरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना की कमान संभाली गई तथा लगातार घटना की मॉनीटरिंग एवं पर्यवेक्षण किया गया । जनपद मथुरा की विभिन्न टीमों एस0टी0एफ0 टीम, जनपद की एस0ओ0जी0 टीम तथा थाना प्रभारी कोसीकलां कमलेश कुमार एवं उनकी टीम द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से अथक प्रयास करते हुए घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 15.09.2026 को  समय 12.59  मुख्य अभियुक्त विष्णु सोनी उर्फ पप्पू सहित कुल 02 अभियुक्तगण व 02 महिला अभियुक्ताओं  को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 07 किलो 120 ग्राम सोना एवं करीब 11 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई है । घटना में बरामद
.डी0वी0आर0 । लॉकर की चाबी । 
घटना के समय पहने गए कपड़े । घटना के समय प्रयुक्त झोला । गैस कटर । 
8.वायर कटर ।अन्य घटना में प्रयुक्त सामान बरामद हुआ घटना का खुलासा करने वाली टीम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चन्द रावत जनपद मथुरा .अपर पुलिस अधीक्षक राकेश यादव एस0टी0एफ0 आगरा इकाई जनपद आगरा क्षेत्राधिकारी छाता भूषण बर्मा जनपद मथुरा । कमलेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र  कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।
निरीक्षक सत्यप्रकाश  थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।थाना प्रभारी अजय किशोर मय टीम थाना शेरगढ जनपद मथुरा थाना अध्यक्ष सोनू बेसला मय टीम थाना जैत जनपद मथुरा
उ0नि0 दुष्यन्त कौशिक चौकी प्रभारी कस्बा थाना कोसीकलं जनपद मथुरा । 
उ0नि0 राजीव तोमर  चौकी प्रभारी जिन्दल थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 उत्तम चोहान  चौकी प्रभारी कोटवन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी गोपालबाग थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।उ0नि0 नकुल कुमार चौकी प्रभारी गढीवरवारी थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।
उ0नि0 विनीत नेहरा चौकी प्रभारी शाहपुर थाना कोसीकलां जनपद मथुरा उ0नि0 महेन्द्र सिह चौकी प्रभारी बठैनकला थाना कोसीकलां जनपद मथुरा .उ0नि0 अकित शर्मा चौकी प्रभारी कोकिलाबन थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।.उ0नि0 काजल थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 1886 सुमित कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । है0का 730 अभिषेक कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । 
20.है0का 626 गौरव कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा । का0 2222 रिकू कुमार  थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1670 सॉनू कुमार थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 2086 अजय कुमार थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 982 मोनू थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1577 सोनू कपाडिया थाना कोसीकलां जनपद मथुरा ।का0 1620 अमित कुमार तैनाती 112 थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।का0 1684 सोहित कुमार तैनाती केजीएस जिला जनपद मथुरा ।मा0रि0 1139 दिपांशी थाना कोसीकला जनपद मथुरा ।म0रि0 999 शिवली  थाना कोसीकला जनपद मथुरा टीम साथ रही
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पलवल विधानसभा क्षेत्र के पलवल मंडल-दो में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम और भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। पलवल बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपने और मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता केवल भागीदारी ही न करें, बल्कि उन्हें जनभागीदारी का रूप देने का प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया। बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नं 2 भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर आपसी समन्वय के साथ उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा गतिविधियों में स्वच्छता, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर चर्चा। मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बेहतर समन्वय बनाने की रणनीति। सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों से जोडक़र व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान। बैठक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
    3
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किए जाने वाले सेवा सप्ताह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पलवल विधानसभा क्षेत्र के पलवल मंडल-दो में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम और भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

पलवल बैठक में कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपने और मंडल स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा और समर्पण का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ऐसे में उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर जरूरतमंदों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में कार्यकर्ता केवल भागीदारी ही न करें, बल्कि उन्हें जनभागीदारी का रूप देने का प्रयास करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का भी आह्वान किया।
बाइट : गौरव गौतम खेल राज्य मंत्री हरियाणा फाइल नं 2
भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टीम भावना के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर आपसी समन्वय के साथ उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा गतिविधियों में स्वच्छता, जनजागरूकता, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर चर्चा। मंडल स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बेहतर समन्वय बनाने की रणनीति। सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों से जोडक़र व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान।
बैठक में भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    16 hrs ago
  • डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अमर दीप सेन, डीग
    4
    डीग के ऐतिहासिक जल महलों की नगरी में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महापर्व
डीग। ऐतिहासिक जल महलों की नगरी डीग में गणेश चतुर्थी का महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को मोदक एवं लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की। धार्मिक आयोजनों के चलते शहर का वातावरण गणपति के जयकारों से भक्तिमय नजर आया।
श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गणेश जी के दर्शन कर विघ्नों को दूर करने और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
अमर दीप सेन, डीग
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम *- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’* *- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक* *- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित* *- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री* *पलवल, 15 सितंबर।* हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया। *सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं। *‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। *‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे। *‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन* खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 000
    1
    विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को नई मजबूती प्रदान करेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ : गौरव गौतम
*- सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’*
*- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक*
*- ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनकल्याण से जुड़े लगभग एक दर्जन कार्यक्रम और गतिविधियां होंगी आयोजित*
*- ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज : खेल राज्य मंत्री*
*पलवल, 15 सितंबर।*
हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी कार्य राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू किया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनहित और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को मजबूत करेगा। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा से अवगत कराया।
*सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में सेवा, अंत्योदय उत्थान, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न मॉड्यूल की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अभियान को भव्य और दिव्य बनाएं।
*‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ कार्यक्रम के साथ होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा का प्रतीक। अभियान के के तहत ‘आशीर्वाद का दीया और रक्तदान’ जैसे कार्यक्रमों के साथ अभियान का भव्य आगाज होगा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लगभग एक दर्जन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की ओर से अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा कार्यों से जोडऩे और जनकल्याण की भावना को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, कल्याण और लाभ सुनिश्चित करना है। 
*‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ये कार्यक्रम और गतिविधियां की जाएंगी आयोजित*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के प्रमुख कार्यक्रमों में ‘आशीर्वाद का दीया/रक्तदान’, ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’, ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’, ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘सुशासन सेवा संवाद’ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए सेवा को केवल एक गतिविधि तक सीमित रखने के बजाय इसे सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। रक्तदान जैसे जनसेवा कार्यों से जरूरतमंदों की मदद को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं चित्र सेवा और अनकही कहानियों जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और सेवा भावना को सामने लाने का माध्यम बनेंगे।
*‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन*
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को व्यापक रूप देने पर जोर रहेगा। वहीं ‘सेवा फस्र्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए सेवा कार्यों में नए विचार और नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन सेवा संवाद’ के माध्यम से सेवा, सुशासन और जनकल्याण के बीच संबंध को मजबूत करने का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सेवा, सहयोग और सहभागिता की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके साथ ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करने की दिशा में भी अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।
बैठक में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला नगरायुक्त मनीषा शर्मा, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, एसडीएम होडल बलीना, एसडीएम हथीन हरिराम, महाप्रबंधक पलवल शुगर मिल द्विजा, नगराधीश प्रीति रावत सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, जिला महामंत्री भाजपा जयराम प्रजापति, भाजपा नेता मनोज रावत, हरेंद्र पाल राणा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया। पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया । मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

नूंह। जिले की पोक्सो विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलें में दोषी पाए गए आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत दोषी करार दिया।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार थाना रोजकामेव में 24 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 23 दिसंबर 2023 की शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पहाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी के साथ मौजूद दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसकी मदद की। पीड़िता के शोर मचाने पर एक पड़ोसी मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने जेल भेज दिया ।
मामलें की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं पोक्सो विशेष अदालत, नूंह के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत में हुई। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराते हुए मंगलवार 15 सितंबर को सजा सुनाई। आदेश के अनुसार दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • पलवल अलीगढ़ रोड गांधी कॉलोनी में एक तीन साल की मासूम बच्ची की सीवर के मेन हाल में गिर कर मौत। पलवल में सीवरेज की व्यवस्था आज भी चरमराई हुई है। ज्यादातर मैंन हॉल पर ढक्कन नहीं है । वार्ड न 3 के गांधी कॉलोनी की बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है महज तीन साल की बच्ची जिसको दुनिया के बारे अभी कुछ पता नहीं। उसको क्या पता था कि सीवरेज का ये मेन हाल उसका काल है। ये हेल्थ सर्विस व नगरपरिषद कर्मचारियों की घोर लापरवाही का अंजाम गरीब जनता को मिल रहा है। उसके मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। जिसकी मासूम बेटी की जान एक गड्ढे ने ले ली। नगर परिषद के पार्षद डॉ दीप चंद जी का कहना है कि में बार बार जा कर नगरपरिषद में कहता हूं पर अफसर शाही सुन ने को तैयार नहीं है। अब शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे में गरीब परिवार को जा कर सांत्वना दे। और आर्थिक मदद करे। और ऐसे खतरनाक जगह को अपने कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर ढक्कन लगवाने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पलवल के अंदर कही न हो।
    2
    पलवल अलीगढ़ रोड गांधी कॉलोनी में एक तीन साल की मासूम बच्ची की सीवर के मेन हाल में गिर कर मौत।
पलवल में सीवरेज की व्यवस्था आज भी चरमराई हुई है। ज्यादातर मैंन हॉल पर ढक्कन नहीं है । वार्ड न 3 के गांधी कॉलोनी की बेहद दर्दनाक घटना घटित हुई है  महज तीन साल की बच्ची जिसको दुनिया के बारे अभी कुछ पता नहीं। उसको क्या पता था कि सीवरेज का ये मेन हाल उसका काल है। ये हेल्थ सर्विस व  नगरपरिषद कर्मचारियों की घोर लापरवाही का अंजाम गरीब जनता को मिल रहा है। उसके मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। जिसकी मासूम बेटी की जान एक गड्ढे ने ले ली। नगर परिषद के पार्षद डॉ दीप चंद जी का कहना है कि में बार बार जा कर नगरपरिषद में कहता हूं पर अफसर शाही सुन ने को तैयार नहीं है। अब शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे में गरीब परिवार को जा कर सांत्वना दे। और आर्थिक मदद करे। और ऐसे खतरनाक जगह को अपने कर्मचारियों द्वारा चिन्हित कर ढक्कन लगवाने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना पलवल के अंदर कही न हो।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • परिक्रमा कर रही युवती पर हमला, नाक काटकर नोजपिन लूटी गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सनसनी, मुंबई की श्रद्धालु घायल मथुरा।गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान सोमवार दोपहर एक श्रद्धालु युवती पर युवक ने हमला कर दिया। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने युवती को धक्का देकर गिराया, उसका गला दबाया और दांत से नाक काटकर सोने की नोजपिन लेकर फरार हो गया। घटना से परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।पीड़िता मोनिका मुंबई की निवासी है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखती है। वह पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही है तथा प्रतिदिन गिरिराज परिक्रमा करती है। मोनिका ने बताया कि परिक्रमा के दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक डंडा लेकर उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया तथा नाक काटकर नोजपिन छीन ली। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे व कपड़ों पर खून फैल गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। पुलिस परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    1
    परिक्रमा कर रही युवती पर हमला, नाक काटकर नोजपिन लूटी
गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर सनसनी, मुंबई की श्रद्धालु घायल
मथुरा।गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के दौरान सोमवार दोपहर एक श्रद्धालु युवती पर युवक ने हमला कर दिया। बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी के पास हुई इस वारदात में आरोपी ने युवती को धक्का देकर गिराया, उसका गला दबाया और दांत से नाक काटकर सोने की नोजपिन लेकर फरार हो गया। घटना से परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।पीड़िता मोनिका मुंबई की निवासी है और मूल रूप से कश्मीरी पंडित परिवार से संबंध रखती है। वह पिछले करीब छह माह से गोवर्धन में रह रही है तथा प्रतिदिन गिरिराज परिक्रमा करती है। मोनिका ने बताया कि परिक्रमा के दौरान करीब 25 वर्षीय एक युवक डंडा लेकर उसके पास पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया तथा नाक काटकर नोजपिन छीन ली। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके चेहरे व कपड़ों पर खून फैल गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती से पूछताछ की। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी मदद की। पुलिस परिक्रमा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने  बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.