Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - बीच सड़क में गाड़ियों की लोडिंग...यातायात प्रभावित नगर पालिका क्षेत्र बड चौराहा से पंजाब नेशनल के बीच रोजाना बनती है जाम की स्थिति..
Govardhan kushwaha
मंडला - बीच सड़क में गाड़ियों की लोडिंग...यातायात प्रभावित नगर पालिका क्षेत्र बड चौराहा से पंजाब नेशनल के बीच रोजाना बनती है जाम की स्थिति..
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मंडला - बीच सड़क में गाड़ियों की लोडिंग...यातायात प्रभावित नगर पालिका क्षेत्र बड चौराहा से पंजाब नेशनल के बीच रोजाना बनती है जाम की स्थिति..1
- *‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में बड़ी कार्यवाही — आरोपी गिरफ्तार* मोहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 106.92 लीटर अवैध शराब व ईनोवा क्रिस्टा कार जप्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में *“नशे से दूरी है जरूरी” ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान* के तहत *अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।* इसी क्रम में *दिनांक 17.02.2026 की रात्रि प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना मोहगांव पुलिस द्वारा ग्राम इंद्रा माल क्षेत्र में रेड कार्यवाही* की गई। कार्रवाई के दौरान *आरोपी निशांत करमंडे के कब्जे से कुल 12 कार्टून में भरी देशी एवं अंग्रेजी शराब (कुल 106.92 लीटर) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 को भी जप्त* किया गया। प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि *आरोपी अपने सहयोगी अभिषेक गोड़ निवासी कटरा मंडला के साथ उक्त अवैध शराब बिक्री हेतु ला रहा था। रेड कार्रवाई के दौरान सह-अभियुक्त अभिषेक गोड़ अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।* *आरोपी* *गिरफ्तार आरोपी:* निशांत करमंडे (झारिया) पिता स्व. रामकुमार झारिया, उम्र 21 वर्ष निवासी — राम मंदिर के पास, रामनगर, थाना महाराजपुर, जिला मंडला *फरार आरोपी* अभिषेक गोड़, निवासी कटरा मंडला (तलाश जारी) *जप्त सामान* *1=* कुल 106.92 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब(कुल अनुमानित कीमत — ₹67,620/-) *2=* ईनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक MP-18 BB-2251 (वाहन की अनुमानित कीमत — ₹23,00,000/-) *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक वेदराम हनोते, उप निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, उप निरीक्षक नंदश्याम धुर्वे, उप निरीक्षक वंदना शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रीतम उईके, आरक्षक हेमंत मरावी, शिव परस्ते, चालक आरक्षक रेवा मरावी की सराहनीय भूमिका रही।1
- *रोती मां ने कहा... मेरा सहारा चला गया...* *हाई टेंशन तार की चपेट में आया शिवराज* *इलाज के दौरान मौत*1
- नगर में सड़क सुरक्षा को लेकर मोहगांव पुलिस द्वारा विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को शाम 4:30 बजे यह अभियान मोहगांव थाना के सामने मुख्य मार्ग पर संचालित किया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 वाहन चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत कुल 6000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। मोहगांव पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसी तरह नियमित रूप से हेलमेट और यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान जारी रहेगा।1
- ~ जबलपुर के कटंगा स्थित जॉनसन स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा का एडमिट कार्ड रोके जाने का मामला सामने आया है। फीस विवाद के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि केवल फीस के आधार पर एडमिट कार्ड नहीं रोका गया। पुलिस और प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए हैं। ~ 📍 Location: Katanga, Jabalpur Report: Deepak Vishwakarma Sach Tak Patrika News1
- *ग्राम पंचायत घुसिया के वाशिदों के लिए पानी की टंकी बनी दिखावा* *लगभग 6 सालों में बूंद भर पानी भी न हो सका नशीब* *कागजों में सरपट दौड़ता जल जीवन मिशन* डिंडोरी --- आदिवासी बाहुल्य इस जिले में शासन की अति महत्वाकांक्षी योजनाएं जमीन पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं!पर इससे न तो जनप्रतिनधियों को कोई सरोकार है! और न ही सम्बंधित विभाग के आला अफसरों को जिसका नतीजा योजनाएं जमीन पर तो नहीं लेकिन सरकारी दावों पर जरूर सरपट दौड़ रही हैं! जिसका ताज़ा तरीन मामला है! जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घुसिया का जहां जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के पी, एच, ई विभाग एवं ठेकेदार के द्वारा लगभग 6 - 7 साल पहले पेय जल के लिए पानी की टंकी के पाइप लाईन का विस्तार तो किया गया लेकिन लगभग 3500 से 3600 सौ की आवादी वाली ग्राम पंचयत के वाशिदों को अब तक बूंद भर पानी नशीब नहीं हुआ ग्रामीणों ने इस बावद संबंधित विभाग सहित जिला कलेक्टर को अनेकों शिकायत पत्र दिये पर नतीजा सिफ़र ही रहा उल्लेखनीय है!कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना क्षेत्र में पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। योजना के अंतर्गत गांव में टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार का कार्य करीब 6 वर्ष पूर्व पूरा कर लिया गया था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक ग्रामीणों को पेयजल की एक बूंद भी नसीब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए गए, टंकी बनाए गए और घर-घर पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन न तो टंकी में पानी भरा गया और न ही नलों से पानी आया। वर्तमान स्थिति यह है कि टंकी सूखी पड़ी हैं और पाइपलाइन शोपीस बनकर रह गई है। पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जिन्हें रोजाना समय और मेहनत दोनों खर्च कर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजना में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। कागजों में योजना को पूर्ण दिखाकर भुगतान कर लिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर योजना आज तक शुरू ही नहीं हो पाई। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब सवाल यह है कि जब सरकार हर घर नल से जल का दावा कर रही है, तो फिर 6 वर्षों से पानी को तरस रहे इन ग्रामीणों की जिम्मेदारी कौन लेगा?7
- जनपद मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवार मैं कवरेज1
- Post by Neelesh THAKUR1
- सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 2 बजे गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले बैठक के प्रतिवेदन के साथ नवीन औद्योगिक प्रक्षेत्रों मोहनिया पटपरा और गुंदलई के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विधानसभा क्षेत्र बिछिया अंतर्गत ग्राम पड़रिया में 10.98 हे. भूमि चिन्हाकित की गयी। बैठक में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने देवदरा औद्योगिक प्रक्षेत्र में पावर कट की समस्या से अवगत कराते हुए, फीडर सेपरेशन, देवदरा में पानी की टंकी, पम्प हाउस एवं अतिक्रमण को हटाने का प्रस्ताव रखा। समीक्षा बैठक में जीएम डीआईसी श्री दिनेश कुमार मर्सकोले, श्री दीपक ब्रजपुरिया (अध्यक्ष- माहिष्मती उद्योग संघ), श्री रीतेश अग्रवाल (समन्वयक, लघु उद्योग भारती), सहायक संचालक श्री बलराम यादव, एलडीएम श्री सुजय कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।1