Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर के सुमेरपुर में स्थित 'अर्थ होटल' में गुंडों ने एक युवती को बेरहमी से पीटा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को घसीटकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी सीसीटीवी दबाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हंगामा हो गया। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
हमीरपुर के सुमेरपुर में स्थित 'अर्थ होटल' में गुंडों ने एक युवती को बेरहमी से पीटा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को घसीटकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी सीसीटीवी दबाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हंगामा हो गया। रिर्पोट निर्दोष राजपूत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर के सुमेरपुर में स्थित 'अर्थ होटल' में गुंडों ने एक युवती को बेरहमी से पीटा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को घसीटकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि आरोपी सीसीटीवी दबाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे हंगामा हो गया। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- ग्वालियर में सिस्टम की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए महीनों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे एक वृद्ध का सब्र टूट गया। परेशान होकर वह ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुंचा और अधिकारियों के सामने ही ज़मीन पर बैठकर अपनी गुहार लगाने लगा। बताया जा रहा है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो कलेक्ट्रेट परिसर में हलचल मच गई। वृद्ध की मांग है कि जल्द से जल्द उसका आधार कार्ड अपडेट किया जाए ताकि वह सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करता है। #Gwalior #AadhaarCard1
- Mangal singh pooranlal somes barjraj suneel pavan duram1
- गुरसरांय (झांसी)। दिनांक 01 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वन विभाग गुरसरांय रेंज के अंतर्गत पौधशाला एवं विभिन्न वानिकी कार्यों में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मऊरानीपुर, संतोष कुमार द्वारा गुरसरांय रेंज पौधशाला में श्रमिकों को छाता, गमछा/स्टॉल, मिल्टन वाटर बॉटल, ग्लूकोज का बड़ा पैकेट, ओआरएस, डोलो/पैरासिटामोल, पल्स कैंडी के पैकेट आदि उपहार स्वरूप भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान रेंज परिसर गुरसरांय के मुख्य गेट पर राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु निःशुल्क प्याऊ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही परिसर के भीतर पक्षियों के लिए पेड़ों की डालियों पर मिट्टी के पात्रों में पानी भरकर लटकाने की व्यवस्था भी की गई। इसके अतिरिक्त भसनेह एवं माधौपुरा पौधशाला के श्रमिकों तथा आसपास के ग्रामीणों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के सहयोग से भसनेह पौधशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुरसरांय रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर.एस. दिवाकर, देवेंद्र सिंह (डिप्टी रेंजर), रामदास (डिप्टी रेंजर), भागीरथ कुशवाहा (डिप्टी रेंजर), प्रशांत सागर (वन दरोगा), संजय कुमार (वन दरोगा), सीमा देवी (वन रक्षक), विजय मोहन सिंह सहित अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ओ.पी. राठौर (अधीक्षक), रिम्या नायर एवं अन्य स्टाफ के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा1
- जालौन में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई हाथापाई और मारपीट, एक पक्ष के लोग बाइक सवार से हाथापाई और मारपीट करते आए नजर, मामूली कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज से शुरू हुआ पूरा विवाद, धक्का-मुक्की और हाथापाई के बाद बाइक सवार को थप्पड़ मारते नजर आए लोग, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक के सामने का मामला।1
- 📌निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी,लगाई फटकार,जेई को सस्पेंड करने के निर्देश एंकर झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर डीआरएम ने ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर डीआरएम ने एक जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं। वर्तमान में इस रेल लाइन पर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। उनका प्रयास है कि इस मार्ग को तेज रफ्तार रेल लाइन के रूप में विकसित किया जाए। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रेलवे की खाली भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल ट्रेन का उरई और एट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग रखी। निरीक्षण के समय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- गुरसरांय मंडी परिसर में किसानों को झेलना पड़ रहा भीषण पेयजल संकट आखिरकार खबर के बाद दूर होता नजर आ रहा है। विगत 22 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए मंडी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मंडी परिसर में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई थी, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद मंडी प्रशासन ने पहल करते हुए मंडी परिसर में लगे एक हैंडपंप में समरसेबल पंप डलवाया है तथा पानी की टंकी भी रखवाई गई है। इस व्यवस्था से अब किसानों को काफी हद तक राहत मिली है और उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ रहा। किसानों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने मांग की है कि खराब पड़े सभी हैंडपंपों को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रियता दिखाता रहा तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान संभव है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1